About Mukesh Kumar
प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार मीडिया जगत की जानी- मानी हस्ती हैं। वे लगभग 40 वर्षों से बतौर पत्त्रकार, लेखक, कवि एवं अनुवादक के रूप में सक्रिय हैं। वे व्यंग्यात्मक लेखन भी लगातार करते रहे हैं। व्यंग्यात्मक साक्षात्कारों का संकलन फ्रेक एनकाउंटर के नाम से चर्चित हो चुका है। चार दशकों तक फैले मीडिया कॅरियर में उन्होंने कई दैनिक अखबार, पत्रिकाएँ, न्यूज चैनल और न्यूज़ पोर्टल शुरू किए। उन्होंने कई डाक्यूमेंट्री फिल्मों और शार्ट फिल्मों का निर्माण भी किया है। देश की प्रतिष्ठित पत्न-पत्रिकाओं में नियमित स्तंभलेखन के अलावा उनके लेख, कविताएँ-कहानियाँ भी प्रकाशित होती रही हैं। कविता संकलन 'साधो जग बौराना' सहित अब तक चौदह किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। पत्रकारिता के अलावा अध्यापन से जुड़े रहे हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और एसजीटी यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर एवं डीन रहने के अलावा उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। वर्तमान में वे 'सत्यहिंदी डॉट कॉम' और सत्यहिंदी यूट्यूब चैनल के संपादक के तौर पर कार्यरत हैं।