About Vikas Gupta
विकास गुप्ता उर्दू के नौजवान स्कॉलर हैं। उनकी ज़ेहानत, उर्दू शे’र-ओ-अदब पर उनकी दस्तरस और उनके हाफ़िज़े के बारे में कुछ कहना शायद मुबालग़ा समझा जाए। मज़हर इमाम (मरहूम) ने उनके बारे में लिखा है कि अदब का इतना गहरा इ’ल्म और शुऊ’र रखने वाले शाज़-ओ-नादिर ही मिलते हैं।
विकास गुप्ता 31 अक्टूबर, 1984 को उत्तर प्रदेश के ज़िला मऊ के एक गाँव ‘बस्ती’ में पैदा हुए। एम. ए. (उर्दू) की ता’लीम मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से हासिल की। 2012 से 2015 तक नेशनल काउंसिल फ़ॉर प्रमोशन ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज़ (मानव-संसाधन विकास मंत्रालय) के वाइस-चेयरमैन के प्राइवेट सेक्रेटरी रहे। 2015 से 2020 तक ब-हैसियत एसोसिएट एडिटर उर्दू शाइ’री की दुनिया की सबसे बड़ी वेबसाइट rekhta.org से वाबस्ता रहे।