Mithilesh Gupta
Legends from Ramayana - Pakshiraj Jatayu
- Author Name:
Mithilesh Gupta +1
-
Book Type:

- Description: श्री राम की सेना श्री राम सेतु की कहानी नल और नील नल-नील द्वारा बनाया गया सेतु कोई चमत्कार नहीं है बल्कि विज्ञान एवं विद्या के प्रयोग से निर्मित एक भव्य निर्माण है। राम सेतु ना केवल आज हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि वह भारतवर्ष के समृद्ध इतिहास का जीता जागता प्रमाण है। ‘राम सेतु’ प्रेम की एक अमिट निशानी के रूप में युगों-युगों के लिए इतिहास में दर्ज हो गया। श्री राम सेना में सम्मिलित ‘नल- नील’ की कहानी। क्या श्री राम जन्म के पूर्व हो तैयार हो चुकी थी उनकी सेना?
Legends from Ramayana - Pakshiraj Jatayu
Mithilesh Gupta
Oxygen of Life
- Author Name:
Mithilesh Gupta
-
Book Type:

- Description: इंदौर से हैदराबाद पहुंचना जितना आसान लग रहा था उतना था नहीं। हिंदी मीडियम की पढ़ाई ने कस के कान गर्म कर दिए थे। अँग्रेज़ी दिलरूबा की तरह नचा रही थी। दो दर्जन इंटरव्यूज़ के बाद आखिरकार जब एक नई मंजिल की तलाश में निकला तभी वह मिली, झील की शान्त लहरों जैसी गुमसुम और एकांत सी। और जैसे सब कुछ बदल गया। वो यानी ‘पूर्वी’, जिसने एक झटके में जीवन में उस ऑक्सीजन का मतलब ही बदल दिया जिसका आज तक मैं जीने के लिए इस्तेमाल कर रहा था। फार्मा में केमिकल्स और मेडिसिन्स के फॉर्मूलों के बीच लैब में चार साल बिताने वाला मैं, आखिर ये कहानी कैसे लिखता? पूर्वी- जिसने मान लिया था ज़िंदगी को जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत उतनी नहीं होती, जितनी एक उम्मीद की। आदित्य, पायल और पूर्वी की ऐसी कहानी जहाँ से सवाल तो कई उठते हैं पर जवाब की कोई “उम्मीद” नहीं उठती। जहाँ किसी की ज़िन्दगी की ऑक्सीजन उस मुट्ठी में बंद है जिसे हम चाहकर भी नहीं खोल पाते। — ‘जस्ट लाइक दैट’ और ‘तेरी इश्क़ वाली खुशबू’ के लेखक मिथिलेश गुप्ता लेकर आएं है एक ऐसा उपन्यास जिसे पढ़ना आज के युवाओं और समाज के सभी लोगों के लिए बहुत जरुरी है।.
Oxygen of Life
Mithilesh Gupta
Jadui Jungle aur Ashwamanavon ki wapsi
- Author Name:
Mithilesh Gupta
-
Book Type:

- Description: ये कहानी कई सौ बरस पुरानी है.. ये कहानी है उस जंगल की, जो न सिर्फ जादुई था, बल्कि कुछ अजीबोगरीब रहस्यों से भरा हुआ था। ये कहानी है उन अश्वमानवों की, जिन पर कभी इस जंगल का भविष्य निर्भर था। ये कहानी उन तिलिस्मी वृक्षों की भी है जिन्होंने जंगल के इतिहास को करीब से देखा और जिनकी हुकूमत उस जादुई जंगल के कोने-कोने तक फैली हुई थी! लेकिन वक्त बदला और एक दुष्ट सर्प 'सर्पांग' ने उस सुनहरे जंगल को अपनी विषैली शक्तियों के आगोश में ले लिया। और फिर वह जादुई जंगल व उसके विलक्षण प्राणी फिर कभी किसी को नजर नहीं आए। 1300 साल बाद, फिर समय बदला और अब 'अश्वमानवों' को देखा जाना इस बात का सुबूत है कि वाकई कुछ जादुई घटनाएं घटने वाली है। लेकिन क्या... कोई नहीं जानता...
Jadui Jungle aur Ashwamanavon ki wapsi
Mithilesh Gupta
Asylum : Sab Marenge
- Author Name:
Mithilesh Gupta
-
Book Type:

- Description: 1970 में डॉक्टर निर्मल बनर्जी ने प्रोफेसर भास्कर के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय ख़ुफ़िया प्रोग्राम पर काम किया था, जिसमें भारत के साथ-साथ रोमानिया और हॉलैंड जैसे देश भी शामिल थे। उन दोनों का यह खतरनाक प्रयोग बुरी तरह असफल रहा गया था जिसका नतीजा यह हुआ कि इस प्रयोग में शामिल तीनों ही देश के कुल 90 बहादुर लोग न सिर्फ पागल हो गए, बल्कि उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ गई। उन सबको मजबूरी वश आजीवन मेन्टल असाइलम में ठूंस दिया गया। वह प्रयोग क्या था? किस कारण वह प्रयोग असफल हो गया? मेन्टल असाइलम बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? इन पागल हुए लोगों की पीछे की क्या कहानी है? डॉक्टर सत्यजीत बनर्जी, जिसके पिता का इस प्रयोग में एक अहम किरदार था, वह किस तरह इन रहस्यों से पर्दा उठायेगा? भारत, हॉलैंड और रोमानिया के असाइलम का रहस्य सुलझाने में उसका साथ कौन लोग देने वाले थे? यह डॉक्टर्स के जोखिम भरे सफर की एक ऐसी कहानी है जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप उठेगी।