🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Syed Haider Raza

Syed Haider Raza Author

biographies-and-autobiographies · hindi

0 Followers
0 Rating
2 Books
Rate

About Syed Haider Raza

सैयद हैदर रज़ा 22 फ़रवरी, 1922 को मध्य प्रदेश के मंडला ज़िले के बाबरिया गाँव में जन्मे सैयद हैदर रज़ा 1950 से ही पेरिस में रहते थे। वे आधुनिक भारतीय कला के एक शीर्षस्थानीय शख़्सियत माने जाते रहे। उन्होंने आरम्भिक कला-शिक्षा नागपुर और बम्बई में पाई और बाद में वे एक छात्रवृत्ति पाकर पेरिस गए। वे प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप के संस्थापकों में से एक रहे। उनकी कलाकृतियाँ फ्रांस, भारत, जर्मनी, नार्वे, अमरीका, इज़रायल, जापान, इंग्लैंड आदि देशों के सुप्रतिष्ठित संग्रहालयों में हैं। उन पर अनेक श्रेष्ठ विशेषज्ञों जैसे रूडी वान लेडन, पियरे गोदिबेयर, गीति सेन, जाक लासें, मिशेल एम्बेयर आदि ने पुस्तकें, मोनोग्राफ़ आदि लिखे हैं। उन्हें ‘पद्मश्री’, ललित कला अकादेमी की ‘महत्तर सदस्यता’ और फ़्रेंच सरकार के सम्मान ‘ग्रेड ऑव आफ़िसर ऑव द ऑर्डर आर्टस एंड लैटर्स’ से विभूषित किया गया। निधन : 23 जुलाई, 2016
Mere Priya
Best known for Mere Priya

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · biographies-and-autobiographies

₹236 ₹295
Buy now

Books by Syed Haider Raza

whatsapp