About Devendra Prashad
देवेन्द्र प्रसाद बहुमुखी प्रतिभा वाले इन्सान हैं। अपनी घुमक्कड़ी स्वभाव और भूत प्रेत के सच्चे अनुभवों को कहानियों में पिरोकर उन किस्सों को जीवंत करने में इनको महारथ हासिल है। अपनी रचनाओं में अद्भुत लेखन शैली और खौफ़ के देशी तड़के के दम पर इन्होंने फ्लाई ड्रीम्स पब्लिकेशन्स में अलग पहचान बना ली है। आज हर आयुवर्ग के पाठकों की पहली और मनपसंद लेखक के रूप में काबिज़ हैं। हॉरर श्रेणी में इनकी नॉवेल्स बहुत सराही जाती हैं और पढ़ी भी जाती हैं। हाल में ही इनकी एक नॉवेल खौफ कदमों की आहट को बेस्ट रीड का टाइटल मिला है।