About Renu ‘Rajvanshi’ Gupta
रेणु राजवंशी गुप्ता
जन्म : 20 अक्टूबर, 1957 को राजस्थान के कोटा में।
जीवन के इस मोड़ पर कुछ अधिक अपने विषय में कहने-लिखने को प्रतीत नहीं होता है। पाने-खोने का लंबा दौर पूरा हो गया है; अब जो आगे है—वह तटस्थ, बिना नए कर्म अर्जित किए पूरा हो जाए, यही भाव रहता है।
पारिवारिक दृष्टि से पति है, पुत्र हैं, पुत्रवधु है एवं पौत्र है। कुल मिलाकर जीवन सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण है। सामाजिक दृष्टि से अपने दायरे में मान है, नाम है एवं प्रतिष्ठा है। अनेक समाजसेवी संगठनों के माध्यम से कुछ करने का अवसर मिला है। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों को निकट से देखने का अवसर मिला है।
अनेक कविता-संग्रह, कहानी-संग्रह एवं उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं। गत सैंतीस वर्षों से अमेरिका घर है, जो उनकी दिनचर्या एवं व्यवहार में रचता-बसता रहता है। भारत उनके हृदय में बसता है, सोच में बसता है।