Hockey Ke Jadugar Major Dhyanchand
(0)
₹
350
280 (20% off)
Unavailable
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
"हॉकी सम्राट्’ और ‘हॉकी के जादूगर’ जैसे विशेष्णों से विभूष्त मेजर ध्यानचंद का नाम किसी के लिए भी अपरिचित नहीं है। बचपन में उनमें एक खिलाड़ी के कोई लक्षण नहीं थे, इसलिए कह सकते हैं कि उनमें के खेल की प्रतिभा जन्म जात नहीं थी।उन्होंने अपनी सतत साधना, लगन, अभ्यास, संकल्प व संघर्ष के माध्यम से इस खेल में दक्षता अर्जित की और विश्व के सर्वोत्तम हॉकी खिलाडि़यों की सूची में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा लिया। ध्यानचंद हॉकी के खेल में एक सेंटर फॉरवर्ड के रूप में जाने जाते थे और उनकी इस अद्भुत खेल प्रतिभा ने भारत को एक अलग ही मुकाम पर पहुँचा दिया था। वे तीनों बार उस भारतीय ओलंपिक टीम के सदस्य थे, जो अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाई। विदेशी जब उन्हें खेलते देखते तो वाहवाह कर उठते। वे लगभग 25 वर्षों तक विश्व हॉकी के शिखर पर छाए रहे। मेजर ध्यानचंद की प्रेरक जीवनगाथा, जो हर खेलप्रेमी और खिलाड़ी को समान रूप से प्रेरित करेगी और उनमें खेलों के प्रति जुनून पैदा करेगी।"
Read moreAbout the Book
"हॉकी सम्राट्’ और ‘हॉकी के जादूगर’ जैसे विशेष्णों से विभूष्त मेजर ध्यानचंद का नाम किसी के लिए भी अपरिचित नहीं है। बचपन में उनमें एक खिलाड़ी के कोई लक्षण नहीं थे, इसलिए कह सकते हैं कि उनमें के खेल की प्रतिभा जन्म जात नहीं थी।उन्होंने अपनी सतत साधना, लगन, अभ्यास, संकल्प व संघर्ष के माध्यम से इस खेल में दक्षता अर्जित की और विश्व के सर्वोत्तम हॉकी खिलाडि़यों की सूची में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा लिया।
ध्यानचंद हॉकी के खेल में एक सेंटर फॉरवर्ड के रूप में जाने जाते थे और उनकी इस अद्भुत खेल प्रतिभा ने भारत को एक अलग ही मुकाम पर पहुँचा दिया था। वे तीनों बार उस भारतीय ओलंपिक टीम के सदस्य थे, जो अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाई। विदेशी जब उन्हें खेलते देखते तो वाहवाह कर उठते। वे लगभग 25 वर्षों तक विश्व हॉकी के शिखर पर छाए रहे।
मेजर ध्यानचंद की प्रेरक जीवनगाथा, जो हर खेलप्रेमी और खिलाड़ी को समान रूप से प्रेरित करेगी और उनमें खेलों के प्रति जुनून पैदा करेगी।"
Book Details
-
ISBN9789384343279
-
Pages128
-
Avg Reading Time4 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Shirdi Ke Sai Baba
- Author Name:
Rachna Bhola 'Yamini'
- Book Type:

- Description:
साईं सबके भीतर विराजमान हैं। साईं का अपने भक्तों से ऐसा अटूट नाता है, जो जन्म-जन्मांतर तक बना रहता है। वे माता, पिता, सखा, गुरु व अभिभावक के रूप में हर क्षण अपने भक्तों के साथ हैं। साईं की लीला न्यारी है। यदि उन्हें अपने हृदय में विराजमान करना हो तो अपने अंत:करण को लोभ, मोह, माया, क्रोध आदि विकारों से मुक्त करना होगा। हृदयरूपी बगिया में प्रेमरूपी पुष्प खिलाने होंगे। साईं की प्रतिमा को शुद्ध व पवित्र अंत:करण में प्रतिष्ठित करने के पश्चात् ही उनके अलौकिक रूप व छटा का पान किया जा सकता है। सर्वभूतों में व्याप्त साईं सकल जगत् से नाता रखते हैं। तभी तो सभी धर्मों के अनुयायी उन्हें पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ पूजते हैं, फिर भले ही वे हिंदू हों या मुसलमान। साईं ने सदैव सत्य का प्रतिपादन किया और धार्मिक आडंबरों व कट्टर रूढ़ियों में उलझे समाज को एक नई दिशा दी। प्रस्तुत पुस्तक में साईं बाबा के जीवन-दर्शन व संदेशों को सरल व बोधगम्य भाषा-शैली में प्रस्तुत करने का विनम्र प्रयास किया गया है। बाबा के उपदेश आज भी जनमानस को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं—दिन-प्रतिदन साईं धाम शिरडी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इस तथ्य की साक्षी है। साईं की शिक्षाओं, चमत्कृत करनेवाली कथाओं एवं प्रेरणादायी उपदेशों के द्वारा जीवन पथ आलोकित करनेवाली आस्थापूर्ण पुस्तक।
The Life and Times of Madam Bhikaji Cama
- Author Name:
Rachna Bhola 'Yamini'
- Book Type:

- Description:
Madam Bhikaji Cama, a prominent personality of the Indian Nationalist Movement, was born on 24th September 1861 in Bombay. She is known for her venture to hoist the Indian flag in a foreign land and announced it as ‘A flag of Independence’. She helped revolutionaries in every way whether with money, material or ideas. Madam Cama played a major role during Bombay Presidency famine and plague in 1896. She selflessly served the people who were affected and in distress. Together with Dadabhai Naoroji and Singh Rewabhai Rana. She was instrumental in establishing ‘Indian Home Rule Society’ with Shyamji Krishna Verma in February 1905. Madam Cama relocated to Paris in 1905, where she wrote, published and distributed revolutionary literature for the movement. When she attended the Socialist Conference at Stuttgart, she unfurled the first Indian National Flag. Cama remained in exile in Europe till 1935. Seriously ill and paralysed by a stroke, Madam Cama returned to India and at the age of 74, she breathed her last. A philanthropist, considerate yet determined woman, Bhikaji Cama has been well portrayed in this inspiring biography.
Sachin Tendulkar Prashnottari
- Author Name:
Suvam Pal
- Book Type:

- Description:
"वह जब बल्ला उठाते हैं, दुनिया भर के क्रिकेट-प्रेमी अपनी साँस रोक लेते हैं। सचिन रमेश तेंदुलकर सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति का नाम है, जो सपने जगाता है, आँकड़े इकट्ठा करनेवालों के काम को दिलचस्प बनाता है और क्रिकेट के कला-पारखियों के लिए कमाल की कसौटी प्रस्तुत करता है। यह पुस्तक उस कीर्ति-पुरुष के जीवन की झलकियों से पाठकों को परिचित कराती है जो सही मायनों में भारत रत्न है। मैदान में उनका रूप क्या होता है और मैदान के बाहर कैसा—सचिन के दोनों पक्षों को पहेलियों और बहुतेरे तथ्यों तथा उनसे संबंधित अनेक छोटी-मोटी बातों के जरिए प्रकाश में लाने का प्रयास है यह पुस्तक। इसमें प्रस्तुत प्रश्न सचिन नाम की पहेली को खोलने की चेष्टा करते हैं और उनके प्रशंसकों को उनके बारे में अपनी समझ-बूझ की परख करने का अवसर प्रदान करते हैं। विश्व के एक महानतम क्रिकेट खिलाड़ी के जीवन के सभी पहलुओं पर नजर डालते हुए यह पुस्तक भारत के सबसे बड़े एवं सर्वश्रेष्ठ प्रिय खिलाड़ी के बारे में दिलचस्प सूचना और अल्प ज्ञात तथ्यों का एक व्यापक चित्र प्रस्तुत करती है। सचिन तेंदुलकर के जीवन का विश्वकोश है यह पुस्तक।
Olympic Khelon Ko Jaanein
- Author Name:
Kanishk Pandey
- Book Type:

- Description:
‘ओलम्पिक खेलों को जानें’—इस पुस्तक को आप ओलम्पिक खेलों की प्राथमिक मार्गदर्शिका कह सकते हैं। इसमें वह सब जानकारी दी गई है जो ओलम्पिक में भाग लेने के इच्छुक किसी भी खिलाड़ी को सबसे पहले चाहिए होती है। वे कौन से खेल हैं जो ओलम्पिक में खेले जाते हैं, इससे लेकर, कौन-सा खेल कैसे खेला जाता है, उसके नियम क्या होते हैं, ओलम्पिक में उस खेल को कब शामिल किया गया और अब तक किस-किस खिलाड़ी ने उसमें पदक जीते—यह सब आप इस पुस्तक से जान सकते हैं।
भारत जैसे देश में जहाँ युवाओं की इतनी बड़ी संख्या मौजूद है, खेलों के प्रति जैसी भावना और समर्पण होना चाहिए था, वैसा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। सौ साल के अपने ओलम्पिक इतिहास में हमारी उपलब्धियाँ भी बहुत ज्यादा नहीं हैं। योग्य खिलाड़ियों को विश्व-स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जिस तरह का वातावरण और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, वैसा हमारे युवाओं को आमतौर पर नहीं मिल पाता। सामाजिक-आर्थिक वजहों के साथ इसका एक कारण आधारभूत जानकारी का अभाव भी है।
यह पुस्तक उसी कमी को पूरा करने की एक कोशिश है। ओलम्पिक और अन्य खेलों के इतिहास तथा तकनीकी पक्ष के गहरे जानकर लेखक ने इस पुस्तक को सरल भाषा और तथ्यात्मक प्रामाणिकता के साथ लिखा है। हर स्तर के पाठक के लिए बोधगम्य और उपयोगी यह पुस्तक खासतौर पर ओलम्पिक खेलों में रुचि रखनेवाले भावी खिलाड़ियों, खेल-प्रेमियों और ऐसे पाठकों के लिए उपादेय साबित होगी जो खेल-संस्कृति और खेल-भावना को देश-दुनिया की आंतरिक सम्पन्नता के लिए जरूरी मानते हैं।
Cricket Ki Marketing
- Author Name:
Suryaprakash Chaturvedi
- Book Type:

- Description:
v data-content-type="html" data-appearance="default" data-element="main">समय बदलता है तो स्थितियाँ भी बदलती हैं। जीवन का स्वरूप भी बदलता है। बदलते समय के साथ सब कुछ बदलता है। वैसे ही क्रिकेट के खेल में भी बदलाव आते रहे हैं। क्रिकेट बदला तो खेल की मार्केटिंग भी बदली। आज जहाँ भी जिन खेलों की लोकप्रियता है, वहाँ का मार्केट ही उन खेलों का मुख्य प्रायोजक है। भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता है तो आज विश्व क्रिकेट भी भारत के प्रायोजकों के धन से ही चल रहा है। इसलिए क्रिकेट की मार्केटिंग का हिसाब लगाती यह किताब आज के बदलते समय को समझने में भी काम आने वाली है। मार्केट या बाज़ार समाज का अहम हिस्सा रहे हैं। मार्केट पर भी समाज का ही नियंत्रण रहा। मगर आज मार्केट पर नियंत्रण करने वाला समाज ही उसके सामने नतमस्तक है। आज सब मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं। यहाँ तक कि खिलाड़ी भी आज खेल को खेल की तरह न खेलकर कि कोरे मुनाफे के लिए ही खेलते हैं। प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी की यह किताब क्रिकेट में मार्केट की बढ़ती दखलअन्दाजी को सामने लाने का अच्छा प्रयास है। क्रिकेट का मार्केट अगर खेल और खिलाड़ियों पर हावी होने लगेगा तो न तो क्रिकेट शानदार अनिश्चिततओं का खेल रह जाएगा और न ही इसके खिलाड़ी लोकप्रिय और यशस्वी हो पाएँगे। खेल खतम, पैसा हज़म नहीं होना चाहिए। किताब पढ़ें और क्रिकेट की विरासत को समझें।
Volleyball : Khel Aur Niyam
- Author Name:
Surendra Shrivastava
- Book Type:

- Description:
"वॉलीबॉल वॉलीबॉल एक व्यायाम वाला तथा मनोरंजक खेल है। इसके मैदान की लंबाई 18 मीटर एवं चौड़ाई 9 मीटर होती है। लंबाई में इसको दो बराबर भागों में बाँट दिया जाता है। तत्पश्चात् दो इंच (5 सेमी.) चौड़ाई की रेखा से इस मैदान की सीमारेखा बना दी जाती है। किसी भी प्रकार की रुकावट मैदान के चारों तरफ, तीन मीटर तक और ऊँचाई में 7 मीटर तक नहीं होनी चाहिए। मध्य रेखा के समांतर दोनों तरफ उससे तीन मीटर की दूरी पर आक्रामक रेखा खींच दी जाती है। मैदान के पीछे की रेखा के साथ, बगल की रेखा से दोनों तरफ, क्रीड़ाक्षेत्र की ओर तीन मीटर की दूरी पर, मैदान के बाहर पीछे की ओर एक रेखा खींच दी जाती है। इसे सेवाक्षेत्र (Service Area) कहते हैं। प्रत्येक दशा में एक टीम (दल) में छह खिलाड़ी ही खेलेंगे, लेकिन कोई भी दल 12 खिलाड़ियों से अधिक के नाम नहीं भेज सकता। बहुधा प्रतियोगिता तीन पाली की होती है, किंतु फाइनल मैच पाँच पाली का होता है। खेल के बहुत से नियम होते हैं, जिनका खिलाड़ियों को अनुपालन करना पड़ता है। इस रोचक खेल की विस्तृत जानकारी इस पुस्तक में दी गई है, जो खेल-प्रेमियों को रुचिकर तथा उपयोगी लगेगी।
Shuttle Ki Rani P.V. Sindhu Ki Biography (Hindi Translation Of Shuttling To The Top)
- Author Name:
V. Krishnaswamy
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Kushti : Khel Aur Niyam
- Author Name:
Surendra Shrivastava
- Book Type:

- Description:
"कुश्ती एक ऐसा खेल है, जहाँ मात्र शरीर ही हथियार होता है। यदि आप प्रोफेशनल पहलवान बनना चाहते हैं अथवा इसके प्रति वास्तव में गंभीर हैं तो लगातार व नियमित रूप से अपनी शारीरिक ऊर्जा शक्ति को सक्रिय रखने तथा उसे बनाए रखने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत होती है। एक पहलवान को हर समय शारीरिक रूप से फिट व चुस्त-दुरुस्त रहना चाहिए। चाहे वह डुअल मीट्स तथा कुश्ती टूर्नामेंट्स में भाग नहीं भी ले रहा हो, लेकिन उसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी ही चाहिए। एकमात्र वर्कआउट के जरिए ही आपका वेट तथा स्ट्रेंथ मेंटेन रहेगा। कुश्ती के विविध स्वरूप हैं। इनमें आर.ए.डब्ल्यू., स्मैक डॉउन, नो वे आउट, एस.एन. मेन इवेंट्स, रेसल मैनिया, हीट, डब्ल्यू. डब्ल्यू. ई., डब्ल्यू. डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ., वेलोसिटी, जूनियर, सीनियर टैग टीम आदि उल्लेखनीय हैं। इस पुस्तक में खेल के सभी तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालने की कोशिश की है। कुश्ती को अपना कॉरियर बनानेवालों, इसमें दिलचस्पी रखनेवाले छात्र-छात्राओं को खेल से जुड़े बुनियादी नियमों व तथ्यों की जानकारी भी दी गई है। निश्चित ही यह पुस्तक खेल-प्रेमियों को पसंद आएगी। "
Hamare Kaptan : Naidu Se Dhoni Tak
- Author Name:
Suryaprakash Chaturvedi
- Book Type:

- Description:
क्रिकेट खेल में कप्तान की अहम भूमिका होती है। सादगी और शालीनता के इस खेल में एक सर्वमान्य खिलाड़ी नेतृत्व करने के लिए चुना जाता है। सभी खिलाड़ी कप्तान को आदर भाव से देखते हैं।
‘हमारे कप्तान’ किताब में लेखक ने आँकड़ों, प्रसिद्धि एवं कामयाब फ़ैसले लेने की क्षमता वाले ग्यारह भारतीय कप्तानों के बारे में अपनी राय रखी है। भारतीय क्रिकेट के परिप्रेक्ष्य में इन कप्तानों की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है। यह किताब उन्हीं सफल भारतीय कप्तानों के बारे में चर्चा करती है।
‘नायडू से धोनी तक’ खेल में अप्रतिम बदलाव आए हैं। टेस्ट क्रिकेट से बीसमबीस के खेल के सफ़र में हर कप्तान अपने अलग परिवेश में दर्शाया व दिखाया गया है। भारत का पहला टेस्ट खेलने वाले कप्तान सी.के. नायडू हैं तो भारत को पहला बीसमबीस विश्व कप जितानेवाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं। बीच में भारत को एकदिवसीय विश्व कप जितानेवाले कपिल देव भी हैं, और साथ-ही-साथ खेल की कूटनीति में धनी माने गए कप्तान मंसूर अली खाँ पटौदी भी यहाँ हैं। जैसे-जैसे खेल लोकप्रिय होता गया, उसका फैलाव बढ़ता गया। ज़्यादा खेलने के कारण कप्तान ज़्यादा सफलता के आँकड़े पाते गए। इनमें मोहम्मद अज़हरुद्दीन और सौरव गांगुली भी शामिल हैं।
कुछ भारतीय कप्तान जो लेखक की राय में इस श्रेणी में नहीं आते, उनका भी ज़िक्र इस पुस्तक में किया गया है और कारण बताए गए हैं। कुल मिलाकर ‘हमारे कप्तान : नायडू से धोनी तक’ किताब एक रोचक व ऐतिहासिक बहस छेड़ती है। लेखक ने शानदार तैयारी व तरीक़े से अपने चुने हुए कप्तानों पर पैनी नज़र डाली है। पुस्तक रोचक ही नहीं, रोमांचित भी करती है।
Olympic Khel Aur Bharat
- Author Name:
Kanishk Pandey
- Book Type:

- Description:
ओलम्पिक खेल प्राचीन यूनानी सभ्यता की देन है जहाँ ईसा पूर्व 776 से लेकर 393 ई. तक उनका आयोजन होता रहा। ये खेल ओलम्पिया पर्वत पर होते थे जिसके कारण इन्हें ओलम्पिक कहा जाने लगा। एक दन्तकथा के अनुसार हरक्यूलिस और उनके पिता को ओलम्पिक का जनक माना जाता है।
प्राचीन ओलम्पिक के ईसवी सन् 393 के बन्द होने के कोई पन्द्रह सौ साल बाद आधुनिक ओलम्पिक आयोजनों का आरम्भ उन्नीसवीं सदी के आखिरी दशक में आकर हुआ जो अब तक जारी है। आज यह विश्व का सबसे बड़ा खेल-महाकुम्भ है जिसमें अनेक खिलाड़ी, अनेक टीमें, अनेक देश विशुद्ध खेल भावना के साथ अपनी विजय के लिए संघर्ष करते हैं।
किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलम्पिक तक पहुँचना उसका सबसे बड़ा सपना होता है, एक महान उपलब्धि। कड़े परिश्रम और साधना के बाद ओलम्पिक तक पहुँचे इन खिलाड़ियों को इसलिए हम श्रेष्ठतम प्रतिभा कह सकते हैं, और ओलम्पिक को श्रेष्ठतम खेल-प्रतियोगिता।
ओलम्पिक में ऐसे अनेक खिलाड़ी सामने आते हैं जो देश-दुनिया और समाज के लिए आदर्श बन गए। विकट, विषम परिस्थतियों से पार पाकर वे कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने।
इस पुस्तक में हम ओलम्पिक में शामिल सभी खेलों के साथ ही खिलाड़ियों के बारे में भी विस्तार से पढ़ेंगे। हर खेल के विवरण के साथ इसमें भारत के प्रदर्शन को विशेष रूप में रेखांकित किया गया है। और हो सकता है कि इन पृष्ठों पर दी गई जानकारी किसी भावी खिलाड़ी के लिए प्रेरणा ही बन जाए।
Akhada
- Author Name:
Saurabh Duggal
- Book Type:

- Description:
वर्ष 2000 में सिडनी के ओलंपिक खेलों के बाद पहलवान महावीर फोगाट ने ऐसा निर्णय लिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दो दिनों तक वह अपने आँगन में अखाड़े के लिए मिट्टी खोदते रहे और उनके पड़ोसी हैरानी से उन्हें देखते रहे। फिर एक दिन उन्होंने अपनी युवा बेटियों और भतीजे-भतीजियों को सुबह होते ही वहाँ बुलाया। वे जानती तक नहीं थीं कि उनके पिता का अजीबोगरीब फरमान हमेशा के लिए उनके जीवन को बदल देगा। फिर भी अखाड़े में उनकी हर एक जीत के लिए उनके पिता को अपने अरमानों की एक बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। कन्या भ्रूण हत्या और निम्न साक्षरता दर के लिए कुख्यात हरियाणा के उसे छोटे से गाँव बलाली में फोगाट को न केवल जड़ें जमाकर बैठे सामाजिक द्वेष और उदासीन सरकार का सामना करना पड़ा, बल्कि अपने खेल में उन लड़कियों को प्रशिक्षित करने का नुकसान परिवार में विरोध और निजी त्रासदी के रूप में भी सहना पड़ा। ‘अखाड़ा’ असीम धैर्य वाले एक व्यक्ति, एक ऐसे पिता की अद्भुत कहानी है, जिसने सारी मुश्किलों से लड़कर अपनी बेटियों को ऐसा भविष्य दिया, जिसे उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं देखा होगा। लड़कियों के लिए बराबरी का हक देने व समाज में लड़कों के समतुल्य बनाने को महज शब्दों में नहीं वरन् अपने कर्तृत्व में प्रकट करनेवाले अदम्य इच्छाशक्ति के धनी महावीर फोगाट की प्रेरणाप्रद जीवनी। इसी व्यक्तित्व पर केंद्रित आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ ने कामयाबी का नया इतिहास लिखा।
Hockey : Khel Aur Niyam
- Author Name:
Surendra Shrivastava
- Book Type:

- Description:
"हॉकी एक ऐसा खेल है, जिसमें दो टीमें लकड़ी या कठोर धातु या फाइबर से बनी विशेष लाठी (हॉकी-स्टिक) की सहायता से रबर या कठोर प्लास्टिक की गेंद को अपनी विरोधी टीम के नेट या गोल में डालने की कोशिश करती हैं। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी का प्रारंभ 4,000 वर्ष पूर्व ईरान में हुआ माना जाता है। इसके बाद बहुत से देशों में इसका आगमन हुआ, पर उचित स्थान न मिल सका। अंत में इसे भारत में विशेष सम्मान मिला और यह राष्ट्रीय खेल बन गया। 11 खिलाड़ियों के दो विरोधी दलों के बीच मैदान में खेले जानेवाले इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी मारक बिंदु पर हॉकी का इस्तेमाल एक छोटी व कठोर गेंद को विरोधी दल के गोल में मारने के लिए करता है। बर्फ में खेले जानेवाले इसी तरह के एक खेल आइस हॉकी से भिन्नता दरशाने के लिए इसे मैदानी हॉकी कहते हैं। भारतीय हॉकी टीम प्रथम बार ओलंपिक खेलों में सम्मिलित हुई और विजय प्राप्त की। 1932 में लॉस एंजेल्स ओलंपिक में जब भारतीयों ने मेजबान टीम को 24-1 से हराया, जो अब तक सर्वाधिक अंतर से जीत का कीर्तिमान है। 24 में से 9 गोल दो भाइयों ने किए, रूपसिंह ने 11 और शेष गोल ध्यानचंद ने। प्रस्तुत पुस्तक में हॉकी खेल के नियम, उपनियम, तैयारी, क्षेत्र-रक्षण, गोल दागने की तकनीक आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। हॉकी के खिलाड़ियों तथा खेल-प्रेमियों के लिए एक उपयोगी पुस्तक। क्रिकेट को अपना कॉरियर बनाने के इच्छुक युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल-प्रेमियों के लिए एक उपयोगी और मार्गदर्शक पुस्तक। "
Mahila Cricket Ki Kahani
- Author Name:
Vandana Mishra
- Book Type:

- Description:
2025 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट की पुरुष-केन्द्रित दुनिया में अपनी बड़ी दावेदारी पेश की। क्रिकेट प्रेमियों ने भी इसका स्वागत उतने ही जोशो-खरोस के साथ किया।
लेकिन इस उपलब्धि के पीछे भारत में महिला क्रिकेट का एक लम्बा इतिहास रहा है जिसमें खेल के लिए जरूरी साधनों का अभाव और स्त्रियों के प्रति भारतीय समाज का पक्षपातपूर्ण रवैया भी बाधाएँ पैदा करता रहा। इसके बावजूद महिला क्रिकेटरों ने अपना सफर जारी रखा और आज वे पुरुष क्रिकेटरों के बराबर आ खड़ी हुई हैं।
‘महिला क्रिकेट की कहानी’ किताब भारतीय महिला क्रिकेट के अब तक के सफर और उसके जज्बे का इतिहास बताती है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, बाकी विश्व में महिला क्रिकेट की स्थिति क्या है, एक पूरा अध्याय इस पर भी है।
महिला क्रिकेटरों का विस्तृत परिचय, उनकी उपलब्धियों, उनके कीर्तिमानों, उन्हें मिले सम्मान-पुरस्कारों के साथ-साथ यह पुस्तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के नियमों की जानकारी भी उपलब्ध कराती है।
भारत और विश्व महिला क्रिकेट पर एक सम्पूर्ण किताब।
Khelon Mein Bharat Ke Swarnim Pal
- Author Name:
Kanishk Pandey
- Book Type:

- Description:
कोई भी खेल हो, उसे खेलते कुछ ही खिलाड़ी हैं, कई खेलों में तो सिर्फ एक ही; लेकिन वे प्रतीक बन जाते हैं पूरे देश के, देश के गौरव, सम्मान और संघर्ष-क्षमता के।
भारत के पास भी ऐसे खिलाड़ियों का बड़ा शक्ति-कोष है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में देश के गौरव-ध्वज को विश्व-मंच पर लहराया। वे न सिर्फ भारत की खेल-भावना के प्रतिनिधि बनकर उभरे बल्कि भावी खिलाड़ियों, युवाओं और सामान्यत: पूरे देश के लिए प्रेरणा भी साबित हुए।
इस पुस्तक में आजाद भारत के इतिहास के ऐसे ही क्षणों को एकत्रित किया गया है जब हमारे खिलाड़ियों ने, कई बार अनेक विपरीत परिस्थतियों के बावजूद, दुनिया को दिखा दिया कि कोई खेल ऐसा नहीं जिसमें हम दुनिया की बड़ी-से-बड़ी स्पर्द्धा में झंडा न गाड़ सकें।
स्वतंत्रता मिलने के अगले ही वर्ष हॉकी में पहला ओलम्पिक स्वर्णपदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने जो विजय-गाथा लिखना शुरू की थी, वह आज तक जारी है। इस बीच लगभग सभी खेलों में हमने अपनी मौजूदगी दर्ज की है, पदक हासिल किए हैं; विश्व-स्तर के अनेक खिलाड़ी दुनिया को दिए हैं।
उपलब्धियों और विजयों के ऐसे ही स्वर्णिम क्षणों का संकलन है यह किताब जिसमें पढ़नेवाले को ज्ञान के साथ, पवित्र खेल भावना की ऊर्जा तथा प्रेरणा के दर्शन भी होंगे।
Bhartiya Spin Gendbaji Ki Parampara
- Author Name:
Suryaprakash Chaturvedi
- Book Type:

- Description:
भारतीय स्पिन गेंदबाज़ी का इतिहास क़रीब सौ साल पुराना है। हमारे देश की तस्वीर ही स्पिन गेंदबाजी की है व हमारी गेंद पट्टियाँ भी स्पिन गेंदबाज़ों को ही रास आती रही हैं। स्पिन कला भारतीय उपमहाद्वीप की विशेषता मानी जाने लगी है। यहाँ की मिट्टी ही नहीं, हवा-पानी में भी स्पिन की महक महसूस होती है।
भारत में सभी तरह की स्पिन गेंदबाज़ी फलती, फूलती व विकसित होती रही है। इसमें बाएँ हाथ की स्पिन गेंदबाज़ी भी है व दाहिने हाथ की ऑफ़ स्पिन व कलाई मोड़कर की जानेवाली लेग स्पिन और गुगली भी। बाएँ हाथ के स्पिनर्स में पी. बालू, जमशेद जी, वीनू मनकड़, हीरालाल गायकवाड़, सलीम दुर्रानी व नाडकर्णी भी हैं और बिशन सिंह बेदी, दिलीप दोषी, मनिन्दर सिंह व राजू भी। इसी तरह दाहिने हाथ के ऑफ स्पिनर्स में ग़ुलाम अहमद, प्रसन्ना, वेंकटराघवन, शिवलाल यादव व हरभजन सिंह प्रमुख हैं। दाहिने हाथ के लेग स्पिन गुगली गेंदबाज़ों में एस.एम. जोशी, सी.एस. नायडू, एस.जी. शिन्दे, सुभाष गुप्ते, नरेन्द्र हिरवानी व अनिल कुम्बले विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
आज भारत के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेनेवाले गेंदबाज़ अनिल कुम्बले भी लेग स्पिनर ही तो हैं। रणजी ट्रॉफ़ी और इससे पहले मुम्बई की मुम्बई स्पर्धा—विशेषकर त्रिकोणी, चतुष्कोणी एवं पंचकोणी स्पर्धा—में भी स्पिन गेंदबाजी का ही दबदबा रहा है।
यह पुस्तक भारतीय स्पिन गेंदबाज़ी की परम्परा पर ही केन्द्रित है। मगर अन्तिम अध्याय में विश्व के सार्वकालिक महान स्पिन गेंदबाज़ों का भी उल्लेख किया गया है। क्रिकेट प्रेमी पाठकों के लिए यह न केवल उपहार है बल्कि जानकारी के साथ-साथ पठनीयता का रचनात्मक आस्वाद भी प्रदान करती है।
Prem Ke Pahle Basant Me
- Author Name:
Rashmi Bhardwaj
- Book Type:


- Description:
ख़ुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी वा की धार। जो उतरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार।।
The Hidden Hindu
- Author Name:
Akshat Gupta
- Book Type:

- Description:
इक्कीस साल का पृथ्वी एक अधेड़ और रहस्यमयी अघोरी ओम् शास्त्री की तलाश कर रहा है, जिसे पकड़कर भारत के एक सुनसान द्वीप पर अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच भेज दिया गया | विशेषज्ञों की एक टीम ने जब उस अघोरी को नशे की दवा दी और पूछताछ के लिए सम्मोहित किया, तो उसने दावा किया कि वह सभी चार युगों-सतयुग, त्रेता, द्वापर व कलियुग–(हिंदू धर्म के अनुसार चार युग) को देख चुका है और रामायण तथा महाभारत की घटनाओं में हिस्सा ले चुका है | जीवन के बाद मृत्यु के नियम को भी बेअसर साबित करनेवाले ओम् के अविश्वसनीय अतीत से जुड़े खुलासे सभी को हैरान कर देते हैं। उस टीम को यह भी पता चला कि ओम् हर युग के दूसरे अमर लोगों की भी तलाश कर रहा है। ऐसे विचित्र रहस्य अगर सामने आ गए तो प्राचीन धारणाएँ हिल जाएँगी और भविष्य की दिशा ही बदल जाएगी। तो यह ओम् शास्त्री कौन है? उसे पकड़ा क्यों गया? पृथ्वी उसे क्यों ढूँढ़ रहा है? सवार हो जाइए ओम् शास्त्री के रहस्यों, पृथ्वी की तलाश और हिंदू पौराणिक कथाओं के रहस्यों से भरे अन्य अमर लोगों के कारनामों की इस नाव पर, और चलिए एक रोचक और रोमांचक यात्रा पर|
21 ANMOL KAHANIYAN
- Author Name:
Premchand
- Book Type:

- Description:
हिदी के कालजयी रचनाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियाँ जनसाधारण की समस्याओं, आकांक्षाओं, उलझनों, पारिवारिक विघटन, दहेज-प्रथा, बाल विवाह, राष्ट्रद्रोह, घूसखोरी, अंधविश्वास, ग्रामीण शोषण, आर्थिक वैषम्य इत्यादि विषयों को समेटे हुए अपने पाठकों से एक आत्मीय एवं भावनात्मक नाता जोड़ती हैं। उनकी कहानियों में समस्याओं की जितनी चर्चा है, समाधान की उससे ज्यादा। उनके पात्र अर्थगत दबावों से बेशक पीडि़त हैं, पर वे बाहरी संघर्षों द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अपनी कथाओं में नग्न यथार्थ नहीं, वरन् यथार्थ का भरसक चित्रण किया है, क्योंकि नग्न यथार्थ वितृष्णा उपजाता है। पात्र कभी सुख की अनुभूति करते हैं तो कभी दुःख की। इसी को रचनाओं के साथ साहित्यिक न्याय कहा जाता है, जिस पर मुंशी प्रेमचंद खरे उतरे हैं। ‘21 अनमोल कहानियाँ’ उनके ऐसे ही नगीने हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं और समाज की विद्रूपताओं पर गहरी चोट करते हैं।
Bhag Chudail Bhag
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
अपनी नीरस और बोझिल जिंदगी से परेशान प्रीतम के पास दोस्त के नाम पर केवल केशव था, केशव जो अपनी ही अजीबोगरीब दुनिया में खोया रहता था। रोजमर्रा की इस बेमकसद जिंदगी में उन्हें किसी रोमांच की तलाश थी। और एक दिन मुम्बई की बरसात में वह मिली। अजीब, रहस्यमय और बला की खूबसूरत। लेकिन उनकी जिंदगी में आने वाली वह अकेली नही थी, उसके साथ आई थी कुछ अनचाही अनजानी मुसीबतें। वह कहते है ना इश्क का भूत सिर चढ़ कर बोलता है। लेकिन यहां तो इश्क वाकई भूत बना हुआ था। माईथोलॉजी, प्रेम, आदि जैसे विषयों पर लिखने वाले लेखक देवेन्द्र पाण्डेय इस बार लेकर आए हैं ‘हॉरर रोमांटिक कॉमेडी’ (Horror RomCom) नाम की विधा की हिन्दी की पहली पुस्तक ।
Cinema Ki Duniya Aur Duniya Ka Cinema
- Author Name:
Vimal Chandra Pandey
- Book Type:

- Description:
विमल चन्द्र पाण्डेय का जन्म 20 अक्टूबर, 1981 को बनारस, उत्तर प्रदेश में हुआ। मूल रूप से गाँव कड़सर, जिला बलिया के निवासी। शुरुआती पढ़ाई बनारस में ही। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई और पाँच साल तक पत्रकारिता करने के बाद इस्तीफा। वर्तमान में फ्रीलांसिंग, लेखन और फिल्म-निर्देशन। उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं- ‘डर’, ‘मस्तूलों के इर्द-गिर्द’, ‘उत्तर प्रदेश की खिड़की’, 'मेरी प्रिय कहानियाँ' और ‘मारण मंत्र’ (कहानी-संग्रह); ‘भले दिनों की बात थी’ (उपन्यास); ‘ई इलहाब्बाद है भइया’ (संस्मरण)। उनकी कहानियों और कविताओं के अनुवाद कन्नड़, मराठी, मलयालम, तमिल, गुजराती, रूसी और अंग्रेज़ी भाषाओं में हुए हैं। उनकी पहली फ़िल्म है ‘द होली फिश’ जिसके निर्देशन के अलावा लेखन और निर्माण भी उन्होंने स्वयं ही किया। दूसरी फ़िल्म ‘धतूरा’ रिलीज के लिए तैयार है। उन्हें ‘भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार’ और ‘मीरा स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book