🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Baba Bhand

Baba Bhand Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
4 Books
Rate

About Baba Bhand

बाबा भांड आपका जन्म 28 जुलाई, 1949 को वडजी, तहसील—पैठण, ज़‍िला—औरंगाबाद, महाराष्ट्र में हुआ। आपने बचपन से स्वयं कमाई कर एम.ए. अंग्रेज़ी तक की पढ़ाई पूरी की। आठवीं कक्षा में बालवीर आन्दोलन में ‘राष्ट्रपति पदक’ मिला। दसवीं में स्काउट-गाइड शिविर के लिए कनाडा-अमेरिका जैसे दस देशों की यात्राएँ कीं। लेखक बनने के इरादे से छठी कक्षा से ही लेखन की शुरुआत। 1975 में पत्नी आशा भांड के सहयोग से ‘धारा’ और बाद में ‘साकेत’ प्रकाशन का आरम्भ। अब तक सैकड़ों किताबों का प्रकाशन। नौ उपन्यास, दो कहानी-संग्रह, चार यात्रा-वृत्तान्त, चार ललित-गद्य, चार आरोग्य और योग, पाँच अनुवाद, पच्चीस सम्पादन, पन्द्रह बाल-उपन्यास, पच्चीस बालकथा-संग्रह, तीन एकांकी और दर्जनों नवसाक्षरों के लिए किताबें प्रकाशित हैं। इनके अलावा महाराजा सयाजीराव गायकवाड पर उपन्यास, बालकथा, अनुसन्धात्मक पैंतीस किताबों का लेखन और सम्पादन। साहित्य अकादेमी के ‘बाल साहित्य पुरस्कार’ सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित। पाठ्यक्रम में आपकी कई पुस्तकें शामिल हैं। आप अब तक दुनिया के पचहत्तर से अधिक देशों की यात्राएँ कर चुके हैं।
Tantya
Best known for Tantya

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · literary-fiction

₹319 ₹399
Buy now

Books by Baba Bhand

Offers

Loading offers…

whatsapp