Khud Se Behtar
(0)
₹
275
₹ 228.25 (17% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
नौकरी पाने की क्षमता एक ज़रूरी कौशल है और नवीन ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। व्यक्तिगत अनुभवों से उपजी यह किताब उन युवाओं के लिए अत्यधिक मूल्यवान है, जो खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं और नौकरी के लिए तैयार होना चाहते हैं । यह ख़ुद के आकलन और कौशल विकास के जरिए वर्कप्लेस पर सफल होने के लिए बेहतरीन गाइड है। बसंत राठौड़ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट - स्ट्रेटजी ब्रांड एंड बिजनेस डेवलपमेंट, दैनिक जागरण बदलते वक्त के साथ न हमारा पाठ्यक्रम बदला न परीक्षाएँ । पर नये युग में रोजगार के अवसर और योग्यताएँ लगातार बदल रही हैं। पात्रता की परिभाषा भी । आज के युवाओं को जिन सॉफ्ट स्किल्स की आवश्यकता है उनको विकसित करने में नवीन चौधरी की ये पुस्तक एक बेहतरीन गाइड का काम करेगी। नवीन का अपना जीवन ही इसका उदाहरण है। उन्होंने जो कुछ सीखा है इस पुस्तक में उड़ेल दिया है, ऐसी भाषा में कि जैसे कोई साथी समझाए इस नई दुनिया को नेविगेट करना। सहज, अति सुंदर और अत्यंत उपयोगी । - कमलेश सिंह सलाहकार, इंडिया टुडे ग्रुप
Read moreAbout the Book
नौकरी पाने की क्षमता एक ज़रूरी कौशल है और नवीन ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। व्यक्तिगत अनुभवों से उपजी यह किताब उन युवाओं के लिए अत्यधिक मूल्यवान है, जो खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं और नौकरी के लिए तैयार होना चाहते हैं । यह ख़ुद के आकलन और कौशल विकास के जरिए वर्कप्लेस पर सफल होने के लिए बेहतरीन गाइड है। बसंत राठौड़ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट - स्ट्रेटजी ब्रांड एंड बिजनेस डेवलपमेंट, दैनिक जागरण बदलते वक्त के साथ न हमारा पाठ्यक्रम बदला न परीक्षाएँ । पर नये युग में रोजगार के अवसर और योग्यताएँ लगातार बदल रही हैं। पात्रता की परिभाषा भी । आज के युवाओं को जिन सॉफ्ट स्किल्स की आवश्यकता है उनको विकसित करने में नवीन चौधरी की ये पुस्तक एक बेहतरीन गाइड का काम करेगी। नवीन का अपना जीवन ही इसका उदाहरण है। उन्होंने जो कुछ सीखा है इस पुस्तक में उड़ेल दिया है, ऐसी भाषा में कि जैसे कोई साथी समझाए इस नई दुनिया को नेविगेट करना। सहज, अति सुंदर और अत्यंत उपयोगी । - कमलेश सिंह सलाहकार, इंडिया टुडे ग्रुप
Book Details
-
ISBN9789348497239
-
Pages208
-
Avg Reading Time7 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Mat Rehna School Ke Bharose
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description:
अमीर या लीडर अपने बच्चों को अलग नज़रिये से शिक्षा देते हैं और आम व्यक्ति सबकुछ स्कूलों पर ही छोड़ देते हैं। वे खुश होते हैं जब उनका बच्चा अपनी यूनिफॉर्म साफ रखता है, समय पर स्कूल जाता है और आते ही अपना होमवर्क करने लगता है और हमेशा अपने शिक्षकों को खुश रखता है। रूकिये, ज़रा गौर कीजिये क्या यही गुण एक अच्छे कर्मचारी के भी नहीं हैं? हाँ, एक अच्छे कर्मचारी को अनुशासित, वक़्त का पाबंद और अपने बॉस को खुश रखने वाला होना चाहिए। लीडर या महानता इन सब नियमों को कभी न कभी अवश्य तोड़ेगी। माफ कीजिये मैं उद्दण्डता का हिमायती नहीं हूँ लेकिन थोड़ा बागी और लीक से हटकर चलना ही लीडरशीप का एक प्रमुख गुण है। तो हमारे स्कूलों का सबसे बड़ा दोष यह है कि यह हमारे बच्चों को भविष्य के कर्मचारी बनाने पर आमादा है।
NLP Aur Mental Space Psychology Se Jeevan Mein Safalta Payen
- Author Name:
Dr. Lucas Derks
- Book Type:

- Description:
त्रिआयामी स्थानिक अनुभव मस्तिष्क का प्राथमिक आयोजन सिद्धांत है। यह मनोविज्ञान के लिए सबसे मौलिक सफलताओं में से एक है कि हमारे सभी अनुभव और चेतना इसके द्वारा नियंत्रित होते हैं। इसके आधार पर हमारे मानसिक स्थान में अनुभूति के प्रसंस्करण के सभी बुनियादी तरीकों को दिखाया जा सकता है। विज्ञान के सभी क्षेत्रों, विशेष रूप से तंत्रिका विज्ञान में प्रगति के लिए धन्यवाद, मनोविज्ञान में एक आदर्श बदलाव की उम्मीद की जानी चाहिए। वर्तमान में ध्यान अभी भी व्यवहार, तंत्रिका विज्ञान, अनुभूति और भाषा विज्ञान के विज्ञान हैं। आनेवाले दशकों में यह मानसिक स्थान पर हावी होगा। मनोविज्ञान के लिए यह एक मौलिक परिवर्तन है, जो ग्राहकों के साथ क्लासिक तरीकों की तुलना में बहुत कम समय में समाधान के लिए संभव बनाता है। डॉ. लुकास डर्क्स दुनिया भर में न्यूरोलिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (NLP) के सबसे महत्त्वपूर्ण डेवलपर्स में से एक हैं। 2019 में उन्हें सामाजिक पैनोरमा और मानसिक अंतरिक्ष मनोविज्ञान पर उनके काम के लिए NLP पुरस्कार मिला। लुकास डर्क्स एक शोधकर्ता, प्रशिक्षक और चिकित्सक के रूप में अपने काम से प्राप्त अंतर्दृष्टि के साथ मानव-मन के साथ अपने आकर्षण को विशिष्ट रूप से जोड़ता है।
NLP Aur Mental Space Psychology Se Jeevan Mein Safalta Payen
Dr. Lucas Derks
20% off₹ 500
₹ 400
Out of Stock
Dynamics of Mind
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description:
Challenging assumptions and embracing confidence are two intertwined concepts that play a crucial role in personal growth, critical thinking, and success. Assumptions are the beliefs and judgments we hold about ourselves, others, and the world around us, which can often be limiting and biased. Embracing confidence, on the other hand, involves recognising our abilities, strengths, and potential and having faith in ourselves to overcome challenges and achieve our goals. By actively challenging assumptions and fostering confidence, individuals can break free from self-imposed limitations, explore new possibilities, and unlock their full potential. In this article, we will dive into these concepts, providing examples to illustrate their importance and practical applications.
Mobile & Computer Ke 100 Smart Tips
- Author Name:
Ankit Fadia
- Book Type:

- Description:
"मारे फोन, कंप्यूटर और टैबलेट अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं। लेकिन हम में से कितने उनका अधिक-से-अधिक और बेहतर उपयोग करने के तरीकों को जानते हैं? Best Selling लेखक अंकित फाडिया आपको बताएँगे कैसे— ज़् भविष्य में इ-मेल भेजें। ज़् अपने मोबाइल फोन पर आनेवाली अनावश्यक इनकमिंग कॉल को कैसे बाधित करें। ज़् धोखा देते हुए साथी को रँगे हाथों पकड़ें। ज़् आप अपनी कार पार्क की गई जगह याद रें। ज़् बच्चों के लिए अनुपयुक्त वेबसाइटों को कैसे ब्लॉक करें। ज़् अपने मोबाइल फोन पर कार्यों को ठीक से निर्धारित करें। सरल-सुंदर उदाहरण और सैकड़ों स्क्रीनशॉट्स से सज्जित यह पुस्तक आपकी एक सच्ची मित्र और साथी बनकर आज की कंप्यूटर-इंटरनेट की दुनिया में आपका विशिष्ट स्थान बनाने में सहायक होगी। इ-मेल, कंप्यूटर, सोशल नेटवर्क, वीडियो साइट्स और कंप्यूटर मोबाइल की दुनिया की सभी चीजों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने के सरल और व्यावहारिक तरीके, टिप्स और ट्रिक्स बताती अत्यंत उपयोगी पुस्तक।
Utkrishta Prabandhan Ke Roop
- Author Name:
Suresh Kant
- Book Type:

- Description:
प्रबन्धन आत्म-विकास की एक सतत प्रक्रिया है। अपने को व्यवस्थित-प्रबन्धित किए बिना आदमी दूसरों को व्यवस्थित-प्रबन्धित करने में सफल नहीं हो सकता, चाहे वे दूसरे लोग घर के सदस्य हों या दफ़्तर अथवा कारोबार के। इस प्रकार आत्म-विकास ही घर-दफ़्तर, दोनों की उन्नति का मूल है। इस लिहाज़ से देखें, तो प्रबन्धन का ताल्लुक़ कम्पनी-जगत के लोगों से ही नहीं, मनुष्य मात्र से है। वह इनसान को बेहतर इनसान बनाने की कला है, क्योंकि बेहतर इनसान ही बेहतर कर्मचारी, अधिकारी, प्रबन्धक या कारोबारी हो सकता है।
‘उत्कृष्ट प्रबन्धन के रूप’ को विषयानुसार चार उपखंडों में विभाजित किया गया है : स्व-प्रबन्धन, नेतृत्व-कला, औद्योगिक सम्बन्ध तथा कॉरपोरेट-संस्कृति। प्रबन्धन कौशल के विशेषज्ञ लेखक ने इस पुस्तक में आत्मसम्मान, वैचारिक स्पष्टता, सफलता और विफलता की अवधारणा, व्यावसायिक निर्णय-प्रक्रिया में धैर्य और प्राथमिकता-क्रम की अहमियत, रचनात्मक दृष्टिकोण, प्रबन्धन के मानवीय पहलू, कर्मचारियों में सकारात्मक नज़रिया तथा प्रतिभा का सदुपयोग आदि बिन्दुओं पर व्यावहारिक कोण से विचार किया है।
प्रबन्धन के विद्यार्थियों और आम पाठकों के लिए एक मार्गदर्शक पुस्तक।
Sunrays For Tuesday
- Author Name:
Sanjay Tandon +1
- Book Type:

- Description:
‘सनरेज फॉर ट्यूजडे’ का अंग्रेजी प्रकाशन सन् 2006 में हुआ था। टंडन दंपती की यह तीसरी पुस्तक थी। अब सन् 2017 तक ये इन छह पुस्तकों का प्रकाशन कर चुके हैं—Sunrays for Sunday, Sunrays for Monday, Sunrays for Tuesday, Sunrays for Wednesday, Sunrays for Thursday & Sunrays for Friday. पहली दो पुस्तकें हिंदी व तेलुगु में भी उपलब्ध हैं। इन सभी पुस्तकों में प्रस्तुत कहानियाँ भगवान् श्री सत्य साईं बाबा के प्रवचनों पर आधारित मानवीय गुणों को सिखाने का एक सूक्ष्म व प्रबल साधन हैं। जो भी व्यक्ति अपने बच्चों को अच्छे गुण व संस्कार देना चाहता है, उसमें बहुत सहायक हो सकती हैं। इस पुस्तक का शीर्षक सूर्य की किरणों पर आधारित है, क्योंकि प्रेरणा सूर्य की किरणों की तरह होती है। समय-समय पर हम सब को प्रेरणा की जरूरत होती है। अच्छे आचरण को बनाने के लिए, संभवतः कुछ-न-कुछ मेहनत तो करनी ही पड़ती है और संयम भी रखना ही पड़ता है। इन कहानियों को पढ़कर, प्रेरणा व बल मिलता है, और अपने आप में सुधार लाने की इच्छा जाग्रत् होती है, क्योंकि जो कुछ भी हो, अंत में सभी को लौटकर परमधाम जाना है, और प्रभु तो अच्छे कर्म करनेवालों को ही मिलेंगे। वरना फिर एक बार जीवन-मरण के कालचक्र में फँस जाएँगे।
Aviral
- Author Name:
Dr. Anand Prakash Maheshwari
- Book Type:

- Description:
जन सेवा में रहकर जन व्यवस्था के अनेक आयाम देखने को मिलते हैं। पुलिस सेवा और भी करीब से कई रूप दिखा देती है। बात कुछ नहीं होती। फिर भी बात से बतंगड़ बन जाता है। अलग-अलग पहलुओं से उन्हें परखा जाता है। विभिन्न घटक उन्हें अपने सामर्थ्य के हिसाब से अपने रंग में ढालने का प्रयास करते हैं। व्यवस्थागत आयाम भी राजनैतिक, प्रशासनिक, वैधानिक एवं साक्ष्यगत पहलुओं से गुजरते हैं। फिर शुरू होता है अनियंत्रित विडंबनाओं का सिलसिला। एक लहर से अनेक लहरें। फिर वह सैलाब कब थमेगा और किस स्वरूप में नए आयाम उभरकर सामने आएँगे, यह कह पाना कठिन हो जाता है। स्मृतियों में अनेक कुंठाएँ घर कर लेती हैं, जो कि कब विकराल हो उठेंगी, यह भी कहना मुश्किल है। जन व्यवस्था की यह यात्रा अविरल है। विभिन्न जातियों, समूहों एवं संस्कृतियों में समरूपता, सामंजस्य एवं सद्भाव की दिशा में प्रयास अथवा मध्यम मार्ग एवं परस्पर संतुलन के विकल्प? इस पुस्तक के माध्यम से कथानक के रूप में कई रुचिकर पहलुओं को उजागर किया गया है, जो कि जन व्यवस्था के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हैं और जनजागृति की दिशा में मुक्त रूप से सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करते हैं।
Sapne Karo Sakaar
- Author Name:
Vickrant Mahajan
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Subconscious Mind se Super Safalta
- Author Name:
Mahesh Dutt Sharma
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Positive Thinking
- Author Name:
Napoleon Hill +1
- Book Type:

- Description:
पॉजिटिव थिंकिंग (सकारात्मक नहीं हो सकता। यही सोच आपकी सफलता के द्वार खोलने की क्षमता रखती है। यह पुस्तक नकारात्मकता को छोड़कर खुले मन से सोचने की प्रेरणा देती है। इसकी सहायता से आप अपना जीवन बदल सकते हैं। इसमें आपकी सफलता के सूत्र संकलित हैं—पी.एम.ए.— पॉजिटिव मेंटल एटीट्यूड (सकारात्मक मानसिक भाव)। जब आप इस पुस्तक में सरल और स्पष्ट रूप से रेखांकित व्यावहारिक सिद्धांतों का अनुपालन करेंगे तो आप भी पी.एम.ए प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। तो आइए, ऊँची उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाइए और अपनी प्रबल इच्छाशक्ति और संकल्पशीलता से प्रेरित होकर सफलता के नए शिखर छुइए।
Dheeraj ka Jadu
- Author Name:
Sirshree Tejparkhi
- Book Type:

- Description:
"धीरज के जादू से जुबान, कान, आँख, नाक और हाथ सब असली खुशी पाने का साधन बन जाते हैं। बिना धीरज यही इंद्रियाँ रोग और विकार का कारण बन जाती हैं। जैसे... जुबान - धीरज = साँप का जहर, गाली, बद्दुआ। जुबान + धीरज = विकास की सीढ़ी, रिश्तों में मिठास कान - धीरज = युद्ध का मैदान, शोर कान + धीरज = सत्य श्रवण का द्वार आँख - धीरज = माया का विज्ञापन आँख + धीरज = करुणा की लहरों का महासागर नाक - धीरज = डर, यम का बैल, कम साँसें नाक + धीरज = प्राणायाम, लंबा स्वस्थ जीवन हाथ - धीरज = पाप कर्म हाथ + धीरज = महानिर्वाण निर्माण का साधन धीरज में ताकत है, धीरज में जादू है। धीरज निरंतर प्रयास है, प्रहार है, जो हर मुसीबत से आपको निकाल सकता है। हर कार्य के साथ यदि धीरज जुड़ जाए तो जीवन सीधा, सहज, सरल बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप धीरज पाने के लिए धीरज के साथ प्रयत्नशील रहें। कुछ नहीं करना, केवल इंतजार करना धीरज नहीं है। तो सवाल आ सकता है कि यह कैसे करें? जवाब बिल्कुल आसान है। इसके लिए आपको केवल यह पुस्तक पढ़कर इसमें दिए गए मार्गदर्शन को अपने दैनिक जीवन में उतारना है। www.watchwaitandwonder.com यानी थोड़ा देखें, थोड़ा इंतजार करें, मगर आश्चर्य के साथ!"
LEADER IN YOU
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
सफल नेता बनने के लिए किसी को न केवल अच्छे काम करने होंगे, बल्कि एक ओजस्वी वक्ता की तरह अपने विचारों को प्रभावी ढंग से पेश भी करना होगा। महान् नेता हमेशा अपने कामों और फैसलों पर भरोसा रखते हैं। वे अपने शब्दों की कीमत और उनकी ताकत को समझते हैं। मानव मनोविज्ञान की गहरी समझ के कारण व्यक्तित्व विकास के विश्वविख्यात लेखक डेल कारनेगी अपने पाठकों को जीवन में सही और फलदायी विकल्पों को चुनने की राह दिखाते हैं। यह पुस्तक, ‘लीडर इन यू’ पाठकों को प्रभावशाली और जोशीले भाषण देने के कौशल से समृद्ध करती है और उन्हें महान् नेता बनाने की प्रक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। आपके संपूर्ण व्यक्तित्व को रूपांतरित कर छुपी वक्तृत्वकला को जाग्रत् करके आत्मविश्वास के साथ प्रभावी भाषण देने की सामर्थ्य देनेवाली अत्यंत महत्त्वपूर्ण पुस्तक।
Safal Manager Kaise Banen
- Author Name:
Promod Batra
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Toyota Success Story
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Ancestral development effect by impact technology & governance
- Author Name:
Dr.Sanjay Rout
- Book Type:

- Description:
In this groundbreaking book, author Dr.Sanjay takes a deep dive into the fascinating topic of ancestral development and its effect on modern society. Drawing on years of research and experience, the book examines the impact of technology, governance, and other factors on the development of our ancestors and how it has shaped our world today. The book covers a wide range of topics, from the origins of human societies to the advent of the modern age, and the influence of major powers and institutions on the development of our ancestors. It also provides an in-depth look at the various ways technology and governance have impacted the development of our societies and their cultures. Finally, the book examines the implications of these developments and what they might mean for the future of our species. With a unique blend of research, analysis, and narrative, this book is sure to be a best-seller.
Ancestral development effect by impact technology & governance
Dr.Sanjay Rout
15% off₹ 200
₹ 170
Available
Musings of A Psychologist
- Author Name:
Dr. Gauri Nadkarni Choudhary
- Book Type:

- Description:
The scope of psychology is beyond the clinic. It is in everything that we do and we don't do. The articles are just a different perspective of looking at everyday happenings and how they relate to how we deal with life.? Life doesn't come with an instruction manual. Often we shy away from talking about mental health or we confuse mental health with mental illness. These articles talk about simple day matters which have an impact on us. These are topics which we all face but don't realise that they have had an impact on us. It is a simpler way to look at things that bother us.
Beauty Tips
- Author Name:
Reeta Grover
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Insaniyat Ke Funde
- Author Name:
N Raghuraman
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sach Hue Sapne
- Author Name:
Rashmi Bansal
- Book Type:

- Description:
आई हैव ए ड्रीम में उन लोगों की 20 मनोरंजक कहानियाँ शामिल हैं जिन्होंने समाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। इन लोगों के जन्म और शिक्षा, उनके बचपन और उनकी यात्रा के संघर्ष और सफलता से शुरुआत करते हुए, रश्मी बंसल उनके जीवन का व्यापक कवरेज पेश करती हैं। तीन खंडों में विभाजित, यह पुस्तक लोगों को तीन प्रकारों में विभाजित करती है, रेनमेकर्स, चेंजमेकर्स और आध्यात्मिक पूंजीपति। पहला भाग रेनमेकर्स को समर्पित है। ये वे उद्यमी हैं जो अपने काम से मुनाफा कमाते हैं, भले ही मुनाफा उनका एकमात्र मकसद नहीं है। इसमें कास्ट अवे, रैग्स टू रिचेस, बियॉन्ड प्रॉफिट, वीव द पीपल और मूव द माउंटेन्स जैसी कहानियां हैं।
Sahi Nivesh Se Ameer Banen
- Author Name:
R.K. Mohapatra
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक में व्यक्तिगत योजना और बजट बनाने, लक्ष्य निर्धारित करने और विभिन्न संभावनाओं से निवेशों के आवंटन के बारे में बताया गया है। बाजार के रुझान, निवेश उत्पाद के जोखिम-लाभ, व्यक्तिगत व्यवहार और विभिन्न परिस्थितियों में व्यक्ति के व्यवहार और बाजार के व्यवहार की चर्चा भी है। धन से जुड़े अपने अनुभव के कारण, मोहापात्रा वित्तीय विकास को मापने पर निवेश के नुस्खे सुझाते हैं और स्पष्ट रूप से उन बातों को रखते हैं जिनका ध्यान निवेश के निर्णय लेते समय किया जाना चाहिए। वे सलाह देते हैं कि किस प्रकार के फैसले करने चाहिए और मुद्रास्फीति, मैक्रो तथा सामाजिक-आर्थिक कारणों से निवेश पर मिलनेवाला लाभ किस प्रकार प्रभावित होता है? पुस्तक के अध्याय-1 में आप गोल्ड, ई-गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड सॉवरेन बॉण्ड की अवधारणा को अच्छी तरह समझ सकते हैं। यह पुस्तक शेयर और म्यूचुअल फंड, बॉण्ड और डेट फंड, भूमि और भवन तथा गोल्ड, ई-गोल्ड और गोल्ड बॉण्ड जैसे विषयों पर व्यक्तिगत वित्तीय योजना को संक्षिप्त और ठोस उदाहरणों के साथ समझाती है। यह पुस्तक उन लोगों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी जो अपने रिटायरमेंट प्लान और धन इकट्ठा करने पर सोच रहे हैं। यह अच्छे और संतुलित निवेश कर आपको अपने जीवन के वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करेगी।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book