Sutradhar
About the book
अपनी रचनात्मक ज़मीन और लेखकीय दायित्व की तलाश करते हुए एक ईमानदार लेखक प्रायः स्वयं को भी रचने की कोशिश करता है। अनुपस्थित रहकर भी वह उसमें उपस्थित रहता है; और सहज ही उस देश-काल को लाँघ जाता है जो उसे आकार देता रहा है। समकालीन कथाकारों में संजीव की मौजूदगी को कुछ इसी तरह देखा जाता है। आकस्मिक नहीं कि हिन्दी की यथार्थवादी कथा-परम्परा को उन्होंने लगातार आगे बढ़ाया है। ‘सूत्रधार’ संजीव का नया उपन्यास है, और उनकी शोधपरक कथा-यात्रा में नितान्त चुनौतीपूर्ण भी। केन्द्र में हैं भोजपुरी गीत-संगीत और लोकनाट्य के अनूठे सूत्रधार भिखारी ठाकुर। वही भिखारी ठाकुर, जिन्हें महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने ‘भोजपुरी का शेक्सपियर’ कहा था और उनके अभिनन्दनकर्ताओं ने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र। लेकिन भिखारी ठाकुर क्या सिर्फ़ यही थे? निश्चय ही नहीं, क्योंकि कोई भी एक बड़ा किसी दूसरे बड़े के समकक्ष नहीं हो सकता। और यों भी भिखारी का बड़प्पन उनके सहज सामान्य होने में निहित था, जिसे इस उपन्यास में संजीव ने उन्हीं के आत्मद्वन्द्व से गुज़रते हुए चित्रित किया है। दूसरे शब्दों में, यह एक ऐसी धूपछाँही कथा-यात्रा है, जिसे हम भिखारी जैसे लीजेंडरी लोक कलाकार और उनके संगी-साथियों के अन्तर्बाह्य संघर्ष को महसूस करते हुए करते हैं। काल्पनिक अतिरेक की यहाँ कोई गुंजाइश नहीं। न कोई ज़रूरत। ज़रूरत है तो तथ्यों के बावजूद रचनात्मकता को लगातार साधे रखने की, और संजीव को इसमें महारत हासिल है। यही कारण है कि ‘सूत्रधार’ की शक्ल में उतरे भिखारी ठाकुर भोजपुरी समाज में रचे-बसे लोकराग और लोकचेतना को व्यक्त ही नहीं करते, उद्दीप्त भी करते हैं। उनकी लोकरंजकता भी गहरे मूल्यबोध से सम्बलित है; और उसमें न सिर्फ़ उनकी, बल्कि हमारे समाज और इतिहास की बहुविध विडम्बनाएँ भी समाई हुई हैं। अपने तमाम तरह के शिखरारोहण के बावजूद भिखारी अगर अन्त तक भिखारी ही बने रहते हैं तो यह यथार्थ आज भी हमारे सामने एक बड़े सवाल की तरह मौजूद है। कहने की आवश्यकता नहीं कि देश, काल, पात्र की जीवित-जाग्रत् पृष्ठभूमि पर रचा गया यह जीवनीपरक उपन्यास आज के दलित-विमर्श को भी एक नई ज़मीन देता है। तथ्यों से बँधे रहकर भी संजीव ने एक बड़े कलाकार से उसी के अनुरूप रससिक्त और आत्मीय संवाद किया है। —रामकुमार कृषक
Read more₹
450
₹ 360 20% off
Available
Format
About the Book
अपनी रचनात्मक ज़मीन और लेखकीय दायित्व की तलाश करते हुए एक ईमानदार लेखक प्रायः स्वयं को भी रचने की कोशिश करता है। अनुपस्थित रहकर भी वह उसमें उपस्थित रहता है; और सहज ही उस देश-काल को लाँघ जाता है जो उसे आकार देता रहा है। समकालीन कथाकारों में संजीव की मौजूदगी को कुछ इसी तरह देखा जाता है। आकस्मिक नहीं कि हिन्दी की यथार्थवादी कथा-परम्परा को उन्होंने लगातार आगे बढ़ाया है।
‘सूत्रधार’ संजीव का नया उपन्यास है, और उनकी शोधपरक कथा-यात्रा में नितान्त चुनौतीपूर्ण भी। केन्द्र में हैं भोजपुरी गीत-संगीत और लोकनाट्य के अनूठे सूत्रधार भिखारी ठाकुर। वही भिखारी ठाकुर, जिन्हें महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने ‘भोजपुरी का शेक्सपियर’ कहा था और उनके अभिनन्दनकर्ताओं ने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र। लेकिन भिखारी ठाकुर क्या सिर्फ़ यही थे? निश्चय ही नहीं, क्योंकि कोई भी एक बड़ा किसी दूसरे बड़े के समकक्ष नहीं हो सकता। और यों भी भिखारी का बड़प्पन उनके सहज सामान्य होने में निहित था, जिसे इस उपन्यास में संजीव ने उन्हीं के आत्मद्वन्द्व से गुज़रते हुए चित्रित किया है। दूसरे शब्दों में, यह एक ऐसी धूपछाँही कथा-यात्रा है, जिसे हम भिखारी जैसे लीजेंडरी लोक कलाकार और उनके संगी-साथियों के अन्तर्बाह्य संघर्ष को महसूस करते हुए करते हैं। काल्पनिक अतिरेक की यहाँ कोई गुंजाइश नहीं। न कोई ज़रूरत। ज़रूरत है तो तथ्यों के बावजूद रचनात्मकता को लगातार साधे रखने की, और संजीव को इसमें महारत हासिल है। यही कारण है कि ‘सूत्रधार’ की शक्ल में उतरे भिखारी ठाकुर भोजपुरी समाज में रचे-बसे लोकराग और लोकचेतना को व्यक्त ही नहीं करते, उद्दीप्त भी करते हैं। उनकी लोकरंजकता भी गहरे मूल्यबोध से सम्बलित है; और उसमें न सिर्फ़ उनकी, बल्कि हमारे समाज और इतिहास की बहुविध विडम्बनाएँ भी समाई हुई हैं। अपने तमाम तरह के शिखरारोहण के बावजूद भिखारी अगर अन्त तक भिखारी ही बने रहते हैं तो यह यथार्थ आज भी हमारे सामने एक बड़े सवाल की तरह मौजूद है।
कहने की आवश्यकता नहीं कि देश, काल, पात्र की जीवित-जाग्रत् पृष्ठभूमि पर रचा गया यह जीवनीपरक उपन्यास आज के दलित-विमर्श को भी एक नई ज़मीन देता है। तथ्यों से बँधे रहकर भी संजीव ने एक बड़े कलाकार से उसी के अनुरूप रससिक्त और आत्मीय संवाद किया है।
—रामकुमार कृषक
More about this book
सूत्रधार मूर्धन्य कथाकार संजीव का एक महत्त्वपूर्ण जीवनीपरक उपन्यास है, जो भोजपुरी लोकनाट्य और लोकसंगीत के महान कलाकार भिखारी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और रचनात्मकता को केंद्र में रखता है।
यह केवल एक व्यक्ति की कथा नहीं, बल्कि एक पूरे समाज, उसकी लोकचेतना और सांस्कृतिक विरासत की कथा है। भिखारी ठाकुर, जिन्हें ‘भोजपुरी का शेक्सपियर’ कहा गया, इस उपन्यास में किसी मिथकीय ऊँचाई पर नहीं, बल्कि एक साधारण मनुष्य के रूप में सामने आते हैं, जो अपने समय, समाज और आत्मद्वन्द्व से लगातार जूझता है।
संजीव की लेखकीय दृष्टि इस कथा को तथ्य और संवेदना के बीच संतुलित रखती है। बिना अतिनाटकीयता के, यह उपन्यास लोकजीवन की गहराइयों, सामाजिक विषमताओं और सांस्कृतिक ऊर्जा को सामने लाता है। इसमें दलित-विमर्श, लोकधारा और इतिहास तीनों एक साथ प्रवाहित होते हैं।
सूत्रधार उन पाठकों के लिए है जो साहित्य में केवल कहानी नहीं, बल्कि समाज, इतिहास और मनुष्य की जटिलता को समझना चाहते हैं।
More books by Sanjeev More in Biographies And Autobiographies
Book details
- Format
- Paperback
- Publisher
- Rajkamal Prakashan Samuh
- Edition
- 6th
- Publication year
- 2004
- Weight
- 355 grams
- ISBN-13
- 9788171198924
- Pages
- 344
- Reading time
- ~11 hrs
- Age
- 18+
- Country of origin
- India
- Dimensions
- 14 × 21.5 cm
- Language
- Hindi
Frequently asked questions
‘सूत्रधार’ भिखारी ठाकुर के जीवन और उनके लोकनाट्य-संगीत की यात्रा पर आधारित एक जीवनीपरक उपन्यास है, जो उनके संघर्ष, समाज और रचनात्मकता को प्रस्तुत करता है।
भिखारी ठाकुर भोजपुरी लोकनाट्य और संगीत के महान कलाकार थे, जिन्हें ‘भोजपुरी का शेक्सपियर’ कहा जाता है। उन्होंने लोकभाषा के माध्यम से समाज की गहरी सच्चाइयों को अभिव्यक्त किया।
यह एक जीवनीपरक उपन्यास है—जिसमें तथ्य और कथा का संतुलित मेल है। इसमें वास्तविक जीवन के आधार पर साहित्यिक प्रस्तुति की गई है।
उपन्यास भिखारी ठाकुर के जीवन के माध्यम से सामाजिक विषमताओं और दलित विमर्श को एक नई दृष्टि देता है, जहाँ लोककला और सामाजिक यथार्थ एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
- हिंदी साहित्य के गंभीर पाठक
- शोधार्थी और विद्यार्थी
- लोककला और लोकसाहित्य में रुचि रखने वाले
- सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श पढ़ने वाले पाठक
Delivery is free on orders of ₹1,100 or more, and books ship within 48 hours. Any delivery charge on a smaller order is shown at checkout before you pay.
If a book arrives damaged, is missing, or differs from what you ordered, contact Rachnaye support with your order number. Returns and refunds are handled under our Return & Exchange Policy.
Customer reviews
Review this book
Share your thoughts with other readers.
Customer reviews
No written reviews yet. Be the first to share what you thought.
