Mission to Mars
(0)
₹
219
₹ 175.2 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
नासा ने अपने अपोलो मिशन से जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजिक किए, जिसने ‘भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी’ को वर्ष 2014 में मार्स की कक्षा में एक उपग्रह स्थापित करने के लिए प्रेरित किया था। किन्तु उस उपग्रह से प्राप्त डाटा का विश्लेषण करने के बाद कुछ ऐसा सामने आया जिसके बाद भारत ने दुनिया की नज़रों से छुपाकर एक मिशन शुरु किया जिसका उद्देश्य था, तीन भारतीयों को मार्स की सतह पर उतारना। मार्स की सतह पर उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसने भारत को एक जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें असफल होने का अर्थ था - धरती का अंत।
Read moreDon’t Miss Out
Pick a membership and see exactly what it gets you
- 15 Free Deliveries
- 1 Free Book up to ₹500 MRP
- 0% off every book, every time
Subscribed already? Continue to your
benefits Login
You pay ₹1,499/Year
You will be auto-charged ₹1,499 every year. Cancel auto-charge anytime.
Benefits with Rachnaye Connoisseur
1 Free Physical Book up to ₹500 MRP
Personal Recommendations
15 Free Deliveries Per Year
Format:
Piracy Free
Express Delivery
Secure Payment
About the Book
नासा ने अपने अपोलो मिशन से जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजिक किए, जिसने ‘भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी’ को वर्ष 2014 में मार्स की कक्षा में एक उपग्रह स्थापित करने के लिए प्रेरित किया था। किन्तु उस उपग्रह से प्राप्त डाटा का विश्लेषण करने के बाद कुछ ऐसा सामने आया जिसके बाद भारत ने दुनिया की नज़रों से छुपाकर एक मिशन शुरु किया जिसका उद्देश्य था, तीन भारतीयों को मार्स की सतह पर उतारना। मार्स की सतह पर उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसने भारत को एक जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें असफल होने का अर्थ था - धरती का अंत।
Book Details
-
ISBN9789392723063
-
Pages182
-
Avg Reading Time6 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Brahmand Ka Adrishya Daanav Black Hole
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Life Aajkal
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
‘The चिरकुटस’ के लेखक लेकर आये हैं, नए ज़माने की कहानियाँ, कुछ अपनी और कुछ आपकी।इन कहानियों में प्यार भी है तो तकरार भी, दोस्ती भी है तो लड़ाई भी, विश्वास भी है तो धोखा भी, मिलन है तो जुदाई भी। किसी कहानी में वो लड़का भी है जो लड़कियों से बात करने में शर्माता है तो मुहल्ले की वो दीदी भी हैं जो समाज से लड़कर अपनी जिंदगी संवारने में लगी हैं। यहाँ दो दोस्त भी हैं जो एक ही लड़की से प्यार कर बैठते हैं तो वो लड़की भी जो दोस्ती में प्यार खोज रही है। वहीं एक बेटी है जो बेटा होने का फ़र्ज निभा रही है।लाइफ आजकल की कहानियाँ उन सपनों की भी हैं जो कभी तो पूरे होते हैं और कभी अधूरे ही रह जाते हैं।
Aawo bachhon tumhe sunayen
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
नेहा, आयशा, कबीर और राहुल भी बाकि बच्चों की तरह पार्क में बैठकर मोबाइल की दुनिया में व्यस्त थे। तभी उन्हें वहाँ एक रहस्यमयी बूढ़ा व्यक्ति मिलता है जो उन्हें कहानियाँ सुनाने की पेशकश करता है। इसके बाद तो बच्चों को कहानियों का ऐसा चस्का लगता है कि उनकी हर शाम पार्क में उस व्यक्ति के साथ कहानियाँ सुनते हुए गुजरने लगती है। दूसरी तरफ उनके माता-पिता के पास अपने बच्चों के लिए समय ही कहाँ था? वे तो अब भी मोबाइल के संसार में उलझे हुए थे। ऐसे में बच्चे एक बेहद खतरनाक निर्णय लेते हैं.. निर्णय था घर से भाग निकलने का।
Pashubhasha Visheshgya Doctor Dolittle Ki Kahani
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो पशु-भाषा विशेषज्ञ था। डॉक्टर जॉन डूलिटिल। जो था तो इंसानों का डॉक्टर किन्तु उसके पशुप्रेम ने उसे इंसानों से दूर कर जानवरों के करीब ला दिया। उसने जानवरों की भाषा सीखी और उनका इलाज करने लगा। उसकी प्रसिद्धि इतनी फैली कि अफ्रीका से उसे एक संदेश आया। वहाँ के बंदरों को जानलेवा बीमारी से बचाने के डॉक्टर जॉन डूलिटिल अपने पशुओं के साथ एक ऐसी खतरनाक और रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ा जिसे आप कभी भी नहीं भुला सकेंगे।
Kinchulka : shuddham sharnam gachchami
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Book Type:

- Description:
सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ । ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि।। अर्थात्: जय-पराजय, लाभ-हानि और सुख-दुख को समान समझकर, उसके बाद युद्ध के लिए तैयार हो जा, इस प्रकार युद्ध करने से तू पाप को नहीं प्राप्त होगा। युद्ध एक विभीषिका है जो मानव ही नहीं बल्कि प्रकृति को भी आतंकित करती है, पर क्या किया जाये यदि उसके अतिरिक्त कोई भी विकल्प ही नहीं बचे। विज्ञान की ताक़तों से बनाया गया महामनव जब विज्ञान के लिए ही ख़तरा साबित होने लगे तब क्या करे विज्ञान, किसी अन्य सकती का उदय और अगर वह भी हावी होने लगे तब? विज्ञान को तुच्छ करने का सामर्थ्य केवल ईश्वर ही रखता है। यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। महामनव शील और भारत के साधारण सिपाही वल्लभ के बीच के युद्ध की कहानी है, किंचुलका: शुद्धं शरणं गच्छामि
Kinchulka : Nainam Chindanti Shastrani
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Book Type:

- Description:
"पापा, क्या हम राक्षस हैं?" "तो फिर हमारे पूर्वज किंचुलका को किंचुलकासुर क्यों कहते हैं?"भूत, भविष्य और वर्तमान कभी भी एक पटल पर नहीं आने चाहिए, क्योंकि कहते हैं अगर ऐसा हुआ तो प्रकृति जाग जाती है और कभी-कभी प्रकृति को सुसुप्ति से जगाना वीभत्स हो जाता है। विज्ञान ने हमें उत्सुकता दी और उत्सुकता ने प्रयोग, ऐसे ही प्रयोगों की कहानी है 'किंचुलका : नैनम छिंदंति शस्त्राणिउत्सुकता का एक परिणाम आकांक्षा भी होती है। राक्षसों से लड़ने के लिए उत्पन्न किये गए सर्वशक्तिशाली किंचुलका की जब आकांक्षाएं बढ़ गई तो उसे लंबी नींद सुला दिया गया। फिर विज्ञान की आकांक्षाओं ने उसे कलियुग में जगा दिया। जब देवताओं से अधिक शक्तिशाली और राक्षसों से अधिक वीभत्स एक महामानव जागा तब क्या हुआ? विकास या विनाश? विज्ञान और आस्था की इसी लड़ाई का नाम है किंचुलका : नैनम छिंदंति शस्त्राणिआखिर में एक सवाल और "जब रक्षा करने के लिए उत्पन्न शक्ति विनाशक हो जाये तब क्या उचित है, एक और शक्ति का उदय!"
Avatar : Maharakshkon Ka Agaman
- Author Name:
Abhilash Dutta
- Book Type:

- Description:
साल 2050; कलियुग की वह कहानी जिसकी रूपरेखा ‘महाविस्फोट’ (बिग बैंग) के समय ही लिख दी गयी थी। एक ऐसी घटना जो कलियुग को समय से पहले खत्म कर देगी। कलियुग को समय से पहले खत्म होने से बचाने के लिए जन्म होता है ब्रह्मांड के चार रक्षकों का। अपनी कमजोरियों और कमियों के साथ जन्में चार आम मानव , जो वास्तव में शिवांश हैं और उनकी कमियां ही उनकी विशेषताएं और उनकी ताकत है। इनका मुख्य उद्देश्य है - ब्रह्मांड की रक्षा करना ताकि सही वक्त आने पर ब्रह्मवाणी सत्य हो और विष्णु के दशावतार कल्कि का जन्म हो सके।
Rahashyamayi Safar
- Author Name:
Devendra Prashad
- Book Type:

- Description:
अनजान रहस्यमयी टापू, खौफनाक कहानी और रहस्यमयी सफ़र डबडबा टापू की भूमि पर जहाँ वीरता और बलिदान की कहानियाँ कदम-कदम पर नज़र आती थी, वहीं अब कदम-कदम पर नज़र आता है, रहस्य और रोमांच से परे एक ऐसा अद्भुत संसार जो अपनी बर्बरता की दास्तां ख़ुद कहता है। वहीं दूसरी तरफ़ है कालुभर टापू, जहाँ शाम के साये गहराने लगते हैं तो हवा में एक रहस्यमयी-सी सरसराहट घुल जाती है। अपनी ही आहट से हृदय की धड़कने रुकने को अक्सर विवश हो जाती है। अटल के घुमक्कड़ी के शौक ने उसे निशा से मिलवाया, जिसके मोहपाश में फँसकर वह पहुँच गया, हर चौबीस साल में जलमग्न हो जाने टापुओं पर। यहाँ उसका सामना हो रहा था ऐसे अतीत से, जिसके वर्तमान में खुद को पाकर, वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो चला था। कैसा था ये रहस्यमयी सफर ? क्या अटल को मिल पाई थी निशा? आखिर कौन थी ये निशा? क्या निशा कोई थी या थी कोई मरीचिका?
Aman Kranti
- Author Name:
Shushant Panda
- Book Type:

- Description:
वो बरसों से जुर्म की दुनिया की खाक छान रहा है। वह ढूँढ रहा है उस हत्यारे को जिसने उसकी दुनिया तबाह कर दी। जिसने छीन लिया उसके माता-पिता और उसके जुड़वां भाई को। उसे तलाश थी अपने परिवार के कातिल की। उसे तलाश थी उस रहस्यमयी व्यक्ति की जो अंडरवर्ल्ड का घोस्ट कहलाता था। पर उसकी इस तलाश में वह अकेला नहीं था। एक रहस्यमयी दुर्दांत हत्यारा भी उसके साथ इस मकसद को पूरा करने में लगा था। पढ़िए सुपरहीरो ओरिजिन में 'सुशांत पंडा' द्वारा लिखित एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर उपन्यास।
Bulleylal : Ek Zinda Car
- Author Name:
Amrez Arshik
- Book Type:

- Description:
एक समय की बात है, एक ज़िंदा कार थी 'बुल्लेलाल', जिसकी सारी दुनिया ही दुश्मन थी और एक था दोस्त 'रेहान', जो बुल्लेलाल को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक देता है। बुल्लेलाल को न तो डीज़ल-पेट्रोल की ज़रूरत थी और न ही ड्राइवर की। बाहर से दिखने में बिल्कुल किसी आम कार सरीखी पर शायद खुद में जादू की पुड़िया। दोस्तों के लिए जान देने और दुश्मनों की जान लेने वाली बुल्लेलाल की चमत्कारी कहानी। दोस्तों के लिए जान की बाज़ी लगाते-लगाते कब बुल्लेलाल की जान मुश्किल में पड़ गयी, पता भी न लगा। पर अब बहुत देर हो गयी थी और रेहान के सामने एक ज़िम्मेदारी आ खड़ी हुई थी, इस ज़िंदा कार को दुश्मन के हाथों में जाने से बचाने की। आखिर क्या था इस ज़िंदा कार बुल्लेलाल का राज़, कोई विज्ञान या चमत्कार। कौन है उसके दुश्मन? क्या रेहान बचा पायेगा उस जिंदा कार को?
Journey to the Centre of the Earth
- Author Name:
Jules Verne
- Book Type:

- Description:
एक रहस्यमय पांडुलिपि… प्रागैतिहासिक दानव… और सांसों को थमा देने वाली पृथ्वी के केंद्र तक की साहसिक यात्राप्रोफेसर वॉन हार्डविग और उनके भतीजे हैरी को एक रहस्यमय पांडुलिपि का पता चलता है, जो हमेशा के लिये उनके जीवन को बदल देता है। उस पांडुलिपि के अध्ययन के पश्चात जब वे उसमें छिपी पहेली को सुलझा लेते है तब उन्हें पता चलता है यह पांडुलिपि सोलहवीं शताब्दी के एक आइसलैंडिक दार्शनिक द्वारा लिखी गई थी। दार्शनिक, जिसने पृथ्वी के केंद्र तक जाने का एक गुप्त मार्ग खोजने का दावा किया था।क्या वाकई में ऐसा कोई मार्ग था? यदि यह सच था तो यह अब तक की सबसे बड़ी वैज्ञानिक खोज साबित हो सकती थी। लेकिन इस खोज की पुष्टि करने का एक ही तरीका था, उस मार्ग की खोज करना और उसमें प्रवेश करके पृथ्वी के केंद्र तक पहुंचना, जिसका रास्ता एक सुषुप्त ज्वालामुखी से होकर जाता था।
Amogh
- Author Name:
Anurag Kumar Singh
- Book Type:

- Description:
द्वापर युग से निकलकर आ गई हैं अपराजेय राक्षसी शक्तियाँ और पूरा विश्व त्राहि-त्राहि कर उठा है! इनको रोकने का बीड़ा उठाया तीन महानायकों धनुष, आग्नेय और वेदिका ने। परंतु राक्षसी शक्तियाँ अत्यंत प्रबल हैं। उनको रोकने के लिए जागृत करना पड़ेगा श्री कृष्ण का अमोघ चक्र और उसे जागृत करने के लिए चाहिए श्री कृष्ण का 'मोर पंख' और 'पांचजन्य शंख' , जो छिपा है समुद्र की गहराइयों में विलुप्त द्वारिका नगरी में। क्या कलियुग के महानायक हर तिलिस्मी बाधा को पार कर पहुँच पाएंगे द्वारिका और रोक पाएंगे सृष्टि के इस महाविनाश को? जानने के लिए पढ़ें, अनुराग कुमार सिंह की कलम से निकला एक सुपरहीरो फेंटेसी नॉवेल अमोघ
The Real Time Machine
- Author Name:
Abhishek Joshi
- Book Type:

- Description:
विश्वास करना मुश्किल है, शायद नामुमकिन भी लगे। मगर उसने आविष्कार कर लिया था उसने टाइम मशीन बना ली थी। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, उसने दर्जनों टाइम मशीन बनाई थी। मगर वह इतनी टाइम मशीने क्यों बना रहा था? वह उनका क्या करने वाला था? मुझे कुछ भी नहीं पता था, पर मैं जानना चाहता था। इसलिए मैंने दो लोगों को तैयार किया जावेद और इरफान, जिनसे मैं हाल ही में मिला था। दोनों डॉ. रामावल्ली की लैब में घुसकर टाइम मशीन चुराने वाले थे। उन्होंने टाइम मशीन चुराई भी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे अतीत या भविष्य, जहाँ भी गए थे, वापस नहीं लौटने वाले थे। मुझे यह तब पता चला जब डॉ. रामावल्ली ने मुझे बताया, " द रियल टाइम मशीन मेरी खोज है, पत्रकार महोदय! इसलिए मैं तय करूँगा कि वे वापस लौटेंगे या वहीं मर जाएंगे। वैसे बता दूं, इतिहास और न ही भविष्य इतना सुंदर है जितनी लोग कल्पना करते है!" मुझे उन्हें वापस लाना होगा। -सहस्त्रबाहु
Tilismi Khazana
- Author Name:
Nirpendra Sharma
- Book Type:

- Description:
बंद खण्डहर के दरवाजों में, तिलिस्मी खजाना कर रहा है, सदियों से इंतज़ार! आखिर क्या है रहस्य, खण्डहर में बिखरे नर कंकालों का? और किसको बुला रही हैं खण्डहर से आती आवाजें? दो वीर युवक, ‘अर्जुन और पंडित’ निकल पड़े हैं तिलिस्मी खज़ाने की तलाश में! क्या परियों का नृत्य देखने के बाद, वो उनके मायाजाल से बच पाएँगे? क्या राह में आने वाली सभी मुसीबतों से लड़ पाएँगे? क्या भेद पाएँगे, अपने बुद्धि और बल से, खजाने और तिलिस्म का रहस्य…? जानने के लिए पढ़ें ‘अर्जुन-पंडित’ की तिलिस्म, युद्ध और मोहब्बत की दास्ताँ…
Jadui Jungle aur Ashwamanavon ki wapsi
- Author Name:
Mithilesh Gupta
- Book Type:

- Description:
ये कहानी कई सौ बरस पुरानी है.. ये कहानी है उस जंगल की, जो न सिर्फ जादुई था, बल्कि कुछ अजीबोगरीब रहस्यों से भरा हुआ था। ये कहानी है उन अश्वमानवों की, जिन पर कभी इस जंगल का भविष्य निर्भर था। ये कहानी उन तिलिस्मी वृक्षों की भी है जिन्होंने जंगल के इतिहास को करीब से देखा और जिनकी हुकूमत उस जादुई जंगल के कोने-कोने तक फैली हुई थी! लेकिन वक्त बदला और एक दुष्ट सर्प 'सर्पांग' ने उस सुनहरे जंगल को अपनी विषैली शक्तियों के आगोश में ले लिया। और फिर वह जादुई जंगल व उसके विलक्षण प्राणी फिर कभी किसी को नजर नहीं आए। 1300 साल बाद, फिर समय बदला और अब 'अश्वमानवों' को देखा जाना इस बात का सुबूत है कि वाकई कुछ जादुई घटनाएं घटने वाली है। लेकिन क्या... कोई नहीं जानता...
Rakshputra
- Author Name:
Anurag Kumar Singh
- Book Type:

- Description:
कंद वन में गिरा एक विशालकाय अंडा जिससे निकले शावक ने मचा दी पूरे जंगल में तबाही। वहीं दूसरी तरफ करू जनजाति की काई अपनी पढ़ाई खत्म करके वापस लौटी तो उसका सामना हुआ एक रहस्यमय शख्स रक्षपुत्र से। कौन था रक्षपुत्र और कहाँ से आया था? वह अंडा कहाँ से आया और क्या होगा इन सबका परिणाम? पढ़िए एक रोचक उपन्यास हर उम्र पाठकों के लिए!
Pratihari - Andhkar ka Daitya
- Author Name:
Abhinav Jain
- Book Type:

- Description:
प्रतिहारियों की महासभा में हुआ असुरों का आक्रमण और मुक्त हो गयी सदियों से कैद एक अजेय महाशक्तिशाली असुर शक्ति। समस्त संसार पर छाया काली शक्तियों और पाप का राज्य। संसार को बचाने का उत्तरदायित्व अब प्रतिहारियों पर है और अभिजीत की नियति फिर से उसे ले आई है एक अनोखे मोड़ पर। कौन है ये महाशक्तिशाली असुर? क्या अभिजीत उस महाशक्ति से लड़ पाया? क्या अभिजीत का इलाक्षी के साथ बना प्रेम का बंधन पूर्ण हो पायेगा? कैसे मिलेगी संसार को असुरों से मुक्ति? पढ़िए प्रतिहारी -असुर, प्रेम, दिव्यशक्तियों और भूतकाल की यात्रा की एक और रोमांचक गाथा!
Samarshankh
- Author Name:
Namrata Singh
- Book Type:

- Description:
महाभारत युद्ध समाप्त हुए पाँच सौ वर्ष बीत चुके थे। धरती पर अन्याय, अशांति और अधर्म का वातावरण व्याप्त हो चुका था। सम्पूर्ण आर्यावर्त मनुष्यों के अधिकार में था। तक्षक नाग के वंशज आश्रयहीन हो चुके थे। पक्षीराज जटायु के वंशज गरुड़, कलियुग के प्रारम्भ में अत्यधिक शक्तिशाली हो गए और उन्होंने धरती पर बचे-खुचे नागों का संहार करना प्रारम्भ किर दिया। मनुष्यों और गरुड़ों के पास एक अपराजेय महायोद्धा था, जिसके नाम से असुर और नाग थर-थर कांपते थे। नागों को भी एक महावीर योद्धा की तलाश थी और एक दिन अचानक ऐसा एक योद्धा प्रकट हो जाता है। सम्पूर्ण भारतवर्ष उसे ‘नागपुत्र’ कहकर बुलाने लगता है। उस नागपुत्र के परिचय से समस्त गरुड़ जाति कांप उठती है। समरशंख फूँक दिया जाता है और एक भयानक और भीषण महायुद्ध का प्रारम्भ हो जाता है।
Shaiwal : Samudra Ka Mahayoddha
- Author Name:
Kshama Kumari
- Book Type:

- Description:
हर सदी में एक बार... समुद्र के गर्भ से एक हवेली बाहर आती है, जिसे देखने वाला मंत्र-मुग्ध होकर उसके पीछे भागता है और डूबकर मर जाता है। क्या ये कोई मरीचिका थी या सचमुच में ऐसी किसी समुद्री हवेली का अस्तित्व था? तन्मय को भी यह हवेली दिखाई दी, जिसने उसके सामने समुद्री संसार के वे राज खोले, जिनसे बाहरी दुनिया अंजान थी। तब उसके सामने आई 'समुद्र के एक महायोद्धा - शैवाल' की कहानी जो इस तिलिस्मी हवेली के श्राप का अंत कर सकता था। क्या तन्मय उस जादुई हवेली से बच पाया या दूसरे लोगों की तरह उसकी भी बलि ले ली उस समुद्री हवेली ने?
Vigyan Fantasi Kathayen
- Author Name:
Prakash Manu
- Book Type:

- Description:
"किस्से कहानियों की तरह विज्ञान की दुनिया भी कम अचरज से भरी नहीं है। विज्ञान फंतासी कथाएँ प्रकाश मनु की विज्ञान कथाओं का ताजा संग्रह है, जिसमें वैज्ञानिक तथ्यों के साथ ही खेल और कल्पना का भी वितान तना हुआ है और हर क्षण कुछ नया घटित हो रहा है, जो परीकथाओं की दुनिया से कहीं अधिक चित्ताकर्षक और जादुई है। मनुजी की विज्ञान कथाओं में कहीं उड़ते हुए रोबोटनुमा पेड़ की कल्पना है तो कहीं मन को नियंत्रित करनेवाले हाइटेक सुपर कंप्यूटर की। कहीं कोई रोबोट गिलगिल सेवन चौकीदार बनकर अपने रहस्यपूर्ण कारनामे से सबको अचंभित कर डालता है तो कहीं वह अनोखी चिडि़या शिंगाई फू शुम्मा के रूप में एक छोटे बच्चे को लंबी अंतरिक्ष यात्रा पर ले चलता है। ‘मंगल ग्रह की लाल चिडि़या’ और ‘चंद्रलोक की अदृश्य दुनिया’ सरीखी कहानियाँ चाँद और मंगल ग्रह पर मनुष्य अस्तित्व की संभावना की कुछ अधिक कल्पनाशीलता के साथ पड़ताल करती हैं। ‘गोपी की फिरोजी टोपी’ और ‘पप्पू की रिमझिम छतरी’ में कंप्यूटर और लेजर किरणों की दुनिया का एक आश्चर्यलोक है, जो आज भले ही खेल की तरह लग रहा हो, पर कल हकीकत में बदल सकता है। पुस्तक में ‘दुनिया का सबसे अनोखा सुपर हाइटेक चोर’ जैसी रोमांचक कहानियाँ हैं तो ‘प्रोफेसर जोशी बादलों के देश में’ जैसी अद्भुत कथाएँ भी, जो परीकथाओं के समांतर उड़ती हुई अपनी राह बनाती हैं।"
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book