About Shailendra Kumar
शैलेन्द्र कुमार
शैलेन्द्र कुमार का जन्म सन् 1965 में बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के बथनाहा गाँव में हुआ। इनकी आरम्भिक शिक्षा बिहार में ही हुई। बाद में इन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय तथा भारतीय विदेश व्यापार संस्थान दिल्ली से उच्चतर शिक्षा प्राप्त की। इसी बीच सिविल सर्विसेज परीक्षा में चुने जाने पर केन्द्रीय सचिवालय सेवा के 1992 बैच में शामिल हुए। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में पहले उत्तरी व दक्षिणी अमरीकी देशों के साथ भारत के व्यापार सम्बन्धों पर काम किया, फिर विश्व व्यापार संगठन या डब्ल्यू.टी.ओ. डेस्क का काम देखने लगे। विश्व व्यापार संगठन सम्बन्धी प्रशिक्षण, कार्यशाला और सेमिनार में शामिल होने के सिलसिले में इन्होंने स्विट्ज़रलैंड, इंग्लैंड, फ़्रांस, थाईलैंड आदि देशों की यात्रा की। सामान्यतया आर्थिक और विशेषकर व्यापार विषयों पर इन्होंने समय-समय पर अख़बारों और पत्रिकाओं में लेख लिखे हैं। ‘विश्व व्यापार संगठन : भारत के परिप्रेक्ष्य’ में इनकी पहली पुस्तक है।