Van Pakhal Ke Theehe
About the book
‘वन पाखल के ठीहे’ घुमक्कड़ी का वृत्तान्त है। लिहाजा इस किताब में पर्यटन के परिपाटीगत अनुशासन के विपरीत भटकाव और स्वच्छन्दता का निर्द्वन्द्व आनन्द सहज नजर आता है। लेकिन यह एक पुराविद् की घुमक्कड़ी है जिसकी आँखें वह सब भी देखती चलती हैं जो कोई आम सैलानी किंचित नहीं देख पाता। यही वह चीज है जिसने इस किताब को अलहदा आयाम दे दिया है। वस्तुतः इसमें अतीत, आस्था, आख्यान, अन्वेषण, पुरातत्त्व, इतिहास, शोध, संस्मरण सब आ मिले हैं। किसी विधा का ऐसा सफल रचनात्मक अतिक्रमण कम ही देखने में आता है जैसा इस किताब में सम्भव हुआ है। पन्ना-दर-पन्ना, विन्ध्य-क्षेत्र के जाने-अजाने पर्वतीय वन-प्रान्तरों और उनमें बिखरे आदिम खोहाश्रयों से होकर गुजरती यह किताब केवल बीत चुके वक्त की याद नहीं दिलाती बल्कि सुदूर अतीत के प्रागैतिहासिक प्रांगण में खड़ा कर देती है। किसी दृश्य का बखान हो, किसी प्राचीन मार्ग या शैलचित्र का वर्णन हो अथवा किसी अन्वेषण-क्रम में किये गए फील्डवर्क की याद, ये चीजें सिर्फ एक ब्योरा नहीं देतीं बल्कि एक दृष्टि भी देती हैं, जो प्रकृति के साथ-साथ समूची मानवीय सभ्यता और संस्कृति से एकाकार होने के लिए प्रेरित करती है। एक अवश्य पठनीय अन्तर्विषयक पाठ।
Read more₹
399
₹ 319.2 20% off
Available
Format
About the Book
‘वन पाखल के ठीहे’ घुमक्कड़ी का वृत्तान्त है। लिहाजा इस किताब में पर्यटन के परिपाटीगत अनुशासन के विपरीत भटकाव और स्वच्छन्दता का निर्द्वन्द्व आनन्द सहज नजर आता है। लेकिन यह एक पुराविद् की घुमक्कड़ी है जिसकी आँखें वह सब भी देखती चलती हैं जो कोई आम सैलानी किंचित नहीं देख पाता। यही वह चीज है जिसने इस किताब को अलहदा आयाम दे दिया है। वस्तुतः इसमें अतीत, आस्था, आख्यान, अन्वेषण, पुरातत्त्व, इतिहास, शोध, संस्मरण सब आ मिले हैं। किसी विधा का ऐसा सफल रचनात्मक अतिक्रमण कम ही देखने में आता है जैसा इस किताब में सम्भव हुआ है।
पन्ना-दर-पन्ना, विन्ध्य-क्षेत्र के जाने-अजाने पर्वतीय वन-प्रान्तरों और उनमें बिखरे आदिम खोहाश्रयों से होकर गुजरती यह किताब केवल बीत चुके वक्त की याद नहीं दिलाती बल्कि सुदूर अतीत के प्रागैतिहासिक प्रांगण में खड़ा कर देती है। किसी दृश्य का बखान हो, किसी प्राचीन मार्ग या शैलचित्र का वर्णन हो अथवा किसी अन्वेषण-क्रम में किये गए फील्डवर्क की याद, ये चीजें सिर्फ एक ब्योरा नहीं देतीं बल्कि एक दृष्टि भी देती हैं, जो प्रकृति के साथ-साथ समूची मानवीय सभ्यता और संस्कृति से एकाकार होने के लिए प्रेरित करती है।
एक अवश्य पठनीय अन्तर्विषयक पाठ।
Book details
- Format
- Paperback
- Publisher
- Rajkamal Prakashan Samuh
- Publication year
- 2026
- Weight
- 252 grams
- ISBN-13
- 9789377374075
- Pages
- 248
- Reading time
- ~8 hrs
- Age
- 18+
- Country of origin
- India
- Dimensions
- 14 × 21.6 cm
- Language
- Hindi
Customer reviews
Be the first to write a review
Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.
