About Nishant Kaushik
निशांत कौशिक
निशांत कौशिक का जन्म 1991 में जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली से तुर्की भाषा एवं साहित्य में स्नातक किया और वर्तमान में मुंबई विश्वविद्यालय से फ़ारसी में एम.ए. कर रहे हैं। तुर्की, फ़ारसी, उर्दू, अज़रबैजानी, पंजाबी और अंग्रेज़ी से हिन्दी में अनुवाद उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र है। उन्होंने जमाल सुरैया, तुर्गुत उयार, अदीब जानसेवेर, बेजान मातुर और शुक्रु एरबाश जैसे आधुनिक तुर्की कवियों के साथ-साथ सोहराब सेपेहरी और वाक़िफ़ सामेदओलु की रचनाओं का भी हिन्दी अनुवाद किया है। वर्तमान में वे अमेज़न में कैटलॉग लीड के रूप में कार्यरत हैं और फ़िलहाल पुणे में रिहाइश है।