🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Kishore Sahu

Kishore Sahu Author

biographies-and-autobiographies · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Kishore Sahu

किशोर साहू जन्म : 22 अक्टूबर, 1915; दुर्ग, छत्तीसगढ़ में कन्हैयालाल साहू एवं प्रेमवती साहू के परिवार में। छत्तीसगढ़ की विभिन्न रियासतों में अपने दादा आत्माराम साहू के साथ निवास। प्रारम्भिक शिक्षा राजनांदगाँव में। राजनांदगाँव में पढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति से गहरा लगाव, जो जीवनपर्यन्त बना रहा। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री साहू हिन्दी सिनेमा में नायक, निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक के रूप में प्रसिद्ध रहे। वे कहानीकार, उपन्यासकार और चित्रकार भी थे। बाम्बे टॉकीज की फ़िल्म 'जीवन प्रभात' से उस ज़माने की ख़ूबसूरत नायिका देविका रानी के साथ नायक के रूप में फ़िल्मी जीवन की शुरुआत। 'पुनर्मिलन', 'बहुरानी', 'सिन्दूर', 'काली घटा', 'राजा', 'बाप', 'हेमलेट', 'सावन आया रे', 'मयूर पंख' जैसे अपने ज़माने की सुप्रसिद्ध फ़िल्मों में नायक के रूप में कार्य। 'साजन', 'गृहस्थी', 'औरत', 'तीन बहूरानियाँ', 'घर बसा के देखो', 'पूनम की रात', 'हरे काँच की चूड़ियाँ', 'पुष्पांजलि', 'दिल अपना प्रीत पराई' जैसी उत्कृष्ट हिन्दी फ़िल्मों का निर्देशन। अनेक कहानी-संग्रह और उपन्यास के लेखक। बैंकाक से उड़ान भरते समय हवाई अड्डे पर ही 22 अगस्त, 1980 को हृदयाघात से निधन।
Meri Aatmakatha
Best known for Meri Aatmakatha

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · biographies-and-autobiographies

₹399 ₹499
Buy now

Books by Kishore Sahu

Offers

Loading offers…

whatsapp