Dr. Manjari Shukla
Jaadui Anguthi
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
-
Book Type:

- Description: अगर कभी हमें जादुई अंगूठी मिल जाए तो मज़ा आ जाए, हम सभी कभी ना कभी ऐसा सोचते हैंI भोला को भी अपनी दादी की दादी की दादी की जादुई अंगूठी मिल जाती हैI पर ऐसा क्या होता है कि वह माचिस की डिबिया जैसे नन्हे घरों में रहने वाले बौनों के देश में बंदी बना लिया जाता हैI उसकी तलाश में उसका दोस्त "मुरब्बा" उसे ढूँढने निकलता हैI रास्ते में उड़ने वाली मछली,बोलने वाली नटखट नाव, गोलमटोल राजा "कद्दू" और मज़ाकिया बंदर भी मज़ेदार शरारतें करते हुए मुरब्बा की सहायता करते हैंI ये कहानी बताती है कि दोस्ती अनमोल होती है और सच्चा दोस्त हर मुसीबत में हमारा साथ देता है
Jaadui Anguthi
Dr. Manjari Shukla
Main Hu Chhutku
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
-
Book Type:

- Description: मैं हूँ छुटकू और ये मेरी कहानी है! मैं आजकल के नए ज़माने का कुत्ता हूँ, तब भी इन लोगों ने मेरा नाम ‘सैंडी’, ‘चार्ली’ या ‘जैकी’ न रखकर ‘छुटकू’ रख दिया। इस घर के लोगों को नाम रखने का बिलकुल सेंस नहीं है। बड़कऊ-छुटकऊ, बड़ू-छोटू, बड़ेवाले-छोटेवाले, लम्बेवाले-नाटेवाले, ये सभी नाम इस ख़ानदान में मिल जाएँगे इसलिए इनसे और किसी नाम की आशा करना भी बेकार है। ख़ैर, आइये इन सब बातों से दूर, चलते हैं मेरी एक रोमांचक यात्रा पर...
Main Hu Chhutku
Dr. Manjari Shukla
Jadui Chashmen
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
-
Book Type:

- Description: डॉ मंजरी शुक्ला की पठनीय और शिक्षाप्रद बाल-कहानियों का संग्रह है 'जादुई चश्में' 'जादुई चश्में' लेखिका डॉ मंजरी शुक्ला का कहानी संग्रह है। इसमें लेखिका की चौदह कहानियों को संकलित किया गया है। कहानियाँ रोचक है और बच्चों को पढ़ने के लिए दी जा सकती हैं या इन्हें उन्हें पढ़कर सुनाया जा सकता है:
Jadui Chashmen
Dr. Manjari Shukla
Swayamsiddha
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
-
Book Type:

- Description: स्वयंसिध्दा - समाज और स्त्री मन को टटोलती कहानियांधूप और छाँव-सी ज़िंदगी खेलती रहती है एक खेल। जब उजाला आता है तो चारो तरफ चकाचौंध सा हो जाता है और जब अँधेरा घिरता है तो मन का जैसे हर कोना रिसने लगता है। तमाम उम्र परछाइयों के पीछे भागती स्वयंसिद्धा, जिंदगी की अजीब सी पहेली को सुलझाने का लाख जतन करती है पर उसके बाद भी उस भीगे मन के कोने को खोलने के लिए कोई सिरा नहीं मिलता। स्वयंसिद्धा अपने विचारों के चक्रव्यूह से बाहर निकलने की जितनी कोशिश करती उसमें उतना ही गहराई तक चली जाती है। भला कोई कीट, मकड़ी के बेहद खूबसूरत और महीन जाले से क्या कभी बाहर आया है जो स्वयंसिद्धा आ जाती।स्त्री मन हर पल में ढेरों सपने बुनता है पर क्या कोई पुरुष उस मन के अंदर झाँककर उन भावों को पढ़ पाता है या सिर्फ देह से ही वापस लौटकर आ जाता है।
Swayamsiddha
Dr. Manjari Shukla
Sultan Suleiman aur Saat Chehron ka Rahasya
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
-
Book Type:

- Description: राजकुमार सुलतान और उसका अजीबोगरीब सपना, परछाई की तरह सुलतान के साथ चलता उसका मित्र - सुलेमान, बेहद वफ़ादार और हवा को भी मात देता घोड़ा - फ़तेह, नटखट, शरारती और जादुई कारनामों वाली जादुई बिल्ली - भूरी, सात रहस्यमयी चेहरे और उन चेहरों की तलाश में एक रोमांचक सफर पर निकले सुलतान और सुलेमान ने कभी नहीं सोचा था कि उनका सामना होगा जादुई जंगल, जिन्न और नागमानवों से। क्या वे अपनी मंज़िल को ढूंढकर वापस अपने देश लौट पाएंगे?
Sultan Suleiman aur Saat Chehron ka Rahasya
Dr. Manjari Shukla
Sultan Suleiman and Tilismi Gufayein
- Author Name:
Dr. Manjari Shukla
-
Book Type:

- Description: सात हमशक्लों को खोजने के बाद सुल्तान-सुलेमान, अपने महल में सुकून से दो पल भी ना बिता पाए थे कि जादूगर बड़गम और जादूगरनी हुस्ना ने अपना बदला लेने के लिए उनके मामाजान, सातों हमशक्लों और सभी दोस्तों को कर दिया है गायब! इस बार उनके रास्ते में हैं, दो चोंच वाली चिड़िया जो समुद्र का सारा पानी तक पी सकती है और साथ ही एक चलने वाला बर्फ़ महल और आकाश तक जाने वाली सुनहरी सीढ़ियाँ! इस बार सुलतान-सुलेमान के साथ हैं, रज़िया, नाज़मा और माशा! रज़िया जो पाताल लोक तक देख सकती है तो माशा जिसके पास हैं अद्भुत जादुई शक्तियाँ! जादूगर बड़गम की बनाई हुई तिलिस्मी दुनियाँ और वहाँ तक पहुँचने का एक रोमांचक सफ़र सुलतान-सुलेमान और तिलिस्मी गुफाएँ
Sultan Suleiman and Tilismi Gufayein
Dr. Manjari Shukla
Offers
Best Deal
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.