🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Pallav

Pallav Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
15 Books
Rate

About Pallav

पल्लव कथा आलोचना में घनघोर दिलचस्पी रखनेवाले पल्लव पेशे से अध्यापक हैं और ‘बनास जन’ नाम से एक पत्रिका का सम्पादन-प्रकाशन भी करते हैं। राजस्थान के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से सम्बन्ध रखनेवाले पल्लव ने अब तक जिन किताबों का लेखन किया है उनमें ‘मीरा : एक पुनर्मूल्यांकन’, ‘कहानी का लोकतंत्र’ और ‘लेखकों का संसार’ मुख्य हैं। उन्होंने काशीनाथ सिंह के साक्षात्कारों का एक संकलन ‘गपोड़ी से गपशप’ के नाम से तैयार किया है। कुछ पुरस्कारों और सम्मानों के धनी पल्लव कहानी आलोचना के क्षेत्र में उन उत्सुक युवाओं में से हैं जो लगातार अपने काम से पाठकों का ध्यान आकृष्ट करते रहे हैं। कहानीकार स्वयं प्रकाश और कथाकार काशीनाथ सिंह की कृतियों पर आए उनकी पत्रिका के अंक इसकी गवाही देते हैं। एक से ज़्यादा डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों की पटकथा लिख चुके पल्लव समीक्षा कर्म को रचनात्मक चुनौती मानते हैं और नियमित रूप से अख़बारों-लघु पत्रिकाओं में लिखना उन्हें सामाजिक ज़िम्मेदारी लगता है।
Pratinidhi Kahaniyan : Asghar Wajahat
Best known for Pratinidhi Kahaniyan : Asghar Wajahat

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · poetry

₹159 ₹199
Buy now

Books by Pallav

Offers

Loading offers…

whatsapp