Mind Master
(0)
Author:
Viswanathan Anand, Susan NinanPublisher:
Prabhat PrakashanLanguage:
HindiCategory:
Self-help₹
700
₹ 560 (20% off)
Unavailable
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
छह साल की उम्र में जब विश्वनाथन आनंद ‘विशी’ ने चेसबोर्ड पर मोहरों को चलाना सीखा, तब से लेकर अब तक अनगिनत पुरस्कार जीते हैं। एशिया के पहले वर्ल्ड शतरंज चैंपियन बनने के बाद दुनिया के मंच पर वे उस समय आए, जब शतरंज पर काफी हद तक सोवियतों का एकाधिकार था, वे वर्ल्ड नंबर 1 बने, विश्व चैंपियन के पाँच खिताब अपने नाम किए और इस खेल के सभी प्रारूपों की प्रतियोगिताओं को जीता। ‘माइंड मास्टर’ में विशी अब तक खेले गए मुकाबलों, विरोधियों से निपटने और परिस्थितियों पर काबू पाने के दिनों को याद कर रहे हैं, और ऐसी महत्त्वपूर्ण बातें सामने रखते हैं, जिनसे हर पाठक को जीवन की चुनौतियों को पार करने में मदद मिलेगी— • किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में तरकीबों और रणनीतियों की क्या भूमिका होती है? • मुश्किल परिस्थितियों में भावनाओं को आप अपने पक्ष में कैसे कर सकते हैं? • अपनी सुखद स्थिति को छोड़ आप जब जोखिम उठाने निकलते हैं, तब आपको कैसी सावधानियाँ बरतनी चाहिए? • तेजी से बदलती वास्तविकताओं के बीच प्रासंगिक बने रहने के लिए आपको क्या करना चाहिए? • क्या भूलना सच में सीखने का एकमात्र तरीका है? शतरंज के बेताज बादशाह विश्वनाथन आनंद की सूझबूझ, अप्रतिम मेधा और ज्ञान से भरपूर यह पुस्तक पाठकों में रोमांच, प्रेरणा और ललक पैदा करेगी, यह सुनिश्चित है।
Read moreAbout the Book
छह साल की उम्र में जब विश्वनाथन आनंद ‘विशी’ ने चेसबोर्ड पर मोहरों को चलाना सीखा, तब से लेकर अब तक अनगिनत पुरस्कार जीते हैं। एशिया के पहले वर्ल्ड शतरंज चैंपियन बनने के बाद दुनिया के मंच पर वे उस समय आए, जब शतरंज पर काफी हद तक सोवियतों का एकाधिकार था, वे वर्ल्ड नंबर 1 बने, विश्व चैंपियन के पाँच खिताब अपने नाम किए और इस खेल के सभी प्रारूपों की प्रतियोगिताओं को जीता।
‘माइंड मास्टर’ में विशी अब तक खेले गए मुकाबलों, विरोधियों से निपटने और परिस्थितियों पर काबू पाने के दिनों को याद कर रहे हैं, और ऐसी महत्त्वपूर्ण बातें सामने रखते हैं, जिनसे हर पाठक को जीवन की चुनौतियों को पार करने में मदद मिलेगी—
• किसी लक्ष्य को प्राप्त करने में तरकीबों और रणनीतियों की क्या भूमिका होती है?
• मुश्किल परिस्थितियों में भावनाओं को आप अपने पक्ष में कैसे कर सकते हैं?
• अपनी सुखद स्थिति को छोड़ आप जब जोखिम उठाने निकलते हैं, तब आपको कैसी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
• तेजी से बदलती वास्तविकताओं के बीच प्रासंगिक बने रहने के लिए आपको क्या करना चाहिए?
• क्या भूलना सच में सीखने का एकमात्र तरीका है?
शतरंज के बेताज बादशाह विश्वनाथन आनंद की सूझबूझ, अप्रतिम मेधा और ज्ञान से भरपूर यह पुस्तक पाठकों में रोमांच, प्रेरणा और ललक पैदा करेगी, यह सुनिश्चित है।
Book Details
-
ISBN9789390900923
-
Pages290
-
Avg Reading Time10 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Champion Hain Hum
- Author Name:
Devendra Tak +1
- Book Type:

- Description: ध्यान से देखो, हर बच्चे के ख़्वाब में पंख फड़फड़ाता एक पंक्षी है; उसे पहचानों, उसकी क़द्र करो। वह तुम्हारे लिए असमान रचने वाला है। ये उन बच्चों की सच्ची और प्रेरक कहानियाँ हैं, जिनसे यह अपेक्षा भी नहीं की जा सकती थी कि वे अपने परिवार और परिवेश में कोई बदलाव ला सकते हैं। मगर यही बात तो इन्हें ख़ास बनाती है। इनकी कहानियाँ बताती हैं कि हर बच्चे के भीतर सौन्दर्य, प्रेम और न्याय की चेतना मौजूद होती है। इसलिए वे परम्परा से चली आ रही बुराइयों को ज्यों का त्यों स्वीकार नहीं कर लेते, कुछ इनके ख़िलाफ़ खड़े भी होते हैं। ऐसा हमेशा होता आया है। और होता रहेगा। एक जीवंत समाज को चाहिए कि अपने बच्चों को सिर्फ़ सिखाये ही नहीं, उनसे सीखे भी।
Apni Personality Ko Pehchane
- Author Name:
Dr. Ashutosh Karnatak
- Book Type:

- Description: व्यक्ति की पर्सनैलिटी और व्यक्तित्व की पहचान कराती है उसकी राशि, सूर्य चिह्न, अंक विज्ञान, हस्ताक्षर तथा मुखाकृति। वर्गों के आधार पर समुचित विश्लेषण के पश्चात् अपनी पहचान पाठक कर सकते हैं कि उनका व्यक्तित्व एवं जीवनक्रम किस तरह का रहेगा। उसी आधार पर वे अपने जीवन का प्रबंधन कर सकते हैं। यदि व्यक्ति विशेष सामाजिक, सफल व प्रबंधन में सक्षम है तो उस गुण के अनुसार कार्य में लगाने से सफलता मिल सकती है। यदि कोई कर्मचारी नेतृत्व क्षमता रखता है तो उसके गुण का प्रयोग ऐसे समय में किया जा सकता है, जिस समय उसकी आवश्यकता हो। अभिभावकगण अपनी संतानों के गुणों के आधार पर उनकी शिक्षा इत्यादि की व्यवस्था कर सकते हैं, जबकि पति-पत्नी अपने जीवनसाथी के गुणों को जानकर अपना जीवनयापन कर सकते हैं। कर्मचारी अपने अफसर के गुणों को जानकर अपनी कार्यप्रणाली नियत कर सकते हैं। किसी संस्था का प्रबंध निदेशक अपने सहयोगियों के गुणों के आधार पर उनको समुचित स्थान दे सकता है। विश्वास है, इस पुस्तक का अध्ययन कर पाठक अपने गुणों का समुचित विश्लेषण कर, उसका समुचित लाभ उठाकर इस छोटी सी जीवन-अवधि को सफल बनाएँगे तथा समाज में अपनी पहचान बनाएँगे।
Manchahe Bavishya Ka Nirman
- Author Name:
Raj Rishi Sharma
- Book Type:

- Description: हम सभी के जीवन में एक ऐसा क्षण आता है जब हमें अपने भविष्य की दिशा को निर्धारित करने का अवसर मिलता है। ‘मनचाहे भविष्य का निर्माण’ इस विचार को प्रस्तुत करता है कि हम अपने सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा सकते हैं। यह पुस्तक आपको न केवल प्रेरणा देगी, बल्कि आपको आवश्यक उपकरण और तकनीकें भी प्रदान करेगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम हो सकें। आइए, मिलकर एक ऐसा भविष्य बनाएं, जो हमारे सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब हो
100 Success Lessons from Warren Buffett
- Author Name:
N. Chokkan
- Book Type:

- Description: Warren Edward Buffett is a renowned American business magnate, investor and philanthropist. He is the chairman and CEO of Berkshire Hathaway. Also, known as the ‘Oracle of Omaha’, Buffett is one of the most successful investors in the world. He was born on 31st August 1930, in Omaha, Nebraska. Born to congressman Howard Buffett, Warren had a keen interest in business and investing from a young age. In this book, we are going to learn and understand lessons that helped Buffett become successful both in his professional and personal life. You will learn about how to do business, how to deal with customers, how to have a work-life balance, how confidence in oneself could change everything, how to deal with bad decisions, standards of living, the value of hard work, the power of habits and so much more. Hopefully, this book will serve as a guide to its readers so that they could bring about positive changes in their lives.
Safaltam Salesman
- Author Name:
Suresh Mohan Semwal
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
Saal Mein 1000 Productive Ghante Kaise Badhayen
- Author Name:
Sanjay Kumar Agarwal
- Book Type:

- Description: यह अपनी तरह की अनूठी पुस्तक है, जो कि ‘समय प्रबंधन’ और ‘लक्ष्य निर्धारण’, दोनों के कौशल विस्तार से समझाती है। यह पुस्तक तीन प्रमुख अवधारणाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। पहली अवधारणा ‘नकारात्मकता’ से ‘सकारात्मकता’ की ओर बढ़ने के बारे में है, चाहे वह आपके विचार, कार्य, व्यवहार, भाषा या समय-उपयोग के पैटर्न आदि के स्तर पर हो। दूसरी अवधारणा अवचेतन मन की असीम शक्तियों को समझकर अपने सपनों के जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रभावी रूप से इसका इस्तेमाल करना है और तीसरी अवधारणा ‘कर्म सिद्धांत’ को समझने और इसके लाभों का दोहन अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करने के बारे में है। लेखक ने खुलासा किया है कि कैसे GOPTATM ‘लक्ष्योन्मुख सकारात्मक सोच एवं कार्य’ का उपयोग करके प्रतिदिन 3 उत्पादक घंटे प्राप्त कर सकते हैं (प्रतिवर्ष लगभग 1000 उत्पादक घंटे), जो आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
The World From My Window
- Author Name:
Dr.Gurmeet Singh Narang
- Book Type:

- Description: This Books doesn’t have a description
Mann Ke Chamatkar
- Author Name:
Joseph Murphy
- Book Type:

- Description: मन के चमत्कार आपका मन आपका ख़ुद का है। बेहतर जीवन जीने के लिए आपको बाहरी परिस्थितियों को नहीं, बल्कि अपने मन को बदलना होगा । आप अपनी खुद की तक़दीर बनाते हैं। परिवर्तन की शक्ति आपके मन में है और अपने अवचेतन मन का इस्तेमाल करके आप बेहतरी के ये परिवर्तन कर सकते हैं । यह डॉ. जोसेफ़ मर्फ़ी की सबसे मशहूर पुस्तक 'द मिरैकल ऑफ़ माइंड' का अनुवाद है। इसे सर्वश्रेष्ठ सेल्फ हेल्प पुस्तकों में से एक क़रार दिया गया है । इसकी लाखों प्रतियाँ बिक चुकी हैं ।
How to Improve Your Selling Skills
- Author Name:
Anuj Mahajan
- Rating:
- Book Type:

- Description: Unlock the Path to Sales Mastery! In a world where selling is an art, mastering the craft is your key to success. Say hello to your shortcut to becoming a sales guru—a pocket-sized powerhouse brimming with proven techniques and insider tips that will skyrocket your sales game. Delve into the psychology of persuasion, refine your communication prowess, and conquer the art of negotiation. No fluff, just actionable wisdom—this concise guide is perfect for busy professionals and aspiring sellers alike.
Pariksha Se Kya Darna?
- Author Name:
Subhash Jain
- Book Type:

- Description: Awating description for this book
The Power Of Subconcious Mind
- Author Name:
Dr.Joseph Murphy
- Book Type:

- Description: The Power of Subconscious Mind The only path by which another person can upset you is through your own thought. Busy your mind with the concepts of harmony, health, peace, and good will, and wonders will happen in your life. As you sow in your subconscious mind, so shall you reap in your body and environment. You remain faithful to your mental attitude, your prayer will be answered. Never finish a negative statement; reverse it immediately, and wonders will happen in your life.
Safal Udyami kaise Banain
- Author Name:
Dinanath Jhunjhunwala
- Book Type:

-
Description:
किसी उद्योग अथवा उद्यम को स्थापित या आरम्भ करना सिर्फ़ धनार्जन की मशीनें लगाना नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा कर्म है जिसकी एक सीमा अगर व्यक्तियों की निजी समृद्धि को छूती है तो दूसरी अपने देश की सीमाओं को भी लाँघकर सम्पूर्ण मानवता के कल्याण तक जाती है।
धन का सृजन करना, उसे उद्योगों में निवेश करना, दूसरों के लिए रोज़गार की उत्पत्ति करना और अपने समाज को भौतिक सन्तुष्टि के अवसर उपलब्ध कराना, यह वह सूत्र है जो किसी भी उद्यमी को सफलता की राह पर ले जाता है। यह पुस्तक बताती है कि किसी भी उद्यमी की सफलता सिर्फ़ उसकी सफलता नहीं है, वह एक मानव-प्रयास की सफलता है। इस आदर्श को अपने व्यवहार में साकार करने के लिए हमें कुछ आधारभूत जानकारियाँ होना ज़रूरी है।
‘सफल उद्यमी कैसे बनें’ पुस्तक उन्हीं सब चीज़ों का ज्ञान हमें कराती है। प्रबन्धन वास्तव में क्या होता है, ग़रीब और अमीर की संज्ञाओं को हम कैसे समझें, अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें, शिक्षा, परिवार और दाम्पत्य जीवन की किसी उद्यमी के जीवन में क्या भूमिका होती है, असली संकल्प-शक्ति क्या होती है, विक्रय-कला का क्या अभिप्राय है आदि बिन्दुओं की विस्तृत व्याख्या करते हुए यह पुस्तक हमें अपने देश के कुछ सफल उद्यमियों के जीवन की भी जानकारी देती है।
घनश्यामदास बिड़ला, धीरूभाई अंबानी, जय दयाल गोयनका सहित भारतीय उद्यमिता के कुछ और निर्माताओं के जीवन-दर्शन को भी लेखक बताता है।
उद्यमिता की कला और विज्ञान को समझने के लिए एक आवश्यक पुस्तक।
Mere Desh ki Dharti
- Author Name:
Rashmi Bansal
- Book Type:

- Description: मेरे देश की धरती 20 उद्यमियों की कहानी है, जिन्होंने न सिर्फ विश्वस्तरीय कंपनी खड़ी की, बल्कि अपनी जड़ों से भी जुड़े रहे। भारत के छोटे-छोटे शहरों से काम करते हुए स्थानीय प्रतिभाओं के साथ मिलकर, उन्होंने विश्व बाजार में अपनी दस्तक दी। प्रोफेशनल बिजनेस चलाने की काबिलियत अब जगह की सीमाओं में कैद नहीं है। आपको जो चाहिए बस उसे करने के लिए मिशन और विजन की जरूरत होती है। आप कहीं भी हों, वहीं से इसे साकार कर सकते हैं। "मेरे देश की धरती"
Classroom ki Prerak Kahaniyan
- Author Name:
N. Raghuraman
- Book Type:

- Description: मेरी बेटी बेहतर विकल्पों के लिए बाहर चली गई है, मेरी पत्नी अपने कॅरियर में व्यस्त है तो खाना अब पहले की तरह ‘स्वादिष्ट’ नहीं रहा, जिसमें प्रेम, लगाव, देखभाल करनेवाले शब्दों के साथ पूछताछ होती थी। सबसे बढ़कर वह वात्सल्य होता, जो इस धरती पर तो केवल माँ ही दे सकती है, खासतौर पर अपने बच्चों को। जब भी किसी दिन मैं अकेला भोजन के लिए बैठता हूँ तो मेरे कानों में माँ के शब्द गूँजते, ‘क्या तुम कुछ और खाओगे,’ ‘आज तुमने क्या खाया है,’ और मैं मूर्खों की तरह चारों ओर देखता हूँ, जबकि मुझे अच्छी तरह मालूम है कि ऐसे पूछनेवाला आस-पास कोई नहीं है। भीतर कहीं हूक सी उठती है कि कोई यह पूछनेवाला नहीं है। साफ कहूँ तो अब उन शब्दों में संगीत सुनाई देता है, फिर चाहे आँखें भीग ही क्यों न आई हों। कभी-कभी तो मैं अकेले खाने से घबराने लगता हूँ। शायद इसलिए बडे़-बुजुर्ग कहते हैं कि पूरे परिवार को कम-से-कम एक बार भोजन साथ लेना चाहिए। —इसी पुस्तक से क्लासरूम की ये प्रेरक कहानियाँ हमारे आस-पास तथा दैनिक जीवन से संबंधित हैं। कुछ नया करने की प्रेरणा देनेवाली कहानियाँ।
Habit Of Winning
- Author Name:
Prakash Iyer
- Book Type:

- Description: Do you feel like throwing in the towel, but want to be a great leader? Would you like to build an organization? Do you want your child to be the best she can be? If you answered yes to any of these questions, The Habit of Winning is the book for you. It is a book that will change the way you think, work and live, with stories about self-belief and perseverance, leadership and teamwork-stories that will ignite a new passion and a renewed sense of purpose in your mind. The stories in The Habit of Winning range from cola wars to cricketing heroes, from Michelle Obama's management techniques to Mahatma Gandhi's generosity. There are life lessons from frogs and rabbits, sharks and butterflies, kites and balloons. Together they create a heady mix that will make the winner inside you emerge and grow.
Rajbhasha Sahuliyatkaar
- Author Name:
Dr. V. Venkateswara Rao
- Book Type:

-
Description:
राजभाषा नीति-कार्यान्वयन के महत्त्वपूर्ण कार्य में वांछित योगदान करने के लिए इस आदर्श कार्य से जुड़े राजभाषा कर्मियों को बहुआयामी प्रज्ञा और क्षमता से लैस होने की आवश्यकता है। उन्हें सफल मार्गदर्शक, पर्यवेक्षक, निरीक्षक, अनुवादक, अध्यापक, संप्रेषक, समन्वयक और प्रचारक की भूमिका एक साथ निभानी पड़ती है। यूं तो वरिष्ठ और अनुभवी राजभाषा अधिकारियों का सान्निध्य कनिष्ठ राजभाषा सहकर्मियों को मिलता ही है पर तत्काल आवश्यकता होने पर एक संकलित मार्गदर्शिका अधिक सहायक होती है।
‘राजभाषा सहूलियतकार’ ऐसी आवश्यकता को पूरा करने का एक प्रयास है। आज के ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ को ध्यान में रखकर राजभाषा एवं इसके कार्यान्वयन सम्बन्धी सभी पहलुओं को एक ही स्थान पर सहेजा गया है ताकि सभी श्रेणियों के राजभाषा कार्यान्वयनकार इससे लाभान्वित हो सकें।
राजभाषा नीति, समारोहों, पुरस्कार-योजनाओं, हिन्दी सेवी संगठनों, तकनीकी उपकरणों इत्यादि पर उपलब्ध कराई गई जानकारी राजभाषा कार्यान्वयनकारों के अतिरिक्त हिन्दी भाषा-प्रयोग से जुड़े सभी भाषाकर्मियों के लिए भी समान रूप से सहायक होगी।
निस्सन्देह ‘राजभाषा सहूलियतकार’ के प्रत्येक अध्याय के प्रत्येक शीर्षक की विषयवस्तु से हर पाठक लाभान्वित होंगे।
Super Success Ke Golden Rules
- Author Name:
Napoleon Hill
- Book Type:

- Description: नपोलियन हिल सत्तर वर्षों से भी अधिक समय से अपना सर्वोत्तम हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। वे अब तक के पहले और सबसे प्रसिद्ध प्रेरक लेखक थे और वास्तव में आज के सफल स्व-सहायता लेखकों में से अधिकांश हिल के सर्वोत्तम विचारों सहित उनकी दूरदर्शी बुद्धिमत्ता के ऋणी हैं। ‘सुपर सक्सेस के त्रशद्यस्रद्गठ्ठ रूल्स’ उन लेखों का प्रस्तुतीकरण है, जो नेपोलियन हिल ने सन् 1919 और 1923 के बीच लिखे थे। कार्नेगी, फोर्ड और एडिसन जैसे झोंपड़ी से महलों तक पहुँचे प्रसिद्ध धन कुबेरों के साथ साक्षात्कारों पर आधारित ये लेख सफलता के सिद्ध व प्रभावी मार्ग उजागर करते हैं, जो एक औसत व्यक्ति के लिए सचमुच काम करते हैं—कल भी करते थे, आज भी करते हैं और आनेवाले कल में भी करते रहेंगे। ये मनोरंजक और जीवंत लेख प्रेरक प्रसंगों से भरे पड़े हैं तथा विचारोत्तेजन की शक्ति, आत्मविश्वास निर्माण, कायल करना बनाम बाध्य करना और आकर्षण का नियम जैसे विषयों पर आशातीत अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। अगर ये विचार परिचित लगते हैं तो ये सचमुच वैसे हैं। आधुनिक प्रेरणा गुरु दशकों से हिल के विचारों को झटक और रीपैकेज करते रहे हैं, परंतु मूल स्रोत अब भी सर्वोत्तम बना हुआ है। ‘सुपर सक्सेस के Golden रूल्स’ पढि़ए और अपना जीवन सँवारिए।
Laajo
- Author Name:
Shashi Bubna
- Book Type:

- Description: "‘लाजो’ उपन्यास में एक भारतीय संस्कृति में पली-बढ़ी मध्यम परिवार में रहनेवाली लड़की की जीवन-कथा है। इसकी कथावस्तु में यह भी प्रमुखता से दरशाया गया है कि किस तरह भारतीय लड़कियाँ अपने माँ-बाप द्वारा चुने लड़के से ही शादी करती हैं, बाद में कैसी भी परेशानी आने पर उनके विचारों में किसी दूसरे के प्रति रुझान नहीं रहता। इस उपन्यास की नायिका लाजो (ललिता) अपने माता-पिता के साथ, अपने भाई-बहन के साथ एक मध्यम परिवार में रहती है। समय आने पर शादी हो जाती है। शादी होने के बाद आनेवाले उतार-चढ़ावों को बरदाश्त करती है। दुर्भाग्यवश उसे वापस अपने मायके आना पड़ता है। लगभग 3-4 वर्ष बाद पुनः वापस उसका पति ससम्मान उसे लेकर जाता है और वापस ससुराल जाने के बाद उसके जीवन में बदलाव आता है, जिससे उसकी पारिवारिक व व्यावहारिक जिंदगी आनंदमय हो जाती है। भारतीय परिवारों के जीवन-आदर्शों और एक नारी की सहनशीलता, दृढ़ता, कर्तव्यपरायणता, पति-प्रेम की सजीव झाँकी प्रस्तुत करनेवाला एक रोचक उपन्यास। "
Power Of Mind Mastery With NLP
- Author Name:
Manmohan Dutt
- Book Type:

- Description: इस पुस्तक में विशेष रूप से आध्यात्मिक शक्ति, मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने और पेरेंटिंग की चर्चा है। यह आध्यात्मिकता, आध्यात्मिक शक्ति और दैनिक अनुष्ठानों के प्रति समर्पित है। व्यावहारिक सोच और दैनिक अभ्यास से कुशाग्र मन को जाग्रत् करना और आशा के अनुरूप असाधारण परिणामों को प्राप्त करना संभव होगा। यह पुस्तक व्यक्तित्व के समग्र विकास का साधन है जिससे इच्छाओं को वास्तविकता में बदला जा सकता है। यह पुस्तक उन समस्याओं के समग्र समाधान के ताले को खोलनेवाली ऐसी मास्टर कुंजी है, जिनका सामना आज के छात्र करते हैं। इसकी सहायता से वे तुरंत सीखने, याद रखने, और पढ़ने में लगनेवाले समय को कम करने में सक्षम होते हैं, जिसका इस्तेमाल वे नए-नए कौशल सीखने और रुचियों को विकसित करने में कर सकते हैं। इस पुस्तक में मस्तिष्क और याददाश्त की मौलिक बातों को मूल तरीकों के साथ बताया गया है। साथ ही, मस्तिष्क की अच्छी सेहत के लिए बेहद आसान याददाश्त के व्यायाम भी दिए हैं। NLP के माध्यम से अपने मस्तिष्क पर नियंत्रण करके व्यावहारिक तकनीकें अपनाकर जीवन में सफलता पाने के लिए हर आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए एक आवश्यक पुस्तक।
Sahi Soch Aur Safalta
- Author Name:
Pramod Batra
- Book Type:

- Description: "सही सोच और सफलता व्यक्तित्व विकास एवं व्यवहार-प्रबंधन पर आधारित एक उच्च कोटि की पुस्तक है। इसमें मानव-व्यवहार एवं उसकी सकारात्मक सोच के प्रभावों और परिणामों पर विस्तृत विश्लेषण एवं व्यावहारिक चर्चा की गई है। इसमें बताया गया है कि सकारात्मक और सही सोच से हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कैसे सफल हो सकते हैं। लेखक का कहना है कि अधिकांश समस्याएँ विचार-शून्यता के कारण उत्पन्न होती हैं। पुस्तक में—‘आनेवाले कल की समस्याएँ आज ही सुलझाएँ’, ‘क्या आपका विद्यार्थी मन नियम से विश्लेषण करता है?’, ‘सफलता और आनंद-प्राप्ति के लिए अपने परिवार से मधुर संबंध बनाए रखें’, ‘तनाव पर कैसे काबू पाएँ’, ‘आत्म-प्रबंधन की प्रेरणादायी कहानियाँ’, ‘सीमित दायरे से बाहर सोचनेवालों की सफलता की गाथाएँ’, ‘भूसे के ढेर में छिपे कुशल प्रबंधन के हीरे’ जैसे उपयोगी अध्यायों के अंतर्गत सही सोच और सफलता पर व्यापक और महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई है। प्रस्तुत पुस्तक को पढ़कर सोचने की नई दिशा प्राप्त होती है। यह कृति सकारात्मक सोच विकसित कर सफलता की राह का कुशल निर्देशन करेगी, ऐसा विश्वास है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book