About Zaheen Shah Taji
ज़हीन शाह ताजी उप-महादीप के एक बड़े सूफ़ी शाइर थे। उनका अस्ल नाम मोहम्मद तासीन था। 1902 में राजस्थान के झुंझुनूँ में पैदा हुए। पिता के विसाल के बाद यूसुफ़ शाह ताजी से मुरीद हुए जो हज़रत बाबा ताजुद्दीन चिशती नागपूरी के मुरीद और ख़लीफ़ा थे। उनकी किताबों में आयात-ए-जमाल, लमहात-ए-जमाल, जमाल-ए-आयत, जमालिस्तान, इजमाल-ए-जमाल, लमआत-ए-जमाल वग़ैरा काफ़ी अहम हैं। उनकी नस्री किताबों में ताजुल औलिया वग़ैरा काफ़ी मशहूर हैं। 1978 में पाकिस्तान में आपका इंतिक़ाल हुआ।