Roshani Ki Nai Rah
About the book
‘रोशनी की नई राह’, पुस्तक बताती है कि कैसे एक मुख्यमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति तथा कठिन निर्णय लेने की क्षमता के चलते एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सीएमडी के रूप में हरियाणा की दो बिजली वितरण कम्पनियों में आमूल-चूल परिवर्तन करके बिजली क्षेत्र में सुधारों की एक प्रेरणादायक पहल की। यह किताब सत्ता के गलियारों, सरकारी कार्यप्रणाली की जटिलताओं, मनुष्य और नैतिकता की चुनौतियों के बीच से गुज़रते हुए एक दिलचस्प यात्रा से पाठकों को रूबरू कराती है। वर्ष 2016 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री ने लेखक को यह महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपा, इन दोनों कम्पनियों का संयुक्त घाटा 29,000 करोड़ रुपये से अधिक था। 5 वर्ष बाद वर्ष 2020-21 में जब उन्होंने डिस्कॉम्स का कार्यभार छोड़ा तो व्यापक सुधारों के फलस्वरूप इन कम्पनियों ने न केवल साल-दर-साल मुनाफा दर्ज किया अपितु अप्रत्याशित रूप से 15,966 करोड़ रुपये का कुल लाभ भी अर्जित किया। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि नगदी की कमी से जूझ रही इन कम्पनियों के लिए ये लाभ महज आर्थिक ही नहीं थे, बल्कि बिजली आपूर्ति में बढ़े भरोसे और निरन्तरता के पर्याय भी थे। ख़ास कर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बेहतर पहुँच, वितरण नेटवर्क में अपग्रेडेशन, व्यवसाय करने की प्रक्रियाओं और सुविधाओं में सुधार के साथ उपभोक्ताओं के सन्तोष का स्तर भी बढ़ा। लेखक ने बेहद सहजता-सरलता से न केवल प्रणालीगत भ्रष्टाचार को दूर किया बल्कि टेढ़-मेढ़े घुमावदार रास्तों से गुज़रते हुए व्यवस्थागत कमियों का लाभ उठाकर मुनाफा कमाने वालों पर भी शिकंजा कसा। वहीं प्रौद्योगिकी और नवाचार का एकीकरण करते हुए हमेशा अपने अधिकारियों व कार्यबल को प्रेरक नेतृत्व भी दिया। यह पुस्तक बिजली क्षेत्र में सुधार प्रक्रिया के लिए एक मार्गदर्शिका है। केवल भारत के अन्य राज्यों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया की अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए भी। हर कॉर्पोरेट जगत में शीर्ष पदों पर बैठे हुए व्यक्तियों और प्रबन्धकों को इस पुस्तक को अवश्य पढ़ना चाहिए।
Read more₹
895
716 20% off
Available
Format
About the Book
‘रोशनी की नई राह’, पुस्तक बताती है कि कैसे एक मुख्यमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति तथा कठिन निर्णय लेने की क्षमता के चलते एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सीएमडी के रूप में हरियाणा की दो बिजली वितरण कम्पनियों में आमूल-चूल परिवर्तन करके बिजली क्षेत्र में सुधारों की एक प्रेरणादायक पहल की। यह किताब सत्ता के गलियारों, सरकारी कार्यप्रणाली की जटिलताओं, मनुष्य और नैतिकता की चुनौतियों के बीच से गुज़रते हुए एक दिलचस्प यात्रा से पाठकों को रूबरू कराती है। वर्ष 2016 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री ने लेखक को यह महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपा, इन दोनों कम्पनियों का संयुक्त घाटा 29,000 करोड़ रुपये से अधिक था। 5 वर्ष बाद वर्ष 2020-21 में जब उन्होंने डिस्कॉम्स का कार्यभार छोड़ा तो व्यापक सुधारों के फलस्वरूप इन कम्पनियों ने न केवल साल-दर-साल मुनाफा दर्ज किया अपितु अप्रत्याशित रूप से 15,966 करोड़ रुपये का कुल लाभ भी अर्जित किया।
सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि नगदी की कमी से जूझ रही इन कम्पनियों के लिए ये लाभ महज आर्थिक ही नहीं थे, बल्कि बिजली आपूर्ति में बढ़े भरोसे और निरन्तरता के पर्याय भी थे। ख़ास कर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बेहतर पहुँच, वितरण नेटवर्क में अपग्रेडेशन, व्यवसाय करने की प्रक्रियाओं और सुविधाओं में सुधार के साथ उपभोक्ताओं के सन्तोष का स्तर भी बढ़ा।
लेखक ने बेहद सहजता-सरलता से न केवल प्रणालीगत भ्रष्टाचार को दूर किया बल्कि टेढ़-मेढ़े घुमावदार रास्तों से गुज़रते हुए व्यवस्थागत कमियों का लाभ उठाकर मुनाफा कमाने वालों पर भी शिकंजा कसा। वहीं प्रौद्योगिकी और नवाचार का एकीकरण करते हुए हमेशा अपने अधिकारियों व कार्यबल को प्रेरक नेतृत्व भी दिया।
यह पुस्तक बिजली क्षेत्र में सुधार प्रक्रिया के लिए एक मार्गदर्शिका है। केवल भारत के अन्य राज्यों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया की अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए भी। हर कॉर्पोरेट जगत में शीर्ष पदों पर बैठे हुए व्यक्तियों और प्रबन्धकों को इस पुस्तक को अवश्य पढ़ना चाहिए।
Book details
- Format
- Hardbound
- Publisher
- Rajkamal Prakashan Samuh
- Edition
- 1st
- Publication year
- 2026
- Weight
- 460 grams
- ISBN-13
- 9789360864958
- Pages
- 304
- Reading time
- ~10 hrs
- Age
- 18+
- Country of origin
- India
- Dimensions
- 14.5 × 22 cm
- Language
- Hindi
Customer reviews
Be the first to write a review
Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.

