Gigi Zara 2.0
(0)
₹
299
₹ 248.17 (17% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
ज़ारा इसबार अचानक 4500 साल पहले के संसार में पहुँच गई है । उसे वापसी का रास्ता नहीं पता, लेकिन यह ही अकेली मुसीबत नहीं है । उसे 4500 साल पुरानी धोलावीरा की सभ्यता को बचान है । हर डर जिससे हारा- उस ज़ारा ने यह सफ़र कैसे पूरा किया ? जानना है तो यह किताब पढ़ जाओ । यहाँ ज़ारा को वास्तविक साथी भी मिलते हैं वर्चुअल भी। एक मज़ेदार और थ्रिलिंग कहानी, जो जितनी इमोशनल है- उतनी ही साइंटिफिक । उपन्यास
Read moreYou pay ₹999/Year
You will be auto-charged ₹999 every year. Cancel auto-charge anytime.
Benefits with Rachnaye Prime Plus
Author-signed copy
25% off on all MRP of books
Book Recomendation Per Year
Delivery is free for the entire year
Format:
Piracy Free
Express Delivery
Secure Payment
About the Book
ज़ारा इसबार अचानक 4500 साल पहले के संसार में पहुँच गई है । उसे वापसी का रास्ता नहीं पता, लेकिन यह ही अकेली मुसीबत नहीं है । उसे 4500 साल पुरानी धोलावीरा की सभ्यता को बचान है । हर डर जिससे हारा- उस ज़ारा ने यह सफ़र कैसे पूरा किया ? जानना है तो यह किताब पढ़ जाओ । यहाँ ज़ारा को वास्तविक साथी भी मिलते हैं वर्चुअल भी। एक मज़ेदार और थ्रिलिंग कहानी, जो जितनी इमोशनल है- उतनी ही साइंटिफिक । उपन्यास
Book Details
-
ISBN9789347125386
-
Pages318
-
Avg Reading Time11 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Teddy Evam Anya Kahaniyan
- Author Name:
Pragya Mishra
- Book Type:

- Description:
यह पांच कहानियों का संकलन है। इस किताब में अच्छी सीख और कहानियाँ हैं। हर कहानी आपको हँसाएगी, सिखाएगी और ऐसे रास्ते दिखाएगी, जिन्हें सिर्फ़ लिटरेचर ही दिखा सकता है। ये कहानियाँ बच्चों में साहस, समझदारी, प्रकृति-प्रेम और कल्पनाशीलता की कलात्मक खेती हैं। जब बैग में रसदार फल की ख़ुशबू पाकर भालू माशा की ओर बढ़ने लगा तो उसने बचने के लिए क्या किया? और राजू ने अपने दोस्त खच्चर के लिए क्या किया जब उसे किसी व्यापारी को बेंच दिया गया? क्या दोनों आज़ाद हो पाये? डूबती हुयी चींटी को बचाने के लिए नीलकंठ ने महुए का एक पत्ता गिरा दिया। यह नीलकंठ और चींटी की दोस्ती की शुरुआत थी। लेकिन यह मिसाल कैसे बनी? निश्चय ही आप इनका जवाब चाहते होंगे पर जवाब तो ये कहानियाँ ही देंगी!
Naani Ki Baaten Evam Anya Kahaniyan
- Author Name:
Pragya Mishra
- Book Type:

- Description:
प्रज्ञा मिश्रा बालकथा लेखन में अब एक प्रतिष्ठित नाम है। उनका पहला कहानी संग्रह-फुहार-लोक भारती प्रकाशन से प्रकाशित होकर चर्चित हो चुका है। उनकी दूसरी किताब, बोलते-बुलबुले पाँच भागों में बाल कहानियों का महत्त्वाकांक्षी प्रोज़ेक्ट है। इसकी दो किताबें, टैडी एवं अन्य कहानियाँ और ऊँट का बूट एवं अन्य कहानियाँ पिछले दिनों प्रकाशित हुई हैं। नानी की बातें बोलते बुलबुले सीरीज़ की तीसरी किताब है। प्रज्ञा मिश्रा यों तो वह वाणिज्य की छात्रा रही हैं लेकिन उनकी रुचि अध्यात्म में ज्यादा है। उनके जीवन पर परम् पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रतिपादित सहज योग ध्यान का गहरा प्रभाव रहा है। सन् 2017 में BRICS-IF और श्री योगी महाजन से जुड़ने के बाद उन्होंने जन सरोकारों पर सोचना शुरू किया।
Gigi Zara
- Author Name:
Pragya Mishra
- Book Type:

- Description:
ज़ारा नानी गीगी की दुलारी है। वैसे तो ज़ारा सबकी दुलारी है- मम्मा की, पापा की सबकी। छुट्टियों में गीगी, जारा को वर्चुअल रियलिटी के ऐसे संसार में भेज देती हैं, जहाँ बादलों की सवारी है, प्यारे प्यारे यूनीकॉन येल और पिंकी हैं, गाईडिंग एंजेल्स हैं और चार दरवाज़े हैं, जिन्हें ज़ारा को अपनी सूझ-बूझ और हिम्मत से पार करना ही है। पार नहीं करेगी तो एक भरा पूरा जंगल उदास और अंधेरा रह जाएगा, प्यारा लुमिना अपनी मम्मा से मिल नहीं पाएगा। क्या ये हो पाया? पढ़ो और इस रोमांचक सफ़र में साथ हो लो….
Fuhar
- Author Name:
Yogi Mahajan +1
- Book Type:

- Description:
Fuhar-stories
Aabra ka dabra evam anya kahaniyaan
- Author Name:
Pragya Mishra
- Book Type:

- Description:
प्रज्ञा मिश्रा बालकथा लेखन में अब एक प्रतिष्ठित नाम है। उनका पहला कहानी संग्रह-फुहार-लोक भारती प्रकाशन से प्रकाशित होकर चर्चित हो चुका है। उनकी दूसरी किताब, बोलते-बुलबुले पाँच भागों में बाल कहानियों का महत्त्वाकांक्षी प्रोज़ेक्ट है। आबरा का डाबरा एवं अन्य कहानियाँ बोलते बुलबुले सीरीज़ की चौथी किताब है। प्रज्ञा मिश्रा यों तो वह वाणिज्य की छात्रा रही हैं लेकिन उनकी रुचि अध्यात्म में ज्यादा है। उनके जीवन पर परम् पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रतिपादित सहज योग ध्यान का गहरा प्रभाव रहा है। सन् 2017 में BRICS-IF और श्री योगी महाजन से जुड़ने के बाद उन्होंने जन सरोकारों पर सोचना शुरू किया।
Oont Ka Boot Evam Anya Kahaniya
- Author Name:
Pragya Mishra
- Book Type:

- Description:
प्रज्ञा मिश्रा बालकथा लेखन में अब एक प्रतिष्ठित नाम है। उनका पहला कहानी संग्रह-फुहार-लोक भारती प्रकाशन से प्रकाशित होकर चर्चित हो चुका है। उनकी दूसरी किताब, बोलते-बुलबुले पाँच भागों में बाल कहानियों का महत्त्वाकांक्षी प्रोज़ेक्ट है। इसकी पहली किताब, टैडी एवं अन्य कहानियाँ पिछले दिनों प्रकाशित हुई है। ऊँट का बूट बोलते बुलबुले सीरीज़ की दूसरी किताब है। प्रज्ञा मिश्रा यों तो वह वाणिज्य की छात्रा रही हैं लेकिन उनकी रुचि अध्यात्म में ज्यादा है। उनके जीवन पर परम् पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रतिपादित सहज योग ध्यान का गहरा प्रभाव रहा है। सन् 2017 में BRICS-IF और श्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ने के बाद उन्होंने जन सरोकारों पर सोचना शुरू किया।
Khajana evam anya kahaniyan
- Author Name:
Pragya Mishra
- Book Type:

- Description:
प्रज्ञा मिश्रा बालकथा लेखन में अब एक प्रतिष्ठित नाम है। उनका पहला कहानी संग्रह-फुहार-लोक भारती प्रकाशन से प्रकाशित होकर चर्चित हो चुका है। उनकी दूसरी किताब, बोलते-बुलबुले पाँच भागों में बाल कहानियों का महत्त्वाकांक्षी प्रोज़ेक्ट है। इस सीरीज़ की चार किताबे - टैडी, ऊँट का बूट, नानी की बातें, आबरा का डाबरा एवं अन्य कहानियाँ है। ख़जाना एवं अन्य कहानियाँ बोलते बुलबुले सीरीज़ की पाँचवीं किताब है। प्रज्ञा मिश्रा यों तो वह वाणिज्य की छात्रा रही हैं लेकिन उनकी रुचि अध्यात्म में ज्यादा है। उनके जीवन पर परम् पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रतिपादित सहज योग ध्यान का गहरा प्रभाव रहा है। सन् 2017 में BRICS-IF और श्री योगी महाजन से जुड़ने के बाद उन्होंने जन सरोकारों पर सोचना शुरू किया।
Kinchulka : shuddham sharnam gachchami
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Book Type:

- Description:
सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ । ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि।। अर्थात्: जय-पराजय, लाभ-हानि और सुख-दुख को समान समझकर, उसके बाद युद्ध के लिए तैयार हो जा, इस प्रकार युद्ध करने से तू पाप को नहीं प्राप्त होगा। युद्ध एक विभीषिका है जो मानव ही नहीं बल्कि प्रकृति को भी आतंकित करती है, पर क्या किया जाये यदि उसके अतिरिक्त कोई भी विकल्प ही नहीं बचे। विज्ञान की ताक़तों से बनाया गया महामनव जब विज्ञान के लिए ही ख़तरा साबित होने लगे तब क्या करे विज्ञान, किसी अन्य सकती का उदय और अगर वह भी हावी होने लगे तब? विज्ञान को तुच्छ करने का सामर्थ्य केवल ईश्वर ही रखता है। यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। महामनव शील और भारत के साधारण सिपाही वल्लभ के बीच के युद्ध की कहानी है, किंचुलका: शुद्धं शरणं गच्छामि
Kinchulka : Nainam Chindanti Shastrani
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Book Type:

- Description:
"पापा, क्या हम राक्षस हैं?" "तो फिर हमारे पूर्वज किंचुलका को किंचुलकासुर क्यों कहते हैं?"भूत, भविष्य और वर्तमान कभी भी एक पटल पर नहीं आने चाहिए, क्योंकि कहते हैं अगर ऐसा हुआ तो प्रकृति जाग जाती है और कभी-कभी प्रकृति को सुसुप्ति से जगाना वीभत्स हो जाता है। विज्ञान ने हमें उत्सुकता दी और उत्सुकता ने प्रयोग, ऐसे ही प्रयोगों की कहानी है 'किंचुलका : नैनम छिंदंति शस्त्राणिउत्सुकता का एक परिणाम आकांक्षा भी होती है। राक्षसों से लड़ने के लिए उत्पन्न किये गए सर्वशक्तिशाली किंचुलका की जब आकांक्षाएं बढ़ गई तो उसे लंबी नींद सुला दिया गया। फिर विज्ञान की आकांक्षाओं ने उसे कलियुग में जगा दिया। जब देवताओं से अधिक शक्तिशाली और राक्षसों से अधिक वीभत्स एक महामानव जागा तब क्या हुआ? विकास या विनाश? विज्ञान और आस्था की इसी लड़ाई का नाम है किंचुलका : नैनम छिंदंति शस्त्राणिआखिर में एक सवाल और "जब रक्षा करने के लिए उत्पन्न शक्ति विनाशक हो जाये तब क्या उचित है, एक और शक्ति का उदय!"
Avatar : Maharakshkon Ka Agaman
- Author Name:
Abhilash Dutta
- Book Type:

- Description:
साल 2050; कलियुग की वह कहानी जिसकी रूपरेखा ‘महाविस्फोट’ (बिग बैंग) के समय ही लिख दी गयी थी। एक ऐसी घटना जो कलियुग को समय से पहले खत्म कर देगी। कलियुग को समय से पहले खत्म होने से बचाने के लिए जन्म होता है ब्रह्मांड के चार रक्षकों का। अपनी कमजोरियों और कमियों के साथ जन्में चार आम मानव , जो वास्तव में शिवांश हैं और उनकी कमियां ही उनकी विशेषताएं और उनकी ताकत है। इनका मुख्य उद्देश्य है - ब्रह्मांड की रक्षा करना ताकि सही वक्त आने पर ब्रह्मवाणी सत्य हो और विष्णु के दशावतार कल्कि का जन्म हो सके।
Rahashyamayi Safar
- Author Name:
Devendra Prashad
- Book Type:

- Description:
अनजान रहस्यमयी टापू, खौफनाक कहानी और रहस्यमयी सफ़र डबडबा टापू की भूमि पर जहाँ वीरता और बलिदान की कहानियाँ कदम-कदम पर नज़र आती थी, वहीं अब कदम-कदम पर नज़र आता है, रहस्य और रोमांच से परे एक ऐसा अद्भुत संसार जो अपनी बर्बरता की दास्तां ख़ुद कहता है। वहीं दूसरी तरफ़ है कालुभर टापू, जहाँ शाम के साये गहराने लगते हैं तो हवा में एक रहस्यमयी-सी सरसराहट घुल जाती है। अपनी ही आहट से हृदय की धड़कने रुकने को अक्सर विवश हो जाती है। अटल के घुमक्कड़ी के शौक ने उसे निशा से मिलवाया, जिसके मोहपाश में फँसकर वह पहुँच गया, हर चौबीस साल में जलमग्न हो जाने टापुओं पर। यहाँ उसका सामना हो रहा था ऐसे अतीत से, जिसके वर्तमान में खुद को पाकर, वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो चला था। कैसा था ये रहस्यमयी सफर ? क्या अटल को मिल पाई थी निशा? आखिर कौन थी ये निशा? क्या निशा कोई थी या थी कोई मरीचिका?
The Real Time Machine
- Author Name:
Abhishek Joshi
- Book Type:

- Description:
विश्वास करना मुश्किल है, शायद नामुमकिन भी लगे। मगर उसने आविष्कार कर लिया था उसने टाइम मशीन बना ली थी। एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, उसने दर्जनों टाइम मशीन बनाई थी। मगर वह इतनी टाइम मशीने क्यों बना रहा था? वह उनका क्या करने वाला था? मुझे कुछ भी नहीं पता था, पर मैं जानना चाहता था। इसलिए मैंने दो लोगों को तैयार किया जावेद और इरफान, जिनसे मैं हाल ही में मिला था। दोनों डॉ. रामावल्ली की लैब में घुसकर टाइम मशीन चुराने वाले थे। उन्होंने टाइम मशीन चुराई भी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे अतीत या भविष्य, जहाँ भी गए थे, वापस नहीं लौटने वाले थे। मुझे यह तब पता चला जब डॉ. रामावल्ली ने मुझे बताया, " द रियल टाइम मशीन मेरी खोज है, पत्रकार महोदय! इसलिए मैं तय करूँगा कि वे वापस लौटेंगे या वहीं मर जाएंगे। वैसे बता दूं, इतिहास और न ही भविष्य इतना सुंदर है जितनी लोग कल्पना करते है!" मुझे उन्हें वापस लाना होगा। -सहस्त्रबाहु
Amogh
- Author Name:
Anurag Kumar Singh
- Book Type:

- Description:
द्वापर युग से निकलकर आ गई हैं अपराजेय राक्षसी शक्तियाँ और पूरा विश्व त्राहि-त्राहि कर उठा है! इनको रोकने का बीड़ा उठाया तीन महानायकों धनुष, आग्नेय और वेदिका ने। परंतु राक्षसी शक्तियाँ अत्यंत प्रबल हैं। उनको रोकने के लिए जागृत करना पड़ेगा श्री कृष्ण का अमोघ चक्र और उसे जागृत करने के लिए चाहिए श्री कृष्ण का 'मोर पंख' और 'पांचजन्य शंख' , जो छिपा है समुद्र की गहराइयों में विलुप्त द्वारिका नगरी में। क्या कलियुग के महानायक हर तिलिस्मी बाधा को पार कर पहुँच पाएंगे द्वारिका और रोक पाएंगे सृष्टि के इस महाविनाश को? जानने के लिए पढ़ें, अनुराग कुमार सिंह की कलम से निकला एक सुपरहीरो फेंटेसी नॉवेल अमोघ
Aman Kranti
- Author Name:
Shushant Panda
- Book Type:

- Description:
वो बरसों से जुर्म की दुनिया की खाक छान रहा है। वह ढूँढ रहा है उस हत्यारे को जिसने उसकी दुनिया तबाह कर दी। जिसने छीन लिया उसके माता-पिता और उसके जुड़वां भाई को। उसे तलाश थी अपने परिवार के कातिल की। उसे तलाश थी उस रहस्यमयी व्यक्ति की जो अंडरवर्ल्ड का घोस्ट कहलाता था। पर उसकी इस तलाश में वह अकेला नहीं था। एक रहस्यमयी दुर्दांत हत्यारा भी उसके साथ इस मकसद को पूरा करने में लगा था। पढ़िए सुपरहीरो ओरिजिन में 'सुशांत पंडा' द्वारा लिखित एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर उपन्यास।
Bulleylal : Ek Zinda Car
- Author Name:
Amrez Arshik
- Book Type:

- Description:
एक समय की बात है, एक ज़िंदा कार थी 'बुल्लेलाल', जिसकी सारी दुनिया ही दुश्मन थी और एक था दोस्त 'रेहान', जो बुल्लेलाल को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक देता है। बुल्लेलाल को न तो डीज़ल-पेट्रोल की ज़रूरत थी और न ही ड्राइवर की। बाहर से दिखने में बिल्कुल किसी आम कार सरीखी पर शायद खुद में जादू की पुड़िया। दोस्तों के लिए जान देने और दुश्मनों की जान लेने वाली बुल्लेलाल की चमत्कारी कहानी। दोस्तों के लिए जान की बाज़ी लगाते-लगाते कब बुल्लेलाल की जान मुश्किल में पड़ गयी, पता भी न लगा। पर अब बहुत देर हो गयी थी और रेहान के सामने एक ज़िम्मेदारी आ खड़ी हुई थी, इस ज़िंदा कार को दुश्मन के हाथों में जाने से बचाने की। आखिर क्या था इस ज़िंदा कार बुल्लेलाल का राज़, कोई विज्ञान या चमत्कार। कौन है उसके दुश्मन? क्या रेहान बचा पायेगा उस जिंदा कार को?
Tilismi Khazana
- Author Name:
Nirpendra Sharma
- Book Type:

- Description:
बंद खण्डहर के दरवाजों में, तिलिस्मी खजाना कर रहा है, सदियों से इंतज़ार! आखिर क्या है रहस्य, खण्डहर में बिखरे नर कंकालों का? और किसको बुला रही हैं खण्डहर से आती आवाजें? दो वीर युवक, ‘अर्जुन और पंडित’ निकल पड़े हैं तिलिस्मी खज़ाने की तलाश में! क्या परियों का नृत्य देखने के बाद, वो उनके मायाजाल से बच पाएँगे? क्या राह में आने वाली सभी मुसीबतों से लड़ पाएँगे? क्या भेद पाएँगे, अपने बुद्धि और बल से, खजाने और तिलिस्म का रहस्य…? जानने के लिए पढ़ें ‘अर्जुन-पंडित’ की तिलिस्म, युद्ध और मोहब्बत की दास्ताँ…
Mission to Mars
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
नासा ने अपने अपोलो मिशन से जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजिक किए, जिसने ‘भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी’ को वर्ष 2014 में मार्स की कक्षा में एक उपग्रह स्थापित करने के लिए प्रेरित किया था। किन्तु उस उपग्रह से प्राप्त डाटा का विश्लेषण करने के बाद कुछ ऐसा सामने आया जिसके बाद भारत ने दुनिया की नज़रों से छुपाकर एक मिशन शुरु किया जिसका उद्देश्य था, तीन भारतीयों को मार्स की सतह पर उतारना। मार्स की सतह पर उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसने भारत को एक जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें असफल होने का अर्थ था - धरती का अंत।
Journey to the Centre of the Earth
- Author Name:
Jules Verne
- Book Type:

- Description:
एक रहस्यमय पांडुलिपि… प्रागैतिहासिक दानव… और सांसों को थमा देने वाली पृथ्वी के केंद्र तक की साहसिक यात्राप्रोफेसर वॉन हार्डविग और उनके भतीजे हैरी को एक रहस्यमय पांडुलिपि का पता चलता है, जो हमेशा के लिये उनके जीवन को बदल देता है। उस पांडुलिपि के अध्ययन के पश्चात जब वे उसमें छिपी पहेली को सुलझा लेते है तब उन्हें पता चलता है यह पांडुलिपि सोलहवीं शताब्दी के एक आइसलैंडिक दार्शनिक द्वारा लिखी गई थी। दार्शनिक, जिसने पृथ्वी के केंद्र तक जाने का एक गुप्त मार्ग खोजने का दावा किया था।क्या वाकई में ऐसा कोई मार्ग था? यदि यह सच था तो यह अब तक की सबसे बड़ी वैज्ञानिक खोज साबित हो सकती थी। लेकिन इस खोज की पुष्टि करने का एक ही तरीका था, उस मार्ग की खोज करना और उसमें प्रवेश करके पृथ्वी के केंद्र तक पहुंचना, जिसका रास्ता एक सुषुप्त ज्वालामुखी से होकर जाता था।
Jadui Jungle aur Ashwamanavon ki wapsi
- Author Name:
Mithilesh Gupta
- Book Type:

- Description:
ये कहानी कई सौ बरस पुरानी है.. ये कहानी है उस जंगल की, जो न सिर्फ जादुई था, बल्कि कुछ अजीबोगरीब रहस्यों से भरा हुआ था। ये कहानी है उन अश्वमानवों की, जिन पर कभी इस जंगल का भविष्य निर्भर था। ये कहानी उन तिलिस्मी वृक्षों की भी है जिन्होंने जंगल के इतिहास को करीब से देखा और जिनकी हुकूमत उस जादुई जंगल के कोने-कोने तक फैली हुई थी! लेकिन वक्त बदला और एक दुष्ट सर्प 'सर्पांग' ने उस सुनहरे जंगल को अपनी विषैली शक्तियों के आगोश में ले लिया। और फिर वह जादुई जंगल व उसके विलक्षण प्राणी फिर कभी किसी को नजर नहीं आए। 1300 साल बाद, फिर समय बदला और अब 'अश्वमानवों' को देखा जाना इस बात का सुबूत है कि वाकई कुछ जादुई घटनाएं घटने वाली है। लेकिन क्या... कोई नहीं जानता...
Rakshputra
- Author Name:
Anurag Kumar Singh
- Book Type:

- Description:
कंद वन में गिरा एक विशालकाय अंडा जिससे निकले शावक ने मचा दी पूरे जंगल में तबाही। वहीं दूसरी तरफ करू जनजाति की काई अपनी पढ़ाई खत्म करके वापस लौटी तो उसका सामना हुआ एक रहस्यमय शख्स रक्षपुत्र से। कौन था रक्षपुत्र और कहाँ से आया था? वह अंडा कहाँ से आया और क्या होगा इन सबका परिणाम? पढ़िए एक रोचक उपन्यास हर उम्र पाठकों के लिए!
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book