Literary Fiction

Literary Fiction

Nirmala

  • Author Name:

    Premchand

  • Book Type:
  • Description: मुंशी प्रेमचंद हिन्दी उपन्यास को जासूसी, अय्यारी और पौराणिक कथानकों से निकालकर वास्तविक सामाजिक विषयों तक ले आये। इसमें उनका केन्द्रीय प्रश्न हमारे समाज की आधारी आबादी, यानी की स्त्रियों की समस्याएं थीं। आज आपको शायद यह बात उतनी बड़ी न लगती हो, लेकिन साहित्य में यह एक बड़ा प्रस्थान है। इसके बाद हिन्दी उपन्यास पीछे नहीं लौट सकता था । कथाकार सामाजिक और व्यक्तिमन की हलचलों से मुख नहीं मोड़ सकते थे। निर्मला में प्रेमचंद अनमेल विवाह को विषय बनाते हैं और उसे करुणा की जिस जमीन तक ले जाते हैं, उससे गुजरते हुए आँखें गीली होने लगती हैं । वह मनुष्य के संदेह, संशय और मनोसंघर्ष को जितनी सहजता से भाषा में प्रत्यक्ष करते हैं, इससे पाठक न सिर्फ़ कथा पत्रों से जुड़ता है बल्कि खुद के भीतर भी उतरता है ।
Nirmala

Nirmala

Premchand

275

₹ 228.25

Seva Sadan | सेवा सदन

  • Author Name:

    Premchand

  • Book Type:
  • Description: कहने को बहुत सारे पात्र हैं, उनके बदलने की परिस्थितियाँ हैं, उनका जटिल जीवन-चक्र भी है। लेकिन प्रेमचंद का उपन्यास 'सेवासदन' सुमन की कहानी है। एक ईमानदार दारोगा कृष्णचंद्र की प्यारी बेटी सुमन, पिता के पहले रिश्वत लेने की दुर्घटना से उलझकर वेश्यावृत्ति के रास्ते पर पहुँच जाती है। लेकिन कथा यहीं समाप्त नहीं हो जाती। सुमन अपनी आंतरिक ज्योति को वापस पाती है, अपने से जुड़े लोगों के जीवनोद्धार का प्रमुख कारण बनती है। कथा का अंत आते-आते बेसहारा को सहारा देने के निमित्त बने केंद्र 'सेवासदन' की निर्देशिका बनती है ।
Seva Sadan | सेवा सदन

Seva Sadan | सेवा सदन

Premchand

399

₹ 331.17

Skin Test

  • Author Name:

    Shashikant Mishra

  • Book Type:
  • Description: मीडिया इंडस्ट्री में एंकर बनने के लिए पहले केवल ‘स्क्रीन टेस्ट’ होता था लेकिन अब फीमेल एंकर के लिए उसमें एक नया टेस्ट जुड़ रहा है- ‘स्किन टेस्ट’! गिव एंड टेक की इसी दास्तां को बयां कर रही है एक न्यूज चैनल की चार लड़कियां । एंकर बनने की ख्वाहिशमंद चारों लड़कियों की एंकरिंग की जर्नी बॉस के ‘शैतानी सोफे’ से होकर गुजरती है । ‘कास्टिंग काऊच’ की ये दास्तां स्क्रीन लाइफ के उतार-चढ़ाव से गुजरती हुई जब आखिरी पड़ाव पर पहुंचती हैं तब फीमेल एंकरिंग की वो दुनिया सामने आती है जिसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहता है । कहानी और किरदार काल्पनिक हैं लेकिन ‘स्किन टेस्ट’ की पूरी दास्तां टीवी स्क्रीन के चमकते चेहरे के पीछे ‘आग और धुएं’ के सत्य रिश्ते पर आधारित है ।
Skin Test

Skin Test

Shashikant Mishra

199

₹ 165.17

Rangbhoomi

  • Author Name:

    Premchand

  • Book Type:
  • Description: अंधे भिखारी सूरदास के पास एक ज़मीन है, जो पूरे गाँव के पशुओं की चारागाह है। जॉन सेवक उसपर सिगार का कारखाना लगाना चाहता है। अकेला सूरदास गाँव के लिए उस ज़मीन को बचाने की लड़ाई लड़ता है। इस लड़ाई में वह राजा, पूंजीपति, गाँव के षड्यंत्रकारियों और शहरी न्यायतंत्र से लड़ता हुआ शहीद होता है। यह संक्षिप्त कथा 'रंगभूमि' के जटिल और विस्तृत वितान का संकेत मात्र है। इसके साथ-साथ निर्मम अंग्रेजी सत्ता - व्यवस्था है और समाज में बदलाव की उठती गिरती लहरें है, और मनुष्यों के प्रतिक्षण बदलते हृदय। नैतिक और अनैतिक की बहसों के बीच प्रेमचंद की मँजी हुई लेखनी सब कुछ दर्ज करती चलती है।
Rangbhoomi

Rangbhoomi

Premchand

449

₹ 372.67

Magical Note

  • Author Name:

    Aviral Adeeb

  • Book Type:
  • Description: बचपन में खरीदे गए एक नकली नोट में चमकती हरी रौशनी से शुरू होती है- आरव की कहानी। एक ऐसा सफर जो उसे स्कूल से लेकर IIT (ISM) धनबाद तक ले जाता है। जहाँ हर मोड़ पर उसे अपने “मैजिकल नोट" की ताकत और उसके परिणामों का सामना करना पड़ता है। “मैजिकल नोट” जादू और मानवीय फैसलों की कहानी है। ऐसी कहानी जिसमे अंततः यह साबित होता है कि नियत ही नियति तय करती है।
Magical Note

Magical Note

Aviral Adeeb

249

₹ 206.67

Bawalistan

  • Author Name:

    Tasneem Khan

  • Book Type:
  • Description: तसनीम ख़ान की ये कहानियाँ परिवार, समाज और राजनीति के अलग-अलग आयामों की गहरी पड़ताल और उनमें अंतर्निहित आख्यान को दर्ज करने की मुसलसल कोशिशों से उपजी हैं। कहानियों के परिवेश और भाषा में वर्णित संस्कृति को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है; अर्थात यह संसार कथाओं में बड़े विश्वसनीय ढंग से आया है। धर्म, स्त्री और पारिवारिक जीवन के जटिल अंतरसंबंधों को गहरी सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ कहती यह कहानियाँ अपने आप स्त्री के दुख और सांप्रदायिकता की बढ़ती विषबेल की पहचान करती चलती हैं। शीर्षक कहानी 'बावलिस्तान' मौजूदा भारतीय राजनीति और मीडिया के खोखले चरित्र को एक दिलचस्प स्थिति के सहारे नुमायाँ करती है तो वहीं ' अब्दुल की मौत' भी मौत के बाद की काल्पनिक परिस्थिति में सांप्रदायिकता की समस्या का परीक्षण करती है। कहानियों में गहरी रागात्मकता है, बोली का सुंदर रचाव है और स्पष्ट राजनैतिक समझ है ।
Bawalistan

Bawalistan

Tasneem Khan

249

₹ 206.67

Nitshay Ki Kutai

  • Author Name:

    Mayank Jain

  • Book Type:
  • Description: यह ऐसी किताब है जिसे एक बार शुरू कर लेने के बाद आप पूरी कहानी पढ़े बिना छोड़ नहीं पाएँगे । व्यंग्य और कटाक्ष से सजी ये कहानियाँ छोटे शहरों और कस्बों की झलक देती हैं -- ऐसे पात्रों के बीच जिनसे हम अक्सर अपने आसपास मिलते हैं। यथार्थ, तर्क, कल्पना और संयोग मिलकर ये कहानियाँ जीवन को देखने का एक नया नज़रिया पेश करती हैं। माया शर्मा, क्वीर लेखिका और विचारक मयंक की कहानियों के मज़ाक में उनका गाम्भीर्य है। एक नयी आवाज़ जो हिन्दी के पूर्वजों से जितना लेती है, उतना ही अपना नया रास्ता भी बनाती है । तनुज सोलंकी, अंग्रेज़ी उपन्यासकार और संपादक
Nitshay Ki Kutai

Nitshay Ki Kutai

Mayank Jain

249

₹ 206.67

Premashram | प्रेमाश्रम

  • Author Name:

    Premchand

  • Book Type:
  • Description: काशी के जमींदार परिवार के मुखिया प्रभाशंकर और भतीजे ज्ञानशंकर की जमींदारी में लखनपुर एक गाँव है। 'प्रेमाश्रम' उपन्यास में प्रेमचंद लखनपुर के लोगों की व्यथा कथा लिखते हैं कि कैसे अपने आसामी किसानों के उत्पीड़न से बेपरवाह जमींदार अपनी ही रासलीलाओं में मगन हैं। यह उत्पीड़न इतना बढ़ता है कि गाँव के सारे काम करने लायक पुरुष जेल चले जाते हैं ऊपर से बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक विपदाएँ अपनी जगह । जमीदार परिवार भी धीरे-धीर बदलता है, विलास की सीमाएँ सामने आती जाती हैं और मजलूम किसानों के भी दिन फिरते हैं, यही कथा है 'प्रेमाश्रम' की।
Premashram | प्रेमाश्रम

Premashram | प्रेमाश्रम

Premchand

449

₹ 372.67

Karmabhoomi

  • Author Name:

    Premchand

  • Book Type:
  • Description: कर्मभूमि' गाँव और शहर में आ रहे बदलावों की कथा एकसाथ कहता हुआ उपन्यास है। गाँव में बढ़ते लगान की चक्की में पिसते गरीब किसान हैं, और उनके ही धन से विलासिता का जीवन जीते जमींदार और उसके कारिदे हैं। किसानों को एक संगठित आंदोलन चाहिए कि इस शोषण चक्र से निजात मिले। शहर में गरीबों के मकान बनने की जगह को धनी लोगों के बंगलों के लिए आबंटित करने का दुश्चक्र चल रहा है। अमरकांत, सुखदा, सकीना, सलीम और लालाजी जैसे अनेक पात्र हैं जो धीरे-धीरे अपने जीवन संघर्षों से सीखते बदलते हुए दोनों आंदोलनों का हिस्सा हो जाते हैं। इस बीच सत्ता के दुष्‍चक्र हैं और अनकही कोमल प्रेमकथाएँ। धीरे- धीरे किसानों और गरीबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ना ही पात्रों का जीवन हो जाता है:वही उनकी कर्मभूमि।
Karmabhoomi

Karmabhoomi

Premchand

399

₹ 331.17

Gaban | गबन

  • Author Name:

    Premchand

  • Book Type:
  • Description: गबन' की नायिका जालपा का बचपन से एक सपना है- उसे माँ के जैसा ही चंद्रहार मिले। इस स्वप्न के इर्द-गिर्द प्रेमचंद भारतीय मध्यवर्ग के पतन की कथा लिखते हैं। जालपा का स्वर्णाभूषणों के प्रति अतार्किक प्रेम नायक रमानाथ को भ्रष्टाचार की ओर इतना ले जाता है कि वह अन्ततः निर्दोषों को सज़ा कराने के लिए झूठा सरकारी गवाह तक बनने को तैयार हो जाता है; यह 'गबन' की कथा है। इसके बीच ऐसे अनेक चरित्र और उनके जीवन प्रसंग हैं जो सहज मानवीय ढंग से उच्चता और अवनति की ओर यात्रा करते दिखाई देते हैं। इससे 'गबन' बस आभूषण प्रेम के दुष्परिणामों का आख्यान नहीं रह जाता- मानवीय गरिमा और सामाजिक परिवर्तन के उच्च आदर्शों का दस्तावेज बन जाता है।
Gaban | गबन

Gaban | गबन

Premchand

275

₹ 228.25

Mohabbat Ki Dukaan - मोहब्बत की दुकान By Yashwant Vyas

  • Author Name:

    Yashwant Vyas

  • Book Type:
  • Description: मोहब्बत की दुकान दुकान अगर हुई तो सौदे की रेट लिस्ट भी होगी। रेट लिस्ट है तो प्रॉफिट का हिसाब भी होगा। जो मोहब्बत में भी प्रॉफिट निकाल ले उसे इश्क़ की इल्लत पालने की बजाय परचून का धंधा खोल लेना चाहिए। एक सांस में पढ़ जाने लायक बतकहियों का खाता खोलती जुमलों के दौर की जानलेवा कहानियां यशवंत व्यास नए प्रयोगों के लिए चर्चित व्यंग्यकार पत्रकार. बोसकीयाना, कवि की मनोहर कहानियां, चिंताघर, कामरेड गोडसे, ख्वाब के दो दिन, अपने गिरेबान में, कल की ताज़ा ख़बर, अमिताभ का अ, अब तक छप्पन, इन दिनों प्रेम उर्फ लौट आओ नीलकमल, यारी दुश्मनी, जो सहमत हैं सुनें आदि किताबें. कई मीडिया उपक्रमों में प्रमुख रहे. कई सम्मान. डेढ़ दशक से प्रतिष्ठित अख़बार अमर उजाला के समूह सलाहकार नए माध्यमों पर कुछ अनूठे प्रयोगों में व्यस्त.
Mohabbat Ki Dukaan - मोहब्बत की दुकान By Yashwant Vyas

Mohabbat Ki Dukaan - मोहब्बत की दुकान By Yashwant Vyas

Yashwant Vyas

160

₹ 132.8

Neend Ke Aasspass | नींद के आसपास

  • Author Name:

    Sanjay Maharan Singh

  • Book Type:
  • Description: स्वप्न, कामना, प्रतीक्षा और अंधकार का शोकगीत !
Neend Ke Aasspass | नींद के आसपास

Neend Ke Aasspass | नींद के आसपास

Sanjay Maharan Singh

299

₹ 248.17

Mai Behoshi Ka Ek Patthar Tha | मैं बेहोशी का एक पत्थर था

  • Author Name:

    Veeru Sonkar

  • Book Type:
  • Description: अपने दूसरे कविता संग्रह में वीरू सोनकर थोड़ी अप्रत्याशित परिपक्वता के साथ सामने आ रहे हैं। उनकी कविता में अदम्य आवेग, अपने समय और सभ्यता के रूपों-विद्रूपों और सौन्दर्य और अन्याय की बेरहम शिनाख्त, भाषा और कविता में तेज़ी से फैल रहे रूमानों से अपने को अलग करने की सजगता, बाहर और भीतर के तादात्म्य की अवसन्न पहचान अब पूरी प्रखरता और नवाचार में जाहिर हैं। उनमें दुस्साहस है पर उनकी कविता को मार्मिक विलाप की तरह पढ़ा जा सकता है। अपनी कविता में वे अपनी और आज की सचाई का सामना करने से नहीं हिचकिचाते और कभी अपने क्षोभ में कविता को गाली तक बनाने की हद तक चले जाते हैं। जो भी हो, वे एक भरेपूरे कवि हैं जो उनके एक क्षुब्ध, संवेदनशील, साहसी, सजग आदमी होने का ही एक संस्करण है। वीरू के यहाँ सहना और भाषा दोनों जब-तब कलंक बन जाते हैं। ऐसा भी लग सकता है कि हमारे समय में लगातार हो रहे विध्वंस के बरक्स वे भग्नावशेष में भटकते कवि हैं । यह कविता हमें पुकारती है, हमारे और अपने किये धरे पर विलाप करती है, हमें अनेक विद्रूप और विडम्बनाओं की चिन्हार कराती है, हमें भाषा में नये इलाकों में ले जाती है और हमें आश्वस्त करती है कि इस अभागे समय में भी कविता कुछ कर सकती है। अशोक वाजपेयी प्रसिद्ध साहित्यकार
Mai Behoshi Ka Ek Patthar Tha | मैं बेहोशी का एक पत्थर था

Mai Behoshi Ka Ek Patthar Tha | मैं बेहोशी का एक पत्थर था

Veeru Sonkar

249

₹ 206.67

Dibiya | डिबिया

  • Author Name:

    Uday Prakash

  • Book Type:
  • Description: उदय प्रकाश की छोटी कहानियों के इस चयन में भी उनके कथावैशिष्ट्य के सभी तत्व सहज गतिमान दिखते हैं। जादू, मार्मिक स्मृतियाँ, विडंबना बोध और व्यंग्य उनकी इन कहानियों में एक कौंध की तरह आते हैं और पाठक की चेतना को प्रकाशित कर जाते हैं। माँ, पिता, भाई और मित्रों से आत्मीय किंतु जटिल रिश्तों की कई परतें इन कहानियों की संवेदना भूमि को बनाती हैं। उदय प्रकाश के पास, स्मृतियों और बाहरी संसार के जादू भरे वर्णन की एक ऐसी अद्वितीय भाषा है जो उन्हें गल्प के माहिर कारीगरों के बीच रखती है। अवसरवाद से उपजी गुलाम मानसिकता और यांत्रिकता जहाँ मनुष्य को दयनीय बना रही है वहीं दूसरी ओर अकेला भी कर रही है ।यहाँ अपने में खोया हुआ बचपन भी उतना ही सच्चा है जितनी प्रमाणिक मृत्यु की आहटें हैं।
Dibiya | डिबिया

Dibiya | डिबिया

Uday Prakash

199

₹ 165.17

Muhar | मुहर

  • Author Name:

    Chandan Pandey

  • Book Type:
  • Description: रोली घमंडी है, रोली अकडू है, रोली ज़िद्दी है... ऐसी तमाम तोहमतों के बीच रोली है कि नौकरी पाने, नौकरी की जगह तक पहुँच पाने और वहाँ से घर लौटने की जद्दोजेहद से रोज़ गुज़र रही है। यक़ीन कीजिए कि ये साधारण सी दिखने वाली बातें एक वर्किंग वूमन के लिये रोज़ लड़ी जाने वाली लड़ाइयाँ हैं। जेंडर, आयु और शहरी/ग्रामीण पृष्ठभूमि को केंद्र में रखकर किये जाने वाले कई सूक्ष्म और स्थूल भेदभाव हैं जिनका सामना रोली और उस जैसी तमाम कामकाजी स्त्रियों को रोज़ करना होता है। परिवार, समाज और रोज़गार के मुश्किल कुरुक्षेत्र में जूझती रोली को केंद्र में रखकर लिखी गई ये कहानियाँ हर कामकाजी स्त्री के जीवन, स्वप्न और संघर्ष का सूक्ष्म और मार्मिक दस्तावेज़ बन पड़ी हैं।
Muhar | मुहर

Muhar | मुहर

Chandan Pandey

199

₹ 165.17

5 Jeevon Se Baatein | 5 जीवों से बातें

  • Author Name:

    Anita Gopesh

  • Book Type:
  • Description: गूगल और इंटरनेट ने बच्चों की कल्पना से प्रकृति के असली, जीवंत रंग कहीं छीन से लिए हैं। जबकि पेड़, पौधों और जीव-जंतुओं की दुनिया अनगिनत रंगों, रहस्यों और कहानियों से भरी है। जीव विज्ञान पढ़ाते हुए समझ आया कि यह संसार कितना रोचक है- और इतना विस्तृत कि इसे एक बार में बता पाना लगभग असंभव है। इसी सजीव दुनिया से बच्चों का परिचय कराने के लिए मैंने कुछ जाने-पहचाने जन्तुओं को बच्चों से बातें करते हुए पेश करने की कोशिश की है । उसी प्रयास से यह किताब जन्मी - ताकि बच्चे फिर से प्रकृति को उसके अपने रंगों में देख सकें, सुन सकें और महसूस कर सकें।
5 Jeevon Se Baatein | 5 जीवों से बातें

5 Jeevon Se Baatein | 5 जीवों से बातें

Anita Gopesh

125

₹ 103.75

Kahin Aur Par Kahan By Neeraj Pandey

  • Author Name:

    Neeraj Pandey

  • Book Type:
  • Description: क्षितिज को नहीं पता कि माया उसे जानती भी है या नहीं। स्कूल में वह उससे एक क्लास पीछे थी और क्षितिज उसे चुपके-चुपके पसंद करता था लेकिन लड़कपन में लिखा गया लव लेटर माया तक कभी नहीं पहुँचा। बीस साल बाद, जब उसका तीन साल का रिश्ता टूटा, पर यक़ीन खो दिया। मगर जब दोबारा तलाश शुरू की, तो माया याद आयी। उसे नहीं पता माया कहाँ है, कैसी है लेकिन इस बार क्षितिज को उसे ढूँढना ही है। -कहीं और पर कहाँ
Kahin Aur Par Kahan By Neeraj Pandey

Kahin Aur Par Kahan By Neeraj Pandey

Neeraj Pandey

299

₹ 248.17

Jamunapaar Wali Muhabbat By Sharad Tripathi

  • Author Name:

    Sharad Tripathi

  • Book Type:
  • Description: एक अनूठी प्रेमकहानी जो जमुना की लहरों पर चलती नाव पर चुपचाप परवान चढ़ती और हालात के हाथों टूटती बिखरती रही.. जुड़ते-टूटते-बिखरते रहे मुहब्बत भरे दिल, उनके कोमल सपने और उनके आसपास का जीवन. चंदर, संध्या और मैरी की मार्मिक प्रेमकहानी जो जमुना के दो किनारों के बीच भी उतनी ही बिखरी हुई है जितनी कुम्भ और इलाहाबाद के आंतरिक संसार में. चंदर! क्या यह नाम अधूरी मुहब्बत और टूटा हुआ दिल थामे संगम के पास उदास छूट जाने के लिए शापित है?
Jamunapaar Wali Muhabbat By Sharad Tripathi

Jamunapaar Wali Muhabbat By Sharad Tripathi

Sharad Tripathi

299

₹ 248.17

Berozgaar Engineer aur Gungi Gun ka Insaaf

  • Author Name:

    Vishwas Sharma

  • Book Type:
  • Description: बेरोज़गार इंजिनियर और गूंगी गन का इंसाफ़ | लेखक: विश्वास शर्मा दिल्ली की उमस भरी अगस्त–सितंबर की रातें, झिर-झिर बरसात और गलियों की घुटन… इन्हीं के बीच चलती है यह कहानी— एक बेरोज़गार इंजीनियर, एक क़ातिल और एक पुलिसवाले की। बाबू दिलवाला जेल से सिर्फ़ तीन घंटे के लिए बाहर आया—मनचंदा का क़त्ल करने। लेकिन वह कभी लौट नहीं सका। किसने मारा उसे? उसकी प्रेमिका बेबी ने, मनचंदा ने, या हमेशा इंसाफ़ करने वाली गूँगी गन ने? पाठक को रहस्य का आधा सिरा पहले मिल जाता है, मगर किरदार अपनी ही तलाश में उलझे रहते हैं। सचाई की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं और हर पन्ना दिल्ली के मौसम, बरसाती अँधेरे और बेचैन कर देने वाले माहौल से सराबोर है। यह उपन्यास केवल अपराधकथा नहीं है—यह अपने दृश्यात्मक और घटनात्मक प्रभाव से किसी फ़िल्म की तरह अनुभव कराता है।
Berozgaar Engineer aur Gungi Gun ka Insaaf

Berozgaar Engineer aur Gungi Gun ka Insaaf

Vishwas Sharma

299

₹ 248.17

Kaun Jaat Ho Bhai | कौन जात हो भाई

  • Author Name:

    Bachcha Lal Unmesh

  • Book Type:
  • Description: इन सभी कविताओं में आए समकालीन सामाजिक-राजनैतिक-आर्थिक- सांस्कृतिक विमर्श, बहस, संघर्ष और दलित-बहुजन चेतना को आसानी से देखा जा सकता है । बच्चा लाल ‘उन्मेष’ के संग्रह में शामिल तमाम कविताएँ समाज में फैली असमानता, उत्पीड़न, शोषण, दमन को वर्गीय और जातीय दोनों आधार पर चिह्नित करती हैं और उन पर कड़ा प्रहार करती हैं। एक तरफ़ ये कविताएँ मनुवाद पर आधारित ब्राह्मणवाद की पोल खोलती हैं तो दूसरी ओर दलितों, मज़दूरों, किसानों, स्त्रियों पर होने वाले ज़ुल्म और शोषण की मुख़ालिफ़त करते हुए उनके पक्ष में मज़बूती से खड़े होकर अपनी आवाज़ बुलंद करती हैं। भाषा की दृष्टि से कविताएँ बेहद सरल, पठनीय और दिल को छू जाने वाली हैं। कविता में व्यंग्यात्मक शैली कविता को और पठनीय और वैचारिक बना देती है । -अनिता भारती
Kaun Jaat Ho Bhai | कौन जात हो भाई

Kaun Jaat Ho Bhai | कौन जात हो भाई

Bachcha Lal Unmesh

249

₹ 206.67

Literary Fiction is where readers find writing that goes beyond plot—stories driven by character depth, emotion, style, and ideas. These books explore identity, relationships, society, culture, language, and personal transformation through thoughtful, nuanced storytelling.

This category brings together:

  • Award-winning Indian literary works

  • Regional classics in Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Malayalam, Odia, Kannada, Urdu

  • Translated masterpieces from Indian languages

  • Character-driven novels and introspective narratives

  • Experimental writing, modern classics & minimalist prose

  • Slow-reading titles that emphasise style, symbolism, and theme

  • Contemporary Indian voices that reflect today’s emotional and social complexities

What is literary fiction?

Literary fiction focuses on character development, emotional depth, language, and themes rather than plot-driven storytelling.

What types of literary fiction are available on Rachnaye?

You’ll find Indian regional classics, contemporary literary novels, translated works, award-winning fiction, and character-driven stories.

Is literary fiction available in Indian languages?

Yes. Hindi, Marathi, Bengali, Tamil, Malayalam, Kannada, and English editions are widely available.

How is literary fiction different from commercial fiction?

Commercial fiction prioritises fast-paced plots, while literary fiction emphasises style, nuance, and deeper meaning.

Is literary fiction suitable for beginners?

Yes, but readers should choose accessible titles first—modern Indian literary fiction is a great starting point.

Why are translations important in literary fiction?

They help readers explore masterpieces across Indian and global languages, preserving cultural and linguistic diversity.

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp