🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Ravindranath Tyagi

Ravindranath Tyagi Author

humour · hindi

2 Followers
0 Rating
6 Books
Rate

About Ravindranath Tyagi

रवीन्द्रनाथ त्यागी यशस्वी व्यंग्यकार और समर्थ कवि रवीन्द्रनाथ त्यागी का जन्म 1 सितम्बर, 1931 को उ.प्र. के बिजनौर ज़िले में स्थित नहटौर नामक क़स्बे में हुआ। भयंकर ग़रीबी के कारण बचपन में उन्होंने मात्र संस्कृत ही पढ़ी और बाद में किसी तरह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एम.ए. की परीक्षा में सर्वप्रथम स्थान पाया। उसके बाद वे देश की सर्वोच्च सिविल सर्विसेज़ की प्रतियोगिता में बैठे और इंडियन डिफ़ेंस एकाउंट्स सर्विस के लिए चुने गए। सन् 1989 में वे कंट्रोलर ऑफ़ डिफ़ेंस एकाउंट्स के पद से सेवानिवृत्त हुए। लिखने का शौक़ उन्हें बचपन से था। अब तक छह कविता-संग्रह, उन्नीस व्यंग्य-संग्रह और विशिष्ट रचनाओं के चार संकलन प्रकाशित। ‘उर्दू-हिन्दी हास्य-व्यंग्य’ नामक महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ का सम्पादन। डॉ. कमलकिशोर गोयनका द्वारा सम्पादित ‘रवीन्द्रनाथ त्यागी : प्रतिनिधि रचनाएँ’ नामक विशद ग्रन्थ अलग से प्रकाशित। सम्मान : ‘ सरस्वती सम्मान ’ , ‘शरद जोशी सम्मान’, ‘हरिशंकर परसाई पुरस्कार’, ‘चकल्लस पुरस्कार’, ‘टेपा पुरस्कार’, ‘व्यंग्यश्री पुरस्कार’ आदि से सम्मानित। निधन : 4 सितम्बर , 2004
Urdu-Hindi Hashya-Vyangya
Best known for Urdu-Hindi Hashya-Vyangya

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · humour

₹200 ₹250
Buy now

Books by Ravindranath Tyagi

Offers

Loading offers…

whatsapp