A. Fadeyev

A. Fadeyev

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

अलेक्सान्द्र फ़देयेव जन्म : अलेक्सान्द्र अलेक्सान्द्रोविच फ़यदेव का जन्म 24 दिसम्बर, 1901 को रूस में त्वेर के निकट किम्री नामक जगह पर हुआ, जिसका नाम बाद में कालीनिन ओब्लास्त पड़ा। उनकी परवरिश पेशेवर क्रान्तिकारियों के एक परिवार में हुई थी। 1908 में उनका परिवार सुदूर पूर्व चला गया। फ़देयेव की युवावस्था पूर्वी साइबेरिया में उराल की पहाड़ियों में बीती। 1912 से 1918 तक उन्होंने ब्लादिवोस्तोक वाणिज्य विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। यहीं वे बोल्शेविज्म की ओर आकृष्ट हुए। 1918 में वे कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने। 1918 से 1920 के बीच, गृहयुद्ध के दौरान उन्होंने साइबेरिया में श्वेत सेना की टुकड़ियों और हमलावर जापानियों के विरुद्ध लड़ाइयों में हिस्सा लिया। 1921 में फ़देयेव ने क्रोन्स्ताद सोवियत-विरोधी विद्रोह को दबाने में हिस्सा लिया। लड़ाइयों के दौरान दो बार वे घायल भी हुए। 1921 से 1924 तक उन्होंने मास्को खनन अकादमी में अध्ययन किया। 1924 से 1926 तक उन्होंने काद्नोदार और रोस्तोव-ऑन-दोन में पार्टी-कार्य किया। इस दौरान वे रोस्तोव के एक अख़बार ‘सोवियत दक्षिण’ के लिए पत्रकारिता भी करते रहे। ‘लावा’ नामक एक साहित्यिक पत्रिका की स्थापना में भी वे सहयोगी रहे। निधन : 13 मई, 1956

A. Fadeyev

A. Fadeyev

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp