🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Akhilesh

Akhilesh Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
21 Books
Rate

About Akhilesh

अखिलेश का जन्म सन् 1960 में सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने हिन्दी साहित्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम.ए. किया। उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—आदमी नहीं टूटता, मुक्ति, शापग्रस्त, अँधेरा, प्रतिनिधि कहानियाँ, सम्पूर्ण कहानियाँ (कहानी-संग्रह); अन्वेषण, निर्वासन (उपन्यास); वह जो यथार्थ था, अक्स (सृजनात्मक गद्य); श्रीलाल शुक्ल की दुनिया (सं.) (आलोचना)। वर्तमान साहित्य, अतएव पत्रिकाओं में समय-समय पर सम्पादन किया। आजकल प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका तद्भव के सम्पादक हैं। एक कहानी एक किताब शृंखला की दस पुस्तकों के शृंखला सम्पादक, दस बेमिसाल प्रेम कहानियाँ का सम्पादन, कहानियाँ रिश्तों की शृंखला की ग्यारह पुस्तकों के शृंखला सम्पादक हैं। देश के महत्त्वपूर्ण निर्देशकों द्वारा उनकी कई कहानियों के मंचन एवं नाट्य-रूपान्तरण हुए हैं। कुछ कहानियों का दूरदर्शन हेतु फ़िल्मांकन। टेलीविज़न के लिए पटकथा एवं संवाद-लेखन। शापग्रस्त शीर्षक कहानी पर फ़ीचर फ़ि‍ल्म बनी है। अनेक भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में उनकी रचनाओं के अनुवाद प्रकाशित हैं। उन्हें श्रीकान्त वर्मा सम्मान, इन्दु शर्मा कथा सम्मान, परिमल सम्मान, वनमाली सम्मान, अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान, स्पन्दन पुरस्कार, बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार, कथा अवार्ड, कथाक्रम सम्मान, कसप मनोहर श्याम जोशी राजकमल प्रकाशन कृति सम्मान, कलिंगा लिटरेरी अवार्ड, रवीन्द्र कालिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। ई-मेल : akhilesh_tadbhav@yahoo.com
Andhera
Best known for Andhera

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · literary-fiction

₹200 ₹250
Buy now

Books by Akhilesh

Offers

Loading offers…

whatsapp