Sheshendra Sharma

Sheshendra Sharma

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

शेषेन्द्र शर्मा जन्म : 20 अक्टूबर, 1927 को आन्ध्र प्रदेश में हुआ। आन्ध्र विश्वविद्यालय से विज्ञान से स्नातक हुए तथा मद्रास विश्वविद्यालय से क़ानून पास किया। 16 जून, 1971 में अंग्रेज़ी की प्रसिद्ध कवयित्री राजकुमारी इन्दिरा देवी धनराजगिरि से प्रेम विवाह हुआ जो अपने राजस-चरित्र के कारण भी चर्चा का विषय बना। शेषेन्द्र बहुभाषी हैं तथा बहुमुखी प्रतिभा के लेखक भी। साहित्य की सभी विधाओं में प्रणयन। अब तक उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित। उन्होंने तेलगू फ़िल्मों के लिए गीत भी लिखे। भारत की अनेक भाषाओं तथा अंग्रेज़ी में भी उनकी रचनाएँ अनूदित हुई हैं। उन्होंने सपत्नीक यूरोप की सांस्कृतिक-यात्राएँ कीं। सन् 1977 में वह श्री व्यंकटेश्वर विश्वविद्यालय में ‘विज़टिंग प्रोफ़ेसर’ रहे। अनेक वर्षों तक हैदराबाद नगर निगम के उप-कमिश्नर के पदोपरान्त 1983 में अवकाश ग्रहण किया। ‘कवि-सेना’ नामक उनका काव्य-आन्दोलन तेलगू भाषा, साहित्य और समाज के लिए विलक्षण सांस्कृतिक प्रयोग है। वाल्मीकि और कालिदास उनके सर्वाधिक प्रिय कवि हैं। संगीत उनके एकान्त का सखा है। एक कविता में भले ही अपने को मांसाहारी बताया हो परन्तु जीवन में वह शुद्ध निरामिष हैं। भूषा, आदतों और रुचियों से वह तेलगू अवश्य हैं परन्तु व्यक्तित्व से आकंठ भारतीय।

Sheshendra Sharma

Sheshendra Sharma

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp