About Tasneef Haidar
तसनीफ़ हैदर
तसनीफ़ हैदर का जन्म 17 जनवरी, 1986 को वसई गाँव, महाराष्ट्र में हुआ। 2005 में सपरिवार दिल्ली में बस गए। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से उर्दू में एम.ए. किया और तीन वर्षों तक रेख़्ता फ़ाउंडेशन से भी जुड़े रहे। 2015 में उन्होंने ‘अदबी दुनिया’ नाम से उर्दू का अदबी ब्लॉग बनाया जिस पर बहुत से उर्दू अदीबों की कहानियाँ, शायरी और इंटरव्यू प्रकाशित होते रहे। 2016 में ‘अदबी दुनिया’ के नाम से ही उन्होंने उर्दू का पहला ऑडियो-बुक चैनल यू-ट्यूब पर बनाया। 2015 में उनकी शायरी की किताब ‘नए तमाशों का शहर’ छपकर सामने आई। उर्दू में उनका उपन्यास ‘नया नगर’ 2021 में प्रकाशित हुआ। उर्दू कहानियों के दो संकलन ‘मसरूफ़ औरत’ और ‘सूखे सावन’ प्रकाशित हो चुके हैं। ‘और’ नाम से उर्दू की एक पत्रिका भी निकालते हैं, जिसके ज़रिये वे हिन्दी के समकालीन साहित्य को उर्दू के पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं।
ई-मेल : sayyed.tasneef@gmail.com