🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Asghar Wajahat

Asghar Wajahat Author

literary-fiction · hindi

1 Followers
0 Rating
17 Books
Rate

About Asghar Wajahat

असग़र वजाहत असग़र वजाहत का जन्म 5 जुलाई, 1946 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुआ। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए., पी-एच.डी. और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से पोस्ट डाक्टोरल रिसर्च करने के बाद 1971 से 2011 तक जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली के हिन्दी विभाग में अध्यापन किया। पाँच वर्षों तक ओत्वोश लोरांड विश्वविद्यालय, बुडापेस्ट, हंगरी में भी पढ़ाया। यूरोप और अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दिये। पाँच कहानी-संग्रह, तीन उपन्यास, एक उपन्यास त्रयी, दो लघु उपन्यास, दस नाटक, एक नुक्कड़ नाटक-संग्रह और यात्रा-संस्मरण की चार पुस्तकों सहित दो दर्जन से अधिक पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी रचनाएँ कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। ‘बीबीसी हिन्दी’, ‘हंस’ और ‘वर्तमान साहित्य’ के विशेषांकों का अतिथि सम्पादन किया। फ़ि‍ल्मों के लिए पटकथाएँ लिखने के अलावा धारावाहिक और डॉक्यूमेंटरी फ़ि‍ल्में भी बनाई हैं। चित्रकला और पर्यटन में उनकी गहरी रुचि है। अन्य सम्मानों के अतिरिक्त उन्हें दिल्ली हिन्दी अकादमी का ‘शलाका सम्मान’ (2016), संगीत नाटक अकादमी का ‘श्रेष्ठ नाटककार सम्मान’ (2015) और ‘व्यास सम्मान’ (2021) दिये गए हैं। इन दिनों स्वतंत्र लेखन। सम्पर्क : awajahat45@gmail.com
Tumhare Naam : Jan Nisar Akhtar ko Safia Akhtar ke khat
Best known for Tumhare Naam : Jan Nisar Akhtar ko Safia Akhtar ke khat

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · literary-fiction

₹159 ₹199
Buy now

Books by Asghar Wajahat

Offers

Loading offers…

whatsapp