Dil Ka Kissa
About the book
लीलाधर मंडलोई की इन गद्य रचनाओं में, जो निबंध, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत, रिपोर्ताज और एक हद तक कथा से विनिर्मित हैं, दरअसल जीवनानुभव की पूँजी है। कोयला खानों से शुरू हुई जीवन-यात्रा आपको अनेक कस्बों, शहरों, नगरों से होती हुई महानगरों और उसके पार दर्शन के स्तर पर ले जाती है। इस प्रस्थान में लेखक जो मूलतः कवि हैं, के सरोकार, बेचैनी और वैचारिक लक्ष्य उद्घाटित होते हैं। प्रकृति से लेकर मनुष्य तक के दुख-सुख का हैरान-हलकान करता एक जीवन्त संसार इन रचनाओं में मूर्त होता दिखता है। मंडलोई अपनी रचना-यात्रा में हर वस्तु, व्यक्ति और प्रसंग में मार्मिक ढंग से उतर कर चमत्कृत करते हैं, बहुत कुछ शमशेर की तरह। संकेत और शब्दों में कविता. की सी अर्थमयता का एक ऐसा संसार प्रकट होता है जहाँ विशेषणों की जरूरत क्षीण होती है और अमूमन क्रियापद बेमानी। गजब की निस्पृहता और तटस्थता का एक वातावरण चुस्त और चतुर भाषा के बरक्स इस किताब में उपस्थित है। विषय के मुताबिक़ दैनिक बोलचाल की भाषा का जहाँ एक आत्मीय रंग है तो दूसरी ओर विषय और व्यक्ति के प्रति गम्भीरता के अनुरूप एक सजग भाषागत व्यवहार भी। लोक, खड़ी हिन्दी या फिर उर्दू भाषा का ही धरातल क्यों न हो, मंडलोई ने एक खास लहजे में दास्तानगोई का दामन नहीं छोड़ा है। इन गद्य रचनाओं में कहने का एक लुत्फ़ है जो वास्तविक मार्मिकता से सम्भव हुआ है जिसमें अतीत और वर्तमान को वे एक्सट्रीम क्लोज अप में देखने की खूबी से लैस हैं।लीलाधर मंडलोई जीवन को तमाम तनावों और अभावों के बीच भी आनन्द के साथ अर्जित करते हैं। जीवन हरा-भरा, भरा-पूरा, आत्मीय और मानवीय। इसमें छिन्दवाड़ा से अंदमान निकोबार, अयोध्या से गुजरात और भोपाल से दिल्ली के रास्ते पूरा देश है जो मूलतः उनकी संवेदना और सरोकार का दुर्लभ देय है। अविश्वसनीय तथ्य यह है कि इस किताब को पढ़ने के पहले जो आप होते हैं, पढ़ने के बाद वही नहीं रह जाते। बहुत कुछ आपके भीतर का क्रमशः बदलता चला जाता है दृष्टि और चिंतन के स्तर पर जैसे एक एक पंक्ति आपका पीछा करती है मसलन बेड़िनी जनजाति की यह व्यथा 'घूंघटा घीं ललाएं, सासरे बदे नई हैं भाग में' जो पाठकों की दुनिया में एक आश्चर्यजनक सत्य की तरह प्रवेश करती है और सभ्य समाज के मुंह पर तमाचे की तरह उछड़ती हुई एक विराट प्रश्न की तरह फ्रीज हो जाती है। ¬अरविंद जैन
Read more₹
299
₹ 239.2 20% off
Available
Format
About the Book
लीलाधर मंडलोई की इन गद्य रचनाओं में, जो निबंध, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत, रिपोर्ताज और एक हद तक कथा से विनिर्मित हैं, दरअसल जीवनानुभव की पूँजी है। कोयला खानों से शुरू हुई जीवन-यात्रा आपको अनेक कस्बों, शहरों, नगरों से होती हुई महानगरों और उसके पार दर्शन के स्तर पर ले जाती है। इस प्रस्थान में लेखक जो मूलतः कवि हैं, के सरोकार, बेचैनी और वैचारिक लक्ष्य उद्घाटित होते हैं। प्रकृति से लेकर मनुष्य तक के दुख-सुख का हैरान-हलकान करता एक जीवन्त संसार इन रचनाओं में मूर्त होता दिखता है। मंडलोई अपनी रचना-यात्रा में हर वस्तु, व्यक्ति और प्रसंग में मार्मिक ढंग से उतर कर चमत्कृत करते हैं, बहुत कुछ शमशेर की तरह। संकेत और शब्दों में कविता. की सी अर्थमयता का एक ऐसा संसार प्रकट होता है जहाँ विशेषणों की जरूरत क्षीण होती है और अमूमन क्रियापद बेमानी। गजब की निस्पृहता और तटस्थता का एक वातावरण चुस्त और चतुर भाषा के बरक्स इस किताब में उपस्थित है। विषय के मुताबिक़ दैनिक बोलचाल की भाषा का जहाँ एक आत्मीय रंग है तो दूसरी ओर विषय और व्यक्ति के प्रति गम्भीरता के अनुरूप एक सजग भाषागत व्यवहार भी। लोक, खड़ी हिन्दी या फिर उर्दू भाषा का ही धरातल क्यों न हो, मंडलोई ने एक खास लहजे में दास्तानगोई का दामन नहीं छोड़ा है। इन गद्य रचनाओं में कहने का एक लुत्फ़ है जो वास्तविक मार्मिकता से सम्भव हुआ है जिसमें अतीत और वर्तमान को वे एक्सट्रीम क्लोज अप में देखने की खूबी से लैस हैं।लीलाधर मंडलोई जीवन को तमाम तनावों और अभावों के बीच भी आनन्द के साथ अर्जित करते हैं। जीवन हरा-भरा, भरा-पूरा, आत्मीय और मानवीय। इसमें छिन्दवाड़ा से अंदमान निकोबार, अयोध्या से गुजरात और भोपाल से दिल्ली के रास्ते पूरा देश है जो मूलतः उनकी संवेदना और सरोकार का दुर्लभ देय है। अविश्वसनीय तथ्य यह है कि इस किताब को पढ़ने के पहले जो आप होते हैं, पढ़ने के बाद वही नहीं रह जाते। बहुत कुछ आपके भीतर का क्रमशः बदलता चला जाता है दृष्टि और चिंतन के स्तर पर जैसे एक एक पंक्ति आपका पीछा करती है मसलन बेड़िनी जनजाति की यह व्यथा 'घूंघटा घीं ललाएं, सासरे बदे नई हैं भाग में' जो पाठकों की दुनिया में एक आश्चर्यजनक सत्य की तरह प्रवेश करती है और सभ्य समाज के मुंह पर तमाचे की तरह उछड़ती हुई एक विराट प्रश्न की तरह फ्रीज हो जाती है।
¬अरविंद जैन
Book details
- Format
- Paperback
- Publisher
- Rajkamal Prakashan Samuh
- Edition
- 1st
- Publication year
- 2026
- Weight
- 170 grams
- ISBN-13
- 9789309020087
- Pages
- 164
- Reading time
- ~5 hrs
- Age
- 18+
- Country of origin
- India
- Dimensions
- 14 × 21.5 cm
- Language
- Hindi
Customer reviews
Be the first to write a review
Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.
