Manohar Kahaniyan Sataya Apradh Khathaen
(0)
₹
275
₹ 228.25 (17% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
मनोहर कहानियां कत्ल और फ़रेब की सत्य कथाएं क़ानून अंधा हो तो जुर्म नाचता है और इंसाफ़ रोता है। कोई अपनी ही मौत की स्क्रिप्ट लिख रहा है- बेख़ौफ़, बेपरवाह । कैंसर अस्पताल से दवा की जगह मौत बेची जा रही । दौलत के लिए एक अफ़सर बहू ससुर का क़त्ल करती है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर चल रही है ब्लैकमेलिंग की संगठित दुनिया । इश्क के नाम पर हो रहा है छल, और रिश्ते हवस की आग में जल रहे हैं। ये सिर्फ कहानियां नहीं, हमारे आस-पास की सच्चाइयां हैं, जो कभी भी आपके दरवाज़े पर दस्तक दे सकती हैं। 'मनोहर कहानियां' पत्रिका कई पीढ़ियों के लिए मनोरंजन, ज्ञानवर्धन और जागरूकता का स्रोत रही है, अब नयी पीढ़ी की बारी है। हर जुर्म के पीछे एक साज़िश होती है और इंसाफ़ की धीमी मगर सधी हुई आहट भी ।
Read moreAbout the Book
मनोहर कहानियां कत्ल और फ़रेब की सत्य कथाएं क़ानून अंधा हो तो जुर्म नाचता है और इंसाफ़ रोता है। कोई अपनी ही मौत की स्क्रिप्ट लिख रहा है- बेख़ौफ़, बेपरवाह । कैंसर अस्पताल से दवा की जगह मौत बेची जा रही । दौलत के लिए एक अफ़सर बहू ससुर का क़त्ल करती है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर चल रही है ब्लैकमेलिंग की संगठित दुनिया । इश्क के नाम पर हो रहा है छल, और रिश्ते हवस की आग में जल रहे हैं। ये सिर्फ कहानियां नहीं, हमारे आस-पास की सच्चाइयां हैं, जो कभी भी आपके दरवाज़े पर दस्तक दे सकती हैं। 'मनोहर कहानियां' पत्रिका कई पीढ़ियों के लिए मनोरंजन, ज्ञानवर्धन और जागरूकता का स्रोत रही है, अब नयी पीढ़ी की बारी है। हर जुर्म के पीछे एक साज़िश होती है और इंसाफ़ की धीमी मगर सधी हुई आहट भी ।
Book Details
-
ISBN9789348497079
-
Pages192
-
Avg Reading Time6 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Bombay Bar
- Author Name:
Vivek Agrawal
- Book Type:

- Description:
सुपरिचित पत्रकार विवेक अग्रवाल की यह किताब मुम्बई की बारबालाओं की ज़िन्दगी की अब तक अनकही दास्तान को तफ़सील से बयान करती है। यह किताब बारबालाओं की ज़िन्दगी की उन सच्चाइयों से परिचित कराती है जो निहायत तकलीफ़देह हैं। बारबालाएँ अपने हुस्न और हुनर से दूसरों का मनोरंजन करती हैं। यह उनकी ज़ाहिर दुनिया है। लेकिन शायद ही कोई जानता होगा कि दूर किसी शहर में मौजूद अपने परिवार से अपनी सच्चाई को लगातर छुपाती हुई वे उसकी हर ज़िम्मेदारी उठाती हैं। वे अपने परिचितों की मददगार बनती हैं। लेकिन अपनी हसरतों को वे अक्सर मरता हुआ देखने को विवश होती हैं। कुछ बारबालाएँ अकूत दौलत और शोहरत हासिल करने में कामयाब हो जाती हैं, पर इसके बावजूद जो उन्हें हासिल नहीं हो पाता, वह है सामाजिक प्रतिष्ठा और सुकून-भरी सामान्य पारिवारिक ज़िन्दगी। विवेक बतलाते हैं कि बारबालाओं की ज़िन्दगी के तमाम कोने अँधियारों से इस क़दर भरे हैं कि उनमें रोशनी की एक अदद लकीर की गुंजाइश भी नज़र नहीं आती। इससे निकलने की जद्दोजहद बारबालाओं को कई बार अपराध और थाना-पुलिस के ऐसे चक्कर में डाल देती है, जो एक और दोज़ख़ है। लेकिन नाउम्मीदी-भरी इस दुनिया में विवेक हमें शर्वरी सोनावणे जैसी लड़की से भी मिलवाते हैं जो बारबालाओं को जिस्मफ़रोशी के धन्धे में धकेलनेवालों के ख़िलाफ़ क़ानूनी जंग छेड़े हुए है। किन्नर भी इस दास्तान के एक अहम किरदार हैं, जो डांसबारों में नाचते हैं। अपनी ख़ूबसूरती की बदौलत इस पेशे में जगह मिलने से वे सम्मानित महसूस करते हैं। हालाँकि उनकी ज़िन्दगी भी किसी अन्य बारबाला की तरह तमाम झमेलों में उलझी हुई है। एक नई बहस प्रस्तावित करती किताब।
Blackmail
- Author Name:
Hadi Hasan
- Book Type:

- Description:
वह सब कुछ देखता है। वह सब सुनता है। उसे सबकी खबर है लेकिन हर कोई उससे बेखबर है। उसे हर गुनाह की जानकारी है और इसी जानकारी के बल पर वो करता है सबको ब्लैकमेल क्या होगा जब उसका टकराव होगा मेजर रनवीर बरार से? जानने के लिए पढ़ें एक सनसनीखेज पेशकश - ब्लैकमेल
Task Zero
- Author Name:
Akash Pathak
- Book Type:

- Description:
बंजारों की तरह एक जगह से दूसरी जगह भटकते हुए अपनी जिंदगी गुजार रहे अर्जुन को मिला है एक अजीबोगरीब ऑफर - एक ऐसा ऑफर जिसे वह कबूल करता या नहीं, दोनों ही सूरत में उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाने वाली थी। उसे मालूम था कि वह कोई आम इंसान नहीं है, इसीलिए वह कभी एक जगह टिककर नहीं रहता था। लेकिन छिपना इतना भी आसान नहीं था, जल्द ही अर्जुन को ढूँढ लिया जाता है और उसे मिलता है एक ऑफर - एजेंसी के लिए काम करो या अपनी शक्तियाँ गँवा दो। अर्जुन इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लेता है और उसे मिलता है पहला मिशन - INFINITY INCORPORATION के प्राइवेट आइलैंड पर जाकर सबूत इकट्ठे करना कि क्या वाकई में उनके तार आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं? लेकिन जब अर्जुन को आइलैंड पर पहली डेड बॉडी की खबर मिलती है तो उसे समझ आ जाता है कि यह काम उतना आसान नहीं था, जितना उसे बताया गया था।
Maut Bulati hai
- Author Name:
Satya Vyas
- Book Type:

- Description:
हुसैनगंज पुलिस को क्रिस्तानी कब्रिस्तान के बाहर एक लाश मिली है और रेलवे पुलिस को मंडावली रेलवे ट्रैक पर दूसरी लाश। क़ातिल आला दर्जे का शातिर है। वह दो अलग-अलग दायरे में काम करनेवाली पुलिस को आपस में उलझा देता है। और समस्या केवल यही नहीं है। यह भी है कि एक लाश के साथ तीन हाथ है। कौन मजलूम है और कौन मुजरिम। कौन मक़तूल है और कौन क़ातिल। अगर आप यह केस इंस्पेक्टर नकुल से पहले सुलझा पाते हैं तो सबसे पहले अपने दिमाग को ही शक के दायरे में खड़ा करें। क्योंकि फिर आप भी क़ातिल की तरह ही सोचते हैं।
Marry Me, Stranger
- Author Name:
Novoneel Chakraborty
- Book Type:

- Description:
’Marry Me, Stranger ’ is a work of fiction which presents an engaging combination of suspense, tragedy and flawless narration. Authored by Novoneel Chakraborty, the bestselling author of EX, how about a sin tonight?, this book tells a gripping story of an independent girl and her problems. The fast paced description along with strong characters makes this book a riveting read while its engrossing climax is memorable. This book is a the first part of the 'Stranger’ trilogy which includes other titles- All Yours, Stranger and Forget Me Not, Stranger . On a wider perspective, this novel is a take on young India’s independent women and their struggles to ensure safety and trouble free life. Rivanah Bannerjee is just another independent young woman who like other career centric women has a happening life. Her parents love her a lot and are open and liberal. Her boyfriend is full of love and admires her beauty. Plus, she is intelligent and has a promising career. Everything looks set for a 'happy life’ until the entry of a 'stranger’ in her life. This stranger is following her quietly and knows a lot of about her. He does not have a face or a voice but has an invitation which could destroy Rivanah’s happy life. Rivanah initially thought that the stranger might be secret admirer or an obsessed lover but very soon she realizes that this stranger is more than that. Can Rivanah curtail the advances of this stranger? Can police catch this intruder? Or is the stranger a result of her unforgettable past life? Set in the tinsel town of Mumbai, the novel is a gripping tale of revelations, dark past deeds and the undying attitude of not letting go.
Riya Ek Serial Killer Ki Kahani
- Author Name:
Kabir Ahmed
- Book Type:

- Description:
घटना लगभग 5:00 बजे, हीरा वाड़ी कैनाल के पास एक लाश मिली। खून से सराबोर! ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे किसी जानवर ने वार किया हो। ऐसी भयानक लाश को देखकर पूरे डिपार्टमेंट के पाँव तले जमीन खिसक गई। कुछ ही सप्ताह बाद ठीक उसी प्रकार की कई लाश डिपार्टमेंट को मिलने लगीं। इन घटनाओं की जाँच की कमान सँभालने वाले ए.सी.पी. कबीर रेड्डी जब इस केस की जाँच शुरू करते हैं तो हत्यारे और कबीर रेड्डी के बीच एक महीन रिश्ता जुड़ा होता है। इन घटनाओं को अंजाम कोई पुरुष नहीं बल्कि एक लेडी सीरियल किलर देती है। इनके पीछे कई सारे कोण बनते जाते हैं और ये कोण अतीत से भयानक रूप से जुड़े हुए होते हैं। यह कहानी शोषण, स्वार्थ, असुरक्षा की भावना और मानवीय कमजोरी को प्रकट करती है। क्या कबीर रेड्डी इस लेडी सीरियल किलर की तह तक पहुँचकर अतीत को समझ पाएगा? बेहद रोमांचक थ्रिलर—पाठक पूरी पुस्तक पढ़कर रखे बिना नहीं रह पाएँगे।
Secrets
- Author Name:
Sanjana Anand
- Book Type:

- Description:
इंतकाम का फ़साना बयान करने, मौत के उस पार से वो लौट आया... आर्किड विला की लेखिका संजना आनंद की कलम से पैरानॉर्मल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित रोंगटे खड़े कर देने वाला उपन्यास "सिक्रेट्स : पैरानॉर्मल मर्डर मिस्ट्री"
Heart On The Edge
- Author Name:
Novoneel Chakraborty
- Book Type:

- Description:
Naishee Kamaraj has a special bond with her younger brother, Shravan. One day when he suddenly goes missing, everyone tells her perhaps he left of his own volition, but Naishee knew her brother better than anyone else. She fears there has been foul play. And her fears come true when she receives a second-hand phone with a video of her brother being held captive. She needs to perform some horrific activities to save her brother. As time ticks by, Naishee knows she will come out a totally different being by the end of it all . . .
Ekatma Bharat Ka Sankalp
- Author Name:
Devesh Khandelwal
- Book Type:

- Description:
स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के इतिहास में अनेक महान् विभूतियों को मात्र इस कारण भुला दिया गया, क्योंकि वे नेहरूवादी राजनीति का हिस्सा नहीं थीं अथवा उन्होंने साम्यवाद और समाजवाद के मॉडल को भारतीयता के अनुकूल नहीं पाया था। इन महापुरुषों को भारत के समृद्ध इतिहास पर गर्व था। वे जीवनपर्यंत उसकी गौरवशाली प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के प्रयत्न करते रहे। भारत की अंता उनके लिए सर्वोपरि थी और इसे स्थायी रखने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। इन्हीं में से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बीसवीं शताब्दी के अभूतपूर्व राजनीतिज्ञ थे। ‘एकीकृत भारत का संकल्प’ 1946-1953 तक जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में उठे प्रश्नों का संपूर्ण समाधान है। इसके प्रत्युत्तर में तत्कालीन सरकार ने डॉ. मुखर्जी को सांप्रदायिक और फासीवाद घोषित कर दिया, क्योंकि इस राज्य के लिए अपनाई गई नीतियों के वे समर्थक नहीं थे। ये नीतियाँ वास्तव में कभी भारत के हित में नहीं थीं। हालाँकि, डॉ. मुखर्जी का कहना था कि संपूर्ण भारत में समान संविधान, एक ध्वज, एक प्रधानमंत्री और एक राष्ट्रपति होना चाहिए। यह पुस्तक केंद्र की नेहरू सरकार और राज्य की अब्दुल्ला सरकार की विफलताओं को सामने लाती है, जिन्होंने राज्य में गतिरोध पैदा किया। साथ ही यह डॉ. मुखर्जी के तर्कों पर गहन और निष्पक्ष अध्ययन प्रस्तुत करती है। भारत माँ के अमर सपूत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के संघर्ष, शौर्य और ‘एकात्म भारत’ के उनके संकल्प को रेखांकित करती पठनीय पुस्तक।.
Hyderabad Crime Files | Crime Stories From The City of Pearls
- Author Name:
Abhishek Kumar
- Book Type:

- Description:
In the heart of Hyderabad, where tradition and technology collide, Inspector Sarita Reddy hunts criminals lurking in the city's shadows. From high-profile murders to cyber warfare, each case she solves brings her closer to a chilling truth-some crimes aren't just about money or power, but about control. A missing heiress. A gruesome murder that shakes the elite. A faceless bomber terrorizing the city. And a digital spectre haunting the minds of Al researchers. As Sarita unravels each mystery, she finds herself drawn into a web of deception, betrayal, and secrets buried beneath the city's glittering skyline. When the hunter becomes the hunted, Sarita must confront not just criminals, but forces far beyond her control. Can she expose the truth before she too becomes another unsolved case? A gripping mix of police procedural, cybercrime thriller, and psychological suspense, this book is an electrifying journey into the city's darkest corners-where danger is always a step ahead.
Hyderabad Crime Files | Crime Stories From The City of Pearls
Abhishek Kumar
20% off₹ 350
₹ 280
Available
Detective Pranav
- Author Name:
Anupama K Benachinamardi
- Book Type:

- Description:
Detective Pranav is a story about a young boy filled with imagination who often finds himself in trouble. Join him as he navigates through his investigation to prove his innocence and get to the bottom of mischief he is not guilty of!
Double Black
- Author Name:
Nikhil Mahajan
- Book Type:

- Description:
In the shadow-infested alleys of Kolkata, retired officer Mr Mathur is haunted by the memory of a call he had once ignored-the desperate plea of a lifelong friend. But when he is pulled into the heart of the enigmatic world of 'Double Black,' a cryptic code shrouded in danger and deception, Mathur's life takes an unexpected turn. As he delves deeper, Mathur unravels a sinister web of espionage and conspiracy that threatens the very fabric of the nation. Driven by guilt and a need for redemption, he must wield his sharp intellect and decades of experience to outwit his enemies. Double Black is a pulse-pounding tale of courage, loyalty, and the relentless pursuit of justice. Join Mr Mathur on an edge-of-your-seat adventure.
Adbhut Upanyas (Version-1)
- Author Name:
Dr.Sanjay Rout
- Book Type:

- Description:
This book Wonderful novel series book is written by Dr.Sanjay Rout published by ISL Publications. This book was writen to help in provide the present generation with a helpful guide on how to live an enriching life in today's world. The most remarkable feature of this book is its accessibility and ease of reading for everyone who desires to be guided about the principles of excellence, success, happiness and prosperity in life
COV-19
- Author Name:
Abhishek Joshi
- Book Type:

- Description:
"हेलो! वाइट हाउस..." “अगर काम हो गया है तो उधर से निकल जाओ, और दोबारा कॉल मत करना।” यूं तो चमगादड़ चीन के वुहान में बिकने पहली दफा ही आये थे, मगर जिस तरह उन्हें बेचा गया, या यूं कहें देखते ही देखते सारे ही बिक गए, सिर्फ एक इत्तेफ़ाक़ था या कोई साजिश। जिस तरह वायरस फैला, क्या ये सिर्फ एक बीमारी हैं या कोई बायो-वेपन? सीआईए, रॉ और दुनिया की जानी मानी सीक्रेट एजेंसीज़ क्या चाहतीं हैं? अमेरिका और चीन की इसमें क्या भूमिका है, और क्यूँ थी सबकी नजर भारत पर? नैंसी पार्कर; भावी उपराष्ट्रपति, इस पूरे मामले की जांच चाहती है। नोर्बेर्ट; रोम में रहने वाला एक बूढ़ा, जिसे आत्महत्या करनी है। डॉ॰ सोलोमन; जिसके पास वैक्सीन बनाने का ठेका है। इनमें से कोई तो है जो जानता है कोविड-19 का काला सच। जानने के लिए पढ़िए, आखिरी प्रेम गीत जैसे सफल और चर्चित उपन्यास के लेखक, अभिषेक जोशी का नायाब अन्तर्राष्ट्रीय राजनीतिक थ्रिलर COV-19: अंत या नई शुरुआत
Vardi wala Gunda
- Author Name:
Ved Prakash Sharma
- Book Type:

- Description:
वर्दी वाला गुंडा वेद प्रकाश शर्मा का सफलतम थ्रिलर उपन्यास है। इस उपन्यास की आजतक लगभग 8 करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं। भारत में जनसाधारण में लोकप्रिय थ्रिलर उपन्यासों की दुनिया में यह उपन्यास क्लासिक का दर्जा रखता है। लेखक खुद इस उपन्यास के बारे में लिखते हैं कि एक शाम मैंने देखा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वर्दीधारी सिपाही नशे में धुत चौराहे पर इधर-उधर लाठियां भांज रहा है। इस सिपाही को देखकर पहली दफा मेरे मन में विचार आया कि ये तो वर्दी की गुंडागर्दी है और इसी से ‘वर्दी वाला गुंडा’ नाम मेरे ज़ेहन में आया और फिर यह उपन्यास लिख डाला।.
Ek Thi Sheena Bora : Sansanikhej Katla Ki Pramanik Padatal
- Author Name:
Sanjay Singh
- Book Type:

- Description:
एक थी शीना बोरा : सनसनीखेज़ क़त्ल की प्रामाणिक पड़ताल
लालच, झूठ और महत्त्वाकांक्षा की भेंट चढ़े रिश्तों की कहानी है—शीना बोरा कांड। इस किताब में इस बेहद चर्चित हत्याकांड के अब तक हुए खुलासों को एक क्रम के साथ प्रस्तुत किया गया है ताकि पाठक शीना बोरा नाम की युवती की उसकी अपनी ही माँ द्वारा की गई सुनियोजित हत्या के केस के पीछे की पूरी कहानी को ठीक-ठीक समझ सके।
बदलाव के एक तेज़ दौर से गुज़र रहे पारिवारिक सम्बन्धों का एक जटिल जाल भी इस घटना का बड़ा पहलू रहा है। उसका ख़ाका भी यह किताब, बिना जजमेंटल हुए, हमारे सामने रखती है। निजी ई-मेल्स और फ़ोन-वार्ताओं को भी लेखक ने बिना ज़्यादा काट-छाँट के यहाँ रखा है, जिनसे भावनाओं और तेज रफ़्तार महानगरीय जीवन की आर्थिक-सामाजिक पेचीदगियों की एक नाटकीय तस्वीर सामने आती है।
यह मामला अभी भी कोर्ट के विचाराधीन है; इस पुस्तक का उद्देश्य पाठकों को सिर्फ़ उन तथ्यों से अवगत कराना है जो अभी तक सामने आए हैं और जिनका नि:सन्देह एक समाजशास्त्रीय महत्त्व भी है।
यह किताब उसी पत्रकार की लेखनी से सम्भव हुई है जिसने इस कांड को हर स्तर पर कवर किया है।
Ek Thi Sheena Bora : Sansanikhej Katla Ki Pramanik Padatal
Sanjay Singh
20% off₹ 399
₹ 319.2
Available
Khaali Makan
- Author Name:
Surendra Mohan Pathak
- Book Type:

- Description:
By giving the title of Glamor Boy to Sunil, citing bias in his unlikely success, Inspector Prabhudayal demanded an independent investigation of the case. As a result, he had an intriguing, spider-webs-like complex story of double-murder which was the challenge of his creator for him.
Berozgaar Engineer aur Gungi Gun ka Insaaf
- Author Name:
Vishwas Sharma
- Book Type:

- Description:
बेरोज़गार इंजिनियर और गूंगी गन का इंसाफ़ | लेखक: विश्वास शर्मा दिल्ली की उमस भरी अगस्त–सितंबर की रातें, झिर-झिर बरसात और गलियों की घुटन… इन्हीं के बीच चलती है यह कहानी— एक बेरोज़गार इंजीनियर, एक क़ातिल और एक पुलिसवाले की। बाबू दिलवाला जेल से सिर्फ़ तीन घंटे के लिए बाहर आया—मनचंदा का क़त्ल करने। लेकिन वह कभी लौट नहीं सका। किसने मारा उसे? उसकी प्रेमिका बेबी ने, मनचंदा ने, या हमेशा इंसाफ़ करने वाली गूँगी गन ने? पाठक को रहस्य का आधा सिरा पहले मिल जाता है, मगर किरदार अपनी ही तलाश में उलझे रहते हैं। सचाई की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं और हर पन्ना दिल्ली के मौसम, बरसाती अँधेरे और बेचैन कर देने वाले माहौल से सराबोर है। यह उपन्यास केवल अपराधकथा नहीं है—यह अपने दृश्यात्मक और घटनात्मक प्रभाव से किसी फ़िल्म की तरह अनुभव कराता है।
The Mystery Of Questions
- Author Name:
Pratyush Dubey
- Book Type:

- Description:
Peter, just like any other kid of that age, starts dreaming about how entertaining and blissful his college life will be. The freedom from the regulated life by his parents is what attracts him the most to that life. Until one night, when he stays back at the college library for long. Unaware of the reasons behind the unusual events, he starts finding solutions of his own. Caroline, his only friend, becomes an integral part of all the eccentric episodes. A test of friendship, affection, and ambition is what the future brings for him. Every second of his life unfolds a new dramatic battle between deception and reality. To trust his mind or not- that emerges as the ultimate question for Peter. Stimulating, incisive and riveting, the mystery of questions is pratyush dubey’s first mystery-thriller novel.
Orchid Villa
- Author Name:
Sanjana Anand
- Book Type:

- Description:
कहते हैं पुरानी, वीरान इमारतों में, कईं ऐसे राज़ दफन होते हैं, जो अतीत की कब्र से बाहर आने के लिए बेचैन रहते हैं। शायद ऑर्किड विला भी अपने अंदर ऐसे कुछ रहस्यों को समेटे हुए था। अगर ऐसा न होता, तो फिर क्यों अनिकेत को हर रात, ऑर्किड विला के बगीचे में एक खूबसूरत लड़की का साया-सा नज़र आता? मगर इससे पहले की अनिकेत उसके करीब पहुँच पाता, क्यों वह धुन्ध की चादर में कहीं खो जाती थी? आखिर क्या है ऑर्किड विला का सच?
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book