🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store

Kaun Se Des Utarne Ka

Ships within 48 Hours

Free Shipping in India on orders above Rs. 1100


About the book

सविता पाठक के पहले उपन्यास ‘कौन से देस उतरने का’ को पढ़ने के क्रम में अनायास ही फणीश्वरनाथ रेणु, राही मासूम रज़ा, कृष्णा सोबती, अमरकान्त और रामदरश मिश्र की रचनाओं की याद आ गई। वही आंचलिकता, ठेठ देसी भाषा, स्मृतियाँ, स्वप्न और कटु यथार्थ का ताना-बाना। कथा-लय को गति देते ढेर सारे लोकगीत और आख्यान में ढलते गप्प। यहाँ भी अंचल में पूरा देश समाविष्ट हो रहा है। इस उपन्यास की कथा जितनी मुनीश की है, उतनी ही माँ राधेश्वरी देवी, नन्दा, अमृता, उसके गुम पिता और बड़ेलाल-सुधा जैसों की भी है तो कोल्हू और महुआ के पेड़ की भी। यहाँ बँटते खेत और घटती खुराक के कारण बिलाते लोग और धनपशुओं का चारागाह बनता गाँव है तो नरभक्षी दिल्ली नगर भी है जो भूख, बेकारी और बदहाली की मार से अपने ही देश में शरणार्थी बने गँवई इंसानों को जिन्दा निगल रहा है। यह रचना इस विमर्श-बहुल काल में एक प्रति-विमर्श भी रचती है कि दरिद्रता, भूख और बदहाली किसी वर्ण या जाति विशेष से भेदभाव नहीं करती, सबों को एक ही तरीके से तबाह करती है। हाँ! स्त्री की बात अलग है, उसका न कोई वर्ण है न जाति, जो पैदा ही खटने और पिटने के लिए हुई है, राधेश्वरी माँ की तरह। पूँजीमुँहा समय, सत्तालोलुप समाज और संवेदनशून्य व्यवस्था की चौतरफा मार से गुम होते निरीह स्त्री-पुरुषों की कातर पुकार, गुहार-सी यह रचना सहृदय पाठक की संवेदना को स्पर्श करेगी, सजग और सक्रिय बनाएगी, ऐसा विश्वास है।  —रणेन्द्र

Read more

₹ 299

₹ 239.2 20% off

Available

Rachnaye membership

Pick a membership and see exactly what it gets you

  • 15 Free Deliveries
  • 1 Free Book up to ₹500 MRP

Format

Frequently bought together
Kaun Se Des Utarne Ka This book ₹239
Histiriya Savita Pathak ₹199
Bhukhmaroo Bama ₹250
3 books selected ₹748 ₹688

100% Original

Fast Dispatch

Secure Payment

About the Book

सविता पाठक के पहले उपन्यास ‘कौन से देस उतरने का’ को पढ़ने के क्रम में अनायास ही फणीश्वरनाथ रेणु, राही मासूम रज़ा, कृष्णा सोबती, अमरकान्त और रामदरश मिश्र की रचनाओं की याद आ गई। वही आंचलिकता, ठेठ देसी भाषा, स्मृतियाँ, स्वप्न और कटु यथार्थ का ताना-बाना। कथा-लय को गति देते ढेर सारे लोकगीत और आख्यान में ढलते गप्प। यहाँ भी अंचल में पूरा देश समाविष्ट हो रहा है। इस उपन्यास की कथा जितनी मुनीश की है, उतनी ही माँ राधेश्वरी देवी, नन्दा, अमृता, उसके गुम पिता और बड़ेलाल-सुधा जैसों की भी है तो कोल्हू और महुआ के पेड़ की भी।

यहाँ बँटते खेत और घटती खुराक के कारण बिलाते लोग और धनपशुओं का चारागाह बनता गाँव है तो नरभक्षी दिल्ली नगर भी है जो भूख, बेकारी और बदहाली की मार से अपने ही देश में शरणार्थी बने गँवई इंसानों को जिन्दा निगल रहा है। यह रचना इस विमर्श-बहुल काल में एक प्रति-विमर्श भी रचती है कि दरिद्रता, भूख और बदहाली किसी वर्ण या जाति विशेष से भेदभाव नहीं करती, सबों को एक ही तरीके से तबाह करती है। हाँ! स्त्री की बात अलग है, उसका न कोई वर्ण है न जाति, जो पैदा ही खटने और पिटने के लिए हुई है, राधेश्वरी माँ की तरह।

पूँजीमुँहा समय, सत्तालोलुप समाज और संवेदनशून्य व्यवस्था की चौतरफा मार से गुम होते निरीह स्त्री-पुरुषों की कातर पुकार, गुहार-सी यह रचना सहृदय पाठक की संवेदना को स्पर्श करेगी, सजग और सक्रिय बनाएगी, ऐसा विश्वास है। 

—रणेन्द्र

Book details

Fast dispatchShips within 48 hours
Secure paymentOnline, or cash on delivery on eligible orders
100% OriginalGenuine copy from Rajkamal Prakashan Samuh
Format
Paperback
Publisher
Rajkamal Prakashan Samuh
Edition
1st
Publication year
2025
Weight
170 grams
ISBN-13
9789349180659
Pages
160
Reading time
~5 hrs
Age
18+
Country of origin
India
Dimensions
13 × 19.5 cm
Language
Hindi

Recommended for you

Customer reviews

Be the first to write a review

Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.

whatsapp