About Edita Morris
एदिता मॉरिस (1902-1988) ने अपना साहित्यिक जीवन कहानियाँ लिखने से आरम्भ किया, फिर उपन्यास भी लिखे। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—बर्थ ऑफ़ ऐन ओल्ड लेडी एंड अदर स्टोरीज़, डियर मी एंड अदर टेल्स फ़्रॉम माइ नेटिव स्वीडन, माई डार्लिंग फ़्रॉम द लायंस, द टॉइल एंड द डीड, द सीड्स ऑफ़ हिरोशिमा, लव टु वियतनाम, द सोलो डांसर, लाइफ़, वंडरफुल लाइफ़, हाउ कीपिंग होप फ़ाइन और सेवेंटी इयर्स वार। स्ट्रेटजैकेट उनकी आत्मकथा है। द फ़्लावर्स ऑफ़ हिरोशिमा उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति है जिसे 1961 में अल्बर्ट श्वित्ज़र पुरस्कार प्रदान किया गया।