Neha Arora
Golden Five aur Aliens Kile me Chori
- Author Name:
Neha Arora
-
Book Type:

- Description: गोल्डन फ़ाइव और एलियंस चन्द्रताल झील के पास समुद्र टापू पर शोध कर रहे ASI ऑफिसर अनिल पुरोहित अचानक रहस्यमय तरीके से ग़ायब हो गए। पुलिस भी जब उनके बारे में कोई सुराग नहीं पता लगा पाई, तो गोल्डन फ़ाइव टीम की सबसे बड़ी मददगार पूनम जी ने बच्चों को याद किया। बच्चों को पता चलता है कि वहाँ के लोग मानते हैं कि अनिल जी को एलियंस उठा ले गए हैं। क्या गोल्डन फ़ाइव टीम एलियंस के रहस्य को सुलझा पाएगी और अनिल जी को बचा कर वापस ला पाएगी? या फिर यह किसी बड़ी साज़िश का हिस्सा है? --- गोलकोंडा क़िले में चोरी गोल्डन फ़ाइव के साथ इस बार रहस्य खुद उनके पीछे-पीछे हैदराबाद पहुँच गया। गोलकोंडा क़िले की सैर पर निकली टीम को पता चला कि म्यूज़ियम से बेशकीमती धरोहर चोरी हो गई है। गोल्डन फ़ाइव टीम ने तुरंत इस केस को अपने हाथ में लिया। क्या पाँचों दोस्त अपनी बुद्धिमत्ता और टीम वर्क से देश की अनमोल संपदा को वापस ला पाएँगे? या यह ख़ज़ाना विदेशी बाज़ारों में पहुँच जाएगा? इन दो रोमांचक कारनामों में बच्चों के साथ मिलकर साज़िश के जाल को तोड़िए और रहस्यों को सुलझाइए। पढ़िए गोल्डन फ़ाइव सीरीज़ की नई किताब— “गोल्डन फ़ाइव के कारनामे - भाग ३”
Golden Five aur Aliens Kile me Chori
Neha Arora
Golden five aur Khazane ka Rahasya
- Author Name:
Anamika Mishra +1
-
Book Type:

- Description: क्या ऐसा ख़ज़ाना जो आज तक अंग्रेज़ी और भारतीय सरकार तक नहीं ढूँढ पाई। क्या गोल्डन फ़ाइव की टीम उस ख़ज़ाने को ढूँढ पाएगी? जानने के लिए पढ़ें, "ख़ज़ाने का रहस्य"। हिस्सा बनें इस खोज का और साथ ही जानें हमारे इतिहास से जुड़े कई रोचक तथ्य!
Golden five aur Khazane ka Rahasya
Anamika Mishra
Golden Five ke Karnaame
- Author Name:
Neha Arora
-
Book Type:

- Description: गोल्डन फाइव - पाँच दोस्त - विवान, मान्या, हेयांश, किमाया और करनव। पाँचों एक से बढ़कर एक होशियार और जिज्ञासु। जिनके आगे हर रहस्य पड़ जाता है छोटा। जो मिलकर निकले हैं कुछ रहस्यों को सुलझाने। एक पुराने खण्डहर के पास खेलते हुए मिला उन्हें एक प्राचीन बॉक्स, जिसमें क़ैद है एक ख़ज़ाने का रहस्य। कैसा है ये खज़ाना? और इस रहस्य को सुलझाने में आखिर किन-किन मुसीबतों का करना पड़ा सामना? यह रहस्य अभी सुलझा ही था कि ‘गोल्डन फ़ाइव’ टीम एक चमकते पत्थर का रहस्य सुलझाने एक ऐसे गाँव पहुंची, जोकि नक़्शे में भी नहीं था। क्या इस पत्थर का महाभारत से कोई था नाता? या थी यह कोई साज़िश। पढ़िए गोल्डन फाइव का पहला रोमांचक कारनामा और मिलकर उठाइए इन रहस्यों पर से पर्दा।