Mele Mein
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
About the book
‘मेले में’ रेखा अग्रवाल की कहानियों की किताब है। इसमें कुल छह कहानियाँ हैं। ‘मेले में’ कहानी जहाँ दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है वहीं बरखा रानी में एक गड़रिये को कहानी का पात्र बनाया गया है। इसमें आकाश में जगमग, हाथी ने पुकारा, कीतल की वापसी और राजकुमारी मधुरिका जैसे कुछ अन्य रोचक प्रसंगों वाली कहानियाँ हैं।
Read more₹
60
₹ 48 20% off
Unavailable
Rachnaye membership
Pick a membership and see exactly what it gets you
- 15 Free Deliveries
- 1 Free Book up to ₹500 MRP
- 0% off every book, every time
Subscribed already? Continue to your
benefits Login
You pay ₹1,499/Year
You will be auto-charged ₹1,499 every year. Cancel auto-charge anytime.
Benefits with Rachnaye Connoisseur
1 Free Physical Book up to ₹500 MRP
Personal Recommendations
15 Free Deliveries Per Year
Format
100% Original
Fast Dispatch
Secure Payment
About the Book
‘मेले में’ रेखा अग्रवाल की कहानियों की किताब है। इसमें कुल छह कहानियाँ हैं। ‘मेले में’ कहानी जहाँ दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है वहीं बरखा रानी में एक गड़रिये को कहानी का पात्र बनाया गया है। इसमें आकाश में जगमग, हाथी ने पुकारा, कीतल की वापसी और राजकुमारी मधुरिका जैसे कुछ अन्य रोचक प्रसंगों वाली कहानियाँ हैं।
Book details
- Format
- Paperback
- Publisher
- Rajkamal Prakashan Samuh
- Edition
- 1st
- Publication year
- 2013
- Weight
- 68 grams
- ISBN-13
- 9788126713998
- Pages
- 32
- Reading time
- ~1 hrs
- Age
- 18+
- Country of origin
- India
- Dimensions
- 18 × 22 cm
- Language
- Hindi
Recommended for you
Managing Diabetes
- Author Name:
Yatish Agarwal +1
- Book Type:

- Description:
Is your roadmap to prevent and control the disease
High Blood Pressure
- Author Name:
Rekha Agrawal +1
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Nari Shareer Ke Rahashya
- Author Name:
Rekha Agrawal +1
- Book Type:

- Description:
‘नारी शरीर के रहस्य’ सरल और दिलचस्प शैली में रची गई अनूठी पुस्तक है। इसमें नारी शरीर के भीतर छुपी विराट दुनिया, उसके सातों सुरों और सम्पूर्ण रागों की सुरुचिपूर्ण प्रामाणिक व्याख्या है। किशोर अवस्था से प्रौढ़ा होने तक नारी के शरीर में क्या-क्या परिवर्तन आते हैं—तरुणाई में तन-मन कैसे सयानेपन की ओर बढ़ एक नया सफ़र शुरू करते हैं? कैसे और कब मासिक-धर्म की शुरुआत होती है? हर चन्द्र मास के साथ स्त्री की देह की आन्तरिक लय-ताल में क्या-क्या परिवर्तन आते हैं, कैसे वह अपने भीतर नए जीवन का बीज रोपने की तैयारी करती है, और कैसे रजोनिवृत्ति का समय आने पर वह मासिक चक्र के बन्धन से मुक्त हो जाती है, इसका साफ़-सुथरा वर्णन हमें इस पुस्तक में मिलता है। जानकारियाँ ऐसी कि ये न सिर्फ़ हर स्त्री के लिए उपयोगी हैं, बल्कि पुरुषों के लिए भी बोधकर हैं, इससे वह अपनी संगिनी के तन-मन की भाषा पढ़ सकता है।
Blood Pressure : Jitna Sainyat Utna Swasth
- Author Name:
Rekha Agrawal +1
- Book Type:

- Description:
उच्च रक्तदाब जीवनशैली से जुड़ा वर्तमान सदी का प्रमुख रोग है। दुनिया में एक अरब से अधिक लोग इस रोग से घिरे हुए हैं। स्वस्थ जीवनशैली रक्तदाब को संयम में लाने का प्रथम आधार है। कुछ कमी छूट जाए, तो इसे पूरा करने के लिए बहुत-सी उच्च रक्तदाबरोधक दवाएँ हैं, जिन्हें नियम से लेकर यह जीवन स्वस्थ और सुखद बना रह सकता है। यह कृति एक कुशल विवेकी डॉक्टर मित्र के समाधान प्रस्तुत करती है और उसके बचाव और उपचार की सुगम राह दिखाती है।
Swasth Khain : Tan Man Jagain
- Author Name:
Rekha Agrawal +1
- Book Type:

- Description:
भोजन हमारे जीवन का भी आधार है, और सेहत का भी। उसी से यह शरीर बनता है, हमें शक्ति मिलती है और हम हृष्ट-पुष्ट रह पाते हैं। स्वस्थ तन और मन के लिए क्या खाएँ, कितना खाएँ, किस खाद्य-पदार्थ में कौन-सा पोषक तत्त्व है, विटामिन और खनिज हमें किस-किस भोजन से मिलते हैं, उनकी शरीर को कितनी ज़रूरत है, यह कृति जीवन से जुड़े इन सभी बुनियादी पक्षों पर बेहद सरल और व्यावहारिक जानकारी प्रस्तुत करती है। रसोईघर में कौन सी छोटी-छोटी सावधानियाँ बरतने से फल-सब्जि़यों, चावल और दूसरे भोजनों के पौष्टिक गुण नष्ट नहीं होते, शुद्ध दूध और स्प्रेटा दूध के बीच क्या अन्तर है, फलों के छिलकों में क्या पौष्टिक गुण हैं जैसे विविध विषयों पर इस कृति में अद्यतन जानकारी उपलब्ध है। पुस्तक में कोलेस्टेरॉल के बारे में उपयोगी जानकारी है और उसे सुधारने के सरल नुस्खे भी हैं। साथ ही, डायबिटीज, हृदय रोग, गाउट, गुर्दे की पथरी, कलेजे में जलन, दूध की एलर्जी जैसे विविध रोगों में अमल में लाए जानेवाले आहार सम्बन्धी परहेज़ भी दिए गए हैं। हमारे रोज़मर्रा के जीवन में किस-किस तरह से मिलावट होती है और उससे हमें क्या-क्या नुकसान पहुँचता है, ‘स्वस्थ खाएँ तनमन जगाएँ’ इस सम्बन्ध में भी हमें सावधान करती है।
Coronary Hridaya Rog : Bachav Aur Upchar Ki Raah
- Author Name:
Yatish Agarwal +1
- Book Type:

- Description:
जीवन का सुर-संगीत दिल की धड़कनों में ही बसा है। ये धड़कनें ताज़िन्दगी मज़बूत बनी रहें, यह मंगल प्रार्थना पूरी करने के लिए जीवन में थोड़ा संयम, थोड़ा अनुशासन गूँथना ज़रूरी है। जब तक स्वस्थ जीवन-पद्धति न अपनाई जाए, उम्र बढ़ने के साथ और कभी कम उम्र में ही कोरोनरी धमनियों में सँकरापन आना स्वाभाविक है। ऐंजाइना और दिल का दौरा इसी की देन हैं। हृदय रोग से सम्बन्धित नवीनतम जानकारियाँ तथा बचाव और उपचार के व्यावहारिक पहलुओं को सरल- सुबोध शैली में प्रस्तुत करती यह कृति न सिर्फ़ रोगी और उसके परिवारजन बल्कि हर किसी के लिए पठनीय और उपयोगी है। ऐंजाइना क्या है, दिल का दौरा क्यों पड़ता है, किन-किन चीज़ों से दिल बीमार पड़ता है, दिल के बचाव के क्या उपाय हैं, कोलेस्टेरॉल को कैसे कम कर सकते हैं, अपने हृदय का भविष्यफल जानने के लिए क्या सूत्र लगाएँ, कोरोनरी ऐंजियोप्लास्टी में क्या करते हैं, बायपास ऑपरेशन कैसे हृदय को नया जीवन देता है, दिल के विभिन्न टेस्ट कैसे किए जाते हैं और उनकी क्या उपयोगिता है, आदि की जानकारी देती पुस्तक।
Khile Matritva Goonjein Kilkariyan
- Author Name:
Yatish Agarwal +1
- Book Type:

- Description:
यह पुस्तक उन दिनों की साथी है जब मन में माता-पिता बनने के मीठे सपने खिलने लगते हैं और घर किलकारियों से गूँज उठता है। सन्तान-बीज के गर्भ में आने से लेकर शिशुजन्म और बच्चे की पहली वर्षगाँठ तक समस्त जानकारियों को सरल व स्पष्ट शब्दों में प्रस्तुत करनेवाली यह पुस्तक सभी दम्पतियों, दादा-दादियों और नाना-नानियों के लिए पठनीय है—कैसे करें गर्भधारण की तैयारी, गर्भधारण के लिए महीने की कौन-सी तिथियाँ अनुकूल हैं, क्या बेटे या बेटी का पहले से चुनाव हो सकता है, गर्भावस्था की रोमांचक घटनाएँ, बच्चा गर्भ में कब से आँख-मिचौनी खेलना शुरू कर देता है, गर्भावस्था में क्या खाएँ और क्यों, आरामदेह मुद्राएँ और लाभकारी व्यायाम, डॉक्टरी जाँच-परीक्षण : कब और कैसे, अल्ट्रासाउंड और दूसरे टेस्ट कब-कब किए जाते हैं, आम तकलीफ़ : कैसे पाएँ निजात, कैसे करें शिशु के आगमन की तैयारी, बच्चे का जन्म कैसे होता है, सीज़ेरियन की ज़रूरत कब-कब होती है, बच्चे की सँभाल के लिए क्या-क्या बातें जानना ज़रूरी है, बच्चे को कब, कौन-से टीके लगवाने होते हैं। एक बेहद महत्त्वपूर्ण और संग्रहणीय पुस्तक।
Ek Chor Ki Chaudah Raatein
- Author Name:
Arun Kamal +1
- Book Type:

- Description:
प्रसिद्ध लेखक अरुण कमल ने युवा वयस्कों के लिए एक चोर की कहानी लिखी है। यह चोर बनने की पहली चौदह रातों की उसकी यात्रा है। इन रातों में उसका सामना शिक्षित-अशिक्षित, अमीर-गरीब कई लोगों से होता है। मजबूत उपपाठ के साथ पढ़ने में आसान भाषा में लिखी गई कहानी पढ़ने के लिए आकर्षक बनाती है। अतनु रॉय के चित्र पुस्तक और इसके डिज़ाइन को समृद्ध करते हैं। उनके रंगों का प्रयोग और उनकी रचना उल्लेखनीय है। पाठकों को उनकी कलाकृति रमणीय लगेगी। Age group 9-12 years
Hans Aur Rajkumari
- Author Name:
Sumitranandan Pant
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Titehari Ka Bachcha
- Author Name:
Bhargav Kulkarni
- Book Type:

- Description:
ये कहानियां अनसुनी हैं. हम उन्हें सुन सकते हैं लेकिन हमने सुना नहीं है। इसी तरह, उनके लेखक भी अनसुने, अनदेखे हैं। उनमें से एक कचरा बीनने वाला है। कोई जंगल में चिरौंजी, महुआ चुनता है। उनकी कमाई से ही वहां परिवार का गुजारा होता है. उनसे मिलने के लिए सहानुभूति या दया का चश्मा उतार दें, ताकि आप बराबरी से मिल सकें। तब आप जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण, जीवन के प्रति उनका प्रेम और उनका दृष्टिकोण देखेंगे। हो सकता है कि आप वर्षों तक काम न करें, फिर भी आपको भोजन के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी...इन लेखकों से मिलने के लिए खुद को इस सुरक्षित आवरण से मुक्त कर लें। देखिये उनके उतार-चढ़ाव, शाखों पर झूलती जिंदगी। इस पुस्तक का चित्रण युवा कलाकार भार्गव कुलकर्णी ने किया है। ये दृष्टांत न केवल उनके जीवन जगत को समझने में मदद करेंगे बल्कि आप स्वयं को भी पहचान सकेंगे। इन चित्रों में हमारे जीवन की झलक देखी जा सकती है।
Munshi Premchand ki Baal Kahaniyan
- Author Name:
Munshi Premchand
- Book Type:

- Description:
मुंशी प्रेमचंद की बाल कहानियाँ झूरी के दोनों बैल- हीरा और मोती, बड़े मेहनती, आज़ाद ख़याल और स्वाभिमानी थे। गया गुल्ली-डंडा के खेल में तब तक हारता है जब तक खेलता नहीं। खेलने लगता है तो लोग दाँतों तले ऊँगली दबा लेते हैं। राजा का हाथी पागल नहीं था, उसे प्रेम, सम्मान और आज़ादी चाहिए। कल्लू कुत्ता तो कमाल है। ईदगाह का हामिद अपने चिमटे के साथ कहानियों का अमर किरदार है। मिट्टू एक बन्दर का नाम है, जो अपनी बुद्धिमत्ता से सबका दिल जीत लेता है।
Mitti Ka Itra
- Author Name:
Dileep Chinchalkar
- Book Type:

- Description:
मिट्टी का इत्र कहानी संग्रह एक गुदडी की तरह अलग-अलग रंगों और सुरों की कहानियों को जोड़ता है। दिलीप चिंचालकर की उत्सुकता और जिज्ञासा हर कहानी के ज़रिए हमें उत्साहित और प्रेरित करती है। बचपन के अनुभव, रोज़मर्रा की जिन्दगी, बड़ी हस्तियों से मुलाक़ात, कलाकारों की कहानियाँ , जानवरों के किस्से, क्या नहीं है इस किताब में! हर कहानी हमें सैर पर ले चलती है और पूरी किताब पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि आप दुनिया की सैर कर आए! इस किताब को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पढ़ें और दुनिया की महक बांटे, मिट्टी के इत्र के साथ। Age 12+
Ek Chuppi Jagah
- Author Name:
Vinod Kumar Shukla +1
- Book Type:

- Description:
लकीर कहीं होती है...जिसे पेंसिल या कलम से खींचकर हम बुलाते हैं। मिटाते हैं तो चली जाती है लकीर कहाँ रहती है? उसे कहाँ ढूँढ़ें? चलो, उस गाँव चलते हैं... जहाँ मिटाने पर लकीर लौट जाती है... A delightfully long story with a mix of magic and reality. Bolu speaks when he walks. When not walking, he becomes quiet. If someone tells him, Be Quiet', Bolu will first stop talking and then he will stop walking. If someone tells him, "Stop". He will stop walking, then he will stop talking. He is like a Patrangi that talks only while flying. She is quiet when perched. She must get doubly tired when speaking and flying. So, she rests doubly...by sitting and quieting down. Vinod ji constructs a comprehensive world. He constructs his own language. When you read him, you will feel as if you are listening for the first time. As it is said in this manner for the first time. Illustrator Taposhi Ghoshal fills the magical reality with magic.
Ee Ki Matra
- Author Name:
Farah Aziz +1
- Book Type:

- Description:
ई की मात्रा फ़रह अज़ीज़ की चुटीली कहानी है। कहानी में खेल है। खेल ई की मात्रा का। ई का मात्रा जहाँ चाहे वहाँ चली जाती है और उससे शब्द का मतलब ही बदल डालती है। मसलन, कोई हाथ में मेंहदी लगा रहा है और ई की मात्रा वहाँ जाकर लग जाती है। हाथ की जगह हाथी हो जाता है। और अब मेंहदी पूरे हाथी पर लगानी पड़ती है। ई की मात्रा को स्कूलों में आमतौर पर कितने नीरस ढंग से पढ़ाया जाता है। यह किताब एक इशारा भी है। कि कैसे भाषा के खेल को चलाया जाता है। यह कहानी इस खेल से कुछ ज़्यादा है। बीच बीच में इशारे हैं। इस किताब के चित्र भी कहानी के खेल में शामिल होते हैं। यानी इस किताब में दो खिलाड़ी हैं। चित्र इतने अहम हैं कि यह किताब जितनी फ़रह अज़ीज़ की है उतनी ही राजीव आइप की भी है। इस किताब में कुछ आमने सामने के पेज इतने दिलकश हैं कि आप बार बार उन्हें खोलकर देखेंगे। और ढूँढेगे कि ई की मात्रा कहाँ कहाँ लगकर किस शब्द के मतलब को बदल रही है। इस किताब के हाथी इतने जीवन्त हैं कि पेज 14-15 को एक बार मैं कोनों से पकड़े था। इस तरह कि दायाँ अगूँठा पेज नम्बर के एक दम पास था। हाथी पर नज़र पड़ते ही मैंने अगूँठा हटाया कि कहीं हाथी के पैर की कल्पना से ही वह कुचल न जाए। शिक्षकों और पेरेन्ट्स के लिए इस किताब में अपने बच्चों से बातचीत का एक ट्रंक भर कर सामान है। Age group 6-8 years
I-Card
- Author Name:
Paro Anand +1
- Book Type:

- Description:
सोचो, किसी दिन कहीं और अपना आई कार्ड घर भूल आए हो…तो क्या आपको वहाँ प्रवेश मिल जाएगा आप हैं तो आपको देखकर, आपकी फोटो लेकर एक आई कार्ड बना। मगर एक दिन आई कार्ड ज़्यादा अहम हो जाता है और आप उसकी छाया बन जाते हैं। ...तो बात पहचान की है। कौन किसे कैसे पहचानता है। यह तो पहचान का एक रंग है। मगर पहचानों की और उनकी वजह से आने वाली मुश्किलों की कई रंगतें हैं। ...यह किताब आई कार्ड की तरह-तरह की आइडेंटिटीज़ के सिलसिले में एक कहानी कहती है। पारो आनन्द की कहानियाँ हमारी दुनिया के तरह-तरह के द्वन्दों और झेंपों से बनी चुप्पियों से मिलने का मौका बनाती हैं | जब वो कहानियाँ उन चुप्पियों से मिलती हैं तो उन चुप्पियों को जानने और समझने के कुछ तरीकों की कल्पना के मौके बनते हैं | उन मौकों को प्रोइति रॉय के चित्रों में मौजूद छाँव जैसी ही कुछ छाँव हासिल हैं | यह कहानी संग्रह खासतौर पर किशोर वर्ग के लिए जिनके पढ़े, सुने और जाने हुए नाम, नक्शे और परिस्थितियाँ उनके मन में और पढ़ने, और जानने की इच्छा साथ लिए आते हैं |
Panch Pairon Wali Hathi
- Author Name:
Piyush Sekseriya
- Book Type:

- Description:
ये कुदरत से प्रेम की कहानियाँ हैं। पीयूष सेकसेरिया कहते हैं कि जंगल, पेड़-पौधे, जानवरी, पक्षी, कीट-पतंगों, नदी, पहाड़, रेत-मिट्टी और लोगों में कुछ ऐसा है कि मैं उन तक बार-बार लौटता हूँ। एक अजब सी खुशी है जो उनको देखने, सुनने, सूँघने, छूने से मिलती है। ‘पाँच पैरों वाली हाथी’ से उन्होंने इन खुशियों को सबके साथ बाँटा है। किताब की रचनाएँ कल्पनाओं से अधिक सरस और रोमांचक हैं।
Magarmachcho Ka Basera
- Author Name:
Jasbir Bhullar +1
- Book Type:

- Description:
जसबीर भुल्लर एक प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और कुशल कहानीकार हैं। यह उपन्यास दो मगरमच्छों के बारे में है। वे दोनों एक नदी में रहते हैं जिसमें विनाशकारी बाढ़ आई थी जिसने उन्हें अलग कर दिया था। नदी ही उनके लिए सबकुछ थी. इसका पानी उनकी नाव थी, जो उन्हें कहीं भी ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहती थी। इससे उन्हें वह भोजन मिला जो उन्हें पसंद था। यदि वह पानी में अपनी पूँछ हिलाती तो अद्भुत ध्वनि उत्पन्न होती। बाढ़ के बाद मगरमच्छ ज़मीन पर आ गए। इस विपरीत परिस्थिति ने उन्हें व्यथित कर दिया था...यह आश्चर्यजनक है कि तथ्य और कल्पना को कितनी खूबसूरती से एक साथ बुना गया है। ऐसा लगता है मानो वह उनके साथ रहा हो और यह सब देखा हो। आप इसे एक बार में ही ख़त्म कर देंगे. अतनु रॉय के चित्र आपको किराली मगरमच्छ से परिचित कराएंगे। यह आपको जंगल में ले जाएगा जहां कहानी सेट है। इस कहानी को पढ़ने के बाद आप जरूर पूछेंगे कि क्या हमारे पास जसबीर भुल्लर की कोई और किताब है।
Piu Aur Patangu
- Author Name:
Sorit Gupto
- Book Type:

- Description:
‘पीऊ और पतंगू’ की यह कहानी दोस्ती की कहानी है। यह पीऊ नाम की एक प्यारी बच्ची की कहानी है जिसे एक दिन खेलते-खेलते कुछ अजीब सी आवाज़ सुनाई देती है। देखा तो पेड़ पर एक पतंग अटकी है और पेड़ की डाल में फंसकर फट गई है। पीऊ उसे अपनी जादुई पेंसिल से जोड़ती है और उसका नाम रखती है - पतंगू। अब पीऊ और पतंगू दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं लेकिन पतंगू अपने मम्मी-पापा से दूर होकर उदास है। पीऊ उसे उदास नहीं देख पाती और एक अच्छा दोस्त होने का फ़र्ज़ निभाती है। पीऊ की कहानी के माध्यम से यह पुस्तक प्रेम, दोस्ती, दया, ईमानदारी जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश देती है। साथ ही बच्चों की रचनात्मकता और उनकी कल्पना शक्ति को भी विस्तार देती है। बच्चों के संवेदनशील मन, उनकी निजी दुनिया और बाल-मनोविज्ञान की समझ विकसित करने के लिए यह पुस्तक बड़ों के लिए भी ज़रूरी है। बच्चों के लिए एक सुन्दर उपहार।
Ghoda Aur Anya Kahaniyan
- Author Name:
Vinod Kumar Shukla +1
- Book Type:

- Description:
हमारे प्रसिद्ध हिंदी लेखक विनोद कुमार शुक्ल द्वारा बच्चों के लिए एक कहानी संग्रह। इसमें उनकी कलम की जादुई स्याही में डूबी 7 कहानियाँ हैं। उनकी कहानियों में सामान्य से सामान्य शब्दों का प्रयोग इतने असामान्य तरीके से किया जाता है कि हमें आश्चर्य होता है। हम आराम से बैठते हैं और देखते हैं कि उनके शब्द एक अच्छी तरह से अभ्यास की गई संरचना की तरह सहजता से वाक्यों से जुड़ते हैं। यह वह शिल्प है जो कहानियों के माध्यम से चमकता है। Age 12+
Sappu Ke Dost
- Author Name:
Swayam Prakash +1
- Book Type:

- Description:
सप्पू के कई दोस्त हैं. उनमें से एक फुटबॉल खेलता है. उनके पिता की असामयिक मृत्यु हो गई, इसलिए अब वह रेहड़ी पर सब्जी बेचते हैं। न तो वह फुटबॉल छोड़ सका और न ही सप्पू से अपनी दोस्ती. साथ ही वो तीन दोस्त भी, जिन्होंने कुत्ते की तलाश में दिन-रात एक कर दिया। दोस्ती के बारे में 11 कहानियाँ, साथ में फिल्म देखने के बारे में, साथ में यात्रा करने के बारे में, एक-दूसरे को चिढ़ाने के बारे में और साथ में शोक मनाने के बारे में भी। ये कहानियाँ आपको आपके बचपन के दोस्तों की याद दिलाती रहेंगी...और आप भी बचपन में सप्पू जैसे ही थे ना? तो, यह पुस्तक आपको न केवल आपके दोस्तों से, बल्कि स्वयं से भी पुनः परिचित कराएगी। आपके बचपन और आपके दोस्तों की बहुत सारी कहानियाँ आपके पास वापस आएँगी... इन कहानियों में आपको सभी सामाजिक-आर्थिक वर्गों और धर्मों के बच्चे मिलेंगे। लोग, बाज़ार, घर, स्कूल, ट्रेन- इन कहानियों में सब कुछ है। इन कहानियों के पिछले संग्रह के लिए स्वयं प्रकाश जी को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इन कहानियों का चित्रण प्रसिद्ध कलाकार एलन शॉ द्वारा किया गया है। बर्लिन में अपनी खिड़की से, वह सप्पू और उसके दोस्तों की तस्वीरें खींच सकता था और उन्हें चित्रित कर सकता था। अगर वह उससे मिल सकता है...तो आप क्यों नहीं?
Customer reviews
Be the first to write a review
Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.