🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Kshama Kaul

Kshama Kaul Author

academics-and-references · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Kshama Kaul

क्षमा कौल जन्म : 17 जुलाई, 1956 श्रीनगर, कश्मीर। कश्मीर विश्व- विद्यालय से धूमिल पर एम-फिल के बाद पटना विश्वविद्यालय से हिंदी की युवा-कविता पर पी-एच.डी.। ‘समय के बाद’ (डायरी, 1997-केंद्रीय हिंदी निदेशालय का राष्ट्रपति के हाथों सम्मान); ‘बादलों में आग’ (कविता-संग्रह, 2000); कश्मीर पर बहुचर्चित व लोकप्रिय उपन्यास; ‘दर्दपुर’ (भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित, 2004); इस उपन्यास का मराठी, गुजराती, कन्नड़, असमिया सहित अन्य कई भारतीय प्रमुख भाषाओं में अनुवाद); ‘आतंकवाद और भारत’ शोधपीठ, भोपाल से प्रकाशित (2012); ‘निक्की तवी पर रिहर्सल’ (उपन्यास, 2014); 'No Earth Under Our Feet' (हिंदी कविताओं का अंग्रेजी अनुवाद) और ‘19 जनवरी के बाद’ (कहानी-संग्रह) सहित कई चर्चित पुस्तकें प्रकाशित। हिंदी की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में कविता, कहानियाँ, समीक्षाएँ प्रकाशित। विस्थापन, जलावतनी, आतंकवाद, साहित्य, संस्कृति, राजनीति के समकालीन चरित्र, मानवाधिकार के सवालों पर नियमित लेखन तथा देशभर के विश्वविद्यालयों में व्याख्यान। कश्मीरी-काव्य से अनेक महत्त्वपूर्ण कवियों की प्रतिनिधि कविताओं के हिंदी में अनुवाद। कश्मीर केंद्रित लेखों का एक संग्रह शीघ्र प्रकाश्य! सन्ï 1990 से कश्मीर में जिहादी आतंकवाद और अलगाववाद के चलते अपने ही देश में शरणार्थी।
Murti-Bhanjan
Best known for Murti-Bhanjan

Prabhat Prakashan · hindi · academics-and-references

₹400 ₹500
Buy now

Books by Kshama Kaul

Offers

Loading offers…

whatsapp