About Nag Bodas
नाग बोडस का जन्म 19 दिसम्बर, 1939 को मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले के अम्बाह क़स्बे में हुआ था। उन्होंने भौतिकी में एम.एस-सी. तथा पी-एच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं। ग्वालियर के माधव अभियांत्रिकी एवं विज्ञान संस्थान में अध्यापन किया। कई वर्षों तक वाम राजनीति और ट्रेड यूनियन आन्दोलन की सक्रियता के दौरान एक बार जेल-यात्रा भी। नाटककार के रूप में उनकी विशेष पहचान रही। कई नाटकों का लेखन, जिनमें से कुछ विभिन्न शहरों में मंचित हुए। ‘खबसूरत बहू’ के अलावा रा.ना.वि. रंगमंडल द्वारा ‘थैंकू बाबा लोचनदास’ नाम से एक और नाटक ‘नर-नाारी’ की प्रस्तुति। उन्होंने कुछ नाटकों का निर्देशन भी किया। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नाटक, कहानियाँ तथा साहित्यिक लेख प्रकाशित, जिनमें कुछ अंग्रेज़ी तथा मराठी में भी।
उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘कृति विकृति’, ‘टीन टप्पर’, ‘बीहड़’ (नाटक ); ‘मेनीफ़ेस्टो’ (उपन्यास) तथा ‘पाजामे में आदमी’ (कहानी-संग्रह)।
17 सितम्बर, 2003 को उनका निधन हुआ।