🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Gopinath Srivastva

Gopinath Srivastva Author

language-linguistics · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Gopinath Srivastva

गोपीनाथ श्रीवास्‍तव जन्म : अगस्त, 1919; खैराबाद, उत्तर प्रदेश। राष्ट्रभाषा हिन्दी के विकास के लिए आजीवन प्रतिबद्ध गोपीनाथ श्रीवास्तव ने विविध कार्यों से भाषा को समृद्ध किया। वे लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश सचिवालय में वरिष्ठ भाषा अधिकारी, शिक्षा अधिकारी एवं भाषायी अल्पसंख्यक अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। इसके अतिरिक्त वह समन्वय समिति, शिक्षा मंत्रालय तथा विशेषज्ञ समिति (शब्दावली), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और हिन्दी शब्दावली उपसमिति, पूर्वोत्तर रेलवे के प्रतिनिधि सदस्य भी रहे। वे ​​हिन्दी ग्रन्थ अकादमी, उत्तर प्रदेश के प्रथम निदेशक ​थे। भारतीय बाल साहित्य अकादमी जैसी प्रतिष्ठित संस्था के भी निदेशक रहे। कृतित्व : कार्यालयों में समस्त कार्य राजभाषा ​हिन्दी में सहज ही निष्पादित हो सके, इस दिशा में उन्होंने श्लाघनीय कार्य किए। कर्मचारियों के मार्ग-निर्देशन हेतु उन्होंने विविध कोशों के साथ ही अनेक पुस्तकें लिखीं। सम्मान : उन्‍हें विशिष्ट हिन्दी सेवा और उत्कृष्ट कृतियों के लिए ‘राज्य सम्मान’ सहित कई सम्‍मानों से अलंकृत किया गया।
Sarkari Karalayo Mein Hindi Ka Prayog
Best known for Sarkari Karalayo Mein Hindi Ka Prayog

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · language-linguistics

₹140 ₹175
Buy now

Books by Gopinath Srivastva

whatsapp