About Rama Kushwaha
डॉ. रमा कुशवाहा का जन्म 26 सितम्बर, 1983 को ग्राम बमनुआँ, जिला झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने 2003 में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से हिन्दी एवं संस्कृत सहित्य में स्नातक किया। तदन्तर बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी से हिन्दी साहित्य में परास्नातक किया और 2009 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हिन्दी साहित्य में पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। वे हिन्दी साहित्य में यू.जी.सी. नेट भी उत्तीर्ण हैं।
उन्होंने 2010 में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद से अध्यापन कार्य प्रारम्भ किया; 2011 से 2014 तक डॉ. आर.पी. रिछारिया महाविद्यालय, बरुआसागर, झाँसी में प्रवक्ता के पद पर कार्य किया। वे 2015 में महर्षि सूचना प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुईं और तब से वहीं कार्यरत हैं।
साहित्य, भाषा, संस्कृति, विशेषकर महिला विमर्श पर इनके अनेक शोधपत्र और लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वे साहित्यिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं।