About Oprah Winfrey
मीडिया की शक्ति के जरिए ओपरा विनफे्र ने दुनिया भर के लोगों के साथ एक संवाद स्थापित किया है। इतिहास बनानेवाले ओपरा विनफे्र शो की होस्ट, सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर, ‘ओ-ओपरा मैग्जीन’ की संपादकीय निर्देशक, ओडब्ल्यूएन : ओपरा विनफे्र नेटवर्क की सीईओ के रूप में वे पच्चीस साल से भी ज्यादा समय से करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन, ज्ञानवर्धन और प्रेरणा प्रदान करती आ रही हैं। वैश्विक मीडिया लीडर और समाजसेवी के रूप में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें आज दुनिया का सर्वाधिक सम्माननीय और प्रतिष्ठित व्यक्ति बना दिया है।