Aranya Kand
(0)
₹
349
₹ 279.2 (20% off)
Unavailable
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
हिमालय की दुर्गम घाटियों की सर्द रात। घना अंतहीन जंगल। कुछ अनजान यात्रियों से भरी एक बस और एक रास्ता जो कभी मंज़िल तक नहीं पहुँचता। जैसे-जैसे स्नोफॉल बढ़ती है, वैसे-वैसे कुछ डरावनी परछाइयाँ गहरी होती जाती हैं। कोई हलचल, कोई गुर्राहट, जंगल में कुछ है जो जाग चुका है। इस अरण्य में कोई सांसे ले रहा है, उसे उन्हीं का इंतजार था। 'भाग चुड़ैल भाग', 'ज़ीरो डिग्री' जैसी हॉरर किताबों के लेखक देवेन्द्र पाण्डेय का नया हॉरर एडवेंचर कथानक
Read moreAbout the Book
हिमालय की दुर्गम घाटियों की सर्द रात। घना अंतहीन जंगल। कुछ अनजान यात्रियों से भरी एक बस और एक रास्ता जो कभी मंज़िल तक नहीं पहुँचता। जैसे-जैसे स्नोफॉल बढ़ती है, वैसे-वैसे कुछ डरावनी परछाइयाँ गहरी होती जाती हैं। कोई हलचल, कोई गुर्राहट, जंगल में कुछ है जो जाग चुका है। इस अरण्य में कोई सांसे ले रहा है, उसे उन्हीं का इंतजार था। 'भाग चुड़ैल भाग', 'ज़ीरो डिग्री' जैसी हॉरर किताबों के लेखक देवेन्द्र पाण्डेय का नया हॉरर एडवेंचर कथानक
Book Details
-
ISBN9789349931350
-
Pages296
-
Avg Reading Time10 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIN
Recommended For You
Bhag Chudail Bhag
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
अपनी नीरस और बोझिल जिंदगी से परेशान प्रीतम के पास दोस्त के नाम पर केवल केशव था, केशव जो अपनी ही अजीबोगरीब दुनिया में खोया रहता था। रोजमर्रा की इस बेमकसद जिंदगी में उन्हें किसी रोमांच की तलाश थी। और एक दिन मुम्बई की बरसात में वह मिली। अजीब, रहस्यमय और बला की खूबसूरत। लेकिन उनकी जिंदगी में आने वाली वह अकेली नही थी, उसके साथ आई थी कुछ अनचाही अनजानी मुसीबतें। वह कहते है ना इश्क का भूत सिर चढ़ कर बोलता है। लेकिन यहां तो इश्क वाकई भूत बना हुआ था। माईथोलॉजी, प्रेम, आदि जैसे विषयों पर लिखने वाले लेखक देवेन्द्र पाण्डेय इस बार लेकर आए हैं ‘हॉरर रोमांटिक कॉमेडी’ (Horror RomCom) नाम की विधा की हिन्दी की पहली पुस्तक ।
Mr. Lapata (Tiwari)
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
इश्क़ बकलोल' और 'बाली श्रृंखला' के लेखक की नई पेशकश "कल ऐसे ही गिरते पड़ते मिले थे, बस से उतरे और मुंह के बल गिरे थे, रास्ते मे भी कई दफा गिरते पड़ते रहें हैं।आज भी ठोकर ही खाते दिखाई दे रहें हैं। लगता है ठोकरों से पुराना रिश्ता है इनका, या ठोकरों का ही अपनापन ज्यादा है इनके लिए।" "शायद आपके गांव का हम शहर वालों से प्यार जताने का यह अपना तरीका है" "हां! जब तक आप इसे अपना नहीं मानेंगे तब तक कहां आपको इस प्यार दुलार का अहसास होगा? जड़ें तो यहीं से है आपकी, जब आपको यहां अपनापन दिखने लगेगा तब आपको इन ठोकरों में भी दुलार ही दिखेगा।" "ऐसे दुलार से दूरी भली।" "आप दूर ही तो हैं।" उसकी इस बात पर वह चाह कर भी मुस्कुरा नही पाया।
Legends from Ramayana — Nal Neel
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
नल-नील द्वारा बनाया गया सेतु कोई चमत्कार नहीं है बल्कि विज्ञान एवं विद्या के प्रयोग से निर्मित एक भव्य निर्माण है। राम सेतु ना केवल आज हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि वह भारतवर्ष के समृद्ध इतिहास का जीता जागता प्रमाण है। ‘राम सेतु’ प्रेम की एक अमिट निशानी के रूप में युगों-युगों के लिए इतिहास में दर्ज हो गया। श्री राम सेना में सम्मिलित ‘नल- नील’ की कहानी। क्या श्री राम जन्म के पूर्व हो तैयार हो चुकी थी उनकी सेना?
Legends from Ramayana - Pakshiraj Jatayu
- Author Name:
Devendra Pandey +1
- Book Type:

- Description:
श्री राम की सेना श्री राम सेतु की कहानी नल और नील नल-नील द्वारा बनाया गया सेतु कोई चमत्कार नहीं है बल्कि विज्ञान एवं विद्या के प्रयोग से निर्मित एक भव्य निर्माण है। राम सेतु ना केवल आज हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि वह भारतवर्ष के समृद्ध इतिहास का जीता जागता प्रमाण है। ‘राम सेतु’ प्रेम की एक अमिट निशानी के रूप में युगों-युगों के लिए इतिहास में दर्ज हो गया। श्री राम सेना में सम्मिलित ‘नल- नील’ की कहानी। क्या श्री राम जन्म के पूर्व हो तैयार हो चुकी थी उनकी सेना?
Legends from Ramayan - Pakshiraj Jatayu
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
माता सीता की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देकर श्री राम की खोज में दिशा देने वाले महान वीर गृद्धराज जटायु की कथा। जिनसे पार पाने के लिए रावण को भी छल का सहारा लेना पड़ा।
Baali - Adhyay 1
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
त्रेतायुग में घटी एक घटना जिसने नींव रखी एक युग परिवर्तनक कहानी की। एक खोज जो विश्व ही नहीं बल्कि एक सम्पूर्ण युग को नष्ट कर सकती थी। युगों से चला आ रहा युद्ध अब विश्व के समक्ष आ चुका है। एक रहस्यमय योद्धा जिसका उद्देश्य किसी को नहीं पता। कुछ रहस्यमय संगठन जो उस योद्धा के निशाने पर हैं।
Legends from Ramayana — Nal-Neel
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
The bridge built by Nal-Neel is not a miracle but a grand construction built with the use of science and knowledge. Ram Setu is not only a symbol of our faith today, but it is also a living proof of the rich history of India. ‘Ram Setu’ has been recorded in history as an indelible symbol of love for ages. Story of 'Nal-Neel' included in Shri Ram Sena. Was Shri Ram's army ready before his birth?
Baali - The First Chapter
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
An event in the Treta Yuga laid the foundation of a story that could change an entire era. A quest that not only threatened the world but could destroy an entire age. A war that has been waged for centuries is now surfacing before the world. A mysterious warrior whose purpose is unknown. And some secret organisations that are now in his crosshairs.
Khatak
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Book Type:

- Description:
कहते हैं, हर पुरानी इमारत की एक कहानी होती है, उसकी भी थी। दुनिया से लड़कर एक हुए अमन और परी की नई दुनिया इतनी भयानक होगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। ब्रिटिश काल के बंगले में आती खटक, निर्माण दोष की वजह से थी या किसी समस्या की आहट...? अच्छा होता अगर वक़्त रहते वे समझ पाते। हवस से भरी उस आत्मा का निशाना कौन है, अमन, परी, प्रोफेसर, एलेन या श्यामा? क्या करेंगे अगर आपका प्यार, आपके ही सामने किसी की वहशीपन का शिकार होने लगे, लेकिन न तो आप उसे देख सकें न रोक सकें? कौन है वह प्रेत? खटक का क्या है रहस्य? क्या है डेरादून से देहरादून का सफर? पढ़िए इस साल की सबसे खौफनाक कहानी... खटक!
Laal Amavas ki Raat
- Author Name:
Kshama Kumari
- Book Type:

- Description:
पढ़ाई पूरी करके, अपने शहर सिवानपुर लौटी समीक्षा उर्फ 'सिम्मी नहीं जानती थी कि उसके परिवार पर सौ साल पुराना श्राप है, जिसका संबंध उसके उस बुरे सपने से है, जो उसे हर रात आता है।एक खतरा, जो मौत बनकर समीक्षा के ऊपर छाने वाला है क्योंकि आ गई है अमावस की रात, जो न सिर्फ समीक्षा बल्कि उसके पूरे परिवार पर ग्रहण बनकर बरसने वाली है। क्योंकि ये कोई आम अमावस की रात नहीं है। ये है... लाल अमावस की रात
Begani Rooh
- Author Name:
Anand Usha Borkar
- Book Type:

- Description:
वर्तमान से अतीत में और अतीत से वर्तमान में जाना जितना ज़्यादा कठिन था, उससे कहीं ज़्यादा कठिन था उस बेगानी रूह के बारे में पता लगाना। एक ऐसी बेगानी रूह जिसने उसके शरीर को अपना वास बना लिया था। कहते है, बेगानी रूह जब किसी के शरीर को अपना वास बनाती है, तो तब तक नहीं छोड़ती जब तक अपने अंजाम तक न पहुँच जाए। आखिर क्या मकसद था बेगानी रूह का? कहाँ से आयी थी वह और क्या चाहती थी? इन सब बातों का पता लगाने के लिए, उनके पास उतना ही वक़्त था, जितना ज़िन्दगी और मौत के बीच होता है।
Kaberi
- Author Name:
Hema Srivastava
- Book Type:

- Description:
अगर उस पिशाच ने संतान उत्पत्ति कर ली तो पृथ्वी पर सिर्फ और सिर्फ प्रलय होगी !कभी कभी न चाहते हुए भी इंसान वह कर जाता है जो उसे करना नहीं चाहिए। ऐसी ही कुछ परिस्थिति ओरछा के राजा के सामने थी और प्रतिफल में जन्म हुआ एक रक्तपिशाच का..पांच सौ वर्ष बाद इस पिशाच का लक्ष्य है संतानोत्पत्ति और इसके लिए उसका ज़रिया है काबेरी। अगर वंशवृद्धि का यह अनर्थ हुआ तो ऐसी तबाही मचेगी की कोई भी सुरक्षित न रह सकेगा।पृथ्वी और उसकी संतानों की सुरक्षा अब अगर कोई कर सकता है तो वह सिर्फ काबेरी। अब सवाल यह है कि काबेरी का निर्णय किसके हक़ में होगा, जीवन के या रक्तपिशाच के!क्या रक्तपिशाच संतान उत्पत्ति में सफल होगा?क्या काबेरी उसे रोकने की हिम्मत जुटा सकेगी?क्या पृथ्वी सुरक्षित रह सकेगी?पढ़िए लेखिका हेमा श्रीवास्तव की एक 'ऐतिहासिक हॉरर-थ्रिलर' काबेरी!
Kabristaan wali Chudail
- Author Name:
Devendra Prashad
- Book Type:

- Description:
रात के मनहूस अंधेरे को चीरती वह बेबस-सी लड़की, जिसकी बात का कोई यकीन नहीं कर रहा था। यह कहानी मैंने जिसको भी सुनाई, उन्होंने मुझे पागल ही समझा। मगर मैं जानता हूँ कि उस रात का एक-एक पल हकीकत से भरा हुआ था। जो मेरे सामने थी, वह ख्वाब नहीं हकीकत थी। हाँ, वह कब्रिस्तान वाली चुड़ैल बिल्कुल हकीकत थी। आप मानो या न मानो, वह कहानी नहीं बल्कि एक ऐसा सच था जिसने मेरी पूरी जिंदगी में भूचाल ला दिया। ऐसी कहानी, जिसे प्रतिलिपि पर 13 लाख+ पाठकों ने पढ़ा और PocketFM ऑडियो पर 30 लाख+ श्रोताओं ने सुना! प्रस्तुत है देवेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखित व फ्लाइड्रीम्स द्वारा प्रकाशित यह खौफ़नाक उपन्यास कब्रिस्तान वाली चुड़ैल {जल्द ही वेब सीरीज के रूप में उपलब्ध}
Laut Aaya Narpishach
- Author Name:
Devendra Prashad
- Book Type:

- Description:
केविन मार्टिन, जो अपनी एजेंसी का सबसे काबिल प्राइवेट डिटेक्टिव था, जिसे चौहड़पुर एक ख़ास मिशन पर भेजा गया था। मिशन था एक खतरनाक नरपिशाच की सच्चाई का पता लगाना, जो पिछले सौ सालों से चौहड़पुर के लिए आतंक का पर्याय बनाहुआ था। जिसके बारे में कहा जाता था कि वह हर 24 साल के बाद क्रिसमस के बाद आता है और नए साल की शुरुआत से पहले चौहड़पुर के इकलौते चर्च के फादर का सारा खून चूसकर उसे मौत के घाट उतार देता है। 24 साल पहले भी उसने फादर मार्कोनी डिकोस्टा को वीभत्स तरीके से मार डाला था और इस बार किसी और की बारी थी। क्या केविन अपने मिशन में कामयाब हुआ और चौहड़पुर को उस खूनी नरपिशाच के आतंक से मुक्त करवा पाया? या एक बार फिर...! लौट आया नरपिशाच
City of Evil
- Author Name:
Dilshad Ali
- Book Type:

- Description:
"आज की ताजा खबर, सुरंग के भीतर गयी ट्रेन गायब... सैंकड़ो यात्री लापता" तीन आयामों के अलावा मौजूद चौथा आयाम, सुनने में तो उत्सुकता पैदा करता है पर अगर यह चौथा आयाम मौत का आयाम साबित हो तो! सन 2025, भारत की पहली बुलेट ट्रेन जैसे ही उस सुरंग से गुज़री, दूसरी तरफ से बाहर ही नहीं निकली। ट्रेन गायब नहीं हुई थी बल्कि जा पहुंची थी किसी अनजान शहर में, जिसे शैतानों का शहर भी कहा जा सकता था, एक ऐसा शहर जो था लगभग 1500 साल पुराना। इस अनजान पुरानी जगह का अपना अलग रहस्य था, जो मुर्दों को भी जिंदा कर रहा था। क्या वापस मिलेगी यह ट्रेन? क्या जीवित बचेंगे यात्री? आखिर कौन कर रहा था मुर्दों को ज़िंदा? एक तेज़ रफ़्तार कथानक का डरावना सफर : सिटी ऑफ ईविल
Adrishyam
- Author Name:
Man Mohan Bhatia
- Book Type:

- Description:
सुदर्शन और विवेक का जीवन भूतों के अदृश्य किस्सों से भरा हुआ था, जिसका जिक्र उनकी दिनचर्या और काम का हिस्सा बन गया था। दोनों बचपन के जिगरी दोस्त होने के साथ-साथ आज आर्किटेक्ट कंपनी में पार्टनर भी थे। उनकी पढ़ाई के दिनों से दोनों ने इमारतों के दृश्य और अदृश्य पहलुओं को बखूबी परखा। फिर शुरुआत हुई उन इमारतों की रचनाओं से, जिनके किस्से पहले भी मशहूर थे और बनने के बाद भी चर्चा में रहे। दोनों ने मिलकर कई भूत महल, बंगले और भूतहा होटल व इमारतों की रचना की, जिनका आकर्षण अपने आप में कई अदृश्य शक्तियाँ लिए हुए था। आखिर क्या थे रहस्य इन भुतहा इमारतों के बदलते रूप और भूत, चुड़ैल और अदृश्य शक्तियों के किस्सों में?
Khauf… Kadmon ki Aahat
- Author Name:
Devendra Prashad
- Book Type:

- Description:
ख़ौफ़, एक ऐसी हक़ीक़त, जिससे वाक़िफ़ है हर बच्चा और बूढ़ा! ख़ौफ़, जो पसरा है हर कदम पर साये की तरह! खौफ, मौत से नहीं, मौत से भी बदतर ज़िन्दगी का! दादी-नानी की कहानियों से शुरू होकर, चौपालों और गलियारों तक, सुनाए जाते हर किस्से में छिपा है रहस्य, एक ऐसे खौफनाक मंज़र का, जिसे मानो या ना मानो, उसके कदमों की आहट सुनाई देती है हर वक़्त आपके आसपास! अजीब, रहस्यात्मक और डरावनी, सच्ची घटनाओं पर आधारित, कथाकार की कलम से निकले, किस्सागोई और यात्रा वृत्तांत अंदाज़ में पढ़िए, भूतों और प्रेतों के डरावने और खौफनाक किस्से!!!
Wo Kya Tha
- Author Name:
Geetashree
- Book Type:

- Description:
Paranormal Activities Based On Real Life Exprience
Ek thi Mallika
- Author Name:
Shobha Sharma
- Book Type:

- Description:
बुंदेलखंड राज्य के टीकमगढ़ रियासत में एक ऊँची सी हवेली थी, जिसके दुमंजिला झरोखे पर बैठी एक अनिंद्य सुंदरी, हवेली के सामने बने मुख्य मार्ग से आते-जाते लोगों को निहारती और उन्हें अपने पास आने का आग्रह करती थी। "ओ लाला! तनिक इते तौ आऔ, हमाये जूड़ा कौ गुलाब गिर गऔ है ड्यौढ़ी पै, उठायैं तौ ल्याईऔ।" झरोखे पर बैठी उस सुंदरी को देख, हर कोई मंत्र-मुग्ध हो जाता। वही आकर्षण उन्हें गुलाब उठा कर हवेली में चले आने पर विवश करता। फिर वहाँ से कभी कोई लौट के वापस नहीं आता। अपने गुलाब के लिए, आवाज़ लगाती हुई उस सुंदरी का नाम था, मल्लिका
Kaal Kalank
- Author Name:
Sabir Khan
- Book Type:

- Description:
अतीत के परदे को संभलकर हटाना चाहिए क्योंकि कभी-कभी जिसे हम कालिख समझ रहे होते हैं, वो असल में एक दीवार होती है, वर्तमान और अतीत के बीच।वर्तमान में झांकता अतीत लगता तो अपना है, पर होता नहीं! मिट्टी और वक़्त की गहराइयों में दफन रहस्यों को बाहर लाना कभी-कभी प्रलय का कारण भी बन जाता है।अक्सर भूकंप के साथ तबाही आती है, पर उस रोज असल तबाही भूकंप के बाद आई। धरती के झूलने से गांव तो तबाह हुआ, लेकिन अतीत का एक रास्ता भी खुल गया।एक अनदेखा रास्ता जो किसी प्राचीन मंदिर के तहखाने तक जाता था। आश्चर्य यह भी कि जिस भूकंप ने इंसानी घरौंदों को उजाड़ दिया, उससे मंदिर की मूर्ति का बाल भी बांका न हुआ।अनजान तहखाने से आती रहस्यमयी टर्र-टर्र की आवाजों ने खोजकर्ता टेंसी और उसकी टीम को बरबस ही खींच लिया था।यह सिर्फ एक शुरुआत थी रहस्य, खौफ और एक के बाद एक घटती अजीबोगरीब घटनाओं की।क्या कुछ संबंध था इस जगह का टेंसी से या यह सिर्फ एक संजोग था!?समय के चक्र से छूटती कालिख और उससे तबाह होती ज़िंदगियों की रहस्यमयी कहानी है काल कलंक
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book