Sports

Sports

Cricket Coaching Manual

  • Author Name:

    Jwala Singh +1

  • Book Type:
  • Description: CRICKET COACHING MANUAL By Coach JWALA SINGH How does a young dreamer become an elite professional? It takes more than just a straight bat—it takes a roadmap. In this masterclass, renowned coach Jwala Singh breaks down the journey of a cricketer into 8 essential sections, offering a mix of technical precision, tactical brilliance, and the "warrior" mindset required to reach the top. What’s Inside? *The Coach-Player Synergy:* Discover why getting into the Indian team is "difficult, but not impossible." Jwala provides a rare look at how parents should recognize talent and how to choose the right mentor for the long road to the Elite Stage. *The Art of the Willow (Batting):* From the discipline of the "V" to the aggression of the upper cut and the hook, learn how to dismantle any bowling attack. Master the lofted shots for Powerplays and the surgical precision of the late cut against spin. The Mechanics of Pace & Spin (Bowling): A deep dive into the "Rock-Back" position, the importance of the release point, and the dark arts of reverse swing and the Yorker. *The Backbone (Fielding & Keeping):* Learn the agility secrets of boundary riders and why the wicketkeeper is the true heartbeat of the team. *The Modern Athlete (Fitness & Recovery):* Cricket is won in the gym and the kitchen. This book covers balanced diets, injury prevention, and the grueling process of a successful comeback after being dropped. *The Captain’s Mindset:* Understand the heavy mantle of leadership, team spirit, and the mental fitness required to thrive under the pressure of millions of fans. Who Is This Book For? *Aspiring Players:* Learn the exact techniques used by international stars. *Cricket Parents:* Understand how to support your child’s dream without adding undue pressure. *Coaches:* A structured syllabus to groom the next generation of champions.
Cricket Coaching Manual

Cricket Coaching Manual

Jwala Singh

399

₹ 331.17

Mahila Cricket Ki Kahani

  • Author Name:

    Vandana Mishra

  • Book Type:
  • Description: 2025 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट की पुरुष-केन्द्रित दुनिया में अपनी बड़ी दावेदारी पेश की। क्रिकेट प्रेमियों ने भी इसका स्वागत उतने ही जोशो-खरोस के साथ किया।

    लेकिन इस उपलब्धि के पीछे भारत में महिला क्रिकेट का एक लम्बा इतिहास रहा है जिसमें खेल के लिए जरूरी साधनों का अभाव और ‌स्त्रियों के प्रति भारतीय समाज का पक्षपातपूर्ण रवैया भी बाधाएँ पैदा करता रहा। इसके बावजूद महिला क्रिकेटरों ने अपना सफर जारी रखा और आज वे पुरुष क्रिकेटरों के बराबर आ खड़ी हुई हैं।

    ‘महिला क्रिकेट की कहानी’ किताब भारतीय महिला क्रिकेट के अब तक के सफर और उसके जज्बे का इतिहास बताती है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, बाकी विश्व में महिला क्रिकेट की स्थिति क्या है, एक पूरा अध्याय इस पर भी है।

    महिला क्रिकेटरों का विस्तृत परिचय, उनकी उपलब्धियों, उनके कीर्तिमानों, उन्हें मिले सम्मान-पुरस्कारों के साथ-साथ यह पुस्तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के नियमों की जानकारी भी उपलब्ध कराती है।

    भारत और विश्व महिला क्रिकेट पर एक सम्पूर्ण किताब। 

Mahila Cricket Ki Kahani

Mahila Cricket Ki Kahani

Vandana Mishra

350

₹ 280

PELÉ: A COMPLETE BIOGRAPHY (reprint and price update)

  • Author Name:

    Pushkar Kumar

  • Book Type:
  • Description: Awaiting description
PELÉ: A COMPLETE BIOGRAPHY (reprint and price update)

PELÉ: A COMPLETE BIOGRAPHY (reprint and price update)

Pushkar Kumar

300

₹ 240

Yuvi : Cricket Ka Yuvraj

  • Author Name:

    Makarand Waingankar

  • Book Type:
  • Description: पिछले एक दशक से युवराज सिंह के लिए क्रिकेट खेल-प्रेमियों का जो प्यार व दीवानगी देखने को मिली है, उसकी तुलना अन्य किसी खिलाड़ी के प्रशंसकों से नहीं की जा सकती। बात चाहे उनकी जोशीली बल्लेबाजी, बल्लेबाज को भ्रमित करनेवाली गेंदबाजी की हो या शानदार फील्डिंग की। युवराज सिंह सदा ही बल्ले और गेंद के साथ अपने कौशल, मैदान के बाहर अपनी ग्लैमरस जीवन-शैली और सबसे अधिक हाल ही में प्राणघातक बीमारी से अपनी साहस से भरपूर लड़ाई के कारण चर्चा का विषय बने रहे। यहाँ पर उनके जीवन की सभी महत्त्वपूर्ण घटनाओं को कागज पर उतारने के पहले व अनूठे प्रयास का जिम्मा जाने-माने खेल पत्रकार व क्रिकेट प्रशासक मकरंद वैंगनकर ने सँभाला है। वैंगनकर युवराज सिंह को उनके जन्म के दिन से जानते हैं। इस पुस्तक में उन्होंने युवराज के एक अबोध बालक से लेकर युवा खिलाड़ी बनने तक की सभी महत्त्वपूर्ण घटनाओं को याद करने के साथ उनके प्रारंभिक खेल जीवन के उतार-चढ़ाव का भी उल्लेख किया है। इस पुस्तक को तैयार करने में युवराज सिंह के अभिभावकों के अतिरिक्त उनके मित्रों, सहकर्मियों व वरिष्ठ खिलाडि़यों का भी भरपूर योगदान है। इस पुस्तक को वैंगनकर ने अपनी गहन अंतर्दृष्‍ट‌ि तथा इस विषय के साथ गहरे लगाव को आधार बनाते हुए लिखा है। एक युवा खिलाड़ी के जीवन को गहराई से जानने और शुरुआती दौर से लेकर उसके विश्‍व कप 2011 के विजेता बनने की सभी रोचक बातों को जानने के संदर्भ में यह पुस्तक किसी अनमोल खजाने से कम नहीं है। हमें पूर्ण विश्‍वास है कि पाठकों के बीच यह पुस्तक अपना विशेष स्थान बनाने में अवश्य ही सफल होगी।
Yuvi : Cricket Ka Yuvraj

Yuvi : Cricket Ka Yuvraj

Makarand Waingankar

300

₹ 240

Akhada

  • Author Name:

    Saurabh Duggal

  • Book Type:
  • Description: वर्ष 2000 में सिडनी के ओलंपिक खेलों के बाद पहलवान महावीर फोगाट ने ऐसा निर्णय लिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दो दिनों तक वह अपने आँगन में अखाड़े के लिए मिट्टी खोदते रहे और उनके पड़ोसी हैरानी से उन्हें देखते रहे। फिर एक दिन उन्होंने अपनी युवा बेटियों और भतीजे-भतीजियों को सुबह होते ही वहाँ बुलाया। वे जानती तक नहीं थीं कि उनके पिता का अजीबोगरीब फरमान हमेशा के लिए उनके जीवन को बदल देगा। फिर भी अखाड़े में उनकी हर एक जीत के लिए उनके पिता को अपने अरमानों की एक बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। कन्या भ्रूण हत्या और निम्न साक्षरता दर के लिए कुख्यात हरियाणा के उसे छोटे से गाँव बलाली में फोगाट को न केवल जड़ें जमाकर बैठे सामाजिक द्वेष और उदासीन सरकार का सामना करना पड़ा, बल्कि अपने खेल में उन लड़कियों को प्रशिक्षित करने का नुकसान परिवार में विरोध और निजी त्रासदी के रूप में भी सहना पड़ा। ‘अखाड़ा’ असीम धैर्य वाले एक व्यक्ति, एक ऐसे पिता की अद्भुत कहानी है, जिसने सारी मुश्किलों से लड़कर अपनी बेटियों को ऐसा भविष्य दिया, जिसे उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं देखा होगा। लड़कियों के लिए बराबरी का हक देने व समाज में लड़कों के समतुल्य बनाने को महज शब्दों में नहीं वरन् अपने कर्तृत्व में प्रकट करनेवाले अदम्य इच्छाशक्ति के धनी महावीर फोगाट की प्रेरणाप्रद जीवनी। इसी व्यक्तित्व पर केंद्रित आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ ने कामयाबी का नया इतिहास लिखा।
Akhada

Akhada

Saurabh Duggal

400

₹ 320

Cricket in Indian Mythology

  • Author Name:

    Ravi Chaturvedi Dalipnagar

  • Book Type:
  • Description: Awating description for this book
Cricket in Indian Mythology

Cricket in Indian Mythology

Ravi Chaturvedi Dalipnagar

250

₹ 200

Shuttle Ki Rani P.V. Sindhu Ki Biography (Hindi Translation Of Shuttling To The Top)

  • Author Name:

    V. Krishnaswamy

  • Book Type:
  • Description: Awating description for this book
Shuttle Ki Rani P.V. Sindhu Ki Biography (Hindi Translation Of Shuttling To The Top)

Shuttle Ki Rani P.V. Sindhu Ki Biography (Hindi Translation Of Shuttling To The Top)

V. Krishnaswamy

400

₹ 320

Olympic Khelon Ko Jaanein

  • Author Name:

    Kanishk Pandey

  • Book Type:
  • Description: ‘ओलम्पिक खेलों को जानें’—इस पुस्तक को आप ओलम्पिक खेलों की प्राथमिक मार्गदर्शिका कह सकते हैं। इसमें वह सब जानकारी दी गई है जो ओलम्पिक में भाग लेने के इच्छुक किसी भी खिलाड़ी को सबसे पहले चाहिए होती है। वे कौन से खेल हैं जो ओलम्पिक में खेले जाते हैं, इससे लेकर, कौन-सा खेल कैसे खेला जाता है, उसके नियम क्या होते हैं, ओलम्पिक में उस खेल को कब शामिल किया गया और अब तक किस-किस खिलाड़ी ने उसमें पदक जीते—यह सब आप इस पुस्तक से जान सकते हैं।

    भारत जैसे देश में जहाँ युवाओं की इतनी बड़ी संख्या मौजूद है, खेलों के प्रति जैसी भावना और समर्पण होना चाहिए था, वैसा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। सौ साल के अपने ओलम्पिक इतिहास में हमारी उपलब्धियाँ भी बहुत ज्यादा नहीं हैं। योग्य खिलाड़ियों को विश्व-स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जिस तरह का वातावरण और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, वैसा हमारे युवाओं को आमतौर पर नहीं मिल पाता। सामाजिक-आर्थिक वजहों के साथ इसका एक कारण आधारभूत जानकारी का अभाव भी है।

    यह पुस्तक उसी कमी को पूरा करने की एक कोशिश है। ओलम्पिक और अन्य खेलों के इतिहास तथा तकनीकी पक्ष के गहरे जानकर लेखक ने इस पुस्तक को सरल भाषा और तथ्यात्मक प्रामाणिकता के साथ लिखा है। हर स्तर के पाठक के लिए बोधगम्य और उपयोगी यह पुस्तक खासतौर पर ओलम्पिक खेलों में रुचि रखनेवाले भावी खिलाड़ियों, खेल-प्रेमियों और ऐसे पाठकों के लिए उपादेय साबित होगी जो खेल-संस्कृति और खेल-भावना को देश-दुनिया की आंतरिक सम्पन्नता के लिए जरूरी मानते हैं।

Olympic Khelon Ko Jaanein

Olympic Khelon Ko Jaanein

Kanishk Pandey

450

₹ 360

Cricket Ki Marketing

  • Author Name:

    Suryaprakash Chaturvedi

  • Book Type:
  • Description: v data-content-type="html" data-appearance="default" data-element="main">समय बदलता है तो स्थितियाँ भी बदलती हैं। जीवन का स्वरूप भी बदलता है। बदलते समय के साथ सब कुछ बदलता है। वैसे ही क्रिकेट के खेल में भी बदलाव आते रहे हैं। क्रिकेट बदला तो खेल की मार्केटिंग भी बदली। आज जहाँ भी जिन खेलों की लोकप्रियता है, वहाँ का मार्केट ही उन खेलों का मुख्य प्रायोजक है। भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता है तो आज विश्व क्रिकेट भी भारत के प्रायोजकों के धन से ही चल रहा है। इसलिए क्रिकेट की मार्केटिंग का हिसाब लगाती यह किताब आज के बदलते समय को समझने में भी काम आने वाली है। मार्केट या बाज़ार समाज का अहम हिस्सा रहे हैं। मार्केट पर भी समाज का ही नियंत्रण रहा। मगर आज मार्केट पर नियंत्रण करने वाला समाज ही उसके सामने नतमस्तक है। आज सब मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं। यहाँ तक कि खिलाड़ी भी आज खेल को खेल की तरह न खेलकर कि कोरे मुनाफे के लिए ही खेलते हैं। प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी की यह किताब क्रिकेट में मार्केट की बढ़ती दखलअन्दाजी को सामने लाने का अच्छा प्रयास है। क्रिकेट का मार्केट अगर खेल और खिलाड़ियों पर हावी होने लगेगा तो न तो क्रिकेट शानदार अनिश्चिततओं का खेल रह जाएगा और न ही इसके खिलाड़ी लोकप्रिय और यशस्वी हो पाएँगे। खेल खतम, पैसा हज़म नहीं होना चाहिए। किताब पढ़ें और क्रिकेट की विरासत को समझें।
Cricket Ki Marketing

Cricket Ki Marketing

Suryaprakash Chaturvedi

595

₹ 476

Bais Gaz Ki Duniya

  • Author Name:

    Suryaprakash Chaturvedi

  • Book Type:
  • Description: क़दमों से नापें तो जिस पिच पर क्रिकेट खेली जाती है, वह बाईस गज़ की होती है। क्रिकेट को जीवन से जुड़ा खेल भी माना जाता है। जीवन जितना दाँव-पेच या उतार-चढ़ाव से भरा-पूरा होता है उतना ही अस्थिर व रोमांचक खेल क्रिकेट होता है। जिस क्रिकेट को जीवन की तरह देखा जाता है, उसी से जीवन को खलने की प्रेरणा भी मिलती है। खेल के संस्मरण भी अपने जीवन को गढ़ते हैं। इसलिए ‘बाईस गज़ की दुनिया’ का यह स्मृति-संग्रह है।

    लेखक के अकादमिक सरोकारों के अलावा जो स्मृतियाँ उन्होंने इस पुस्तक में सँजोई हैं, उनसे ही लेखक का संसार बना है। लेखक इन्दौर के एक महाविद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा और साहित्य पढ़ाते हुए क्रिकेट-प्रेमी बने। इस स्मृति-संग्रह में इन्दौर आए या इन्दौर की क्रिकेट के प्रभुत्व खिलाड़ी, सफल खेल प्रशासक और साथी पत्रकारों का उनके जीवन आनन्द में आए योगदान को भावनात्मक ललक से प्रस्तुत किया है। आख़िर क्रिकेट-प्रेम ही उनके शिक्षक पेशे पर भारी पड़ा है।

    एक समय देश और इन्दौर की क्रिकेट के महानायकों के जीवन की बारीकियों को उकेरनेवाली यह पुस्तक रोचकपूर्ण है। पुस्तक उस समय के इन्दौर की, और देश की क्रिकेट की स्थिति व

    स्मृति को आज की बियाबानी दौड़ में सार्थकता प्रदान करती है। क्योंकि अतीत से ही भविष्य का वर्तमान साफ़ होता है और समझ आता है। पुस्तक पढ़ेंगे तो जानेंगे।

Bais Gaz Ki Duniya

Bais Gaz Ki Duniya

Suryaprakash Chaturvedi

350

₹ 280

Khelon Mein Bharat Ke Swarnim Pal

  • Author Name:

    Kanishk Pandey

  • Book Type:
  • Description: कोई भी खेल हो, उसे खेलते कुछ ही खिलाड़ी हैं, कई खेलों में तो सिर्फ एक ही; लेकिन वे प्रतीक बन जाते हैं पूरे देश के, देश के गौरव, सम्मान और संघर्ष-क्षमता के।
    भारत के पास भी ऐसे खिलाड़ियों का बड़ा शक्ति-कोष है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में देश के गौरव-ध्वज को विश्व-मंच पर लहराया। वे न सिर्फ भारत की खेल-भावना के प्रतिनिधि बनकर उभरे बल्कि भावी खिलाड़ियों, युवाओं और सामान्यत: पूरे देश के लिए प्रेरणा भी साबित हुए।
    इस पुस्तक में आजाद भारत के इतिहास के ऐसे ही क्षणों को एकत्रित किया गया है जब हमारे खिलाड़ियों ने, कई बार अनेक विपरीत परिस्थतियों के बावजूद, दुनिया को दिखा दिया कि कोई खेल ऐसा नहीं जिसमें हम दुनिया की बड़ी-से-बड़ी स्पर्द्धा में झंडा न गाड़ सकें।
    स्वतंत्रता मिलने के अगले ही वर्ष हॉकी में पहला ओलम्पिक स्वर्णपदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने जो विजय-गाथा लिखना शुरू की थी, वह आज तक जारी है। इस बीच लगभग सभी खेलों में हमने अपनी मौजूदगी दर्ज की है, पदक हासिल किए हैं; विश्व-स्तर के अनेक खिलाड़ी दुनिया को दिए हैं।
    उपलब्धियों और विजयों के ऐसे ही स्वर्णिम क्षणों का संकलन है यह किताब जिसमें पढ़नेवाले को ज्ञान के साथ, पवित्र खेल भावना की ऊर्जा तथा प्रेरणा के दर्शन भी होंगे।
Khelon Mein Bharat Ke Swarnim Pal

Khelon Mein Bharat Ke Swarnim Pal

Kanishk Pandey

495

₹ 396

Olympic Khel Aur Bharat

  • Author Name:

    Kanishk Pandey

  • Book Type:
  • Description: ओलम्पिक खेल प्राचीन यूनानी सभ्यता की देन है जहाँ ईसा पूर्व 776 से लेकर 393 ई. तक उनका आयोजन होता रहा। ये खेल ओलम्पिया पर्वत पर होते थे जिसके कारण इन्हें ओलम्पिक कहा जाने लगा। एक दन्तकथा के अनुसार हरक्यूलिस और उनके पिता को ओलम्पिक का जनक माना जाता है।
    प्राचीन ओलम्पिक के ईसवी सन् 393 के बन्द होने के कोई पन्द्रह सौ साल बाद आधुनिक ओलम्पिक आयोजनों का आरम्भ उन्नीसवीं सदी के आखिरी दशक में आकर हुआ जो अब तक जारी है। आज यह विश्व का सबसे बड़ा खेल-महाकुम्भ है जिसमें अनेक खिलाड़ी, अनेक टीमें, अनेक देश विशुद्ध खेल भावना के साथ अपनी विजय के लिए संघर्ष करते हैं।
    किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलम्पिक तक पहुँचना उसका सबसे बड़ा सपना होता है, एक महान उपलब्धि। कड़े परिश्रम और साधना के बाद ओलम्पिक तक पहुँचे इन खिलाड़ियों को इसलिए हम श्रेष्ठतम प्रतिभा कह सकते हैं, और ओलम्पिक को श्रेष्ठतम खेल-प्रतियोगिता।
    ओलम्पिक में ऐसे अनेक खिलाड़ी सामने आते हैं जो देश-दुनिया और समाज के लिए आदर्श बन गए।  विकट, विषम परिस्थतियों से पार पाकर वे कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने।
    इस पुस्तक में हम ओलम्पिक में शामिल सभी खेलों के साथ ही खिलाड़ियों के बारे में भी विस्तार से पढ़ेंगे। हर खेल के विवरण के साथ इसमें भारत के प्रदर्शन को विशेष रूप में रेखांकित किया गया है। और हो सकता है कि इन पृष्ठों पर दी गई जानकारी किसी भावी खिलाड़ी के लिए प्रेरणा ही बन जाए।
Olympic Khel Aur Bharat

Olympic Khel Aur Bharat

Kanishk Pandey

595

₹ 476

Hamare Kaptan : Naidu Se Dhoni Tak

  • Author Name:

    Suryaprakash Chaturvedi

  • Book Type:
  • Description: क्रिकेट खेल में कप्तान की अहम भूमिका होती है। सादगी और शालीनता के इस खेल में एक सर्वमान्य खिलाड़ी नेतृत्व करने के लिए चुना जाता है। सभी खिलाड़ी कप्तान को आदर भाव से देखते हैं।

    ‘हमारे कप्तान’ किताब में लेखक ने आँकड़ों, प्रसिद्धि एवं कामयाब फ़ैसले लेने की क्षमता वाले ग्यारह भारतीय कप्तानों के बारे में अपनी राय रखी है। भारतीय क्रिकेट के परिप्रेक्ष्य में इन कप्तानों की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है। यह किताब उन्हीं सफल भारतीय कप्तानों के बारे में चर्चा करती है।

    ‘नायडू से धोनी तक’ खेल में अप्रतिम बदलाव आए हैं। टेस्ट क्रिकेट से बीसमबीस के खेल के सफ़र में हर कप्तान अपने अलग परिवेश में दर्शाया व दिखाया गया है। भारत का पहला टेस्ट खेलने वाले कप्तान सी.के. नायडू हैं तो भारत को पहला बीसमबीस विश्व कप जितानेवाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं। बीच में भारत को एकदिवसीय विश्व कप जितानेवाले कपिल देव भी हैं, और साथ-ही-साथ खेल की कूटनीति में धनी माने गए कप्तान मंसूर अली खाँ पटौदी भी यहाँ हैं। जैसे-जैसे खेल लोकप्रिय होता गया, उसका फैलाव बढ़ता गया। ज़्यादा खेलने के कारण कप्तान ज़्यादा सफलता के आँकड़े पाते गए। इनमें मोहम्मद अज़हरुद्दीन और सौरव गांगुली भी शामिल हैं।

    कुछ भारतीय कप्तान जो लेखक की राय में इस श्रेणी में नहीं आते, उनका भी ज़िक्र इस पुस्तक में किया गया है और कारण बताए गए हैं। कुल मिलाकर ‘हमारे कप्तान : नायडू से धोनी तक’ किताब एक रोचक व ऐतिहासिक बहस छेड़ती है। लेखक ने शानदार तैयारी व तरीक़े से अपने चुने हुए कप्तानों पर पैनी नज़र डाली है। पुस्तक रोचक ही नहीं, रोमांचित भी करती है।

Hamare Kaptan : Naidu Se Dhoni Tak

Hamare Kaptan : Naidu Se Dhoni Tak

Suryaprakash Chaturvedi

395

₹ 316

Bhartiya Spin Gendbaji Ki Parampara

  • Author Name:

    Suryaprakash Chaturvedi

  • Book Type:
  • Description: भारतीय स्पिन गेंदबाज़ी का इतिहास क़रीब सौ साल पुराना है। हमारे देश की तस्वीर ही स्पिन गेंदबाजी की है व हमारी गेंद पट्टियाँ भी स्पिन गेंदबाज़ों को ही रास आती रही हैं। स्पिन कला भारतीय उपमहाद्वीप की विशेषता मानी जाने लगी है। यहाँ की मिट्टी ही नहीं, हवा-पानी में भी स्पिन की महक महसूस होती है।

    भारत में सभी तरह की स्पिन गेंदबाज़ी फलती, फूलती व विकसित होती रही है। इसमें बाएँ हाथ की स्पिन गेंदबाज़ी भी है व दाहिने हाथ की ऑफ़ स्पिन व कलाई मोड़कर की जानेवाली लेग स्पिन और गुगली भी। बाएँ हाथ के स्पिनर्स में पी. बालू, जमशेद जी, वीनू मनकड़, हीरालाल गायकवाड़, सलीम दुर्रानी व नाडकर्णी भी हैं और बिशन सिंह बेदी, दिलीप दोषी, मनिन्दर सिंह व राजू भी। इसी तरह दाहिने हाथ के ऑफ स्पिनर्स में ग़ुलाम अहमद, प्रसन्ना, वेंकटराघवन, शिवलाल यादव व हरभजन सिंह प्रमुख हैं। दाहिने हाथ के लेग स्पिन गुगली गेंदबाज़ों में एस.एम. जोशी, सी.एस. नायडू, एस.जी. शिन्दे, सुभाष गुप्ते, नरेन्द्र हिरवानी व अनिल कुम्बले विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

    आज भारत के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेनेवाले गेंदबाज़ अनिल कुम्बले भी लेग स्पिनर ही तो हैं। रणजी ट्रॉफ़ी और इससे पहले मुम्बई की मुम्बई स्पर्धा—विशेषकर त्रिकोणी, चतुष्कोणी एवं पंचकोणी स्पर्धा—में भी स्पिन गेंदबाजी का ही दबदबा रहा है।

    यह पुस्तक भारतीय स्पिन गेंदबाज़ी की परम्परा पर ही केन्द्रित है। मगर अन्तिम अध्याय में विश्व के सार्वकालिक महान स्पिन गेंदबाज़ों का भी उल्लेख किया गया है। क्रिकेट प्रेमी पाठकों के लिए यह न केवल उपहार है बल्कि जानकारी के साथ-साथ पठनीयता का रचनात्मक आस्वाद भी प्रदान करती है।

Bhartiya Spin Gendbaji Ki Parampara

Bhartiya Spin Gendbaji Ki Parampara

Suryaprakash Chaturvedi

595

₹ 476

1000 Khel Kood Prashnottari

  • Author Name:

    Narottam Puri

  • Book Type:
  • Description: खेल जगत् के क्विज मास्टर डॉ. नरोत्तम पुरी द्वारा रचित पुस्तक ‘1000 खेल-कूद प्रश्नोत्तरी’ में खेल जगत् के लगभग सभी अंगों को समेटने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक के कलेवर में तैराकी जैसे पानी के खेलों से लेकर कुश्ती तक सभी प्रकार के खेल-कूद शामिल किए गए हैं। लेखक ने भारत सहित पूरे विश्व में होनेवाली खेल जगत् की प्रमुख गतिविधियों का पूरा ध्यान रखा है। लेखक की ज्ञान परिधि में प्राचीन ओलंपिक खेलों से लेकर आधुनिक व्यवस्थित प्रतिस्पर्धाओं तक की जानकारी समाहित है। इस पुस्तक में तैराकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, क्रिकेट आदि सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह खेल सबसे पहले कहाँ और कब खेला गया?यह खेल सर्वप्रथम किस- किसके बीच खेला गया?इस खेल का विश्व रिकॉर्ड क्या है? इस विश्व रिकॉर्ड को किसने कब ध्वस्त किया?...और इस प्रकार के अन्य सैकड़ों रोमांचकारी व आश्चर्यकारी प्रश्न, जिन्हें पढ़-जानकर पाठकों का भरपूर मनोरंजन और ज्ञानवर्द्धन होगा।
1000 Khel Kood Prashnottari

1000 Khel Kood Prashnottari

Narottam Puri

400

₹ 320

Football Fever : The Ultimate Quiz Book

  • Author Name:

    Srinjoy Chowdhury

  • Book Type:
  • Description: This book doesn’t have any desciption.
Football Fever : The Ultimate Quiz Book

Football Fever : The Ultimate Quiz Book

Srinjoy Chowdhury

250

₹ 200

Hockey Ke Jadugar Major Dhyanchand

  • Author Name:

    Rachna Bhola 'Yamini'

  • Book Type:
  • Description: "हॉकी सम्राट्’ और ‘हॉकी के जादूगर’ जैसे विशेष्णों से विभूष्त मेजर ध्यानचंद का नाम किसी के लिए भी अपरिचित नहीं है। बचपन में उनमें एक खिलाड़ी के कोई लक्षण नहीं थे, इसलिए कह सकते हैं कि उनमें के खेल की प्रतिभा जन्म जात नहीं थी।उन्होंने अपनी सतत साधना, लगन, अभ्यास, संकल्प व संघर्ष के माध्यम से इस खेल में दक्षता अर्जित की और विश्व के सर्वोत्तम हॉकी खिलाडि़यों की सूची में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा लिया। ध्यानचंद हॉकी के खेल में एक सेंटर फॉरवर्ड के रूप में जाने जाते थे और उनकी इस अद्भुत खेल प्रतिभा ने भारत को एक अलग ही मुकाम पर पहुँचा दिया था। वे तीनों बार उस भारतीय ओलंपिक टीम के सदस्य थे, जो अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाई। विदेशी जब उन्हें खेलते देखते तो वाहवाह कर उठते। वे लगभग 25 वर्षों तक विश्व हॉकी के शिखर पर छाए रहे। मेजर ध्यानचंद की प्रेरक जीवनगाथा, जो हर खेलप्रेमी और खिलाड़ी को समान रूप से प्रेरित करेगी और उनमें खेलों के प्रति जुनून पैदा करेगी।"
Hockey Ke Jadugar Major Dhyanchand

Hockey Ke Jadugar Major Dhyanchand

Rachna Bhola 'Yamini'

350

₹ 280

Shatranj Khelana Seekhen

  • Author Name:

    Vivek Anand

  • Book Type:
  • Description: "शतरंज खेलना सीखें—विवेक आनंद शतरंज के बारे में लोगों की अकसर यह धारणा है कि यह खेल एक लत की भाँति बुरी तरह चिपक जाता है। इस संदर्भ में लोग नवाबों के उदाहरण देते हैं। इसलिए लोग इसे अपने घर में घुसने नहीं देना चाहते। यह तर्क ऊपर से देखने में ठीक लगता है। लेकिन आप इस बात से सहमत होंगे कि भोजन भी एक नशे से कम नहीं है, फिर भी हम उसका सम्मान करते हैं। इस खेल के मनोविज्ञान को यदि सब लोग समझ जाएँ तो ऐसा पूर्वग्रह दूर हो सकता है। जिसे हम सुख या आनंद कहते हैं, वह एकाग्रता में है और इस बारे में सभी एकमत हैं कि शतरंज में एकाग्रता अपने चरम पर होती है। जो चंचल है, वह शतरंज खेलने में सफल हो ही नहीं सकता। प्रस्तुत पुस्तक पाठकों को शतरंज खेलने से संबंधित प्रारंभिक जानकारी देने की एक कोशिश है। आप इसे पढ़ें और इसके अनुसार अभ्यास करें तो निश्‍चय ही आप में सोई प्रतिभा का अंकुरण होगा। एक बात ध्यान देने योग्य है कि बच्चे कोई वस्तु नहीं हैं। उन्हें अपने तरीके से आगे बढ़ने दीजिए। उनकी रुचि को समझकर उस दिशा में उनका सहयोग कीजिए, ताकि वे अपनी विशेषताओं का पूर्णरूप से विकास कर पाएँ। इस पुस्तक को लिखते समय लेखक ने एक सामान्य पाठक को, जो इसे खेल के लिए खेलना चाहता है, तो सामने रखा ही है, विशेष रूप से उन्हें शतरंज के बारे में प्रारंभिक जानकारी देने की कोशिश की है, जो इसे अपने कैरियर के रूप में अपनाना चाहते हैं या अपने कैरियर का आधार बनाना चाहते हैं। शतरंज को जानने-समझने एवं अपने आप में निखार लाने में सहायक एवं मार्गदर्शक पुस्तक।
Shatranj Khelana Seekhen

Shatranj Khelana Seekhen

Vivek Anand

400

₹ 320

Volleyball : Khel Aur Niyam

  • Author Name:

    Surendra Shrivastava

  • Book Type:
  • Description: "वॉलीबॉल वॉलीबॉल एक व्यायाम वाला तथा मनोरंजक खेल है। इसके मैदान की लंबाई 18 मीटर एवं चौड़ाई 9 मीटर होती है। लंबाई में इसको दो बराबर भागों में बाँट दिया जाता है। तत्पश्‍चात् दो इंच (5 सेमी.) चौड़ाई की रेखा से इस मैदान की सीमारेखा बना दी जाती है। किसी भी प्रकार की रुकावट मैदान के चारों तरफ, तीन मीटर तक और ऊँचाई में 7 मीटर तक नहीं होनी चाहिए। मध्य रेखा के समांतर दोनों तरफ उससे तीन मीटर की दूरी पर आक्रामक रेखा खींच दी जाती है। मैदान के पीछे की रेखा के साथ, बगल की रेखा से दोनों तरफ, क्रीड़ाक्षेत्र की ओर तीन मीटर की दूरी पर, मैदान के बाहर पीछे की ओर एक रेखा खींच दी जाती है। इसे सेवाक्षेत्र (Service Area) कहते हैं। प्रत्येक दशा में एक टीम (दल) में छह खिलाड़ी ही खेलेंगे, लेकिन कोई भी दल 12 खिलाड़ियों से अधिक के नाम नहीं भेज सकता। बहुधा प्रतियोगिता तीन पाली की होती है, किंतु फाइनल मैच पाँच पाली का होता है। खेल के बहुत से नियम होते हैं, जिनका खिलाड़ियों को अनुपालन करना पड़ता है। इस रोचक खेल की विस्तृत जानकारी इस पुस्तक में दी गई है, जो खेल-प्रेमियों को रुचिकर तथा उपयोगी लगेगी।
Volleyball : Khel Aur Niyam

Volleyball : Khel Aur Niyam

Surendra Shrivastava

300

₹ 240

Sachin Tendulkar Prashnottari

  • Author Name:

    Suvam Pal

  • Book Type:
  • Description: "वह जब बल्ला उठाते हैं, दुनिया भर के क्रिकेट-प्रेमी अपनी साँस रोक लेते हैं। सचिन रमेश तेंदुलकर सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति का नाम है, जो सपने जगाता है, आँकड़े इकट्ठा करनेवालों के काम को दिलचस्प बनाता है और क्रिकेट के कला-पारखियों के लिए कमाल की कसौटी प्रस्तुत करता है। यह पुस्तक उस कीर्ति-पुरुष के जीवन की झलकियों से पाठकों को परिचित कराती है जो सही मायनों में भारत रत्न है। मैदान में उनका रूप क्या होता है और मैदान के बाहर कैसा—सचिन के दोनों पक्षों को पहेलियों और बहुतेरे तथ्यों तथा उनसे संबंधित अनेक छोटी-मोटी बातों के जरिए प्रकाश में लाने का प्रयास है यह पुस्तक। इसमें प्रस्तुत प्रश्न सचिन नाम की पहेली को खोलने की चेष्टा करते हैं और उनके प्रशंसकों को उनके बारे में अपनी समझ-बूझ की परख करने का अवसर प्रदान करते हैं। विश्व के एक महानतम क्रिकेट खिलाड़ी के जीवन के सभी पहलुओं पर नजर डालते हुए यह पुस्तक भारत के सबसे बड़े एवं सर्वश्रेष्ठ प्रिय खिलाड़ी के बारे में दिलचस्प सूचना और अल्प ज्ञात तथ्यों का एक व्यापक चित्र प्रस्तुत करती है। सचिन तेंदुलकर के जीवन का विश्वकोश है यह पुस्तक।
Sachin Tendulkar Prashnottari

Sachin Tendulkar Prashnottari

Suvam Pal

200

₹ 160

The Sports category on Rachnaye brings together books that capture the spirit of competition, discipline, teamwork, and human endurance. This shelf spans biographies, memoirs, training guides, sports history, psychology, coaching manuals, and analytical writing across Indian and global sports.

What readers will find here:

  • Sports biographies and autobiographies of Indian and international athletes

  • Cricket, football, hockey, badminton, athletics, wrestling, and Olympic sports

  • Sports psychology, mental toughness, and performance mindset

  • Coaching, training, fitness, and skill-development guides

  • Sports history and landmark tournaments

  • Books on sports governance, management, and ethics

  • Inspirational sports stories for young readers

What types of sports books are available on Rachnaye?

You’ll find athlete biographies, sports history, coaching guides, training manuals, sports psychology, and inspirational sports stories.

Do you have books on Indian sports and athletes?

Absolutely. Cricket, hockey, badminton, wrestling, athletics, and other Indian sports are well represented.

Are sports psychology books included?

Yes. Many books focus on mental strength, focus, motivation, and performance psychology.

Are there sports books for children and young readers?

Yes. The category includes inspiring sports stories and simplified biographies for children and teenagers.

Are coaching and training guides available?

Yes. You’ll find books on coaching methods, fitness routines, skill development, and athlete preparation.

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp