About Kiran Sharma
Kiran Sharma
किरण शर्मा पिता स्व. श्री हनुमान प्रसाद शर्मा एवं माता स्व. नयना देवी ग्राम अमोरा अकलतरा, जिला जांजगीर-चाँपा (छत्तीसगढ़) के रहनेवाले हैं। वे 4 भाइयों एवं 3 बहनों वाले परिवार में भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। शासकीय महाविद्यालय चाँपा से बी.ए. करके 7 अप्रैल, 1981 को रेमंड सीमेंट संयंत्र में कमर्शियल ट्रेनी के रूप में अपनी सेवा आरंभ करने के पश्चात् मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट में डिप्लोमा की उपाधि अर्जित की। टाटा स्टील के सीमेंट डिवीजन, सोनाडीह के अलावा लाफार्ज एवं न्यूवोको विस्टास के सीमेंट संयंत्रों के मानव संसाधन विभाग में विभिन्न पदों पर काम करते हुए 31 मई, 2020 को क्लस्टर हेड (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट) के पद से सेवानृवित्त हुए।