The Real Time Machine
(0)
₹
249
₹ 199.2 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
विश्वास करना मुश्किल है, शायद नामुमकिन भी लगे। मगर उसने आविष्कार कर लिया था उसने टाइम मशीन बना ली थी। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, उसने दर्जनों टाइम मशीन बनाई थी। मगर वह इतनी टाइम मशीने क्यों बना रहा था? वह उनका क्या करने वाला था? मुझे कुछ भी नहीं पता था, पर मैं जानना चाहता था। इसलिए मैंने दो लोगों को तैयार किया जावेद और इरफान, जिनसे मैं हाल ही में मिला था। दोनों डॉ. रामावल्ली की लैब में घुसकर टाइम मशीन चुराने वाले थे। उन्होंने टाइम मशीन चुराई भी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे अतीत या भविष्य, जहाँ भी गए थे, वापस नहीं लौटने वाले थे। मुझे यह तब पता चला जब डॉ. रामावल्ली ने मुझे बताया, " द रियल टाइम मशीन मेरी खोज है, पत्रकार महोदय! इसलिए मैं तय करूँगा कि वे वापस लौटेंगे या वहीं मर जाएंगे। वैसे बता दूं, इतिहास और न ही भविष्य इतना सुंदर है जितनी लोग कल्पना करते है!" मुझे उन्हें वापस लाना होगा। -सहस्त्रबाहु
Read moreAbout the Book
विश्वास करना मुश्किल है, शायद नामुमकिन भी लगे। मगर उसने आविष्कार कर लिया था उसने टाइम मशीन बना ली थी। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, उसने दर्जनों टाइम मशीन बनाई थी। मगर वह इतनी टाइम मशीने क्यों बना रहा था? वह उनका क्या करने वाला था? मुझे कुछ भी नहीं पता था, पर मैं जानना चाहता था। इसलिए मैंने दो लोगों को तैयार किया जावेद और इरफान, जिनसे मैं हाल ही में मिला था। दोनों डॉ. रामावल्ली की लैब में घुसकर टाइम मशीन चुराने वाले थे। उन्होंने टाइम मशीन चुराई भी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे अतीत या भविष्य, जहाँ भी गए थे, वापस नहीं लौटने वाले थे। मुझे यह तब पता चला जब डॉ. रामावल्ली ने मुझे बताया, " द रियल टाइम मशीन मेरी खोज है, पत्रकार महोदय! इसलिए मैं तय करूँगा कि वे वापस लौटेंगे या वहीं मर जाएंगे। वैसे बता दूं, इतिहास और न ही भविष्य इतना सुंदर है जितनी लोग कल्पना करते है!" मुझे उन्हें वापस लाना होगा। -सहस्त्रबाहु
Book Details
-
ISBN9788195399550
-
Pages244
-
Avg Reading Time8 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Amogh
- Author Name:
Anurag Kumar Singh
- Book Type:

- Description: द्वापर युग से निकलकर आ गई हैं अपराजेय राक्षसी शक्तियाँ और पूरा विश्व त्राहि-त्राहि कर उठा है! इनको रोकने का बीड़ा उठाया तीन महानायकों धनुष, आग्नेय और वेदिका ने। परंतु राक्षसी शक्तियाँ अत्यंत प्रबल हैं। उनको रोकने के लिए जागृत करना पड़ेगा श्री कृष्ण का अमोघ चक्र और उसे जागृत करने के लिए चाहिए श्री कृष्ण का 'मोर पंख' और 'पांचजन्य शंख' , जो छिपा है समुद्र की गहराइयों में विलुप्त द्वारिका नगरी में। क्या कलियुग के महानायक हर तिलिस्मी बाधा को पार कर पहुँच पाएंगे द्वारिका और रोक पाएंगे सृष्टि के इस महाविनाश को? जानने के लिए पढ़ें, अनुराग कुमार सिंह की कलम से निकला एक सुपरहीरो फेंटेसी नॉवेल अमोघ
Rakshputra
- Author Name:
Anurag Kumar Singh
- Book Type:

- Description: कंद वन में गिरा एक विशालकाय अंडा जिससे निकले शावक ने मचा दी पूरे जंगल में तबाही। वहीं दूसरी तरफ करू जनजाति की काई अपनी पढ़ाई खत्म करके वापस लौटी तो उसका सामना हुआ एक रहस्यमय शख्स रक्षपुत्र से। कौन था रक्षपुत्र और कहाँ से आया था? वह अंडा कहाँ से आया और क्या होगा इन सबका परिणाम? पढ़िए एक रोचक उपन्यास हर उम्र पाठकों के लिए!
Nayan Grah
- Author Name:
Man Mohan Bhatia
- Book Type:

- Description: पृथ्वी से मीलों दूर, लेकिन हमारा सभ्यता से सबसे करीब उत्पति महाभारत के कालखंड से, लेकिन उन्नति में हमसे करोड़ों वर्ष आगे अदृश्य है वे हमारी नज़रों से, लेकिन हमारी हर एक हलचल पर है उनकी नजर कलयुग में भी सत्ययुग सा जीवन, और उदेश्य सिर्फ एक - संरक्षण।एक ग्रह जिसकी पूरी कार्यप्रणाली का उद्देश्य पृथ्वी पर बसे सभी भारतीयों की रक्षा करना है। जिसकी मौजूदगी से सभी अनजान है लेकिन इस ग्रह के निवासी प्रजातन्त्र के उच्च पदों पर आसीन है। जिनके लिए इंसानी विज्ञान बच्चों के खेल जैसा है। उनके लिए सरल है भक्षक बनकर, आक्रांत की तरह राज करना पृथ्वी पर। मगर अपनी मर्यादाओं की दूरी बनाकर, आज भी वे सिर्फ मार्गदर्शन करते है। चाहते है तो सिर्फ राम राज्य की स्थापना। एक ऐसा गुप्त स्थान जिससे भारत सहित विश्व के सभी देशों की दशा और दिशा तय होती है, जो कहलाती है नयन ग्रह - एक अदृश्य ग्रह की कहानी
Mission to Mars
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description: नासा ने अपने अपोलो मिशन से जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजिक किए, जिसने ‘भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी’ को वर्ष 2014 में मार्स की कक्षा में एक उपग्रह स्थापित करने के लिए प्रेरित किया था। किन्तु उस उपग्रह से प्राप्त डाटा का विश्लेषण करने के बाद कुछ ऐसा सामने आया जिसके बाद भारत ने दुनिया की नज़रों से छुपाकर एक मिशन शुरु किया जिसका उद्देश्य था, तीन भारतीयों को मार्स की सतह पर उतारना। मार्स की सतह पर उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसने भारत को एक जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें असफल होने का अर्थ था - धरती का अंत।
Taandav - Lava Series
- Author Name:
Parshuram Sharma +2
- Book Type:

- Description: भूलोक और असुरों के बीच अंतिम अवरोध बनकर खड़े हैं महाराज बलि पर क्या ये अवरोध पर्याप्त होगा? या ढह जाएगी ये दीवार? क्या अपनी शक्ति के मद में चूर मानवजाति इसके लिए तैयार भी है? जब उनसे कहीं शक्तिशाली असुरों का भूलोक पर होता विनाश का....तांडव।
Science Comics Isaac Newton By Gokce Akgul
- Author Name:
Gokce Akgul
- Book Type:

- Description: Newton remained the president of the Royal Society until 1727. He passed away at the age of 85 on the 20th of March, 1727. Newton is considered among the most influential scientists in history. Centuries after his death, his name is remembered among the greatest physicists of all time.
Samarshankh
- Author Name:
Namrata Singh
- Book Type:

- Description: महाभारत युद्ध समाप्त हुए पाँच सौ वर्ष बीत चुके थे। धरती पर अन्याय, अशांति और अधर्म का वातावरण व्याप्त हो चुका था। सम्पूर्ण आर्यावर्त मनुष्यों के अधिकार में था। तक्षक नाग के वंशज आश्रयहीन हो चुके थे। पक्षीराज जटायु के वंशज गरुड़, कलियुग के प्रारम्भ में अत्यधिक शक्तिशाली हो गए और उन्होंने धरती पर बचे-खुचे नागों का संहार करना प्रारम्भ किर दिया। मनुष्यों और गरुड़ों के पास एक अपराजेय महायोद्धा था, जिसके नाम से असुर और नाग थर-थर कांपते थे। नागों को भी एक महावीर योद्धा की तलाश थी और एक दिन अचानक ऐसा एक योद्धा प्रकट हो जाता है। सम्पूर्ण भारतवर्ष उसे ‘नागपुत्र’ कहकर बुलाने लगता है। उस नागपुत्र के परिचय से समस्त गरुड़ जाति कांप उठती है। समरशंख फूँक दिया जाता है और एक भयानक और भीषण महायुद्ध का प्रारम्भ हो जाता है।
Pratihari - Andhkar ka Daitya
- Author Name:
Abhinav Jain
- Book Type:

- Description: प्रतिहारियों की महासभा में हुआ असुरों का आक्रमण और मुक्त हो गयी सदियों से कैद एक अजेय महाशक्तिशाली असुर शक्ति। समस्त संसार पर छाया काली शक्तियों और पाप का राज्य। संसार को बचाने का उत्तरदायित्व अब प्रतिहारियों पर है और अभिजीत की नियति फिर से उसे ले आई है एक अनोखे मोड़ पर। कौन है ये महाशक्तिशाली असुर? क्या अभिजीत उस महाशक्ति से लड़ पाया? क्या अभिजीत का इलाक्षी के साथ बना प्रेम का बंधन पूर्ण हो पायेगा? कैसे मिलेगी संसार को असुरों से मुक्ति? पढ़िए प्रतिहारी -असुर, प्रेम, दिव्यशक्तियों और भूतकाल की यात्रा की एक और रोमांचक गाथा!
Ensnared
- Author Name:
Prashant Wase
- Rating:
- Book Type:

- Description: Life is an impossible puzzle,but we happen to attempt it all the time; let's deep dive into this ocean, let's discern ZINDAGI - the story of life.
Kinchulka : Nainam Chindanti Shastrani
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Rating:
- Book Type:

- Description: "पापा, क्या हम राक्षस हैं?" "तो फिर हमारे पूर्वज किंचुलका को किंचुलकासुर क्यों कहते हैं?"भूत, भविष्य और वर्तमान कभी भी एक पटल पर नहीं आने चाहिए, क्योंकि कहते हैं अगर ऐसा हुआ तो प्रकृति जाग जाती है और कभी-कभी प्रकृति को सुसुप्ति से जगाना वीभत्स हो जाता है। विज्ञान ने हमें उत्सुकता दी और उत्सुकता ने प्रयोग, ऐसे ही प्रयोगों की कहानी है 'किंचुलका : नैनम छिंदंति शस्त्राणिउत्सुकता का एक परिणाम आकांक्षा भी होती है। राक्षसों से लड़ने के लिए उत्पन्न किये गए सर्वशक्तिशाली किंचुलका की जब आकांक्षाएं बढ़ गई तो उसे लंबी नींद सुला दिया गया। फिर विज्ञान की आकांक्षाओं ने उसे कलियुग में जगा दिया। जब देवताओं से अधिक शक्तिशाली और राक्षसों से अधिक वीभत्स एक महामानव जागा तब क्या हुआ? विकास या विनाश? विज्ञान और आस्था की इसी लड़ाई का नाम है किंचुलका : नैनम छिंदंति शस्त्राणिआखिर में एक सवाल और "जब रक्षा करने के लिए उत्पन्न शक्ति विनाशक हो जाये तब क्या उचित है, एक और शक्ति का उदय!"
Lictor
- Author Name:
Mohammad Abedi
- Book Type:

- Description: एक दैत्य का पृथ्वी पर आगमन हुआ, जिससे संपूर्ण मानव जाति के अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया। सभी मानवों को उस दैत्य से यह समझौता करना पड़ा कि हर रोज उसके भोजन के लिए एक इंसान की बलि दी जाएगी। बदले में वह दैत्य बाकी मनुष्यों को एक गुफा में चैन से रहने देगा। समय गुजरता गया और अंत में जब कुछ लोग ही शेष बचे, तब यह प्रश्न सबसे बड़ा था कि आखिर अब किसकी बलि दी जाएगी। कौन पहले जाएगा और कौन बाद में? बलि के लिए किसी का चुनाव कैसे होगा? इस माहौल में क्या इंसानी मूल्यों और आदर्शों की कोई अहमियत बचेगी?
Pratihari : Kaalchakra Ka Khel
- Author Name:
Abhinav Jain
- Book Type:

- Description: *वर्तमान के एक ऐसे साधारण युवक की कहानी जो भूतकाल में जाकर टकराया वरदान प्राप्त एक शक्तिशाली असुर से....* छुट्टियों में घूमने निकले तीन दोस्त एक गलत ट्रेन पकड़ने से पहुँच जाते हैं एक अनजान शहर में। जहाँ उनका सामना होता है मायावी तन्त्र शक्तियों से युक्त स्त्री विशल्या से जो उनमें से एक लड़के अभिजीत को अपने किसी कार्य हेतु बंदी बनाना चाहती है। और उनकी मदद करता है वैसी ही मायावी तन्त्र शक्तियों वाला एक युवक जो उन्हें ले जाता है प्राचीन काल के असुर संहारक रक्षकों के पास जो स्वयं को कहते है- प्रतिहारी। प्रतिहारियों से अभिजीत नयी तंत्र शक्तियां प्राप्त करके भूतकाल की यात्रा करता है, और होता है एक ऐसे रहस्य का खुलासा जिससे अभिजीत का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। क्या उस स्त्री विशल्या का मकसद पूरा हो पाया ? कौन हैं ये प्रतिहारी और क्या है उनकी शाक्तियों का रहस्य ? क्या अभिजीत का इन सभी घटनाओं के साथ कोई सम्बन्ध है? जानने के लिए पढ़िए और निकल जाइए रहस्य, असुर, दिव्यअस्त्र, प्रेम, पश्चाताप व भूतकाल की यात्रा के रोमांचक सफर पर।
Journey to the Center of the Earth (Illustrated)
- Author Name:
Jules Verne
- Book Type:

- Description: FlyWings Classics brings you a World Classic Science Fiction Fantasy Book Series 'Journey to the Center of the Earth' by Jules Verne A German professor comes across a coded message which would reveal the path to the centre of the earth. He becomes obsessed with the idea about the journey. Fighting against all odds and protests, he leads his nephew and a guide, Hans, through volcanic tubes, tunnels, and a sea infested with horrific monsters for a dangerous yet adventurous journey to the centre of the earth and back!
Robotopia
- Author Name:
Sandeep Agrawal
- Book Type:

- Description: मनुष्य और रोबोट संबंधों के 100वें वर्ष का जश्न1920... ये वह साल था जब दुनिया को पहली बार पता चला कि रोबोट क्या होता है। चेक लेखक ‘कैरेल चैपेक’ ने यन्त्रमानवों पर केन्द्रित अपने नाटक आर.यू.आर. (रोशुम के यूनिवर्सल रोबोट्स) में, जिसका पहला मंचन 25 जनवरी 1921 को हुआ, हमें रोबोट नाम की ऐसी शय से मिलाया, जो हमारे लिए एकदम अनजानी थी। लेकिन बीते सौ सालों में यह हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुकी है। आज के उन्नत रोबोट्स हमारे सेवक से ऊपर उठकर सहचर की भूमिका में आ पहुंचे हैं। वेटर, गायक, खिलाड़ी, नर्स, गाइड, गार्ड, वकील, जज, लेखक, चित्रकार, दोस्त, प्रेमी, जीवन साथी, श्रमिक... आज रोबोट्स हर वह काम करने में सक्षम है, जो हम कर सकते है। यही वजह है कि इंसानों की रोजमर्रा की ज़िन्दगी में रोबोट्स का दखल, जरूरत और अहमियत बढ़ती जा रही है।रोबोटोपिया की कहानियां, हमारे जीवन में यन्त्रमानवों की लगातार बदलती भूमिकाओं पर केंद्रित है और मानव सदृश मशीनों से हमारे भावी रिश्तों के नए आयाम प्रस्तुत करती है।
The Time Machine
- Author Name:
H.G Wells
- Book Type:

- Description: The Time Machine is a post-apocalyptic science fiction novella by H. G. Wells, published in 1895. The work is generally credited with the popularization of the concept of time travel by using a vehicle or device to travel purposely and selectively forward or backward through time. The term "time machine", coined by Wells, is now almost universally used to refer to such a vehicle or device. It tells the story of an inventor in Victorian England who travels to the distant future in a time machine. About Author H. G. Wells (1866-1946) H. G. Wells was an English writer who is remembered mostly for his science fiction novels. He is also known as the father of science fiction. He wrote more than fifty novels and dozens of short stories.
Rahashyamayi Safar
- Author Name:
Devendra Prashad
- Rating:
- Book Type:

- Description: अनजान रहस्यमयी टापू, खौफनाक कहानी और रहस्यमयी सफ़र डबडबा टापू की भूमि पर जहाँ वीरता और बलिदान की कहानियाँ कदम-कदम पर नज़र आती थी, वहीं अब कदम-कदम पर नज़र आता है, रहस्य और रोमांच से परे एक ऐसा अद्भुत संसार जो अपनी बर्बरता की दास्तां ख़ुद कहता है। वहीं दूसरी तरफ़ है कालुभर टापू, जहाँ शाम के साये गहराने लगते हैं तो हवा में एक रहस्यमयी-सी सरसराहट घुल जाती है। अपनी ही आहट से हृदय की धड़कने रुकने को अक्सर विवश हो जाती है। अटल के घुमक्कड़ी के शौक ने उसे निशा से मिलवाया, जिसके मोहपाश में फँसकर वह पहुँच गया, हर चौबीस साल में जलमग्न हो जाने टापुओं पर। यहाँ उसका सामना हो रहा था ऐसे अतीत से, जिसके वर्तमान में खुद को पाकर, वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो चला था। कैसा था ये रहस्यमयी सफर ? क्या अटल को मिल पाई थी निशा? आखिर कौन थी ये निशा? क्या निशा कोई थी या थी कोई मरीचिका?
Kinchulka : shuddham sharnam gachchami
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Rating:
- Book Type:

- Description: सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ । ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि।। अर्थात्: जय-पराजय, लाभ-हानि और सुख-दुख को समान समझकर, उसके बाद युद्ध के लिए तैयार हो जा, इस प्रकार युद्ध करने से तू पाप को नहीं प्राप्त होगा। युद्ध एक विभीषिका है जो मानव ही नहीं बल्कि प्रकृति को भी आतंकित करती है, पर क्या किया जाये यदि उसके अतिरिक्त कोई भी विकल्प ही नहीं बचे। विज्ञान की ताक़तों से बनाया गया महामनव जब विज्ञान के लिए ही ख़तरा साबित होने लगे तब क्या करे विज्ञान, किसी अन्य सकती का उदय और अगर वह भी हावी होने लगे तब? विज्ञान को तुच्छ करने का सामर्थ्य केवल ईश्वर ही रखता है। यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। महामनव शील और भारत के साधारण सिपाही वल्लभ के बीच के युद्ध की कहानी है, किंचुलका: शुद्धं शरणं गच्छामि
Journey to the Centre of the Earth
- Author Name:
Jules Verne
- Book Type:

- Description: एक रहस्यमय पांडुलिपि… प्रागैतिहासिक दानव… और सांसों को थमा देने वाली पृथ्वी के केंद्र तक की साहसिक यात्राप्रोफेसर वॉन हार्डविग और उनके भतीजे हैरी को एक रहस्यमय पांडुलिपि का पता चलता है, जो हमेशा के लिये उनके जीवन को बदल देता है। उस पांडुलिपि के अध्ययन के पश्चात जब वे उसमें छिपी पहेली को सुलझा लेते है तब उन्हें पता चलता है यह पांडुलिपि सोलहवीं शताब्दी के एक आइसलैंडिक दार्शनिक द्वारा लिखी गई थी। दार्शनिक, जिसने पृथ्वी के केंद्र तक जाने का एक गुप्त मार्ग खोजने का दावा किया था।क्या वाकई में ऐसा कोई मार्ग था? यदि यह सच था तो यह अब तक की सबसे बड़ी वैज्ञानिक खोज साबित हो सकती थी। लेकिन इस खोज की पुष्टि करने का एक ही तरीका था, उस मार्ग की खोज करना और उसमें प्रवेश करके पृथ्वी के केंद्र तक पहुंचना, जिसका रास्ता एक सुषुप्त ज्वालामुखी से होकर जाता था।
Ants and the Stranger
- Author Name:
Anupama K Benachinamardi
- Rating:
- Book Type:

- Description: When Kitty, Chitty, Titty, Thitty, and Pitty set off on a quest for food, an unexpected stranger suddenly appears before them. Who is he? Why is he here? Is he a friend—or a foe? This charming and thought-provoking story draws readers closer to the wonders of nature and sparks curiosity about the world around us. With its gentle message and engaging narrative, it’s a perfect addition to any school classroom or library collection.
Avatar : Maharakshkon Ka Agaman
- Author Name:
Abhilash Dutta
- Rating:
- Book Type:

- Description: साल 2050; कलियुग की वह कहानी जिसकी रूपरेखा ‘महाविस्फोट’ (बिग बैंग) के समय ही लिख दी गयी थी। एक ऐसी घटना जो कलियुग को समय से पहले खत्म कर देगी। कलियुग को समय से पहले खत्म होने से बचाने के लिए जन्म होता है ब्रह्मांड के चार रक्षकों का। अपनी कमजोरियों और कमियों के साथ जन्में चार आम मानव , जो वास्तव में शिवांश हैं और उनकी कमियां ही उनकी विशेषताएं और उनकी ताकत है। इनका मुख्य उद्देश्य है - ब्रह्मांड की रक्षा करना ताकि सही वक्त आने पर ब्रह्मवाणी सत्य हो और विष्णु के दशावतार कल्कि का जन्म हो सके।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book