🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Mamta Chandrashekhar

Mamta Chandrashekhar Author

language-linguistics · hindi

0 Followers
0 Rating
5 Books
Rate

About Mamta Chandrashekhar

डॉ. ममता चंद्रशेखर डॉ. ममता चंद्रशेखर शिक्षाविद, लेखिका, विचारक, वक्ता स्त्रोत साधक शोधकर्ता व वर्तमान में राजनीति विज्ञान विभाग, श्री अटलबिहारी वाजपेयी शासकीय कला व वाणिज्य महाविद्यालय, इंदौर, मध्यप्रदेश की विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक हैं। डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, महू में डीन रह चुकी हैं। उच्चतम उपाधि 'डी.लिट' से सम्मानित। साहित्य सेवा : 17 पुस्तकें, 200 से ज्यादा आलेख, शोधपत्र, कहानियाँ व कविताएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, तीन पुस्तकें जर्मनी से प्रकाशित जोकि जर्मन व फ्रेन्च भाषाओं में अनूदित हैं, 6 पुस्तकें मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ाई जा रही हैं। कविता संग्रह 'हे पीड़ा धन्यवाद' और 'चाहत की स्याही से' हिन्दी भाषा में, 'फॉर यू माए डॉटर' अंग्रेजी भाषा में तथा 'मेक ए परफेक्ट होम—टू बीट कोरोना 19' ऑनलाइन किन्डल पर प्रकाशित। गतिविधियाँ : दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता, यूनेस्को एवं यू.के.एम. यूनिवर्सिटी, मलेशिया व राजनीति विज्ञान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, थाइलैंड सहित करीब 65 अन्य अंतरराष्ट्रीय- राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मेलनों में शोधपत्र प्रस्तुत किए। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की स्त्रोत साधक, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पॉलिटिकल साइंस, केसेटसर्ट यूनिवर्सिटी, बैंकाक और अंतरराष्ट्रीय फोरम ऑफ पॉलिटिकल साइंस, न्यूयार्क की एडीटोरियल सदस्य। पुरस्कार : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के रचनात्मक लेखन पुरस्कार व राष्ट्रीय अल्मा अवार्ड व रानी दुर्गावती अवार्ड से सम्मानित हैं। सम्प्रति : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर तथा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, महू की पी-एच.डी शोध निर्देशक।
Inspector Ranjeeta
Best known for Inspector Ranjeeta

Prabhat Prakashan · hindi · language-linguistics

₹320 ₹400
Buy now

Books by Mamta Chandrashekhar

Offers

Loading offers…

whatsapp