Aapke Awchetan Man ki Shakti
(0)
₹
399
₹ 331.17 (17% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
आपके अवचेतन मन की शक्ति यह वह किताब है, जिसने लाखों लोगों का जीवन बदल दिया। आप जो चाहें वह हासिल कर सकते हैं। यह सच्चाई है। लेकिन प्रश्न यह है कि आप किसी चीज़ को चाहते कैसे हैं ? और किसी चीज़ को चाहने का सही तरीका क्या है? यह किताब यही सिखाती है। यह मनुष्य के अवचेतन मस्तिष्क के काम करने के तरीके को बहुत आसान भाषा में समझाती है और उसे निर्देश देने के तरकीबें भी बताती है।
Read moreAbout the Book
आपके अवचेतन मन की शक्ति यह वह किताब है, जिसने लाखों लोगों का जीवन बदल दिया। आप जो चाहें वह हासिल कर सकते हैं। यह सच्चाई है। लेकिन प्रश्न यह है कि आप किसी चीज़ को चाहते कैसे हैं ? और किसी चीज़ को चाहने का सही तरीका क्या है? यह किताब यही सिखाती है। यह मनुष्य के अवचेतन मस्तिष्क के काम करने के तरीके को बहुत आसान भाषा में समझाती है और उसे निर्देश देने के तरकीबें भी बताती है।
Book Details
-
ISBN9789392088902
-
Pages326
-
Avg Reading Time11 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Avgun Chitt Na Dharow
- Author Name:
Kiran Sood
- Book Type:

- Description:
प्यार क्या है? केवल एक अनुबन्ध, या जीवन को जीने का एक सलीका? क्या प्यार वही होता है जो स्त्री-पुरुष के परिणय-बिन्दु पर आकर ठहर जाता है? या फिर उसकी वास्तविक भूमिका इस मोड़ के बाद शुरू होती है? इस उपन्यास का आख्यान इसी बिन्दु से आरम्भ होता है। लेखिका के ही शब्दों में ‘प्यार शादी की रस्म तक खेला गया महज़ रोमांचक खेल नहीं है।’ वह दो सचेत व्यक्तियों के मध्य प्रतिबद्धता का एक पुल है जो उनके जीवन-प्रवाह को मर्यादा भी देता है, और एक-दूसरे के पास, भीतर और आर-पार जाने का रास्ता भी उपलब्ध कराता है। यह उपन्यास सच के धरातल पर घटित प्यार और प्रतिबद्धता का ही आख्यान है। एक ऐसी प्रतिबद्धता जिसको क़ानूनी मोहर और सामाजिक पहरेदारियों की ज़रूरत नहीं पड़ती। जो फूल की तरह ख़ुद-ब-ख़ुद खिलती है और अपनी सुगन्ध से अपने सम्पर्क में आनेवाली हर इकाई को सुवासित कर देती है। लेखिका का पाठक से निवेदन है : ‘चरित्रों का खिलना-खुलना और आपके दिल के नज़दीक आकर बैठ जाना सहज हो तो आप-हम मिलकर उस सुसंस्कृत समाज की कल्पना करें, जहाँ कोई किसी की सम्पत्ति को न्यासी की तरह सँभालने को तैयार हो, जहाँ राधा-कृष्ण के प्रेम की पवित्रता को केवल पूजा न जाए, जिया जाए।’
Secrets of Relationship
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sukhi, Saral, Safal Jeevan
- Author Name:
Dr. Vijay Mittal
- Book Type:

- Description:
हमारा जीवन कैसा होना चाहिए? वैवाहिक जीवन कैसे जिएं? अच्छे माँ-बाप कैसे बनें? अपनी संतान की परवरिश कैसे करें? अन्य लोगों से, परिजनों से कैसा व्यवहार रखें? जिंदगी के प्रति हमारा दृष्टिकोण कैसा हो? हर इंसान स्वस्थ रहना चाहता है, सुख-शांति से जीवन व्यतीत करना चाहता है तथा अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की ऊँचाइयों को छूना चाहता है | पर्याप्त मात्रा में धन अर्जित करना चाहता है, ताकि अपनी और अपने परिवार की आवश्यकताएँ पूरी कर सके; समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सके| इस पुस्तक के द्वारा यही प्रयास किया गया है कि आप अपनी पसंद व क्षमता अनुसार किस प्रकार सुखी और सफल जीवन जी सकते हैं तथा मानसिक तनाव से दूर रहकर सार्थक जीवन की कामना फलीभूत कर सकते हैं| जीवन में सकारात्मकता, सार्थकता, संतोष और आनंद की अनुभूति करवा सकने की क्षमता रखनेवाली अत्यंत पठनीय कृति|
Mujhe Banna Hai Super Ameer
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Apani Soch Se Ameer Baniye
- Author Name:
Napoleon Hill
- Book Type:

- Description:
विश्वप्रसिद्ध सेल्फ-हेल्प प्रेरणादायक पुस्तकों के लेखक नेपोलियन हिल की ‘थिंक ऐंड ग्रो रिच’ का प्रथम प्रकाशन 1937 में हुआ था। इस पुस्तक के लिए नेपोलियन हिल ने करीब 500 पूँजीपतियों के साथ किए साक्षात्कारों का गहन अध्ययन किया है। इन पूँजीपतियों का उदाहरण देकर उन्होंने सफलता के कुछ ऐसे सिद्धांतों का गठन किया है, जिन्हें अपनाने और उनके नियमित अभ्यास से कोई भी व्यक्ति जीवन में सफलता पा सकता है। इस पुस्तक में दिए गए सिद्धांतों के माध्यम से व्यक्ति न केवल अपने कारोबारी मसले, अपितु जीवन की किसी भी परिस्थिति में संयम बनाए रख सकता है। इसके माध्यम से नेपोलियन हिल ने लोगों को विश्व आर्थिक मंदी से निपटने का रास्ता दिखाया था और यह पुस्तक आज भी पूँजी कमाने की दिशा में सर्वोच्च मानी जाती है।
Eco-Living Starts At Home
- Author Name:
Sheetal Kumar Niranjan
- Book Type:

- Description:
This book is packed with practical tips, budget-friendly options and solutions that provide a clear roasmap to help you make changes in your life and contribute to building a more sustainable future.
Prabandhan Ke Gurumantra
- Author Name:
Suresh Kant
- Book Type:

- Description:
प्रबन्धन आत्म-विकास की एक सतत प्रक्रिया है। अपने को व्यवस्थित-प्रबन्धित किए बिना आदमी दूसरों को व्यवस्थित-प्रबन्धित करने में सफल नहीं हो सकता, चाहे वे दूसरे लोग घर के सदस्य हों या दफ़्तर अथवा कारोबार के। इस प्रकार आत्म-विकास ही घर-दफ़्तर, दोनों की उन्नति का मूल है। इस लिहाज़ से देखें, तो प्रबन्धन का ताल्लुक़ कम्पनी-जगत के लोगों से ही नहीं, मनुष्य मात्र से है। वह इनसान को बेहतर बनाने की कला है, क्योंकि बेहतर इनसान ही बेहतर कर्मचारी, अधिकारी, प्रबन्धक या कारोबारी हो सकता है।
‘प्रबन्धन के गुरुमंत्र’ में विद्वान् लेखक ने ‘व्यक्तिगत विकास’, ‘औद्योगिक सम्बन्ध’ और ‘निर्णयकारिता’ पर विभिन्न आयामों से विचार किया है। लेखक के अनुसार अपनी क्षमताओं की पहचान, अच्छी आदतों का विकास, निरन्तर ज्ञान-वृद्धि और अनुशासन ऐसे मूल्य हैं जिन पर चलकर आप एक सफल प्रबन्धक बन सकते हैं। कर्मचारी को प्रतिबद्ध कैसे बनाया जाए, असहमति को कैसे सुफलदायक बनाया जा सकता है और अनिर्णय किस तरह घातक हो सकता है, इन बिन्दुओं पर भी इस पुस्तक में विचार किया गया है।
प्रबन्धकीय कौशल व क्षमता के विकास हेतु अवश्यमेव पढ़ी जानेवाली पुस्तक।
5 Pills For Depression & Stress
- Author Name:
Dr.Abrar Multani
- Book Type:

- Description:
निराशा के समन्दर में गोते लगाते लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि ईश्वर ने हमें एक अद्वितीय मस्तिष्क दिया है, जो हमें कुछ भी प्राप्त करवा सकता है। हाँ, कुछ भी, जो भी हम पाना चाहें। अपनी क्षमताओं को शून्य मानकर स्वयं पर आई हुई मुसीबतों के बारे में सोच-सोचकर उनके सामने घुटने टेक देने को ही अवसाद कहते हैं और आजकल हम मनुष्यों में यह घुटने टेकने की प्रवृत्ति ही बढ़ती जा रही है। हम परेशान हैं, हम चिन्तित हैं, हम तनाव में हैं, हम अवसाद में हैं, हम चिड़चिड़े हो गए हैं, हम क्रोधित छवि बना चुके हैं...क्यों? क्योंकि हम ख़ुद से कभी नहीें पूछते कि 'आख़िर क्यों हम इन सब समस्याओं में उलझ गए?' यह किताब इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए लिखी गई है। तनाव और डिप्रेशन से यह किताब बिना किसी पिल्स (गोलियों) के ही मुक्ति दिलवाने में सक्षम है। यह कपोल कल्पना नहीं वरन् एक अत्यन्त व्यावहारिक पुस्तक है जो कि लेखक द्वारा हज़ारों रोगियों को दिए गए सफल क्लीनिकल परामर्शों से प्राप्त अनुभव पर आधारित है।.
The World From My Window
- Author Name:
Dr.Gurmeet Singh Narang
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Achchha Banne Ki Kala
- Author Name:
Meena Sharma
- Book Type:

- Description:
Children's Book to learn good habits.
Don't leave anything for later: Stop Waiting, Start Living
- Author Name:
Various Authors
- Book Type:

- Description:
All the knowledge in the world won’t help you if you don’t decide to help yourself first. If you change nothing, nothing will change. Your life will not change unless you decide to change it. The goal of this book is to make you aware of the time you have left and how to spend that time to live a better life. The book is divided into three parts: Death Mindset How to Live a Good Life Each section is filled with stories, anecdotes, quotes and direct action that you can take to improve your life and ensure you don’t leave anything for later.
Don't leave anything for later: Stop Waiting, Start Living
Various Authors
18% off₹ 299
₹ 245.18
Available
Selling Simplified
- Author Name:
Suresh Mohan Semwal
- Book Type:

- Description:
Rigidity and Salesmanship don’t go together. vv A Sales call which is put off till tomorrow is usually never made. Do it now. vv Never falling is not an achievement, rising again after a fall is. These are some of the basic mantras which a salesperson should follow in order to achieve higher sales. A specialist salesperson has to acquire special capabilities to sell and market the products he is trying to sell. This book is a must read for all those who wish to explore and succeed in the world of selling. Written in simple language with lot of insight to equip you with right habits, knowledge, process, tools and techniques for a shining career in selling. Semwal through his exclusive Sales Trainings has already trained more than 40000 sales professionals in 100+ corporate houses in the last 13 years. He has shared his wisdom collected through exposure of various industries, products and professionals in this book. His program ‘Secrets of Selling’ is a hugely successful program.
Option Trading Se Paison Ka Ped Kaise Lagayen
- Author Name:
Mahesh Chandra Kaushik
- Book Type:

- Description:
"ऑप्शन ट्रेडिंग से पैसों का पेड़ कैसे लगाएँ आप ऑप्शन पर हजारों पुस्तकें पढ़ लें पर ऐसा ज्ञान किसी पुस्तक में नहीं मिलेगा। सभी लेखक ऑप्शन क्या है व ऑप्शन के ग्रीक आदि का विवरणात्मक ज्ञान देते हैं। कोई भी पुस्तक आपको ऑप्शन का ऐसा व्यावहारिक ज्ञान नहीं देती जिस ज्ञान से एक कम पढ़ा-लिखा साधारण वेटर भी ऑप्शन ट्रेडिंग से अमीर बन सकता है। प्रस्तुत पुस्तक भारतीय शेयर बाजार के सबसे ज्यादा पढ़े जानेवाले रिसर्च एनालिस्ट महेश कौशिक की ऐसी दुर्लभ कृति है जिसमें ऑप्शन के क, ख, ग से लेकर ग्रीक तक का आधुनिकतम ज्ञान एकदम सरल भाषा में दिया गया है। प्रसिद्ध लेखक महेश चंद्र कौशिक जटिल विषयों को सरलता से समझाना पसंद करते हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर यह पुस्तक भी एक कहानी के फार्मेट में लिखी गई है ताकि आप इसको पढ़ते समय कहीं भी बोरियत महसूस नहीं करें। इसमें घीसू भाई नामक पात्र एक साधारण वेटर है जिसे महेश चंद्र कौशिक ने ऑप्शन ट्रेडिंग कैसे सिखाई! व्यावहारिक जानकारियों से भरपूर पठनीय रोचक पुस्तक। "
Hausale Ki Oonchi Udaan
- Author Name:
Surendra Mohan
- Book Type:

- Description:
‘हौसले की ऊँची उड़ान’ सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने की गौरवगाथा भर नहीं है, यह सलाम है उस जीवटता को, जो मनुष्य को सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ जीव बनाती है। ‘हौसले की ऊँची उड़ान’ वह दृढ़ता है, जो मनुष्य को असाध्य चुनौती को साधने की प्रेरणा और हिम्मत देती है। ‘हौसले की ऊँची उड़ान’ साहित्य से भी पहले एक भोगा हुआ यथार्थ है। इसमें प्रेम भी है और तड़प भी। संघर्ष भी है तो रस भी, कुटिलता भी है तो जिजीविषा भी, कमल और गुलाब है तो कीचड़ भी। इस पुस्तक को लिखने का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का महिमामंडन नहीं है, उद्देश्य है युवाओं को कर्तव्यपथ पर पूरी लगन के साथ चलने के लिए प्रेरित करना। इस पुस्तक को पढ़ने के बाद यदि एक युवा भी अपने धुँधले पड़ गए लक्ष्य की ओर चलने के लिए प्रेरित होता है तो पुस्तक का लेखन और प्रकाशन सफल होगा। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा व उसके बाद की पूरी प्रक्रिया की सजीव कहानी जो हर अभ्यर्थी को लगभग अपनी लगेगी क्योंकि सबसे संघर्ष, परिश्रम, सपने और भविष्य एक से होते हैं। सफलता के लिए आवश्यक सूत्रों को भी रेखांकित करता अत्यंत पठनीय उपन्यास।
A Cut Above The Normal
- Author Name:
Dr. A.P. Maheshwari
- Book Type:

- Description:
One may not be missing out much by not reading this book. However, for those who are looking for various vectors to align their lives when its wheels go astray, this book offers some real life solutions emanating the experiences emerging from the life of a common man. Given the volatility of the human mind and its senses, the book throws light on how to chart the course of life ahead by making spirituality the prop of our lives. Based on various discussions and dialogues between father and son, the book leads us to understand and reaffirm the art of �living� and the art of �leaving�. It offers the way to understand Kabir & beyond from the perspective of an experiential self.
Ruk Jana Nahin
- Author Name:
Dr. Sachin Pachorkar
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Ek Bargad Ki Chhaon Mein
- Author Name:
Himanshu Manglik
- Book Type:

- Description:
‘एक बरगद की छाँव में’ कोई कहानी या उपन्यास नहीं है। न ही यह कविताओं का संकलन है। एक तरह से यह कृति उस बरगद को नमन है, जिसकी छत्रच्छाया में हम जीवन जीना सीखते हैं। बरगद वह होता है, जो हमें न सिर्फ छाया देता है, बल्कि हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है; जो हमें सिखलाता है कि अपनी शख्सियत बनाओ और सिद्धांतों के आधार पर ऐसे चलो कि सिर उठाकर जी सको। ये रचनाएँ हमारे भीतर के विभिन्न पहलुओं से पाठकों का परिचय करवाएँगी— बल, साहस, करुणा, कठोरता, प्रीत, धर्मनिरपेक्षता, विश्वास, गलत के खिलाफ आवाज उठाने की क्षमता, सहनशीलता और इस तरह के कई अन्य पहलू। ये सारे पहलू हरेक व्यक्ति के भीतर छिपे होते हैं, किंतु हम उन्हें न तो समझ पाते हैं और न उन्हें पनपने देते हैं, क्योंकि हमें जैसी परवरिश मिलती है, हम वैसे ही अपने आपको ढालते हैं। हरेक माता-पिता का दायित्व है कि एक बरगद के वृक्ष के समान हमें ऐसे प्रोत्साहित करते रहें कि हम परिस्थितियों को अलग-अलग दृष्टिकोण से देखने की क्षमता बढ़ा सकें। सही मायने में जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत दृष्टिकोण की होती है। आवश्यक है कि आज हर व्यक्ति एक छोटा सा बरगद बन सके। यह इस संकलन का सार है कि कैसे हम अपने भीतर की भावनाएँ जाग्रत् कर सकें और स्वयं एक बरगद बन सकें।
Garbha Sanskar - The Amazing Journey of Pregnancy
- Author Name:
A Happy Thoughts Initiative
- Book Type:

- Description:
"खुशी, आश्चर्य और सराहना के साथ नए मेहमान का स्वागत कैसे करें ‘गर्भ संस्कार’ ऐसा संस्कार है, जिसे हमने अपने पूर्वजों से प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्राप्त किया था लेकिन धीरे-धीरे समझ के अभाव में उसका महत्त्व कम होता गया। आज जब वैज्ञानिकों ने भी मान लिया कि संतान का मानसिक और व्यवहारिक विकास भी गर्भ में ही आरंभ हो जाता है और उसे उचित गर्भ संस्कार देकर बेहतर बनाया जा सकता है तो फिर से गर्भ संस्कार की उपयोगिता और महत्त्व को आधुनिक पीढ़ी द्वारा स्वीकारा गया है। ऐसे में ज़रूरत उभरती है एक ऐसी ‘गर्भ संस्कार’ समझ की, जो आज के समय की बात करे, आज की भाषा में बात करे, आज के उदाहरणों, चैलेंजेस् को सामने रखते हुए माता-पिता को सही रास्ता दिखाए। प्रस्तुत पुस्तक ऐसे ही उद्देश्य को लेकर लिखी गई है, जिसमें गर्भ संस्कार की प्राचीन मूल समझ को आधुनिक परिवेश के ढालकर प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक हमें सिखाती है- • अपने साथ-साथ अपने गर्भस्थ शिशु का भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक विकास कैसे करें, उसे संत संतान कैसे बनाएँ? • गर्भावस्था में हमारा आहार, विचार, व्यवहार कैसा होना चाहिए। • गर्भस्थ शिशु में अच्छे गुणों का कैसे विकास करें, उसे बुरी आदतों और दुर्गुणों से कैसे दूर रखें। • गर्भस्थ शिशु को ऐसा वातावरण कैसे दें, जिसमें उसका हर तरह से सर्वोत्तम विकास हो। • गर्भस्थ शिशु के मन में परिवारजनों के प्रति प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का भाव कैसे जगाएँ। • प्रसव की पूर्व तैयारी कैसे करें। ये सब आप सीखनेवाले हैं एक रोचक कहानी और उसके पात्रों के ज़रिए, जिनके सवालों में और समस्याओं में आपको अपने सवालों और समस्याओं की झलक मिलेगी, साथ ही मिलेगा उन्हें सुलझाने का सरल एवं उत्तम मार्गदर्शन।"
Garbha Sanskar - The Amazing Journey of Pregnancy
A Happy Thoughts Initiative
20% off₹ 500
₹ 400
Available
Ravindranath Ki Parlok Charcha
- Author Name:
Amitabh Chowdhury
- Book Type:

- Description:
मृत्यु के बाद क्या जीवन का अस्तित्व रह जाता है? आधुनिक विज्ञान यद्यपि इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकता, फिर भी यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि सभ्यता के आदिकाल से मनुष्य इस प्रश्न से निरन्तर जूझता रहा है। भूत-प्रेतमूलक आदिम अन्धविश्वासों से ऊपर उठने पर भी प्राचीन तत्त्वचिन्तक ‘परलोक’ की कल्पना करते हैं और आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं। हमारे उपनिषदों ने तो स्पष्ट रूप से आत्मा के अविनश्वर होने की घोषणा कर डाली। ऐसी स्थिति में यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से उठता है—‘क्या इन बातों को महज इसलिए उड़ा दिया जाए कि विज्ञान की प्रयोगशाला में इन्हें सिद्ध नहीं किया जा सकता?’
प्रस्तुत पुस्तक में बांग्ला के सुख्यात शब्दशिल्पी अमिताभ चौधरी इसी प्रश्न को रेखांकित करते हुए अनेक रोचक एवं विस्मयकर तथ्यों की जानकारी देते हैं, जिनका विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर के जीवन और साहित्य से सीधा सम्बन्ध है। अपने जीवनकाल में उन्होंने अनेक प्रयोग किये थे और एक विशिष्ट ‘माध्यम’ के द्वारा परलोकगत आत्माओं से ‘बातचीत’ भी की थी। उन विस्तृत वार्तालापों के विवरण लिखित रूप में आज भी शान्तिनिकेतन के ‘रवीन्द्र-सदन’ में सुरक्षित हैं तथा उन्हीं को लेखक ने अत्यन्त प्रामाणिक और कलात्मक ढंग से इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि मृत्यु के बाद के जीवन के सम्बन्ध में रवीन्द्रनाथ की आशा और आस्था असीम थी, उनके अनेकानेक गीतों और कविताओं में इसी की अभिव्यक्ति हुई है।
Classroom Ki Atmakatha
- Author Name:
Rajnish Kumar +2
- Book Type:

- Description:
क्या कोई कार कभी सीखने के इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकती है ? क्या आठ साल के बच्चे शोध कर सकते हैं ? यह पुस्तक सीखने के नए व अपारंपरिक तरीकों तथा जिज्ञासा के महत्त्व को रेखांकित करती है। इसकी नायिका क्यूबी सर्वोत्कृष्ट बच्चे का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि काल्पनिक क्लासरूम, फ्रंटल आदर्श कहानीकार है। क्यूबी का हमेशा जिज्ञासु रहने वाला स्वभाव और उसके फलस्वरूप तरह-तरह के और ढेर सारे सवाल इसे दिलचस्प बनाते हैं। कहानीकार का विश्लेषणात्मक और व्यंग्यात्मक अंदाज, जो कभी हास्य से तो कभी कटाक्ष से भरा होता है, एक कुशल बागवान की तरह ज्ञान के बीज बोने और उन्हें सींचने जैसा प्रतीत होता है। ऐसा लगता है, मानो जिज्ञासा के पौधे को सींचा जा रहा हो। यह कहानी आपको ऊर्जावान बच्चों से भरी एक सजग रहने वाली कक्षा की चारदीवारी के भीतर उतार-चढ़ाव और मौज-मस्ती के साथ हँसी-मजाक के माहौल में ले जाती है। वह भी एक ऐसे स्कूल में, जिसका नेतृत्व एक हेड टीचर के हाथों में है, जिनमें हमेशा कुछ नया करने का विश्वास है। कया जिज्ञासा को बढ़ावा देने से रचनात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है ? क्या हम किसी भी उम्र में सीखने की क्षमता रखते हैं ? फ्रंटल आपको शिक्षण और सीखने की एक असामान्य, लेकिन आनंदमय यात्रा पर ले जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।"
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book