🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store

Sahitya Ke Sarokar : Samay, Samaj Aur Samvedna

Ships within 48 Hours

Free Shipping in India on orders above Rs. 1100


About the book

साहित्य को त्रिकालदर्शी होना पड़ता है। उपन्यास, कहानी, कविता ऐसी जीवन्त विधाएँ हैं—जिन्हें परिभाषित करने के लिए सारे समय विस्तार को अतीत, वर्तमान, भविष्य जैसे आवरण से बाहर आकर केवल एक ही परिधान धारण करना पड़ता है, और वह है मानवीय निरन्तरता का परिधान। उस निरन्तरता से जो सरोकार पैदा होते हैं, जो संवेदनाएँ प्रस्फुटित होती हैं, इस संग्रह में उन्हें ही संचित करने और आकार देने का प्रयास रहा है। जो रचनाएँ माध्यम बनी हैं इस निरन्तरता को आकार देने का, उनका महत्त्व समयातीत है। दैनिक जीवन की विस्तृत झाँकियाँ, दुख-सुख, किसी खास वर्ग के जीवन का घोर काला नर्क, एक सुनियोजित रूप में वर्ण या नस्ल के आधार पर दैनिक अत्याचार, आक्रमणकारियों द्वारा मूल निवासियों का सर्वनाश कोई ऐसी घटनाएँ नहीं है जिन्हें केवल ऊपरी विवरणों से, छुटपुट झलकियों से या सहानुभूतिपूर्ण दया धर्म से प्रेरित अश्रु प्रवाह से, काली-पीली शब्दों की लकीरों से बयान किया जा सके। यह काम हमारे साहित्यकारों ने इस तरह किया कि वह समय-सत्य हमेशा के लिए हमारी सोच और मानसिकता का हिस्सा बन गए। वे सभी घटनाएँ केवल उसी समय से सम्बद्ध न रहकर हमारी पीठ पर हाथ रखकर, हमारे साथ-साथ चलती हुई जीवन्त वास्तविकताएँ बन गईं। यहाँ कुछ ऐसे रचनाकारों का जिक्र भी है जिन्होंने एक मनीषी की तरह अपने समय को प्रभावित किया। अपनी बौद्धिक शक्ति, अपने कमिटमेंट और समाज के प्रति अपनी धारणाओं को आजीवन निभाया। यह सभी रचनाकार एक तरह से सही मायने में अपने समयों के इतिहासकार भी हैं। उन समयों के अछूते अध्यायों को वे ऐसे बाँचते हैं, काली मिट्टी में दबे उन दर्दों को इस तरह हवा में उछालते हैं कि साँस लेना मुश्किल हो जाता है। इतिहास और साहित्य के संगम का यह दर्पण हमारा सारा मेकअप, सारा प्रसाधन उतार देता है।

Read more

₹ 595

476 20% off

Available

Rachnaye membership

Pick a membership and see exactly what it gets you

  • 15 Free Deliveries
  • 1 Free Book up to ₹500 MRP

Format

Frequently bought together
Sahitya Ke Sarokar : Samay, Samaj Aur Samvedna This book ₹476
Nadi Ghar Krishna Kishore ₹295
Anyatha Vichaar Aur Sambhavana Krishna Kishore ₹199
3 books selected ₹1,089 ₹970

100% Original

Fast Dispatch

Secure Payment

About the Book

साहित्य को त्रिकालदर्शी होना पड़ता है। उपन्यास, कहानी, कविता ऐसी जीवन्त विधाएँ हैं—जिन्हें परिभाषित करने के लिए सारे समय विस्तार को अतीत, वर्तमान, भविष्य जैसे आवरण से बाहर आकर केवल एक ही परिधान धारण करना पड़ता है, और वह है मानवीय निरन्तरता का परिधान। उस निरन्तरता से जो सरोकार पैदा होते हैं, जो संवेदनाएँ प्रस्फुटित होती हैं, इस संग्रह में उन्हें ही संचित करने और आकार देने का प्रयास रहा है। जो रचनाएँ माध्यम बनी हैं इस निरन्तरता को आकार देने का, उनका महत्त्व समयातीत है।

दैनिक जीवन की विस्तृत झाँकियाँ, दुख-सुख, किसी खास वर्ग के जीवन का घोर काला नर्क, एक सुनियोजित रूप में वर्ण या नस्ल के आधार पर दैनिक अत्याचार, आक्रमणकारियों द्वारा मूल निवासियों का सर्वनाश कोई ऐसी घटनाएँ नहीं है जिन्हें केवल ऊपरी विवरणों से, छुटपुट झलकियों से या सहानुभूतिपूर्ण दया धर्म से प्रेरित अश्रु प्रवाह से, काली-पीली शब्दों की लकीरों से बयान किया जा सके। यह काम हमारे साहित्यकारों ने इस तरह किया कि वह समय-सत्य हमेशा के लिए हमारी सोच और मानसिकता का हिस्सा बन गए। वे सभी घटनाएँ केवल उसी समय से सम्बद्ध न रहकर हमारी पीठ पर हाथ रखकर, हमारे साथ-साथ चलती हुई जीवन्त वास्तविकताएँ बन गईं।

यहाँ कुछ ऐसे रचनाकारों का जिक्र भी है जिन्होंने एक मनीषी की तरह अपने समय को प्रभावित किया। अपनी बौद्धिक शक्ति, अपने कमिटमेंट और समाज के प्रति अपनी धारणाओं को आजीवन निभाया। यह सभी रचनाकार एक तरह से सही मायने में अपने समयों के इतिहासकार भी हैं। उन समयों के अछूते अध्यायों को वे ऐसे बाँचते हैं, काली मिट्टी में दबे उन दर्दों को इस तरह हवा में उछालते हैं कि साँस लेना मुश्किल हो जाता है। इतिहास और साहित्य के संगम का यह दर्पण हमारा सारा मेकअप, सारा प्रसाधन उतार देता है।

Book details

Fast dispatchShips within 48 hours
Secure paymentOnline, or cash on delivery on eligible orders
100% OriginalGenuine copy from Rajkamal Prakashan Samuh
Format
Hardbound
Publisher
Rajkamal Prakashan Samuh
Edition
1st
Publication year
2023
Weight
310 grams
ISBN-13
9788119028955
Pages
168
Reading time
~6 hrs
Age
18+
Country of origin
India
Dimensions
15 × 22 cm
Language
Hindi

Recommended for you

Customer reviews

Be the first to write a review

Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.

whatsapp