Dhaai Chal
(0)
Author:
Naveen ChaudharyPublisher:
Rajkamal Prakashan SamuhLanguage:
HindiCategory:
Crime-thriller-mystery₹
199
₹ 159.2 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
सत्ता की हिस्सेदारी के लिए कुछ तबकों के बीच ठनी वर्चस्व की लड़ाई, जिनकी तरफ देश की आम जनता बड़ी उम्मीदों से ताकती रहती है। एक बलात्कार को राजनीति की बिसात बना देने वालों की कहानी, जिनसे लोग न्याय के लिए साथ की अपेक्षा रखते हैं। धर्म, जाति, मीडिया और राजनीति के नेक्सस की एक ऐसी आपराधिक कथा जो किसी काल्पनिक या दूर की दुनिया की बात नहीं; बल्कि हमारे आसपास रोज़ घट रही घटनाओं का कच्चा चिट्ठा है। छल-प्रपंच और निजी सम्बन्धों के भीतर चल रहे राजनीतिक समीकरणों की एक ऐसी कथा जो चौंकाती तो है, लेकिन बेभरोसे की नहीं लगती। ‘ढाई चाल’ उपन्यास इस समय की राजनीति की रोमांचक कथा है। राजनीति जो घर और रिश्तों में जड़ें पसार चुकी है, राजनीति जो हमारे समय का सबसे बड़ा मनोरंजन है, राजनीति जो कि अब थ्रिलर है। यही कारण है साजिश और सस्पेंस—किताब के आख़िरी पन्ने तक पाठक को साथ बनाए रखते हैं।
Read moreDon’t Miss Out
Pick a membership and see exactly what it gets you
- 15 Free Deliveries
- 1 Free Book up to ₹500 MRP
- 0% off every book, every time
Subscribed already? Continue to your
benefits Login
You pay ₹1,499/Year
You will be auto-charged ₹1,499 every year. Cancel auto-charge anytime.
Benefits with Rachnaye Connoisseur
1 Free Physical Book up to ₹500 MRP
Personal Recommendations
15 Free Deliveries Per Year
Format:
Piracy Free
Express Delivery
Secure Payment
About the Book
सत्ता की हिस्सेदारी के लिए कुछ तबकों के बीच ठनी वर्चस्व की लड़ाई, जिनकी तरफ देश की आम जनता बड़ी उम्मीदों से ताकती रहती है।
एक बलात्कार को राजनीति की बिसात बना देने वालों की कहानी, जिनसे लोग न्याय के लिए साथ की अपेक्षा रखते हैं।
धर्म, जाति, मीडिया और राजनीति के नेक्सस की एक ऐसी आपराधिक कथा जो किसी काल्पनिक या दूर की दुनिया की बात नहीं; बल्कि हमारे आसपास रोज़ घट रही घटनाओं का कच्चा चिट्ठा है।
छल-प्रपंच और निजी सम्बन्धों के भीतर चल रहे राजनीतिक समीकरणों की एक ऐसी कथा जो चौंकाती तो है, लेकिन बेभरोसे की नहीं लगती।
‘ढाई चाल’ उपन्यास इस समय की राजनीति की रोमांचक कथा है। राजनीति जो घर और रिश्तों में जड़ें पसार चुकी है, राजनीति जो हमारे समय का सबसे बड़ा मनोरंजन है, राजनीति जो कि अब थ्रिलर है। यही कारण है साजिश और सस्पेंस—किताब के आख़िरी पन्ने तक पाठक को साथ बनाए रखते हैं।
Book Details
-
ISBN9789391950064
-
Pages191
-
Avg Reading Time6 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Janata Store
- Author Name:
Naveen Chaudhary
- Book Type:

- Description:
नब्बे का दशक सामाजिक और राजनीतिक मूल्यों के लिए इस मायने में निर्णायक साबित हुआ कि अब तक के कई भीतरी विधि-निषेध इस दौर में आकर अपना असर अन्तत: खो बैठे। जीवन के दैनिक क्रियाकलाप में उनकी उपयोगिता को सन्दिग्ध पहले से ही महसूस किया जा रहा था लेकिन अब आकर जब खुले बाज़ार के चलते विश्व-भर की नैतिकताएँ एक दूसरे के सामने खड़ी हो गईं और एक दूसरे की निगाह से अपना मूल्यांकन करने लगीं तो सभी को अपना बहुत कुछ व्यर्थ लगने लगा और इसके चलते जो अब तक खोया था, उसे पाने की हताशा सर चढ़कर बोलने लगी।
मंडल के बाद जाति जिस तरह भारतीय समाज में एक नए विमर्श का बाना धरकर वापस आई, वह सत्तर और अस्सी के सामाजिक आदर्शवाद के लिए अकल्पनीय था। वृहत् विचारों की जगह अब जातियों के आधार पर अपनी अस्मिता की खोज होने लगी और राजनीति पहले जहाँ जातीय समीकरणों को वोटों में बदलने के लिए चुपके-चुपके गाँव की शरण लिया करती थी, उसका मौक़ा उसे अब शिक्षा के आधुनिक केन्द्रों में भी, खुलेआम मिलने लगा।
यह उपन्यास ऐसे ही एक शिक्षण-संस्थान के नए युवा की नई ज़ुबान और नई रफ़्तार में लिखी कहानी है। बड़े स्तर की राजनीति द्वारा छात्रशक्ति का दुरुपयोग, छात्रों के अपने जातिगत अहंकारों की लड़ाई, प्रेम त्रिकोण, छात्र-चुनाव, हिंसा, साज़िशें, हत्याएँ, बलात्कार जैसे इन सभी कहानियों के स्थायी चित्र बन गए हैं, वह सब इस उपन्यास में भी है और उसे इतने प्रामाणिक ढंग से चित्रित किया गया है कि ख़ुद ही हम यह सोचने पर बाध्य हो जाते हैं कि अस्मिताओं की पहचान और विचार के विकेन्द्रीकरण को हमने सोवियत संघ के विघटन के बाद जितनी उम्मीद से देखा था, कहीं वह कोई बहुत बड़ा भटकाव तो नहीं था? लेकिन अच्छी बात यह है कि इक्कीसवीं सदी के डेढ़ दशक बीत जाने के बाद अब उस भटकाव का आत्मविश्वास कम होने लगा है और नई पीढ़ी एक बड़े फ़लक पर, ज़्यादा वयस्क और विस्तृत सोच की खोज करती दिखाई दे रही है।
Khud Se Behtar
- Author Name:
Naveen Chaudhary
- Book Type:

- Description:
नौकरी पाने की क्षमता एक ज़रूरी कौशल है और नवीन ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। व्यक्तिगत अनुभवों से उपजी यह किताब उन युवाओं के लिए अत्यधिक मूल्यवान है, जो खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं और नौकरी के लिए तैयार होना चाहते हैं । यह ख़ुद के आकलन और कौशल विकास के जरिए वर्कप्लेस पर सफल होने के लिए बेहतरीन गाइड है। बसंत राठौड़ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट - स्ट्रेटजी ब्रांड एंड बिजनेस डेवलपमेंट, दैनिक जागरण बदलते वक्त के साथ न हमारा पाठ्यक्रम बदला न परीक्षाएँ । पर नये युग में रोजगार के अवसर और योग्यताएँ लगातार बदल रही हैं। पात्रता की परिभाषा भी । आज के युवाओं को जिन सॉफ्ट स्किल्स की आवश्यकता है उनको विकसित करने में नवीन चौधरी की ये पुस्तक एक बेहतरीन गाइड का काम करेगी। नवीन का अपना जीवन ही इसका उदाहरण है। उन्होंने जो कुछ सीखा है इस पुस्तक में उड़ेल दिया है, ऐसी भाषा में कि जैसे कोई साथी समझाए इस नई दुनिया को नेविगेट करना। सहज, अति सुंदर और अत्यंत उपयोगी । - कमलेश सिंह सलाहकार, इंडिया टुडे ग्रुप
Cambodia Compound
- Author Name:
Shailendra Jha
- Book Type:

- Description:
थ्रिल, क्राइम और प्यार में गुँथी एक सनसनीखेज़ दास्तान— कंबोडिया कंपाउंड! दिल्ली के ऑटो ड्राइवर आनंद के परिवार में असीम पर कोई यकीन नहीं करता क्योंकि वह हवाई योजनाएँ बनाता है, जमीन पर नहीं रहता, गैरज़िम्मेदार है। जब उसका भाई सुदूर कंबोडिया में नौकरी के नाम पर बंधक बना लिया जाता है तब असीम कुछ ऐसा करता है कि सब सकते में आ जाते हैं। डिजिटल स्कैमर्स का भयावह और क्रूर संसार जहाँ हर व्यक्ति एक शिकार है और हर मोबाइल फोन, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनके निशाने पर है। जहाँ गलती से दबा एक बटन आपके सपनों को राख कर सकता है और आपकी पाई-पाई लूट सकता है। क्या आनंद का परिवार कंबोडिया और थाईलैंड से ऑपरेट कर रहे गैंग के चंगुल से बच सका? एक नकारा, नायक बन सका या उसने फिर सबको धोखा दिया?
Anokha Katil
- Author Name:
Ved Prakash Kamboj
- Book Type:

- Description:
अनोखा कातिल वेद प्रकाश काम्बोज का रोमांच, रहस्य और तेज़-रफ़्तार घटनाओं से भरपूर जासूसी उपन्यास है। जब पत्रकार अनवर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाता है और एक विदेशी युवती हेलन पर तस्करी का संदेह गहराता है, तब जासूस विजय ऐसे षड्यंत्र में उलझ जाता है जहाँ हर सुराग एक नए रहस्य का द्वार खोलता है। अपहरण, छल, अपराध और बुद्धिमत्ता की इस रोमांचक टक्कर में अंत तक यह अनुमान लगाना कठिन हो जाता है कि असली “अनोखा कातिल” कौन है।
Dhadkan Maut Ki
- Author Name:
Ved Prakash Kamboj
- Book Type:

- Description:
जब मौत की धड़कनें सुनाई देने लगें, तो हर कदम खतरा बन जाता है... पेरिस से शुरू हुई एक रहस्यमयी मुलाकात जेम्बा देश के भयानक षड्यंत्र तक पहुँचती है। अलफांसे को एक ऐसी रानी का साथ मिलता है, जिसके चारों ओर विश्वासघात, सत्ता और लालच का जाल बुना हुआ है। करोड़ों की रकम, विद्रोही बेटे की साजिश और ज्वालामुखी सा उबलता देश- हर पल जानलेवा है। क्या अलफांसे इस खेल में शिकारी रहेगा या खुद शिकार बन जाएगा ? सच्चाई की हर परत के नीचे छिपी है- मौत की धड़कन !
Aur Dildar Mar Gya
- Author Name:
Ved Prakash Kamboj
- Book Type:

- Description:
और दिलदार मर गया रहस्य, अपराध और रोमांच से भरपूर एक सशक्त जासूसी उपन्यास है। कहानी की शुरुआत एक खतरनाक पागल हत्यारे के फरार होने से होती है, जिससे पुराने रहस्य फिर जीवित हो उठते हैं। इसी बीच लालच, विरासत, षड्यंत्र और बदले की खतरनाक साजिशें कई जिंदगियों को अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। हर मोड़ पर नए खुलासे, संदिग्ध किरदार और अप्रत्याशित घटनाएँ पाठक की उत्सुकता बनाए रखती हैं। वेद प्रकाश कम्बोज की यह रोचक कृति अंतिम पृष्ठ तक रोमांच का रोमांचक सफर बन जाती है।
Ghuspaith
- Author Name:
Ved Prakash Kamboj
- Book Type:

- Description:
‘घुसपैठ’ वेद प्रकाश काम्बोज का एक रोमांचक अंतरराष्ट्रीय जासूसी उपन्यास है, जिसमें आतंकवाद, सीमा-पार साज़िशों और गुप्त अभियानों की सनसनीखेज दुनिया जीवंत हो उठती है। एक आत्मघाती हमले से शुरू हुई घटनाएँ जासूस विजय को ऐसे खतरनाक मिशन पर ले जाती हैं, जहाँ हर कदम पर मौत, विश्वासघात और दुश्मन की घुसपैठ उसका इंतज़ार कर रही है। क्या वह राष्ट्रविरोधी षड्यंत्र को विफल कर पाएगा? तेज़ रफ्तार घटनाओं, रहस्य, एक्शन और अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर यह उपन्यास पाठकों को अंतिम पृष्ठ तक बाँधे रखता है।
Bomb Blast
- Author Name:
Ved Prakash Kamboj
- Book Type:

- Description:
बॉम्ब ब्लास्ट वेद प्रकाश काम्बोज का एक तेज़-रफ्तार जासूसी उपन्यास है, जिसमें साहसी जासूस विजय अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के एक खतरनाक गिरोह से टकराता है। एक रहस्यमय द्वीप, विस्फोटों की साज़िश, अपहरण, छल और मौत के हर पल मंडराते खतरे के बीच विजय को न केवल अपने मिशन को सफल बनाना है, बल्कि निर्दोष लोगों की जान भी बचानी है। रहस्य, रोमांच, सस्पेंस और अप्रत्याशित घटनाओं से भरपूर यह उपन्यास पाठकों को अंत तक बाँधे रखता है।
Nachati Chingariyan
- Author Name:
Abid Rizvi
- Book Type:

- Description:
लोकप्रिय साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक 'आबिद रिज़वी' का करिश्माई लेखन छः साल बाद लंदन से पढ़ाई ख़त्म करके वापिस लौट रहे सुपरिटेण्डेन्ट फैयाज़ के बेटे वहीद, जिसके स्वागत में कर्नल विनोद, कैप्टन हमीद, अली इमरान, विशाल उर्फ ब्लैक टाइगर और सर सुल्तान जैसे भारत की सीक्रेट सर्विस तथा मिलिट्री इंटेलिजेंस के धुरंधर सुरमा खड़े थे। वह इसलिए क्योंकि वहीद के पास एक ऐसी बेशकीमती दुर्लभ मूर्ति थी, जो चाबी थी हजारों साल पुरानी और विलुप्त हो चुकी सभ्यता के रहस्यों और खज़ानों की। जिसके पीछे थे फोमांचू, मैडम शिवाना और ओमर शरीफ़ जैसे अंतराष्ट्रीय अपराधी। वह स्थान जिसे 'चिंगारियों का देश' के नाम जाना जाता था। पहाड़ियों के गर्भ में दबे उस देश में, आधी रात के बाद चारों तरफ़ इस तरह से चिंगारियाँ उभरती हुई दिखाई देतीं जैसे छोटे-छोटे ज्वालामुखी फूट रहे हों। क्या हुआ जब ये सारे धुरंधर चल पड़े उस वर्षों पुरानी विलुप्त सभ्यता का रहस्य जानने के लिए? लोकप्रिय साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक 'आबिद रिज़वी' का करिश्माई लेखन छः साल बाद लंदन से पढ़ाई ख़त्म करके वापिस लौट रहे सुपरिटेण्डेन्ट फैयाज़ के बेटे वहीद, जिसके स्वागत में कर्नल विनोद, कैप्टन हमीद, अली इमरान, विशाल उर्फ ब्लैक टाइगर और सर सुल्तान जैसे भारत की सीक्रेट सर्विस तथा मिलिट्री इंटेलिजेंस के धुरंधर सुरमा खड़े थे। वह इसलिए क्योंकि वहीद के पास एक ऐसी बेशकीमती दुर्लभ मूर्ति थी, जो चाबी थी हजारों साल पुरानी और विलुप्त हो चुकी सभ्यता के रहस्यों और खज़ानों की। जिसके पीछे थे फोमांचू, मैडम शिवाना और ओमर शरीफ़ जैसे अंतराष्ट्रीय अपराधी। वह स्थान जिसे 'चिंगारियों का देश' के नाम जाना जाता था। पहाड़ियों के गर्भ में दबे उस देश में, आधी रात के बाद चारों तरफ़ इस तरह से चिंगारियाँ उभरती हुई दिखाई देतीं जैसे छोटे-छोटे ज्वालामुखी फूट रहे हों। क्या हुआ जब ये सारे धुरंधर चल पड़े उस वर्षों पुरानी विलुप्त सभ्यता का रहस्य जानने के लिए?
Jaa Ke Bairi Sanmukh Jeevay
- Author Name:
Surendra Mohan Pathak
- Book Type:

- Description:
I am a khalsa of Waheguru. I am the Guru's lion. I'll thunder like the clouds and in the same booming voice, I will unleash havoc on my enemies. My enemies will tremble at my challenge. My scream will rain like cinders upon them.' Jaake Bairi Sanmukh Jeevay, Taake Jeevan Ko Dhikkar This electrifying novel will quake the gentle human sensibilities. The 44th mystery in the Vimal series this is a brand-new gem from the stellar mystery author, Surendra Mohan Pathak.
Blackmail
- Author Name:
Hadi Hasan
- Book Type:

- Description:
वह सब कुछ देखता है। वह सब सुनता है। उसे सबकी खबर है लेकिन हर कोई उससे बेखबर है। उसे हर गुनाह की जानकारी है और इसी जानकारी के बल पर वो करता है सबको ब्लैकमेल क्या होगा जब उसका टकराव होगा मेजर रनवीर बरार से? जानने के लिए पढ़ें एक सनसनीखेज पेशकश - ब्लैकमेल
Asylum : Sab Marenge
- Author Name:
Mithilesh Gupta
- Book Type:

- Description:
1970 में डॉक्टर निर्मल बनर्जी ने प्रोफेसर भास्कर के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय ख़ुफ़िया प्रोग्राम पर काम किया था, जिसमें भारत के साथ-साथ रोमानिया और हॉलैंड जैसे देश भी शामिल थे। उन दोनों का यह खतरनाक प्रयोग बुरी तरह असफल रहा गया था जिसका नतीजा यह हुआ कि इस प्रयोग में शामिल तीनों ही देश के कुल 90 बहादुर लोग न सिर्फ पागल हो गए, बल्कि उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ गई। उन सबको मजबूरी वश आजीवन मेन्टल असाइलम में ठूंस दिया गया। वह प्रयोग क्या था? किस कारण वह प्रयोग असफल हो गया? मेन्टल असाइलम बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? इन पागल हुए लोगों की पीछे की क्या कहानी है? डॉक्टर सत्यजीत बनर्जी, जिसके पिता का इस प्रयोग में एक अहम किरदार था, वह किस तरह इन रहस्यों से पर्दा उठायेगा? भारत, हॉलैंड और रोमानिया के असाइलम का रहस्य सुलझाने में उसका साथ कौन लोग देने वाले थे? यह डॉक्टर्स के जोखिम भरे सफर की एक ऐसी कहानी है जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप उठेगी।
Khaali Makan
- Author Name:
Surendra Mohan Pathak
- Book Type:

- Description:
By giving the title of Glamor Boy to Sunil, citing bias in his unlikely success, Inspector Prabhudayal demanded an independent investigation of the case. As a result, he had an intriguing, spider-webs-like complex story of double-murder which was the challenge of his creator for him.
Orchid Villa
- Author Name:
Sanjana Anand
- Book Type:

- Description:
कहते हैं पुरानी, वीरान इमारतों में, कईं ऐसे राज़ दफन होते हैं, जो अतीत की कब्र से बाहर आने के लिए बेचैन रहते हैं। शायद ऑर्किड विला भी अपने अंदर ऐसे कुछ रहस्यों को समेटे हुए था। अगर ऐसा न होता, तो फिर क्यों अनिकेत को हर रात, ऑर्किड विला के बगीचे में एक खूबसूरत लड़की का साया-सा नज़र आता? मगर इससे पहले की अनिकेत उसके करीब पहुँच पाता, क्यों वह धुन्ध की चादर में कहीं खो जाती थी? आखिर क्या है ऑर्किड विला का सच?
Vardi wala Gunda
- Author Name:
Ved Prakash Sharma
- Book Type:

- Description:
वर्दी वाला गुंडा वेद प्रकाश शर्मा का सफलतम थ्रिलर उपन्यास है। इस उपन्यास की आजतक लगभग 8 करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं। भारत में जनसाधारण में लोकप्रिय थ्रिलर उपन्यासों की दुनिया में यह उपन्यास क्लासिक का दर्जा रखता है। लेखक खुद इस उपन्यास के बारे में लिखते हैं कि एक शाम मैंने देखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वर्दीधारी सिपाही नशे में धुत चौराहे पर इधर-उधर लाठियां भांज रहा है। इस सिपाही को देखकर पहली दफा मेरे मन में विचार आया कि ये तो वर्दी की गुंडागर्दी है और इसी से ‘वर्दी वाला गुंडा’ नाम मेरे ज़ेहन में आया और फिर यह उपन्यास लिख डाला।.
Underworld Ke 4 Ikke
- Author Name:
Baljit Parmar +1
- Book Type:

- Description:
सत्तर से नब्बे के दशकों में गिरोह सरगना बहुतेरे हुए लेकिन उनमें असली खिलाड़ी चार थे जिन्हें तत्कालीन अंडरवर्ल्ड का उस्ताद कहा जा सकता है। इनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। ज़्यादातर तो उनके क़िस्से ही चलते हैं जिनमें काफ़ी झूठ शामिल होता है। मुम्बई अंडरवर्ल्ड के ये चार बादशाह थे—करीम लाला...वरदराजन मुदलियार...हाजी मिर्ज़ा मस्तान...लल्लू जोगी...।
इन सबके अपने-अपने गिरोह थे, काम करने का अपना-अपना तरीक़ा था, लेकिन ये आपस में कभी नहीं लड़ते थे। उनके बीच एक अपने ही ढंग का भाईचारा था। हाजी मस्तान के बाक़ी तीनों से मधुर सम्बन्ध थे। यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि इन चारों ने शायद ही कभी अपने हाथ से किसी को गोली या चाकू मारा हो।
वे सब एक युग के हैं। सभी उसूलों वाले थे। ख़ूनख़राबा कोई नहीं करता था और तस्करी को वे ग़लत नहीं मानते थे। ऐसी बहुत सारी बातें हैं उनकी जो एक जैसी थीं लेकिन सबका अपना एक अलग व्यक्तित्व भी था। इसी कारण सबके साथ क़िस्म-क़िस्म की किंवदन्तियाँ भी जुड़ी हैं।
गिरोह सरगना एक अपने-आप में अनूठा और अलबेला व्यक्तित्व था।
‘अंडरवर्ल्ड के चार इक्के’ में इन चारों सरगनाओं की ज़िन्दगी के हर रंग को खोलने की कोशिश की गई है। इनके व्यक्तित्व से लेकर एक-दूसरे के साथ इनके रिश्तों और इनके धन्धों की प्रामाणिक जानकारी दी गई है।
यह एक ऐसा दस्तावेज़ है, जिसमें पहली बार इन सरगनाओं के बारे में सत्य का उद्घाटन गहरे शोध के आधार पर किया गया है।
Task Zero
- Author Name:
Akash Pathak
- Book Type:

- Description:
बंजारों की तरह एक जगह से दूसरी जगह भटकते हुए अपनी जिंदगी गुजार रहे अर्जुन को मिला है एक अजीबोगरीब ऑफर - एक ऐसा ऑफर जिसे वह कबूल करता या नहीं, दोनों ही सूरत में उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाने वाली थी। उसे मालूम था कि वह कोई आम इंसान नहीं है, इसीलिए वह कभी एक जगह टिककर नहीं रहता था। लेकिन छिपना इतना भी आसान नहीं था, जल्द ही अर्जुन को ढूँढ लिया जाता है और उसे मिलता है एक ऑफर - एजेंसी के लिए काम करो या अपनी शक्तियाँ गँवा दो। अर्जुन इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लेता है और उसे मिलता है पहला मिशन - INFINITY INCORPORATION के प्राइवेट आइलैंड पर जाकर सबूत इकट्ठे करना कि क्या वाकई में उनके तार आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं? लेकिन जब अर्जुन को आइलैंड पर पहली डेड बॉडी की खबर मिलती है तो उसे समझ आ जाता है कि यह काम उतना आसान नहीं था, जितना उसे बताया गया था।
Ek Thi Sheena Bora : Sansanikhej Katla Ki Pramanik Padatal
- Author Name:
Sanjay Singh
- Book Type:

- Description:
एक थी शीना बोरा : सनसनीखेज़ क़त्ल की प्रामाणिक पड़ताल
लालच, झूठ और महत्त्वाकांक्षा की भेंट चढ़े रिश्तों की कहानी है—शीना बोरा कांड। इस किताब में इस बेहद चर्चित हत्याकांड के अब तक हुए खुलासों को एक क्रम के साथ प्रस्तुत किया गया है ताकि पाठक शीना बोरा नाम की युवती की उसकी अपनी ही माँ द्वारा की गई सुनियोजित हत्या के केस के पीछे की पूरी कहानी को ठीक-ठीक समझ सके।
बदलाव के एक तेज़ दौर से गुज़र रहे पारिवारिक सम्बन्धों का एक जटिल जाल भी इस घटना का बड़ा पहलू रहा है। उसका ख़ाका भी यह किताब, बिना जजमेंटल हुए, हमारे सामने रखती है। निजी ई-मेल्स और फ़ोन-वार्ताओं को भी लेखक ने बिना ज़्यादा काट-छाँट के यहाँ रखा है, जिनसे भावनाओं और तेज रफ़्तार महानगरीय जीवन की आर्थिक-सामाजिक पेचीदगियों की एक नाटकीय तस्वीर सामने आती है।
यह मामला अभी भी कोर्ट के विचाराधीन है; इस पुस्तक का उद्देश्य पाठकों को सिर्फ़ उन तथ्यों से अवगत कराना है जो अभी तक सामने आए हैं और जिनका नि:सन्देह एक समाजशास्त्रीय महत्त्व भी है।
यह किताब उसी पत्रकार की लेखनी से सम्भव हुई है जिसने इस कांड को हर स्तर पर कवर किया है।
Ek Thi Sheena Bora : Sansanikhej Katla Ki Pramanik Padatal
Sanjay Singh
20% off₹ 399
₹ 319.2
Available
Zehrili
- Author Name:
Hadi Hasan
- Book Type:

- Description:
अपने प्यार को पाने का उसके पास केवल एक ही रास्ता था - सायनाइड! ऐसा तेज जहर जिसका स्वाद कोई नहीं जानता। क्योंकि उसे चखने वाला, उसका स्वाद बताने के लिए जिंदा ही नहीं रहा। लेकिन उसे मालूम था कि ऐसा करते ही वह कानून का मुजरिम बन जाएगा। फिर भी उसने वह रास्ता अपनाया। प्यार में अंधा जो हो गया था। इसलिए अपने इंस्पेक्टर दोस्त की आड़ में उसने वह चाल चली, जो थी बड़ी - जहरीली
Article 15 : Ab Fark Layenge!
- Author Name:
Gaurav Solanki +1
- Book Type:

- Description:
‘आर्टिकल 15’ एक अलग तरह की अपराध कथा है। उन अपराधों की कहानी, जिनका हिस्सा जाने-अनजाने हम सब हैं। यह फ़िल्म पिछले कुछ सालों में हमारे आसपास घटी कई घटनाओं से प्रभावित है। एक दिलचस्प थ्रिलर के रास्ते यह भारत के वर्तमान सामाजिक राजनैतिक हालात की परतें उधेड़ती है, सवाल करती है, रास्ते सुझाती है। भारतीय समाज में फ़र्क़ पैदा करनेवाला सबसे बड़ा कारण 'जाति' आज भी करोड़ों लोगों को अमानवीय ज़िन्दगी जीने पर मजबूर करता है, उन्हें कमतर इंसान मानता है। 'सामाजिक व्यवस्था' के नाम पर सदियों से चल रही इस नाइंसाफ़ी के सामने यह फ़िल्म भारत के संविधान को रख देती है और आँखों में आँखें डालकर हम सबसे पूछती है कि और कितने ज़ुल्म करने हैं तुम्हें?
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book