🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store

Kashi Ke Naam

Ships within 48 Hours

Free Shipping in India on orders above Rs. 1100


About the book

हिन्दी की कविताएँ, कहानियाँ, उपन्यास और आलोचनाएँ—यहाँ तक कि साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक बहसें भी पिछले पचास वर्षों से अपने को टटोलने और जाँचने-परखने के लिए जिस अकेले एक समीक्षक से वाद-विवाद-संवाद करके सन्तोष का अनुभव करती रही थीं, निर्विवाद रूप से उसका नाम नामवर सिंह था। ‘काशी के नाम’ उन्हीं की चिट्ठियों का संकलन है जो उन्होंने काशीनाथ को लिखी थीं।   नामवर सिंह हिन्दी के किंवदन्ती पुरुष थे। नब्बे वर्ष की उम्र में भी उतने ही तरो-ताज़ा और ऊर्जावान जितना पहले थे। वे अन्तत: न थके, न झुके। हर समय अपनी कहने को तैयार, दूसरे की सहने को तैयार। असहमति और विरोध तो जैसे उनके जुड़वाँ हों। हर आनेवाली पीढ़ी उन्हें देखना चाहती थी, सुनना चाहती थी लेकिन जानना भी चाहती थी—उनकी शख़्सियत के बारे में, उनके घर-परिवार के बारे में, नामवर के ‘नामवर’ होने के बारे में! क्योंकि वे जितने अधिक ‘दृश्य’ थे, उससे अधिक अदृश्य थे। इसी अदृश्य नामवर को प्रत्यक्ष करता है ‘काशी के नाम’। ऐसे तो, साहित्य के अनेक प्रसंगों से भरी पड़ी हैं चिट्ठियाँ लेकिन सबसे दिलचस्प वे टिप्पणियाँ हैं जो भाई काशी की कहानियों पर की गई हैं। कोई मुरव्वत नहीं, कोई रियायत नहीं, बेहद सख़्त और तीखी। ऐसी कि दिल टूट जाए। लेकिन अगर काशी का कुछ लिखा पसन्द आ गया तो नामवर का आलोचक सहसा भाई हो जाता है—भाव-विह्वल और आत्मविभोर। ‘काशी के नाम’ चिट्ठियों में जीवन और साहित्य साथ-साथ हैं—एक-दूसरे में परस्पर गुँथे हुए। घुले-मिले! कोई ऐसी चिट्ठी नहीं, जिसमें सिर्फ़ जीवन हो, साहित्य नहीं, या साहित्य हो जीवन नहीं। यदि एक तरफ़ नामवर का संघर्ष है, माँ-पिता हैं, भाई हैं, बेटा-बेटी हैं, भतीजे-भतीजियाँ हैं, उनकी चिन्ताएँ और परेशानियाँ हैं, तो उसी में कहीं न कहीं या तो साहित्यिक हलचलों या गतिविधियों पर टिप्पणियाँ हैं या ‘जनयुग’ और ‘आलोचना’ की ज़रूरतें हैं, या किन्हीं लेखों या कहानियों के ज़िक्र हैं या कथाकार को हिदायतें हैं। यानी परिवार हो या साहित्य-संसार या ये दोनों—इनके झमेलों के बीच नामवर के ‘मनुष्य’ को देखना हो तो किसी पाठक के लिए इन चिट्ठियों के सिवा कोई विकल्प नहीं।

Read more

₹ 450

360 20% off

Unavailable

Rachnaye membership

Pick a membership and see exactly what it gets you

  • 15 Free Deliveries
  • 1 Free Book up to ₹500 MRP

Format

This Book is out of stock
Frequently bought together
Kashi Ke Naam This book ₹360
Doosari Parampra Ki Khoj Namvar Singh ₹250
3 books selected ₹899 ₹809
This Book is out of stock

100% Original

Fast Dispatch

Secure Payment

About the Book

हिन्दी की कविताएँ, कहानियाँ, उपन्यास और आलोचनाएँ—यहाँ तक कि साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक बहसें भी पिछले पचास वर्षों से अपने को टटोलने और जाँचने-परखने के लिए जिस अकेले एक समीक्षक से वाद-विवाद-संवाद करके सन्तोष का अनुभव करती रही थीं, निर्विवाद रूप से उसका नाम नामवर सिंह था। ‘काशी के नाम’ उन्हीं की चिट्ठियों का संकलन है जो उन्होंने काशीनाथ को लिखी थीं।  

नामवर सिंह हिन्दी के किंवदन्ती पुरुष थे। नब्बे वर्ष की उम्र में भी उतने ही तरो-ताज़ा और ऊर्जावान जितना पहले थे। वे अन्तत: न थके, न झुके। हर समय अपनी कहने को तैयार, दूसरे की सहने को तैयार। असहमति और विरोध तो जैसे उनके जुड़वाँ हों। हर आनेवाली पीढ़ी उन्हें देखना चाहती थी, सुनना चाहती थी लेकिन जानना भी चाहती थी—उनकी शख़्सियत के बारे में, उनके घर-परिवार के बारे में, नामवर के ‘नामवर’ होने के बारे में! क्योंकि वे जितने अधिक ‘दृश्य’ थे, उससे अधिक अदृश्य थे। इसी अदृश्य नामवर को प्रत्यक्ष करता है ‘काशी के नाम’।

ऐसे तो, साहित्य के अनेक प्रसंगों से भरी पड़ी हैं चिट्ठियाँ लेकिन सबसे दिलचस्प वे टिप्पणियाँ हैं जो भाई काशी की कहानियों पर की गई हैं। कोई मुरव्वत नहीं, कोई रियायत नहीं, बेहद सख़्त और तीखी। ऐसी कि दिल टूट जाए। लेकिन अगर काशी का कुछ लिखा पसन्द आ गया तो नामवर का आलोचक सहसा भाई हो जाता है—भाव-विह्वल और आत्मविभोर।

‘काशी के नाम’ चिट्ठियों में जीवन और साहित्य साथ-साथ हैं—एक-दूसरे में परस्पर गुँथे हुए। घुले-मिले! कोई ऐसी चिट्ठी नहीं, जिसमें सिर्फ़ जीवन हो, साहित्य नहीं, या साहित्य हो जीवन नहीं। यदि एक तरफ़ नामवर का संघर्ष है, माँ-पिता हैं, भाई हैं, बेटा-बेटी हैं, भतीजे-भतीजियाँ हैं, उनकी चिन्ताएँ और परेशानियाँ हैं, तो उसी में कहीं न कहीं या तो साहित्यिक हलचलों या गतिविधियों पर टिप्पणियाँ हैं या ‘जनयुग’ और ‘आलोचना’ की ज़रूरतें हैं, या किन्हीं लेखों या कहानियों के ज़िक्र हैं या कथाकार को हिदायतें हैं। यानी परिवार हो या साहित्य-संसार या ये दोनों—इनके झमेलों के बीच नामवर के ‘मनुष्य’ को देखना हो तो किसी पाठक के लिए इन चिट्ठियों के सिवा कोई विकल्प नहीं।

Book details

Fast dispatchShips within 48 hours
Secure paymentOnline, or cash on delivery on eligible orders
100% OriginalGenuine copy from Rajkamal Prakashan Samuh
Format
Hardbound
Publisher
Rajkamal Prakashan Samuh
Edition
2nd
Publication year
2006
Weight
632 grams
ISBN-13
9788126712410
Pages
276
Reading time
~9 hrs
Age
18+
Country of origin
India
Dimensions
16.5 × 21.5 cm
Language
Hindi

Recommended for you

Customer reviews

Be the first to write a review

Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.

whatsapp