🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Vinay Kumar

Vinay Kumar Author

academics-and-references · english, hindi

0 Followers
0 Rating
7 Books
Rate

About Vinay Kumar

विनय कुमार विनय कुमार का जन्म 9 जून, 1961 को बिहार के जहानाबाद ज़िले के कन्दौल गाँव में हुआ। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज, पटना से एम.डी. (मनोचिकित्सा) किया। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘क़र्ज़े-तहजीब एक दुनिया है’ (ग़ज़ल-संग्रह); ‘आम्रपाली और अन्य कविताएँ’, ‘मॉल में कबूतर’, ‘यक्षिणी’ तथा ‘पानी जैसा देस’ (कविता-संग्रह); ‘आत्मज’ (काव्य-नाटक); ‘एक मनोचिकित्सक के नोट्स’ और ‘मनोचिकित्सा संवाद’ (मनोसामाजिक विमर्श)। उन्होंने इंडियन साइकायट्रिक सोसाइटी के लिए मनोचिकित्सा-शिक्षा विषयक सात किताबों का सम्पादन/सह-सम्पादन और मानसिक स्वास्थ्य की हिन्दी पत्रिका ‘मनोवेद डाइजेस्ट’ का सम्पादन किया है। मनोरोग से सम्बन्धित विषयों पर अख़बारों तथा पत्रिकाओं में उनका विपुल लेखन है। वे इंडियन साइकाएट्रिक सोसाइटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (2023-24), वर्ल्ड साइकाएट्रिक एसोसिएशन में दक्षिण एशिया की ओर से बोर्ड मेम्बर तथा वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर सोशल साइकाएट्री के सुइसाइडॉलजी सेक्शन के सेक्रेटरी हैं। उन्हें मनोचिकित्सा सेवा के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ‘डॉ. रामचन्द्र एन. मूर्ति सम्मान–2007’, अन्तरराष्ट्रीय योगदान के लिए अमेरिकन साइकाएट्रिक एसोसिएशन के ‘डिस्टिंग्विश्ड फेलो सम्मान’, ‘एक मनोचिकित्सक के नोट्स’ के लिए ‘अयोध्या प्रसाद खत्री स्मृति सम्मान–2015’ तथा कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘बनारसी दास भोजपुरी सम्मान–2019’ से सम्मानित किया जा चुका है। सम्प्रति : मनोवेद माइंड हॉस्पिटल, पटना में मनोचिकित्सक। ई-मेल : dr.vinaykr@gmail.com
Yakshini
Best known for Yakshini

Rajkamal Prakashan Samuh · english · academics-and-references

₹200 ₹250
Buy now

Books by Vinay Kumar

Offers

Loading offers…

whatsapp