🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store

Ramvilas Sharma Rachanawali (Part-3 Philosophy, History, and Culture) Vol.: 25-38

Ships within 48 Hours

Free Shipping in India on orders above Rs. 1100


About the book

भाषा, विचार, साहित्य, दर्शन, संस्कृति, इतिहास और समाजशास्त्र समेत मानव, उसके वर्तमान और भविष्य को लक्षित आलोचना के विराट व्यक्तित्व रामविलास शर्मा का लेखन न केवल परिमाण में विपुल है, बल्कि चिन्तन की लगभग सभी सम्भव दिशाओं में मौलिक दृष्टि तथा गहन अध्ययन से प्रसूत पथ-निर्देशक अवधारणाओं का विशाल आगार है। उनको पढ़ना हिन्दी मेधा के शिखर से गुजरना है। साहित्य-रचना के मर्म तक पहुँचने के लिए उनकी आलोचकीय जिज्ञासा रस, लय, शब्द-संयोजन आदि की पड़ताल करते हुए भाषा-विज्ञान, भाषा-इतिहास और दर्शनशास्त्र तक पहुँची। मार्क्सवादी विश्व-दृष्टि उनके चिन्तन और विवेचन की अविचल आधारभूमि रही, लेकिन उसे भी उन्होंने अपनी सीमा नहीं बनने दिया। आलोचना-समीक्षा करते समय उन्होंने सिद्धान्तों या प्रतिमानों को विशेष महत्त्व नहीं दिया। उनके अनुसार, 'प्रतिमान आलोचना की अग्रभूमि में स्थित नहीं हैं। प्रत्येक रचना अपना प्रतिमान गढ़ती है; आलोचक उसका अन्वेषण करते हुए रचनाकार की विश्व-दृष्टि, उसकी परिस्थिति, परिवेश और यथार्थ-चित्रण का मूल्यांकन करता है।’ रामविलास शर्मा रचनावली का यह तीसरा भाग है जिसके कुल चौदह खंड (25 से 38) हैं। इसमें उनके दर्शन, इतिहास और संस्कृति विषयक लेखन को प्रस्तुत किया जा रहा है। रामविलास जी ने भाषा और साहित्य के अतिरिक्त भारत तथा विश्व की दार्शनिक प्रणालियों और सांस्कृतिक परम्पराओं के उद्भव और विकास पर भी गहन अध्ययन और हिन्दी में तद्विषयक गम्भीर लेखन किया। खंड-25 में उनकी ‘इतिहास दर्शन’ पुस्तक को रखा गया है खंड-26 में रामविलास जी की चर्चित कृति ‘सन् सत्तावन की राज्यक्रान्ति और मार्क्सवाद’ खंड-27 में रामविलास शर्मा की बहुपठित कृति ‘भारत में अंग्रेजी राज और मार्क्सवाद’ खंड-28 में ‘भारत में अंग्रेजी राज और मार्क्सवाद’ खंड-29 में ‘स्वाधीनता संग्राम : बदलते परिप्रेक्ष्य’ खंड-30 में ‘भारतीय इतिहास और ऐतिहासिक भौतिकवाद’ खंड-31 में ‘पश्चिमी एशिया और ऋग्वेद’ खंड-32 में ‘भारतीय नवजागरण और यूरोप’ खंड-33 में ‘संगीत का इतिहास और भारतीय नवजागरण की समस्याएँ’ खंड-34 में ‘भारतीय साहित्य की भूमिका’ खंड-35 में रामविलास शर्मा की बहुपठित पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश’ का पहला खंड प्रस्तुत किया गया है। खंड-36 में रामविलास शर्मा की तीन खंडों में प्रकाशित पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश’ का दूसरा खंड प्रस्तुत किया जा रहा है। खंड-37 में रामविलास शर्मा की चर्चित पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश’ का तीसरा खंड रखा गया है। खंड-38 में ‘गांधी, अम्बेडकर, लो​हिया और भारतीय इतिहास की समस्याएँ’

Read more

₹ 7000

₹ 5600 20% off

Available

Rachnaye membership

Pick a membership and see exactly what it gets you

  • 15 Free Deliveries
  • 1 Free Book up to ₹500 MRP

Format

Frequently bought together
Ramvilas Sharma Rachanawali (Part-3 Philosophy, History, and Culture) Vol.: 25-38 This book ₹5,600
Ramvilas Sharma Rachanawali Vol : 1-19 Ramvilas Sharma ₹29,999
3 books selected ₹38,999 ₹37,599

100% Original

Fast Dispatch

Secure Payment

About the Book

भाषा, विचार, साहित्य, दर्शन, संस्कृति, इतिहास और समाजशास्त्र समेत मानव, उसके वर्तमान और भविष्य को लक्षित आलोचना के विराट व्यक्तित्व रामविलास शर्मा का लेखन न केवल परिमाण में विपुल है, बल्कि चिन्तन की लगभग सभी सम्भव दिशाओं में मौलिक दृष्टि तथा गहन अध्ययन से प्रसूत पथ-निर्देशक अवधारणाओं का विशाल आगार है।
उनको पढ़ना हिन्दी मेधा के शिखर से गुजरना है। साहित्य-रचना के मर्म तक पहुँचने के लिए उनकी आलोचकीय जिज्ञासा रस, लय, शब्द-संयोजन आदि की पड़ताल करते हुए भाषा-विज्ञान, भाषा-इतिहास और दर्शनशास्त्र तक पहुँची। मार्क्सवादी विश्व-दृष्टि उनके चिन्तन और विवेचन की अविचल आधारभूमि रही, लेकिन उसे भी उन्होंने अपनी सीमा नहीं बनने दिया।
आलोचना-समीक्षा करते समय उन्होंने सिद्धान्तों या प्रतिमानों को विशेष महत्त्व नहीं दिया। उनके अनुसार, 'प्रतिमान आलोचना की अग्रभूमि में स्थित नहीं हैं। प्रत्येक रचना अपना प्रतिमान गढ़ती है; आलोचक उसका अन्वेषण करते हुए रचनाकार की विश्व-दृष्टि, उसकी परिस्थिति, परिवेश और यथार्थ-चित्रण का मूल्यांकन करता है।’
रामविलास शर्मा रचनावली का यह तीसरा भाग है जिसके कुल चौदह खंड (25 से 38) हैं। इसमें उनके दर्शन, इतिहास और संस्कृति विषयक लेखन को प्रस्तुत किया जा रहा है। रामविलास जी ने भाषा और साहित्य के अतिरिक्त भारत तथा विश्व की दार्शनिक प्रणालियों और सांस्कृतिक परम्पराओं के उद्भव और विकास पर भी गहन अध्ययन और हिन्दी में तद्विषयक गम्भीर लेखन किया।
खंड-25 में उनकी ‘इतिहास दर्शन’ पुस्तक को रखा गया है
खंड-26 में रामविलास जी की चर्चित कृति ‘सन् सत्तावन की राज्यक्रान्ति और मार्क्सवाद’
खंड-27 में रामविलास शर्मा की बहुपठित कृति ‘भारत में अंग्रेजी राज और मार्क्सवाद’
खंड-28 में ‘भारत में अंग्रेजी राज और मार्क्सवाद’
खंड-29 में ‘स्वाधीनता संग्राम : बदलते परिप्रेक्ष्य’
खंड-30 में ‘भारतीय इतिहास और ऐतिहासिक भौतिकवाद’
खंड-31 में ‘पश्चिमी एशिया और ऋग्वेद’
खंड-32 में ‘भारतीय नवजागरण और यूरोप’
खंड-33 में ‘संगीत का इतिहास और भारतीय नवजागरण की समस्याएँ’
खंड-34 में ‘भारतीय साहित्य की भूमिका’
खंड-35 में रामविलास शर्मा की बहुपठित पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश’ का पहला खंड प्रस्तुत किया गया है।
खंड-36 में रामविलास शर्मा की तीन खंडों में प्रकाशित पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश’ का दूसरा खंड प्रस्तुत किया जा रहा है।
खंड-37 में रामविलास शर्मा की चर्चित पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश’ का तीसरा खंड रखा गया है।
खंड-38 में ‘गांधी, अम्बेडकर, लो​हिया और भारतीय इतिहास की समस्याएँ’

Book details

Fast dispatchShips within 48 hours
Secure paymentOnline, or cash on delivery on eligible orders
100% OriginalGenuine copy from Rajkamal Prakashan Samuh
Format
Paperback
Publisher
Rajkamal Prakashan Samuh
Publication year
2026
ISBN-13
9789360863043
Pages
6752
Reading time
~225 hrs
Age
18+
Country of origin
India
Dimensions
14 × 21.6 cm
Language
Hindi

Recommended for you

Customer reviews

Be the first to write a review

Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.

whatsapp